Last updated on June 29th, 2021 at 07:24 pm
Objective Question On Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi Part-4
Objective Question On Energy Resources : Dear Readers, आज मैं Geography का एक महत्वपूर्ण Chapter : Energy Resources (ऊर्जा संसाधन) का Objective Questions Hindi में share करने जा रहा हूं| MCQ On Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi में जितने भी Objective Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| इसमें जितने भी Objective Question on Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) से cover किया गया है सारे Questions different-different Competitive Exams में पूछे जा चुके हैं अतः आपलोग इसे अच्छी तरह से याद कर ले|
[Note- यदि आपलोगों को Crackteam के द्वारा दिया गया पोस्ट अच्छा लग रहा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके]
MCQ On Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi Part-4
इसे भी पढ़े:
=> भारत का दर्रा वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
=> भारत का जलप्रपात वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
(70) भारत में ऊर्जा उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमुख कच्चा पदार्थ है?
(a) खनिज तेल
(b) प्राकृतिक गैस
(c) यूरेनियम
(d) कोयला
Ans- d [SSC CGL 2016]
(71) निम्नलिखित में कौन सा भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा का प्रधान स्रोत है?
(a) कोयला
(b) प्राकृतिक गैस
(c) खनिज तेल
(d) नाभिकीय ऊर्जा
Ans- a [UPPCS (Pre) 2008]
(72) केयले से वाणिज्यिक रूप से पैदा होने वाली ऊर्जा को कहते हैं-
(a) प्रकाश ऊर्जा
(b) गतिज ऊर्जा
(c) ताप ऊर्जा
(d) स्थितिज ऊर्जा
Ans- c [SSC Tax Asst. 2007]
(73) निम्नांकित शैल तंत्रों में कौन भारत के कोयला निचयों का मुख्य स्रोत है-
(a) गोंडवाना तंत्र
(b) धारवाड़ तंत्र
(c) कुडुप्पा तंत्र
(d) विन्ध्य तंत्र
Ans- a [UPPCS (Pre) 2002]
(74) कोयला किससे बनता है?
(a) कच्चे तेल
(b) कोक
(c) प्राणी उत्सर्ग के निक्षेप
(d) संपीड़ित और कठोरकृत जीवभार
Ans- d [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2000]
(75) निम्नलिखित में से कौन-सी किस्म कोयले की किस्म नहीं है?
(a) डोलोमाइट
(b) बिटुमनी
(c) लिग्नाइट
(d) पीट
Ans- a [SSC CHSL 2015]
(76) उच्चतम कोटि और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला कोयला है-
(a) लिग्नाइट
(b) पीट
(c) बिटुमेनी
(d) एंथ्रेसाइट
Ans- d [SSC CPO 2007]
(77) कोयले के किस रूप में अधिकतम प्रतिशत कार्बन पाया जाता है?
(a) ऐन्थ्रासाइट
(b) बिटुमिनस
(c) पीट
(d) लिग्नाइट
Ans- a [SSC CGL 2016, UPPCS (Pre.) 2003, IAS (Pre) 1999]
(78) तापीय विद्युत् को पैदा करने के लिए किस प्रकार का कोयला मुख्य रूप से उपयुक्त है?
(a) बिटुमन युक्त
(b) लिग्नाइट
(c) एंथ्रेसाइट
(d) पीट
Ans- c [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2000]
(79) भारत में लिग्नाइट कोयले का सर्वाधिक जमाव/विशालतम भंडार पाया जाता है-
(a) ओडिशा में
(b) झारखण्ड में
(c) जम्मू एवं कश्मीर में
(d) तमिलनाडु में
Ans- d [UP RO/ARO (Pre) 2013, UPPCS (Mains) 2011]
(80) किस खनिज को ‘काला सोना’ की संज्ञा दी जाती है?
(a) बाक्साइट
(b) लोह अयस्क
(c) कोयला
(d) मैंगनीज
Ans- c [MPPSC (Pre) 2007]
(81) झरिया कोयला क्षेत्र निम्नलिखित राज्यों में से किसमें अवस्थित है?
(a) ओडिशा
(b) पश्चिम बंगाल
(c) झारखण्ड
(d) छत्तीसगढ़
Ans- c [UP RO/ARO (Mains) 2014]
(82) झारखण्ड के झरिया क्षेत्र में मुख्यतः क्या पाया जाता है?
(a) रेशम
(b) थोरियम
(c) सोना
(d) कोयला
Ans- d [BPSC (Pre) 2015]
(83) झारखण्ड में कोयला की खानें स्थित हैं –
(a) जमशेदपुर में
(b) झरिया में
(c) राँची में
(d) लोहारदगा में
Ans- b [BPSC (Pre) 2011]
(84) भारत में सर्वाधिक मोटा कोयला-स्तर पाया जाता है-
(a) रानीगंज कोयला क्षेत्र में
(b) झरिया कोयला क्षेत्र में
(c) बोकारो कोयला क्षेत्र में
(d) सिंगरौली कोयला क्षेत्र में
Ans- b [UPPCS (Pre) 2003]
(85) निम्नांकित कोयला क्षेत्रों में किसके कोयला भण्डार सर्वाधिक है?
(a) रानीगंज
(b) झरिया
(c) कोरबा
(d) सिंगरौली
Ans- b [UPPCS (Pre.) 1999]
(86) सबसे बढ़िया कोककारी कोयला प्राप्त किया जाता है-
(a) रानीगंज से
(b) नेवेली से
(c) सिंगरौली से
(d) झरिया से
Ans- c [MPPSC (Pre) 2009]
(87) निम्न में से किसमें सिंगरौली कोयला खाने स्थित हैं?
(a) गोदावरी घाटी
(b) महानदी घाटी
(c) दामोदर घाटी
(d) सोन घाटी
Ans- d [RAS/RTS (Pre) 2009]
(88) निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में नामचिक-नामफुक कोयला-क्षेत्र अवस्थित है?
(a) मेघालय
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मणिपुर
(d) मिजोरम
Ans- b [IAS (Pre) 2008, UPPCS (Mains) 2008]
(89) पश्चिम बंगाल में रानीगंज का संबंध है
(a) कोयला क्षेत्रों से
(b) लौह-अयस्क से
(c) मैंगनीज से
(d) कॉपर से
Ans- a [SSC स्टेनोग्राफर 2010]
(90) निम्नलिखित में से कौन सा भारत में सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है?
(a) रानीगंज
(b) झरिया
(c) बोकारो
(d) गिरिडीह
Ans- a [Uttarakhand PCS (Pre) 2006, IAS (Pre) 2003]
(91) बिसरामपुर जिसके खनन के लिए प्रसिद्ध है, वह है –
(a) लौह अयस्क
(b) ताम्र अयस्क
(c) कोयला
(d) मैंगनीज
Ans- c [UPPCS (Pre) 2008, UP Lower (Pre) 2004]
(92) तालचिर प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है-
(a) छत्तीसगढ़ का
(b) मध्य प्रदेश का
(c) बिहार का
(d) ओडिशा का
Ans- d [MPPSC (Pre.) 2015]
(93) कोरबा कोयला क्षेत्र अवस्थित है-
(a) छत्तीसगढ़ में
(b) उड़ीसा में
(c) प. बंगाल में
(d) असम में
Ans- a [BPSC (Pre.) 2000]
(94) ‘डोनबास क्षेत्र प्रसिद्ध है –
(a) कोयला के लिए
(b) लोह अयस्क के लिए
(c) ताम्र अयस्क के लिए
(d) सोने के लिए
Ans-a [UPPCS (Pre) 2007]
ऊर्जा संसाधन Part-5 (MCQ) [Note:=> ऊर्जा संसाधन (Energy Resources) in Hindi का वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) का Part-5 पढ़ने के लिए Page को थोड़ा नीचे Scroll करें और फिर Number 5 पर Click करें|]





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)



























nice, but sir please update questions till 2020-21 year