QuizSSC Geography Quiz Previous Year SSC CGL 2023 Geography Quiz in Hindi Part-1 By crackteam - 0 2619 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 23 Previous Year SSC CGL 2023 Geography Quiz in Hindi Part-1 1 / 60 1. 1995 में भूतल परिवहन मंत्रालय के तहत किस स्वायत्त निकाय का संचालन किया गया था? [SSC CGL (19-7-2023) shift-4] (a) सीमा सड़क संगठन (BRO) (b) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) (c) रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) (d) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 2 / 60 2. निम्नलिखित में से किस अवधि को भारत की जनसंख्या वृद्धि के रुके हुए या स्थिर चरण की अवधि के रूप में जाना जाता है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-2] (a) 1941 - 1961 (b) 1921 - 1941 (c) 1901 - 1921 (d) 1961 - 1981 3 / 60 3. गहराई (अधिकतम से न्यूनतम) के अनुसार झीलों का सही क्रम कौन-सा है? [SSC CGL (19-7-2023) shift-3] (a) कैस्पियन सागर> तांगानिका> वोस्तोक> बैकाल (b) बैकाल> तांगानिका> कैस्पियन सागर> वोस्तोक (c) बैकाल> कैस्पियन सागर> तांगानिका> वोस्तोक (d) कैस्पियन सागर> बैकाल> तांगानिका> वोस्तोक 4 / 60 4. वैदिक आर्य सप्त-सिंधु नामक क्षेत्र में रहते थे, जिसका अर्थ सात नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र है। सात नदियों में से एक झेलम नदी है। इसका प्राचीन नाम क्या था? [SSC CGL (14-7-2023) shift-1] (a) परुष्णि (b) विपाश (c) अस्किनी (d) वितस्ता 5 / 60 5. औद्योगिक नीति संकल्प में उद्योगों को ____________ श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। [SSC CGL (18-7-2023) shift-3] (a) चार (b) तीन (c) पाँच (d) दो 6 / 60 6. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की स्थापना वर्ष में हुई थी। [SSC CGL (19-7-2023) shift-4] (a) 1972 (b) 1967 (c) 1981 (d) 1963 7 / 60 7. सेल (SAIL) की सहायक कंपनी की पहचान कीजिए, जो कोलकाता-आसनसोल रेलवे लाइन के किनारे स्थित है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-1] (a) इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी (IISCO) (b) टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) (c) ई.एस.एल. स्टील लिमिटेड (ESL) (d) जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) 8 / 60 8. सूर्य और चंद्रमा के आकर्षण के कारण, समुद्र का पानी एक दिन में कितनी बार ऊपर चढ़ता और नीचे उतरता है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-3] (a) चार (b) दो (c) एक (d) तीन 9 / 60 9. आसनसोल, हावड़ा, मालदा और सियालदह मंडल भारत के किस रेलवे ज़ोन के अंतर्गत आते हैं? [SSC CGL (18-7-2023) shift-1] (a) पश्चिम मध्य रेलवे (b) उत्तर रेलवे (c) पूर्व रेलवे (d) मध्य रेलवे 10 / 60 10. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में स्थित मीठे पानी की झील नहीं है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-3] (a) नैनीताल (b) पुलिकट (c) भीमताल (d) लोकटक 11 / 60 11. निम्नलिखित में से कौन-सी हरित क्रांति की विशेषताएं रही हैं? A. फसल उत्पादकता में उछाल। B. व्यावसायिक खेती से निर्वाह खेती की ओर झुकाव। C. रकबे (एकड़ेज) में वृद्धि। [SSC CGL (19-7-2023) shift-1] (a) केवल A और B (b) केवल A और C (c) केवल B और C (d) सभी-A, B और C 12 / 60 12. कौन-सा जलमार्ग भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग के माध्यम से भारत की मुख्य भूमि के साथ संपर्क प्रदान करता है? [SSC CGL (14-7-2023) shift-3] (a) NW-2 (b) NW-83 (c) NW-10 (d) NW-15 13 / 60 13. 1796 में किस वैज्ञानिक ने नीहारिका-परिकल्पना (nebular hypothesis) को संशोधित किया? [SSC CGL (18-7-2023) shift-2] (a) नेविल चेम्बरलेन (Neville Chamberlain) (b) ऍडविन हबल (Edwin Hubble) (c) हेरोल्ड जेफरी (Harold Jeffrey) (d) पियरे लाप्लास (Pierre Laplace) 14 / 60 14. जनजातीय जनसंख्या (2011) के आधार पर, उस विकल्प की पहचान कीजिए जो निम्नलिखित राज्यों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करता है। A. मध्य प्रदेश B. महाराष्ट्र C. ओडिशा [SSC CGL (14-7-2023) shift-1] (a) (C), (B), (A) (b) (B), (C), (A) (c) (B), (A), (C) (d) (C), (A), (B) 15 / 60 15. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का पहला एकीकृत इस्पात संयंत्र कौन-सा है? [SSC CGL (19-7-2023) shift-1] (a) राउरकेला इस्पात संयंत्र (b) भारतीय लौह एवं इस्पात कम्पनी (c) सेलम इस्पात संयंत्र (d) विश्वेश्वरैया लौह एवं इस्पात लिमिटेड 16 / 60 16. निम्नलिखित में से हिमालय के किस उप-खंड में कंचनजंगा पर्वत स्थित है? [SSC CGL (14-7-2023) shift-2] (a) अरुणाचल हिमालय (b) कश्मीर हिमालय (c) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय (d) हिमाचल और उत्तरांचल हिमालय 17 / 60 17. 'हमारी जनगणना, हमारा भविष्य', भारत की किस जनगणना का नारा था? [SSC CGL (19-7-2023) shift-4] (a) 2001 (b) 1981 (c) 2011 (d) 1991 18 / 60 18. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के कुछ प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों जैसे नागरहोल और बांदीपुर में संरक्षित घरेलू मवेशियों का निकटतम जंगली रिश्तेदार है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-2] (a) एशियाई भैंस (b) लाल एंगस (c) नीलगाय (d) गौर 19 / 60 19. निम्नलिखित में से किस हिल स्टेशन में सर्दियों में हिमपात नहीं होता है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-4] (a) ऊटी (b) नैनीताल (c) शिमला (d) श्रीनगर 20 / 60 20. निम्नलिखित में से कौन सा गलत मिलान किया गया है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-4] (a) उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु - पश्चिमी घाट, मालाबार तट और दक्षिणी असम (b) उष्णकटिबंधीय अर्ध-शुष्क (स्टेपी) जलवायु - कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ भाग (c) गर्म मरुस्थल, शुष्क जलवायु - राजस्थान और गुजरात के कुछ भाग (d) पर्वतीय जलवायु - उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड 21 / 60 21. सरदार सरोवर परियोजना में शामिल राज्यों के समूह की पहचान करें। [SSC CGL (14-7-2023) shift-4] (a) गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना (b) गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान (c) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान (d) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड 22 / 60 22. 3,014 मीटर ऊंची जपफू पर्वत श्रेणी (japfu range) किस राज्य में स्थित है? [SSC CGL (14-7-2023) shift-3] (a) मेघालय (b) नागालैंड (c) असम (d) अरुणाचल प्रदेश 23 / 60 23. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में किस राज्य की जनसंख्या सबसे अधिक है? [SSC CGL (19-7-2023) shift-1] (a) पश्चिम बंगाल (b) महाराष्ट्र (c) उत्तर प्रदेश (d) बिहार 24 / 60 24. _____________ की दक्षिणी श्रेणियों में स्थित मासिनराम में विश्व की सर्वाधिक औसत वर्षा होती है। [SSC CGL (17-7-2023) shift-3] (a) नीलगिरी (b) अरावली (c) खासी पहाड़ियों (d) शिवालिक 25 / 60 25. सीस्मोग्राफ का उपयोग ___________ को मापने के लिए किया जाता है। [SSC CGL (17-7-2023) shift-2] (a) भूकंप (b) भूमिगत खनिज सामग्री (c) वर्षा अवक्षेप (d) भूमिगत जल स्तर 26 / 60 26. सीमेंट में मौजूद सिलिका की अनुमानित मात्रा होती है। [SSC CGL (18-7-2023) shift-2] (a) 37% से 45% के बीच (b) 47% और 55% के बीच (c) 27% और 35% के बीच (d) 17% और 25% के बीच 27 / 60 27. प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी विक्टर फ्रांज हेस निम्नलिखित में से किस खोज के लिए मशहूर हैं? [SSC CGL (19-7-2023) shift-1] (a) ब्रह्मांडीय विकिरण (b) कांटम सांख्यिकी (c) ब्रह्मांड का विस्तार (d) अतिचालकता का सिद्धांत 28 / 60 28. निम्नलिखित में से कौन, कर्नाटक में कॉफ़ी के फूलों को खिलने में मदद करता है? [SSC CGL (20-7-2023) shift-3] (a) आम्र बौछार (b) लू (c) उत्तर पश्चिमी हवा (d) मंजरी वर्षण 29 / 60 29. नदियों का कौन-सा समूह प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र का भाग है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-4] (a) गंगा और यमुना (b) महानदी और गोदावरी (c) दामोदर और शारदा (d) गंडक और घाघरा 30 / 60 30. भारतीय मानसून की 'बंगाल की खाड़ी की शाखा' और 'अरब सागर शाखा' का विलय कहाँ पर होता है? [SSC CGL (20-7-2023) shift-2] (a) दक्षिणी प्रायद्वीपीय भाग (b) दक्कन के पठार के उत्तर (c) गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग (d) कोरोमंडल तट 31 / 60 31. भारत में बाबा बुदन पहाड़ियों पर ____________ की खेती शुरू की गई थी। [SSC CGL (18-7-2023) shift-3] (a) इलायची (b) कॉफी (c) रेशम (d) चाय 32 / 60 32. पूरे विश्व में हरित क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है? [SSC CGL (19-7-2023) shift-2] (a) नॉर्मन बोरलॉग (b) एम.एस. स्वामीनाथन (c) लिनस पॉलिंग (d) राल्फ बंचे 33 / 60 33. दिए गए विकल्पों में से असत्य कथन का चयन कीजिए। [SSC CGL (14-7-2023) shift-2] (a) कायांतरित चट्टाने साधारण रूप से पृथ्वी की सतह के काफी नीचे होने, उच्च तापमान और इसके ऊपर चट्टान की परतों के अधिक दाब होने के कारण बन सकती हैं। (b) बैकाल चट्टानें विलयन से अवक्षेपित घुलित सामग्री से बनती हैं। (c) अवसादी चट्टानें जल निकायों के भीतर और पृथ्वी की सतह पर उस सामग्री के जमाव और उसके बाद के सीमेंटीकरण से बनती हैं। (d) मैग्मा या लावा के ठडा होने और जमने से आम्रेय चट्टान का निर्माण होता है। 34 / 60 34. कोपेन की योजना के अनुसार भारत में किस प्रकार की जलवायु को 'Cwg' से निरुपित किया जाता है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-2] (a) शुष्क ग्रीष्म के साथ मानसून (b) ध्रुवीय प्रकार (c) शुष्क शीत के साथ मानसून (d) अर्द्ध शुष्क स्टेपी जलवायु 35 / 60 35. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य तापी बेसिन का हिस्सा नहीं है? [SSC CGL (14-7-2023) shift-1] (a) राजस्थान (b) महाराष्ट्र (c) गुजरात (d) मध्य प्रदेश 36 / 60 36. औद्योगिक नीति, 1956 की अनुसूची A में कितने उद्योगों को सूचीबद्ध किया गया था? [SSC CGL (18-7-2023) shift-1] (a) 10 (b) 17 (c) 16 (d) 12 37 / 60 37. भारत में लौह और इस्पात उद्योगों का सर्वाधिक संकेंद्रण किस क्षेत्र में है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-2] (a) छत्तीसगढ़ का पठार (b) छोटा नागपुर का पठार (c) मालवा का पठार (d) दक्कन का पठार 38 / 60 38. हरित क्रांति से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान है। यह कहाँ स्थित है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-3] (a) मुंबई (b) पटना (c) नई दिल्ली (d) लुधियाना 39 / 60 39. द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) का प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित में से किस लक्ष्य को प्राप्त करना था? [SSC CGL (17-7-2023) shift-2] (a) भारी उद्योगों पर फोकस के साथ तेजी से औद्योगीकरण (b) आत्मनिर्भर एवं स्वजनी अर्थव्यवस्था (c) स्थिरता के साथ विकास (d) सामाजिक न्याय के साथ विकास 40 / 60 40. मेघालय के पठार, सह्याद्री और निकोबार समूह के मध्य और दक्षिणी द्वीपों में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है? [SSC CGL (20-7-2023) shift-3] (a) शुष्क उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनस्पति (b) नम उष्णकटिबंधीय अर्ध-सदाबहार वनस्पति (c) अल्पाइन वनस्पति (d) शुष्क उष्णकटिबंधीय काँटेदार वनस्पति 41 / 60 41. छत्तीसगढ़ की बैलाडीला पर्वत श्रेणी निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-3] (a) बाक्साइट (b) कोयला (c) ताँबा (d) लौह अयस्क 42 / 60 42. भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर मानसून के कारण वर्षा होती है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-1] (a) उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल (b) पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश (c) आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक (d) तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश 43 / 60 43. निम्नलिखित में से भारत के काली मिट्टी क्षेत्र की पहचान कीजिए। [SSC CGL (18-7-2023) shift-1] (a) उत्तरी मैदान (b) तटीय मैदान (c) डेक्कन ट्रैप (d) हिमालयी क्षेत्र 44 / 60 44. निम्नलिखित में से क्या भारत में हरित क्रांति का एक नकारात्मक प्रभाव है? (i) भूजल स्तर का ह्रास (ii) मृदा की गुणवत्ता में गिरावट (iii) बढ़ी हुई इनपुट लागत [SSC CGL (20-7-2023) shift-1] (a) केवल (iii) (b) (i) और (ii) (c) (ii) और (iii) (d) (i), (ii) और (iii) 45 / 60 45. टिकाऊ और कठोर लकड़ी प्रदान करने वाले सुंदरी वृक्ष भारत में कहाँ पाए जाते हैं? [SSC CGL (18-7-2023) shift-4] (a) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (b) मैंग्रोव वन (c) पर्वतीय वन (d) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन 46 / 60 46. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बाल लिंगानुपात कितना है? [SSC CGL (17-7-2023) shift-4] (a) प्रति 1000 बालकों पर 911 बालिकाएँ (b) प्रति 1000 बालकों पर 814 बालिकाएँ (c) प्रति 1000 बालकों पर 941 बालिकाएँ (d) प्रति 1000 बालकों पर 914 बालिकाएँ 47 / 60 47. टीला, सेती और बेरी किस नदी की सहायक नदियां हैं? [SSC CGL (20-7-2023) shift-3] (a) माही (b) तमसा (c) घाघरा (d) साबरमती 48 / 60 48. गोदावरी नदी की उस शाखा का क्या नाम है, जो पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश के यानम अन्तःक्षेत्र से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिलती है? [SSC CGL (20-7-2023) shift-4] (a) कपिला (b) इंद्रावती (c) भवानी (d) गौतमी 49 / 60 49. सतलुज और ___________ नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को कुमाऊं हिमालय के नाम से जाना जाता है| [SSC CGL (17-7-2023) shift-1] (a) तीस्ता (b) काली (c) सिंधु (d) ब्रह्मपुत्र 50 / 60 50. निम्नलिखित में से कौन 1700 ईसा पूर्व में हथियारों के निर्माण के लिए सबसे पहले लोहे का इश्तेमाल करने वाले देशों में से एक था? [SSC CGL (19-7-2023) shift-2] (a) बुल्गारिया (b) मोरक्को (c) रोमानिया (d) भारत 51 / 60 51. ब्रह्मांड की स्थिर अवस्था की संकल्पना के बारे में किस वैज्ञानिक ने विचार किया था? [SSC CGL (14-7-2023) shift-1] (a) हेरोल्ड जेफरी (Harold Jeffrey) (b) ऐडविन हबल (Edwin Hubble) (c) पियरे साइमन लाप्लास (Pierre-Simon Laplace) (d) फ्रेड हॉयल (Fred Hoyle) 52 / 60 52. ग्रह के बाहर से अंदर तक पृथ्वी की परतों का सही क्रम क्या है? [SSC CGL (19-7-2023) shift-2] (a) मैंटल (बाह्यतम) - क्रोड - भूपर्पटी (अंतरतम) (b) भूपर्पटी (बाह्यतम) - क्रोड - मैंटल (अंतरतम) (c) क्रोड (बाह्यतम) - मैंटल - भूपर्पटी (अंतरतम) (d) भूपर्पटी (बाह्यतम) - मैंटल - क्रोड (अंतरतम) 53 / 60 53. हेनरी कैवेंडिश ने पृथ्वी के द्रव्यमान और घनत्व के साथ गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक के मापन का वर्णन कब किया था? [SSC CGL (19-7-2023) shift-1] (a) जून 1798 (b) अप्रैल 1796 (c) मार्च 1795 (d) मई 1797 54 / 60 54. भारत की 2001-2011 जनगणना के दौरान राज्यों के निम्नलिखित में से किस समूह में बहुत अधिक जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई? [SSC CGL (14-7-2023) shift-3] (a) बिहार, हरियाणा, मेघालय (b) मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार (c) बिहार, राजस्थान, सिक्किम (d) पश्चिम बंगाल, मेघालय, बिहार 55 / 60 55. आंशिक रूप से पिघली हुई ऊपरी मैंटल सामग्री जिसे _____________ कहा जाता है, स्थलमंडल (लिथोस्फीयर) के नीचे एक यांत्रिक रूप से कमजोर परत होती है, जो कम भूकंपीय तरंग वेग और उच्च क्षीणन की विशेषता दर्शाती है। [SSC CGL (20-7-2023) shift-2] (a) समताप मंडल (स्ट्रेटोस्फीयर) (b) मध्यमंडल (मीजोस्फीयर) (c) दुर्बलमंडल (एथेनोस्फीयर) (d) चुंबकमंडल (मैग्रेटोस्फीयर) 56 / 60 56. भारत को ______________ के कारण जनसांख्यिकीय लाभांश वाला देश माना जा सकता है। [SSC CGL (19-7-2023) shift-3] (a) 15- 64 वर्ष के बीच उच्च जनसंख्या (b) 10-20 वर्ष के बीच उच्च जनसंख्या (c) 70 वर्ष से ऊपर की उच्च जनसंख्या (d) उच्च कुल जनसंख्या 57 / 60 57. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, किन भारतीय राज्यों के समूह की जनसंख्या सर्वाधिक थी? [SSC CGL (20-7-2023) shift-1] (a) उत्तर प्रदेश और बिहार (b) उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (c) अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर (d) महाराष्ट्र और बिहार 58 / 60 58. आर्द्रता क्या है? [SSC CGL (18-7-2023) shift-1] (a) जब जल में वायु उपस्थित होती है (b) जब जलवाष्प वायु से जल में स्थानांतरित होती है (c) जब अन्य गैसें हवा में स्थानांतरित होती हैं (d) जब वायु में जलवाष्प उपस्थित होती है 59 / 60 59. स्तंभों का मिलान करें। राज्य ------------- पहाडियाँ 1. केरल --------- a. अन्नामलाई पहाडियाँ 2. मेघालय -------- b. गारो पहाडियाँ 3. मिजोरम -------- c. लुशाई पहाड़ियाँ [SSC CGL (14-7-2023) shift-4] (a) 1-b, 2-c, 3-a (b) 1-a, 2-b, 3-c (c) 1-c, 2-b, 3-a (d) 1-b, 2-a, 3-c 60 / 60 60. निम्नलिखित में से कौन-सा शैल (rock) का एक प्रकार नहीं है? [SSC CGL (14-7-2023) shift-3] (a) कायांतरित चट्टान (Metamorphic rock) (b) आग्रेय चट्टान (Igneous rock) (c) अवशेष चट्टान (Trace rock) (d) अवसादी चट्टान (Sedimentary rock) Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin