Last updated on June 29th, 2021 at 07:24 pm
Objective Question On Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi Part-3
Objective Question On Energy Resources : Dear Readers, आज मैं Geography का एक महत्वपूर्ण Chapter : Energy Resources (ऊर्जा संसाधन) का Objective Questions Hindi में share करने जा रहा हूं| MCQ On Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi में जितने भी Objective Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| इसमें जितने भी Objective Question on Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) से cover किया गया है सारे Questions different-different Competitive Exams में पूछे जा चुके हैं अतः आपलोग इसे अच्छी तरह से याद कर ले|
[Note- यदि आपलोगों को Crackteam के द्वारा दिया गया पोस्ट अच्छा लग रहा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके]
MCQ On Energy Resources (ऊर्जा संसाधन वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi Part-3
इसे भी पढ़े:
=> ब्रह्मांड वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
=> अक्षांश और देशांतर रेखाएं वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
(52) तेल पेट्रोलियमधारी शैल में पाया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सी एक संरचना आदर्श ट्रैप को प्रदर्शित करती है?
(a) भ्रंश संरचना
(b) क्षैतिज संरचना
(c) अभिनतिक संरचना
(d) अपनतिक संरचना
Ans- d [UPSC CDS 2013]
(53) विश्व में पेट्रोलियम के सर्वाधिक संचित भंडार वाला देश है-
(a) इराक
(b) ईरान
(c) सऊदी अरब
(d) रूस
Ans- c [UPPCS (Pre) 2008, UPPCS (Mains) 2006]
(54) रास तनुरा तेल शोधनशाला कहाँ स्थित है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) ईरान
(c) सऊदी अरब
(d) इराक
Ans- c [MPPSC (Pre) 2017]
(55) संसार के तीन अग्रगण्य पेट्रोलियम उत्पादकों का सही अवरोही क्रम है –
(a) यू.एस.ए., सऊदी अरब, ईरान
(b) रूस, सऊदी अरब, यू.एस.ए.
(c) सऊदी अरब, रूस, यू.एस.ए.
(d) सऊदी अरब, यू.एस.ए., रूस
Ans- c [UPPCS (Mains) 2008]
(56) तीन अग्रणी पेट्रोल उत्पादक देशों का सही अवरोही क्रम है:
(a) स. राज्य अमेरिका, सऊदी अरब एवं ईरान
(b) सऊदी अरब, सं. राज्य अमेरिका एवं रूस
(c) सऊदी अरब, सं. राज्य अमेरिका एवं ईरान
(d) सं. राज्य अमेरिका, सऊदी अरब एवं मेक्सिको
Ans- b [UPPCS (Pre) 2008]
(57) पेट्रोलियम उत्पादन की दृष्टि से निम्नलिखित देशों का सही आरोही क्रम है-
(a) ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन सऊदी अरब
(b) चीन, ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब
(c) सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, चीन
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, चीन, सऊदी अरब
Ans- b [UP Lower (Pre) 1998]
(58) निम्नांकित देशों में कौन देश खनिज तेल का निर्यातक एवं आयातक दोनों है?
(a) रूस
(b) चीन
(c) यू. के.
(d) यू.एस.ए.
Ans- d [UPPCS (Pre) 2004]
(59) विश्व के निम्नलिखित देशों में से कौन तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है-
(a) चीन
(b) यू.एस.ए.
(c) यू.के.
(d) सऊदी अरब
Ans- b [UPPCS (Pre) 2016]
(60) निम्नलिखित में से कौन-सा देश अपनी सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति अणुशक्ति से प्राप्त करता है?
(a) जापान
(b) स्लोवेनिया
(c) फ्रांस
(d) स्वीडेन
Ans- c [UPPCS (Pre) 2010]
(61) निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व में भूतापीय ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(a) न्यूजीलैण्ड
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) यूनाइटेड किंगडम
Ans- c [UPPCS (Pre) 2008]
(62) विश्व में अधिकतम संभाव्य (Potential) जलशक्ति वाले कतिपय नदी बेसिन हैं-
(a) कांगो, अमेजन, नर्मदा
(b) कांगो, कोलम्बिया, यांगटीसी
(c) कोलोरेडो, नर्मदा, सेण्ट लारेन्स
(d) नील, अमेजन, ओब
Ans- b [BPSC (Pre) 2003]
(63) विश्व में पहला परमाणु बिजलीघर कहाँ स्थापित किया गया था?
(a) जर्मनी में
(b) ब्रिटेन में
(c) रूस में
(d) यू.एस.ए. में
Ans- d [Uttrakhand PCS (Pre) 2002]
(64) बाकू की प्रसिद्धि क्यों है?
(a) हवाई जहाज उद्योग
(b) लोहा उद्योग
(c) समुद्री जहाज उद्योग
(d) पेट्रोलियम
Ans- d [Uttrakhand PCS (Pre) 2009]
(65) बाकू जिसके खनन के लिये प्रसिद्ध है, वह है-
(a) लौह अयस्क
(b) स्वर्ण
(c) खनिज तेल
(d) जस्ता
Ans- c [RAS/RTS (Pre) 2009, UPPCS (Pre.) 1993]
(66) पेट्रोलियम के सम्बन्ध में कौन-से निम्नांकित सही हैं?
1. मध्य पूर्व में संसार के पेट्रोल के लगभग 60% भण्डार पाए जाते हैं।
2. अलास्का में टेक्सास के समतुल्य पेट्रोलियम भण्डार प्रमाणित है।
3. संयुक्तराज्य अमेरिका पेट्रोलियम का प्रमुख उत्पादक एवं प्रमुख आयातक दोनों ही है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
(a) 2 तथा 3 सही हैं
(b) 1 तथा 2 सही है
(c) 1 तथा 3 सही हैं
(d) सभी सही हैं
Ans- d [UPPCS (Pre.) 1998]
(67) विश्व के कुल परमाणु विद्युत उत्पादन के परिप्रेक्ष्य में भारत में उत्पादन है, केवल-
(a) 1%
(b) 0.1%
(c) 2%
(d) 3%
Ans- a [UPPCS (Pre.) 1999]
(68) निम्नलिखित प्रश्न में दो तथ्य दिए हुए हैं, जिनमें से एक को ‘कथन (A)’ से निरूपित किया गया है और दूसरे को ‘कारण (R)’ से निरूपित किया गया। इन तथ्यों का परीक्षण ध्यानपूर्वक कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये-
कथन (A) : कोयला-आधारित तापीय बिजलीघर अम्ल वर्षा में अंशदायी होते हैं।
कारण (R): कोयले के जलने पर कार्बन की आक्साइडें उत्सर्जित होती हैं।
कूट:
(a) A और R दोनों सही हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(b) A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है
(c) A सही है लेकिन R गलत है
(d) A गलत है लेकिन R सही है
Ans- a [IAS (Pre) 2003]
(69) 100 मिलियन लीटर ईंधन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता वाला संसार का विशालतम जैव-ईंधन संयंत्र स्थापित किया गया है-
(a) चीन में
(b) भारत में
(c) ब्राजील में
(d) यू.एस.ए. में
Ans- d [SSC CGL 2008]
ऊर्जा संसाधन Part-4 (MCQ) [Note:=> ऊर्जा संसाधन (Energy Resources) in Hindi का वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) का Part-4 पढ़ने के लिए Page को थोड़ा नीचे Scroll करें और फिर Number 4 पर Click करें|]





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)



























nice, but sir please update questions till 2020-21 year