Previous Year Constituent Assembly Objective Questions | संविधान सभा MCQ in Hindi For Competitive Exam

0
16639
Share this Post On:

Last updated on May 4th, 2024 at 01:35 am

Constituent Assembly MCQ Objective Question in Hindi: Dear Readers, आज मैं Indian Polity का एक महत्वपूर्ण Chapter: संविधान सभा (Constituent Assembly) का MCQ Objective Questions Hindi में share करने जा रहा हूं| संविधान सभा MCQ में SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, UPPCS, IAS, CDS परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| इस अध्याय से पूछे गए प्रश्नों को अलग-अलग part में विभाजित किया गया है – Part-1 में वर्ष 1999-2022 तक के SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षा में संविधान सभा से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-2 में वर्ष 1991-2021 तक के UPPCS परीक्षा में संविधान सभा (Constituent Assembly) से पूछे गए MCQ Objective Questions को शामिल किया गया है| Part-3 में वर्ष 1993-2021 तक के IAS (UPSC) परीक्षा में Constituent Assembly (संविधान सभा) से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-4 में वर्ष 2009-2021 तक के CDS-I and CDS-II परीक्षा में संविधान सभा से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Objective Questions on Constituent Assembly (संविधान सभा) in Hindi में जितने भी MCQ Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| Note- यदि आपलोगों को Crackgovexam द्वारा दी गई Constituent Assembly MCQ पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके| Good luck with your studies and exam preparations!

Polity Chapterwise MCQ Quiz की महत्वपूर्ण विशेषताएं:
महत्वपूर्ण अध्याय का पता: यह Quiz आपको Polity के महत्वपूर्ण अध्याय को पहचानने में मदद करेगा, जिससे आप अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और सफलता पाने के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
प्रश्नों का अभ्यास: यह Quiz, Polity के प्रश्नों का अभ्यास करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको संपूर्ण अध्ययन सामग्री पर दोबारा गौर करने के बजाय, उन अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा जहां आपको अधिक अभ्यास और सुदृढीकरण की आवश्यकता हो।
समय प्रबंधन: आप इस Chapterwise Polity MCQ Quiz का बार-बार अभ्यास करके अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न को समय सीमा के अंदर हल करने का प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आत्म-मूल्यांकन: यह Quiz आपको आत्म-मूल्यांकन करने का मौका देता है, जिससे आप अपने ज्ञान को मूल्यांकित कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।

Constituent Assembly (संविधान सभा) in Hindi का Objective Questions पढ़ने से पहले इसके Theory को अवश्य पढ़े| Theory का Link नीचे दिया गया है:-
=> Chapter-2: संविधान सभा Theory Part-1
=> Chapter-2: संविधान सभा Theory Part-2
=> Chapter-2: संविधान सभा Theory Part-3

Constituent Assembly (संविधान सभा) MCQ
SSC CGL Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL Exam में संविधान सभा से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CHSL Examवर्ष 2010 से 2023 तक SSC CHSL Exam में संविधान सभा से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CPO Examवर्ष 2003 से 2023 तक SSC CPO Exam में संविधान सभा से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC MTS and Other Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC MTS and Other Exam में संविधान सभा से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
Important Information: crackgovexam के अनुभवी कंटेंट लेखकों की टीम पूरी लगन के साथ आपके लिये गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करती है। यदि आपलोगों को crackgovexam के द्वारा दिया गया फ्री पठन समग्री से लाभ हो रहा हो तो आर्थिक सहायता अवश्य करे जो आपकी सामर्थ्य हो, जिससे आपलोगों की और भी फ्री मदद किया जा सके- phonepe/Googlepay/paytm number – 6205564109

PART- 1: वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में Constituent Assembly (संविधान सभा) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

संविधान सभा MCQ : वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में संविधान सभा से पूछे गए प्रश्न

1 / 78

1. संविधान सभा का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था? [SSC MTS (27-10-2021) Shift-2, SSC CGL 2011, SSC Tax Asst. 2007, SSC CGL 2007]

2 / 78

2. भारतीय गणतंत्र की यथार्थ संवैधानिक स्थिति, 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के समय क्या थी? [SSC CGL 2000]

3 / 78

3. भारत की संविधान सभा की हाउस कमेटी के अध्यक्ष कौन थे? [SSC CGL (18-4-2022) Shift-2]

4 / 78

4. राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और ऊँचाई (चौड़ाई) का अनुपात क्या होना चाहिए? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3]

5 / 78

5. भारत के संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-3, SSC CHSL (18-3-2020) Shift-1, SSC MTS (9-8-2019) Shift-3, SSC CGL (9-9-2016) Shift-2, SSC MTS (16-9-2017) Shift-3]

6 / 78

6. संविधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या 389 थी, जिसमें से ___________ रियासतों के प्रतिनिधि थे। [SSC CGL (18-8-2021) Shift-3]

7 / 78

7. पिंगली वेंकैया को आज भी किस विशेष कारण से याद किया जाता है? [SSC CHSL (3-7-2019) Shift-1]

8 / 78

8. हमारे राष्ट्रीय ध्वज में स्थित चक्र किस बात का प्रतिनिधित्व करता है? [SSC CHSL (9-1-2017) Shift-3]

9 / 78

9. संविधान सभा के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? [SSC CGL (11-4-2022) Shift-2]

10 / 78

10. भारत के संविधान का गठन ___________ द्वारा किया गया था| [SSC CHSL (16-1-2017) Shift-3]

11 / 78

11. निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान को 'अर्ध संघीय' (कुआसी फेडेरल) कहा? [SSC CHSL (3-6-2022) Shift-2, SSC CPO (6-7-2017) Shift-1]

12 / 78

12. संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान को ___________ को अपनाया गया था | [SSC CHSL (16-1-2017) Shift-1, SSC CHSL 2014]

13 / 78

13. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब अंगीकृत किया? [SSC MTS (19-8-2019) Shift-1, SSC MTS (21-10-2017) Shift-1, SSC CGL 2007, SSC Section Off. 2006]

14 / 78

14. विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान किस देश का है? [SSC MTS (19-9-2017) Shift-3, SSC CHSL (16-1-2017) Shift-2, SSC CHSL (19-1-2017) Shift-2, SSC Tax Asst. 2008, SSC CPO 2003]

15 / 78

15. भारत का मूल संविधान कहाँ प्रकाशित किया गया था? [SSC CHSL (29-1-2017) Shift-2]

16 / 78

16. निम्न में से कौन-सा अनुच्छेद, 26 नवम्बर 1949 को अस्तित्व में लाया गया था जिस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था? [SSC CPO (6-6-2016) Shift-1]

17 / 78

17. निम्नलिखित में से कौन ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनकी डिजाइन के आधार पर वर्तमान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया गया है? [SSC MTS (26-10-2021) Shift-3, SSC CPO (4-6-2016) Shift-1]

18 / 78

18. संविधान का निर्माण करने वाला प्रथम देश है| [SSC CHSL (19-1-2017) Shift-3]

19 / 78

19. हमारा राष्ट्रगान पहली बार कब और कहाँ गाया गया था? [SSC CPO 2009]

20 / 78

20. भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था? [SSC MTS (24-10-2017) Shift-3, SSC CGL 2004]

21 / 78

21. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान सभा के पहले अध्यक्ष (अस्थायी) थे, जिसकी बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी? [SSC MTS (18-7-2022) Shift-3, SSC CHSL (2-2-2017) Shift-1, SSC MTS (24-10-2017) Shift-1, SSC MTS (24-10-2017) Shift-2]

22 / 78

22. हमारा राष्ट्रगान 'जन गण मन' किस भाषा से अपनाया गया है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-2]

23 / 78

23. भारतीय संविधान किस तिथि को लागू हुआ? [SSC MTS (30-10-2017) Shift-1]

24 / 78

24. भारत के संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2, SSC MTS (14-10-2017) Shift-3]

25 / 78

25. हमारे सांविधानिक इतिहास में 26 नवंबर, 1949 एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि- [SSC CPO 2007]

26 / 78

26. भारतीय संविधान पूर्णतः किस तिथि से लागू हुआ था? [SSC MTS (16-9-2017) Shift-1, SSC MTS (15-10-2017) Shift-2, SSC MTS (25-10-2017) Shift-3, SSC CHSL (15-1-2017) Shift-3, SSC MTS 2013, SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड 'सी' एवं 'डी') 2012, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008, SSC CPO 2009]

27 / 78

27. मूल रूप से भारत के संविधान में कितने अनुच्छेद थे? [SSC MTS (27-10-2017) Shift-2]

28 / 78

28. भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की थी? [SSC CGL 2007]

29 / 78

29. भारतीय संविधान को हाथों से लिखने वाला व्यक्ति कौन था? [SSC MTS (14-10-2021) Shift-1]

30 / 78

30. भारतीय राष्ट्रीय गान के पूर्ण संस्करण के गायन की अनुमानित समयावधि क्या है? [SSC CPO (15-3-2019) Shift-2]

31 / 78

31. भारत माता चित्र (पेंटिंग) मूल रूप से ___________ द्वारा बनाया गया था। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1]

32 / 78

32. जीवी मावलंकर भारत की संविधान सभा के ___________ के अध्यक्ष थे। [SSC CGL (20-4-2022) Shift-1]

33 / 78

33. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था? [SSC MTS (26-10-2017) Shift-1]

34 / 78

34. संविधान सभा को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 की धारा ___________ द्वारा मान्यता दी गई थी। [SSC CGL (19-4-2022) Shift-2]

35 / 78

35. राष्ट्रगान को हिंदी संस्करण में कब अपनाया गया था? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-1]

36 / 78

36. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? [SSC MTS (18-10-2021) Shift-1]

37 / 78

37. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की प्रारूपण समिति के सदस्य नहीं थे? [SSC CPO 2015]

38 / 78

38. भारतीय संविधान की प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-1]

39 / 78

39. भारत के राष्ट्रीय चिन्ह को किस दिन अपनाया गया था? [SSC CGL (11-4-2022) Shift-1]

40 / 78

40. किस कलाकार ने भारतीय संविधान की हस्तलिखित प्रतियां सजाई थी? [SSC MTS (31-10-2017) Shift-2]

41 / 78

41. भारत की संविधान सभा किसके कहने पर बनाई गई थी? [SSC CGL 2013]

42 / 78

42. भारतीय संविधान का जनक किसे माना जाता है? [SSC MTS (21-8-2019) Shift-1, SSC MTS 2011]

43 / 78

43. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज कब अपनाया गया था? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1]

44 / 78

44. भारतीय संविधान कितने शब्दों का बना है? [SSC CHSL (23-1-2017) Shift-3]

45 / 78

45. निम्नलिखित में से किस देश के पास लिखित संविधान नहीं है? [SSC CGL (12-8-2017) Shift-3, SSC MTS (18-9-2017) Shift-3, SSC Section off. परीक्षा, 2006]

46 / 78

46. जिस संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का अधिनियमन किया गया, उसके सदस्य कौन थे? [SSC CPO 2015]

47 / 78

47. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक ___________ में स्थित मौर्य स्तंभ से लिया गया है। [SSC MTS (22-8-2019) Shift-2]

48 / 78

48. निम्नलिखित में से संविधान मसौदे समिति के अध्यक्ष कौन थे? [SSC CPO (4-7-2017) Shift-1, SSC MTS (27-10-2017) Shift-2]

49 / 78

49. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे? [SSC CGL 2003]

50 / 78

50. अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर भारत की संविधान सभा की ___________ के अध्यक्ष थे। [SSC CGL (19-4-2022) Shift-1]

51 / 78

51. 1946 के 'कैबिनेट मिशन' का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया? [SSC CGL (9-9-2016) Shift-2]

52 / 78

52. निम्नलिखित में से कौन कैबिनेट मिशन योजना,1946 के मंत्री नहीं थे? [SSC CGL (6-3-2020) Shift-3]

53 / 78

53. मोतीलाल नेहरू ने आठ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भारत के संविधान का मसौदा निम्नलिखित में से किस वर्ष तैयार किया था? [SSC CGL (19-4-2022) Shift-3]

54 / 78

54. भारतीय संविधान को किसने बनाया? [SSC MTS (26-10-2017) Shift-3]

55 / 78

55. मसौदा आयोग ने भारतीय संविधान को किस भाषा में लिखा था? [SSC CHSL (12-1-2017) Shift-3]

56 / 78

56. सभा के विचार-विमर्श के लिए मार्गदर्शन करने के लिए उद्देश्य संकल्प आंदोलन का प्रारंभ ___________ द्वारा किया गया था | [SSC CHSL (9-1-2017) Shift-1]

57 / 78

57. भारत का संविधान किस प्रकार का है? [SSC MTS (24-10-2017) Shift-3]

58 / 78

58. भारतीय संविधान के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है? [SSC MTS (6-10-2021) Shift-2]

59 / 78

59. निम्नलिखित में से कौन 1946 में मद्रास निर्वाचन क्षेत्र से संविधान सभा के सदस्य बने थे? [SSC CGL (21-4-2022) Shift-1]

60 / 78

60. संविधान सभा ने संविधान को अंतिम रूप से किस दिन पारित किया? [SSC MTS (30-10-2017) Shift-2]

61 / 78

61. संविधान सभा की मसौदा समिति में ___________ सदस्य शामिल थे। [SSC CGL (21-4-2022) Shift-3]

62 / 78

62. कैबिनेट मिशन भारत आया था- [SSC CGL 2008, SSC CPO 2006]

63 / 78

63. भारत के राष्ट्रीय ध्वज में स्थित अशोक चक्र ___________ तिल्लियों वाला एक चक्र है| [SSC CHSL (8-2-2017) Shift-3, SSC CPO 2009, SSC CGL 2005]

64 / 78

64. 'संविधान दिवस' ___________ को मनाया जाता है। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2, SSC MTS (6-10-2021) Shift-1, SSC CHSL (12-10-2020) Shift-1, SSC CHSL (18-1-2017) Shift-2]

65 / 78

65. संविधान सभा के सदस्यों ने ___________ को भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए थे। [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-2]

66 / 78

66. भारतीय संविधान सभा ने किस वर्ष भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 को अंगीकार किया जिससे जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष दर्जा और आंतरिक स्वायत्तता सुनिश्चित हुई? [SSC MTS (14-10-2021) Shift-2]

67 / 78

67. भारत की संविधान सभा ने किस वर्ष में कामकाज प्रारंभ किया? [SSC CPO (6-6-2016) Shift-2]

68 / 78

68. भारतीय संविधान सभा वर्ष ___________ में स्थापित हुआ था| [SSC CGL (17-8-2017) Shift-3]

69 / 78

69. भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में कितनी महिला सदस्य थीं? [SSC CGL (11-4-2022) Shift-3]

70 / 78

70. 1946 में, निम्न में से किसे भारतीय संविधान सभा का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था? [SSC CPO (23-11-2020) Shift-2]

71 / 78

71. भारत में पहली बार संविधान सभा के चुनाव कब हुए थे? [SSC CHSL (13-10-2020) Shift-2]

72 / 78

72. भारत पूर्ण संप्रभु लोकतांत्रिक गणतंत्र कब बना? [SSC CHSL 2015]

73 / 78

73. किसने प्रांतीय संविधान समिति का नेतृत्व किया? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2]

74 / 78

74. भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान 1946 में संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-1, SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड 'सी' एवं 'डी') 2014, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006, SSC CPO 2006]

75 / 78

75. संविधान सभा का दसवां अधिवेशन कब आयोजित किया गया था? [SSC CGL (20-4-2022) Shift-3]

76 / 78

76. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के प्रारूपण के लिए जिम्मेदार संविधान सभा का हिस्सा नहीं था? [SSC MTS (21-8-2019) Shift-3]

77 / 78

77. संविधान का प्रारूपण पूरा हुआ था- [SSC CGL 2011]

78 / 78

78. निम्न में से किस वर्ष में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान सभा की मांग की थी? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-1]

Your score is

PART- 2: वर्ष 1991 से 2021 तक UPPCS परीक्षाओं में संविधान सभा से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

इसे भी पढ़े:
=> Chapter-1: भारतीय संविधान की विकास यात्रा (MCQ Part-1 to 5)
=> Chapter-1: भारतीय संविधान की विकास यात्रा (Theory Part-1 to 3)

  1. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्न में से सर्वप्रथम प्रस्तुत किया था –
    (a) स्वतंत्र पार्टी ने सन् 1935 ई. में
    (b) काँग्रेस पार्टी ने सन् 1935 ई. में
    (c) मुस्लिम लीग ने सन् 1942 ई. में
    (d) सर्वदल सम्मेलन ने सन् 1946 ई. में
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2003]
  2. 1946 के ‘कैबिनेट-मिशन’ का नेतृत्व किया गया था-
    (a) सर पैथिक लॉरेंस द्वारा
    (b) लॉर्ड लिनलिथगो द्वारा
    (c) लॉर्ड वावेल द्वारा
    (d) सर जॉन साइमन द्वारा
    Ans- a [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015]
  3. संविधान सभा में सदस्यों का चुनाव कैसे हुआ था?
    (a) सीधे जनता द्वारा
    (b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नामांकन द्वारा
    (c) भारतीय राज्यों के शासकों से नामांकन द्वारा
    (d) प्रान्तीय सभाओं द्वारा
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1993]
  4. भारतीय संविधान सभा की स्थापना की गई थी –
    (a) 10.06.1946 को
    (b) 09.12.1946 को
    (c) 26.11.1949 को
    (d) 26.12.1949 को
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1995]
  5. भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन (First day session) की अध्यक्षता इन्होंने की थी-
    (a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
    (b) पंडित जवाहर लाल नेहरु
    (c) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
    (d) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2006]
  6. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे-
    (a) सच्चिदानंद सिन्हा
    (b) के. एम. मुंशी
    (c) बी. एन. राव
    (d) टी. टी. कृष्णामाचारी
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2014]
  7. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था-
    (a) जनवरी 22, 1946
    (b) जनवरी 22, 1947
    (c) फरवरी 20, 1947
    (d) जुलाई 26, 1946
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1998]
  8. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष –
    (a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे
    (b) जवाहर लाल नेहरू थे
    (c) बी. आर. अम्बेडकर थे
    (d) पुरुषोत्तम दास टण्डन थे
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1995]
  9. निम्नलिखित में से कौन संविधान प्रारूप समिति के सदस्य थे?
    (A) एन. गोपालस्वामी
    (B) जवाहरलाल नेहरू
    (C) अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
    (D) सरदार पटेल
    नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:
    कूट:
    (a) (A), (C) और (D)
    (b) (A) और (D)
    (c) (A) और (C)
    (d) (B), (C) और (D)
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2014]
  10. संविधान निर्मात्री परिषद् की ‘झण्डा समिति’ के अध्यक्ष कौन थे-
    (a) सी. राजगोपालाचारी
    (b) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
    (c) जे.बी. कृपलानी
    (d) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1991]
  11. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था –
    (a) 26 जनवरी, 1950
    (b) 26 नवम्बर, 1949
    (c) 11 फरवरी, 1948
    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2002]
  12. भारत की संविधान सभा की अंतिम बैठक की सही तिथि बताइए|
    (a) 26 नवंबर 1949
    (b) 5 दिसंबर 1949
    (c) 24 जनवरी 1950
    (d) 25 जनवरी 1950
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2018]
  13. भारत की संविधान सभा ने निम्नलिखित में से किस तिथि को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया?
    (a) 22 जनवरी, 1950
    (b) 24 जनवरी, 1950
    (c) 22 जुलाई, 1947
    (d) 22 जुलाई, 1948
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2020]

PART- 3: वर्ष 1993 से 2021 तक IAS परीक्षाओं में संविधान सभा (Constituent Assembly) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, प्रांतों में संविधान सभा के सदस्य-
    (a) उन प्रांतों के लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित हुए थे
    (b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग द्वारा नामित हुए थे
    (c) प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे
    (d) सरकार द्वारा, संवैधानिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता के लिए चुने गए थे
    Ans- c [IAS (Pre) 2013]
  2. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था –
    (a) पश्चिमी बंगाल से
    (b) बम्बई प्रेसीडेन्सी से
    (c) तत्कालीन मध्य भारत से
    (d) पंजाब से
    Ans- b [IAS (Pre) 1996]
  3. निम्नलिखित में से कौन से कथन संविधान सभा के विषय में नहीं है?
    (1) वह वयस्क मताधिकार पर आधारित नहीं थी
    (2) वह प्रत्यक्ष निर्वाचन का परिणाम थी
    (3) वह बहुदलीय निकाय थी
    (4) उसने अनेक समितियों के माध्यम से कार्य किया
    नीचे दिए हुए कूटों में सही उत्तर का चयन कीजिए :
    कूट :
    (a) 1 और 2
    (b) 2 और 3
    (c) 1 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    Ans- a [IAS (Pre) 1993]
  4. भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को-
    (a) ब्रिटिश संसद द्वारा नामित किया गया
    (b) गवर्नर जनरल द्वारा नामित किया गया
    (c) विभिन्न प्रान्तों की विधान सभाओं द्वारा चुना गया
    (d) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा चुना गया
    Ans- c [IAS (Pre) 2002]
  5. निम्नलिखित में से संविधान सभा की संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
    (a) बी. आर. अम्बेडकर
    (b) जे. बी. कृपलानी
    (c) जवाहरलाल नेहरू
    (d) अलादी कृष्णास्वामी अय्यर
    Ans- c [IAS (Pre) 2005]
  6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
    (a) वर्ष 1946 में प्रान्तीय सभाओं द्वारा भारत की संविधान सभा चुनी गई
    (b) जवाहरलाल नेहरू, एम.ए. जिन्ना और सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की संविधान सभा के सदस्य थे
    (c) भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन जनवरी, 1947 में हुआ
    (d) भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को अंगीकृत किया गया
    Ans- a [IAS (Pre) 2004]

PART- 4: वर्ष 2009 से 2021 तक CDS-I and CDS-II परीक्षाओं में संविधान सभा (Constituent Assembly) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. निम्नलिखित में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
    (a) सर स्टैफोर्ड क्रिप्स
    (b) ए. वी. अलेक्जेण्डर
    (c) रैडक्लिफ़
    (d) पेथविक लॉरेन्स
    Ans- c [CDS (I) 2009]
  2. भारत के लिए कैबिनेट मिशन योजना ने किस पर विचार किया?
    (a) महासंघ (फेडरेशन)
    (b) परिसंघ (कन्फेडरेशन)
    (c) एकात्मक स्वरूप की सरकार
    (d) राज्यों का संघ
    Ans- a [CDS (I) 2012]
  3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कैबिनेट मिशन, 1946 का एक प्रस्ताव नहीं था?
    (a) लोकतांत्रिक जनसंख्या शक्ति सिद्धान्त के आधार पर संविधान सभा का गठन किया जाना था
    (b) प्रान्तों एवं राज्यों के एक भारतीय संघ के लिए उपबन्ध
    (c) संविधान सभा के सभी सदस्यों को भारतीय होना था
    (d) संविधान सभा के कार्यकलापों का ब्रिटिश सरकार द्वारा पर्यवेक्षण किया जाना था
    Ans- d [CDS (I) 2014]
  4. किस राजनीतिक दल ने 6 जून, 1946 को कैबिनेट मिशन प्लान को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया, जिसने संप्रभु पाकिस्तान की माँग को अस्वीकार कर दिया था ?
    (a) हिन्दू महासभा
    (b) कॉंग्रेस
    (c) मुस्लिम लीग
    (d) यूनियनिष्ट पार्टी
    Ans- c [CDS (II) 2018]
  5. भारत की संविधान सभा, 1946 के प्रांतीय निर्वाचनों के आधार पर चुनी गयी थी। संविधान सभा से मुस्लिम लीग के निकल जाने के बाद यह पाया गया कि सभा के अधिकतर सदस्य कांग्रेस के भी सदस्य थे। उस परिस्थिति में, संविधान सभा को किस प्रकार एक अपेक्षाकृत अधिक बड़ा सामाजिक आधार दिया गया ?
    (a) विभिन्न अल्पसंख्यक समूहों से स्वतंत्र सदस्यों को मनोनीत करने के द्वारा
    (b) विभिन्न जाति तथा धार्मिक समूहों से स्वतंत्र सदस्यों को मनोनीत करने के द्वारा
    (c) भिन्न जाति, धार्मिक समूहों तथा महिलाओं के स्वतंत्र सदस्यों को मनोनीत करने के द्वारा और देशी राज्यों से प्रतिनिधियों को शामिल करने और आम जनता से लिखित निवेदन मांगने के द्वारा भी
    (d) देशी राज्यों से प्रतिनिधियों को शामिल करने और आम जनता से लिखित निवेदन माँगने के द्वारा
    Ans- c [CDS (II) 2011]
  6. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा का सदस्य नहीं था?
    (a) सरदार वल्लभभाई पटेल
    (b) आचार्य जे. बी. कृपलानी
    (c) लोकनायक जयप्रकाश नारायण
    (d) के. एम. मुंशी
    Ans- c [CDS (I) 2009]
  7. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से संविधान सभा के गठन के बारे में सही है/हैं?
    (1) संविधान सभा के सदस्यों का चयन 1946 के प्रांतीय चुनावों के आधार पर किया गया था।
    (2) देशी राज्यों के प्रतिनिधियों को संविधान सभा में सम्मिलित नहीं किया गया।
    (3) संविधान सभा के भीतर विचार-विमर्श जनता द्वारा व्यक्त की गई रायों से प्रभावित नहीं होता था ।
    (4) सामूहिक सहभागिता का भाव उत्पन्न करने के लिए जनता से सुझाव मांगे गए थे।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) केवल 1
    (b) 2 और 3
    (c) 3 और 4
    (d) 1 और 4
    Ans- d [CDS (II) 2015]
  8. भारत की संविधान सभा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (1) प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से सभा का चयन किया गया था।
    (2) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव किए गए थे।
    (3) चुनाव की स्कीम का निर्धारण कैबिनेट डेलिगेशन द्वारा किया गया था।
    (4) सीटों का वर्गीकरण माउंटबैटन योजना के आधार पर किया गया था।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) केवल 1
    (b) 1, 2 और 3
    (c) 2 और 4
    (d) केवल 1 और 3
    Ans- d [CDS (II) 2016]
  9. संविधान सभा द्वारा अंगीकृत ऐतिहासिक उद्देश्यों के कथन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा /से सही है/हैं?
    (1) उद्देश्यों के कथन ने अपने सभी उत्तरवर्ती चरणों से संविधान के रूपनिर्माण को अनुप्राणित किया।
    (2) यह केवल एक प्रस्ताव-भर ही नहीं था, बल्कि एक घोषणा, एक दृढ़ संकल्प और एक प्रतिज्ञा थी।
    (3) इसने हमारे संविधान का अंतर्निहित दर्शन प्रदान किया ।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1
    (c) 1, 2 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- c [CDS (II) 2018]
  10. इनमें से किसने संविधान सभा में यह कहा था कि 26 जनवरी, 1950 को भारत अंतर्विरोधों (विरोधाभास) के जीवनकाल में प्रविष्ट हो रहा था?
    (a) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
    (b) जवाहरलाल नेहरू
    (c) महात्मा गाँधी
    (d) एस. पी. मुखर्जी
    Ans- a [CDS (I) 2020]
  11. भारत के लिये एक डोमिनियन स्थिति संविधान के प्रारूपण का प्रथम प्रयास किसकी प्रतिक्रिया में किया गया था ?
    (a) मिंटो-मॉरले सुधार
    (b) मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
    (c) साइमन कमीशन
    (d) पहला गोल मेज सम्मेलन
    Ans- c [CDS (II) 2011]
  12. इनमें से कौन संविधान सभा की प्रारूपण समिति का सदस्य नहीं था?
    (a) एन. जी. अयंगर
    (b) के. एम. मुंशी
    (c) बी. एन. राव
    (d) मुहम्मद सादुल्लाह
    Ans- c [CDS (II) 2017]
  13. “संविधान का प्रारूप जैसा विरचित किया गया है, वह केवल देश के शासन के लिए तंत्र उपलब्ध कराता है। यह सत्ता में किसी विशेष दल को स्थापित करने की प्रयुक्ति नहीं है, जैसा कि कुछ देशों में किया गया है। सत्ता में कौन हो, इसे जनता के विनिश्चयार्थ छोड़ दिया गया है, जैसा कि होना ही चाहिए, यदि इस तंत्र को लोकतंत्र के परीक्षण पर खरा उतरना है।” संविधान निर्मात्री सभा के विचार-विमर्श से उद्धृत उपर्युक्त परिच्छेद का श्रेय किसे है?
    (a) पंडित जवाहरलाल नेहरू
    (b) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
    (c) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
    (d) आचार्य जे. बी. कृपलानी
    Ans- b [CDS (I) 2014]
  14. भारत के संविधान के आलेखन (प्रारूपण) सदस्य के रूप में, अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
    (1) भारत के संविधान के निर्वचन से संबंधित महत्त्वपूर्ण निर्णयों के लिए जाने में उच्चतम न्यायालय की भूमिका के वे पक्षधर थे।
    (2) उनका यह मानना था कि स्वतंत्रता और सामाजिक निग्रह के बीच उच्चतम न्यायालय को एक रेखा खींचनी पड़ेगी।
    (3) न्यायपालिका पर कार्यपालिका के प्रभुत्व में उनका विश्वास था।
    (4) वे शासन के एक अधिनायकीय स्वरूप के पक्षधर थे|
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1 और 2
    (b) 1, 2 और 3
    (c) 3 और 4
    (d) 1, 2 और 4
    Ans- a [CDS (I) 2019]
  15. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    सूची-I ————- सूची-II
    (व्यक्ति) ———- (भारत के संविधान को बनाने में भूमिका)
    A. राजेन्द्र प्रसाद 1. सदस्य, प्रारूपण समिति
    B. टी. टी. कृष्णमाचारी 2. अध्यक्ष, संविधान
    C. एच. सी. मुखर्जी 3. अध्यक्ष, प्रारूपण समिति
    D. बी. आर. अम्बेदकर 4. उपाध्यक्ष, संविधान सभा
    कूट :
    (a) A-2, B-1, C-4, D-3
    (b) A-2, B-4, C-1, D-3
    (c) A-3, B-4, C-1, D-2
    (d) A-3, B-1, C-4, D-2
    Ans- a [CDS (I) 2014]
  16. 26 नवम्बर, 1949 को भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान लागू हुए ?
    (1) नागरिकता
    (2) निर्वाचन
    (3) अस्थायी संसद
    (4) मौलिक अधिकार
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) 2, 3 और 4
    (b) 1, 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) केवल 1 और 2
    Ans- b [CDS (II) 2016]

इसे भी पढ़े:
Chapter-3: संविधान की प्रस्तावना (Theory)
Chapter-3: संविधान की प्रस्तावना (MCQ)

Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको crackgovexam द्वारा दी गई वस्तुनिष्ट प्रश्न- Constituent Assembly Objective Question in Hindi पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको crackgovexam द्वारा दी गई संविधान सभा MCQ पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, WhatsApp and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपको Constituent Assembly Objective Question से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं|
धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here