Preamble of Indian constitution (भारतीय संविधान की प्रस्तावना वस्तुनिष्ठ प्रश्न) MCQ in Hindi

1
17945
Share this Post On:

Last updated on May 4th, 2024 at 01:37 am

preamble of Indian constitution MCQ Objective Question in Hindi: Dear Readers, आज मैं Indian Polity का एक महत्वपूर्ण Chapter: भारतीय संविधान की प्रस्तावना (preamble of Indian constitution) का MCQ Objective Questions Hindi में share करने जा रहा हूं| भारतीय संविधान की प्रस्तावना MCQ में SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, UPPCS, IAS, CDS परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| इस अध्याय से पूछे गए प्रश्नों को अलग-अलग part में विभाजित किया गया है – Part-1 में वर्ष 1999-2022 तक के SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-2 में वर्ष 1991-2021 तक के UPPCS परीक्षा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (preamble of Indian constitution) से पूछे गए MCQ Objective Questions को शामिल किया गया है| Part-3 में वर्ष 1993-2021 तक के IAS (UPSC) परीक्षा में preamble of Indian constitution (भारतीय संविधान की प्रस्तावना) से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-4 में वर्ष 2009-2021 तक के CDS-I and CDS-II परीक्षा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Objective Questions on preamble of Indian constitution (भारतीय संविधान की प्रस्तावना) in Hindi में जितने भी MCQ Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| Note- यदि आपलोगों को Crackgovexam द्वारा दी गई preamble of indian constitution MCQ पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके| Good luck with your studies and exam preparations!

Polity Chapterwise MCQ Quiz की महत्वपूर्ण विशेषताएं:
महत्वपूर्ण अध्याय का पता: यह Quiz आपको Polity के महत्वपूर्ण अध्याय को पहचानने में मदद करेगा, जिससे आप अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और सफलता पाने के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
प्रश्नों का अभ्यास: यह Quiz, Polity के प्रश्नों का अभ्यास करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको संपूर्ण अध्ययन सामग्री पर दोबारा गौर करने के बजाय, उन अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा जहां आपको अधिक अभ्यास और सुदृढीकरण की आवश्यकता हो।
समय प्रबंधन: आप इस Chapterwise Polity MCQ Quiz का बार-बार अभ्यास करके अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न को समय सीमा के अंदर हल करने का प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आत्म-मूल्यांकन: यह Quiz आपको आत्म-मूल्यांकन करने का मौका देता है, जिससे आप अपने ज्ञान को मूल्यांकित कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।

Preamble of Indian constitution (भारतीय संविधान की प्रस्तावना) in Hindi Part-1 का Objective Questions पढ़ने से पहले इसके Theory को अवश्य पढ़े| Theory का Link नीचे दिया गया है:-
=> Chapter-3: भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Notes)

भारतीय संविधान की प्रस्तावना MCQ
SSC CGL Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL Exam में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CHSL Examवर्ष 2010 से 2023 तक SSC CHSL Exam में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CPO Examवर्ष 2003 से 2023 तक SSC CPO Exam में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC MTS and Other Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC MTS and Other Exam में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
Important Information: crackgovexam के अनुभवी कंटेंट लेखकों की टीम पूरी लगन के साथ आपके लिये गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करती है। यदि आपलोगों को crackgovexam के द्वारा दिया गया फ्री पठन समग्री से लाभ हो रहा हो तो आर्थिक सहायता अवश्य करे जो आपकी सामर्थ्य हो, जिससे आपलोगों की और भी फ्री मदद किया जा सके- phonepe/Googlepay/paytm number – 6205564109

PART- 1: वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (preamble of Indian constitution) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

भारतीय संविधान की प्रस्तावना MCQ : वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए प्रश्न

1 / 35

1. संविधान के अंतर्गत भारतीय लोकतंत्र के आर्दशों को हम कहाँ देख सकते हैं? [SSC MTS (23-10-2017) Shift-1, SSC CHSL 2013]

2 / 35

2. संविधान के निर्माताओं के मनोभाव और आदर्श प्रतिबिंबित होते हैं- [SSC CHSL 2012]

3 / 35

3. निम्नलिखित में से किसने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था, जिसको बाद में भारत के संविधान की प्रस्तावना के रूप में ग्रहण किया गया? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-1]

4 / 35

4. भारतीय संविधान का उद्देशिका का स्त्रोत क्या है? [SSC MTS (15-10-2017) Shift-1]

5 / 35

5. स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को किस देश के संविधान से अपनाया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3]

6 / 35

6. 30 जून 2020 तक, भारतीय संविधान की प्रस्तावना में _________ संशोधन किया गया है/ किए गए हैं। [SSC CPO (23-11-2020) Shift-2, SSC CHSL 2014]

7 / 35

7. भारतीय संविधान की उद्देशिका में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम से किए गए थे? [SSC CGL 2008]

8 / 35

8. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के तहत संविधान की प्रस्तावना को संशोधित किया गया था। [SSC MTS (21-8-2019) Shift-1]

9 / 35

9. भारत के संविधान में किस संशोधन ने भारत के वर्णन को एक 'संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' से 'संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य' में बदल दिया और साथ ही 'राष्ट्र की एकता' शब्द को 'राष्ट्र की एकता और अखंडता' में बदल दिया? [SSC CGL (13-4-2022) Shift-3]

10 / 35

10. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द जोड़े गए थे? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3]

11 / 35

11. किस सांविधानिक संशोधन में भारतीय संविधान के प्रस्तावना में समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता को जोड़ा गया था? [SSC CPO (6-7-2017) Shift-1, SSC CPO (6-6-2016) Shift-2, SSC CPO 2009]

12 / 35

12. 42 वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा प्रस्तावना में कौन सा शब्द जोड़ा गया? [SSC CGL (2-9-2016) Shift-1]

13 / 35

13. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संविधान (42वां संशोधन) अधिनियम, 1976 द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया था? [SSC CHSL (14-10-2020) Shift-2]

14 / 35

14. निम्न में से कौन से शब्द को 42वें संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में नहीं जोड़ा गया था? [SSC CPO (7-6-2016) Shift-1]

15 / 35

15. भारत के संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से वह शब्द कौन-सा है जिसका समावेशन संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 के माध्यम से नहीं किया गया था? [SSC CGL 2004]

16 / 35

16. संविधान की प्रस्तावना में भारत को कहा गया है- [SSC CPO 2008, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

17 / 35

17. भारतीय संविधान केवल सरकार के लोकतांत्रिक रूप की कल्पना (विचार) नहीं करता बल्कि एक लोकतांत्रिक समाज की भी कल्पना करता है, क्योंकि यह इसकी विचारधारा से ओत-प्रोत है-
(i) न्याय
(ii) स्वतंत्रता
(iii) समानता
(iv) भाई-चारा
कौन-सा कोड सही उत्तर है?

[SSC CPO 2012]

18 / 35

18. भारतीय संविधान ने भारत को निम्नलिखित में से ___________ को छोड़कर बाकी सभी होना घोषित किया है| [SSC CHSL (11-1-2017) Shift-2]

19 / 35

19. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत के संविधान की प्रस्तावना में गणराज्य (Republic)' शब्द से पहले नहीं आता है? [SSC CGL (19-4-2022) Shift-1]

20 / 35

20. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द, भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शामिल नहीं है? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-4, SSC CPO 2009, SSC CPO 2007]

21 / 35

21. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का हिस्सा नहीं है? [SSC MTS (8-7-2022) Shift-3]

22 / 35

22. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण संविधान की प्रस्तावना का अंग नहीं है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-3]

23 / 35

23. हमारे संविधान की प्रस्तावना में उल्लेख नहीं है - [SSC FCI 2012]

24 / 35

24. भारत के संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत एक __________ है। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3]

25 / 35

25. गणतंत्र होता है____________ | [SSC MTS (29-10-2017) Shift-1]

26 / 35

26. संविधान बनाते समय निम्नलिखित में से कौन-सा आदर्श प्रस्तावना में शामिल नहीं किया गया था? [SSC CGL 2008, SSC CGL 2007]

27 / 35

27. समाजवाद निम्न में से क्या प्राप्त करने में सफल रहता है? [SSC CGL 2012]

28 / 35

28. भारत में संविधान की उद्देशिका में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द कौन से संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया? [SSC CGL (6-9-2016) Shift-3, SSC CGL 2012, SSC CPO 2003]

29 / 35

29. हमारे संविधान के अनुसार भारत ____________ है| [SSC CHSL (3-2-2017) Shift-2]

30 / 35

30. 'भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है', यह निम्न में से किस वाक्यांश में व्यक्त है? [SSC CGL 2012]

31 / 35

31. भारत को एक 'गणराज्य' मुख्य रूप से इसलिए माना जाता है, क्योंकि- [SSC CGL 1999]

32 / 35

32. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भारतीय संविधान के 42 वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में शामिल किया गया था? [SSC CHSL (5-7-2019) Shift-1]

33 / 35

33. प्रस्तावना की कौन सी विशेषता में कहा गया है कि "किसी भी सह-नागरिक के साथ गौण व्यवहार नहीं करना चाहिए"? [SSC CPO (6-6-2016) Shift-2]

34 / 35

34. किसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) को 'भारतीय संविधान की राजनीतिक कुंडली' के रूप में वर्णित किया? [SSC CHSL (13-10-2020) Shift-1]

35 / 35

35. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा कही गई है? [SSC MTS (14-10-2017) Shift-3]

Your score is

PART- 2: वर्ष 1991 से 2021 तक UPPCS परीक्षाओं में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

इसे भी पढ़े:
=> Chapter-2: संविधान सभा (MCQ Part-1 to 3)
=> Chapter-2: संविधान सभा (Theory Part-1 to 3)

  1. भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है-
    (a) आस्ट्रेलिया के संविधान से
    (b) कनाडा के संविधान से
    (c) फ्रांस के संविधान से
    (d) यू.एस.ए. के संविधान से
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2015]
  2. संविधान की प्रस्तावना का विधिक स्वरूप क्या है?
    (a) यह लागू किया जा सकता है
    (b) यह लागू नहीं किया जा सकता है
    (c) विशेष परिस्थितियों में लागू किया जा सकता है
    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2019]
  3. 26 नवम्बर, 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शब्द सम्मिलित नहीं थे?
    (1) समाजवादी
    (2) पन्थनिरपेक्ष
    (3) अखण्डता
    (4) गणराज्य
    अधोलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिये :
    कूट:
    (a) 1, 2 और 3
    (b) 2, 3 और 4
    (d) 3 और 4
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2009]
  4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया-
    (a) 25 वें संशोधन द्वारा
    (b) 42 वें संशोधन द्वारा
    (c) 44 वें संशोधन द्वारा
    (d) 52 वें संशोधन द्वारा
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2010, UPPCS (Pre) 1991]
  5. भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार का न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का उसी क्रम में उल्लेख किया गया है?
    (a) 3, 5, 2, 1
    (b) 1, 3, 5, 2
    (c) 2, 5, 3, 1
    (d) 5, 2, 1, 3
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2018]
  6. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित नहीं है?
    (a) सम्प्रभुता
    (b) लोकतंत्रात्मक
    (c) पंथनिरपेक्ष
    (d) संघीय
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2021]
  7. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि ‘उद्देशिका संविधान का भाग है’?
    (a) यूनियन ऑफ इण्डिया बनाम डॉ. कोहली
    (b) बनारसी दास बनाम स्टेट ऑफ यू. पी.
    (c) बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
    (d) मलक सिंह बनाम स्टेट ऑफ
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2012]
  8. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की ‘आत्मा’ कहलाता है?
    (a) मूल अधिकार
    (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
    (c) उद्देशिका
    (d) सांविधानिक उपचारों का अधिकार
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2008]
  9. संविधान की उद्देशिका के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करिए और दिए गए कूट की सहायता से बताइये कि इनमें से कौन सही है?
    (1) पंडित नेहरू द्वारा प्रस्तुत “ऑब्जेक्टिव प्रस्ताव” अन्ततोगत्वा उद्देशिका बना।
    (2) इसकी प्रकृति न्याययोग (justiciable) नहीं है।
    (3) इसका संशोधन नहीं किया जा सकता हैं।
    (4) संविधान के विशिष्ट प्रावधानों को यह रद्द (override) नहीं कर सकता।
    कूट:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 4
    (c) केवल 1, 2 और 3
    (d) केवल 2, 3 और 4
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2009]

PART- 3: वर्ष 1993 से 2021 तक IAS परीक्षाओं में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (preamble of Indian constitution) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है?
    (a) उद्देशिका
    (b) मूल अधिकार
    (c) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
    (d) मूल कर्तव्य
    Ans- a [IAS (Pre) 2017]
  2. भारत के संविधान की उद्देशिका
    (a) संविधान का भाग है किंतु कोई विधिक प्रभाव नहीं रखती
    (b) संविधान का भाग नहीं है और कोई विधिक प्रभाव भी नहीं रखती
    (c) संविधान का भाग है और वैसा ही विधिक प्रभाव रखती है जैसा कि उसका कोई अन्य भाग
    (d) संविधान का भाग है किंतु उसके अन्य भागों से स्वतंत्र होकर उसका कोई विधिक प्रभाव नहीं है।
    Ans- d [IAS (Pre) 2020]
  3. निम्नलिखित अवतरण में –
    “हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न समाजवादी, पन्थनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज ‘X’ एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं ‘X’ का अर्थ है –
    (a) 26 जनवरी, 1950 ई.
    (b) 26 नवम्बर, 1949 ई.
    (c) 26 जनवरी, 1949 ई.
    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
    Ans- b [IAS (Pre) 1997]
  4. निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा एक भारत संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है?
    (a) विचार की स्वतंत्रता
    (b) आर्थिक स्वतंत्रता
    (c) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
    (d) विश्वास की स्वतंत्रता
    Ans- b [IAS (Pre) 2017]
  5. भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक के रूप में ‘आर्थिक न्याय’ का किसमें उपबन्ध किया गया है?
    (a) उद्देशिका और मूल अधिकार
    (b) उद्देशिका और राज्य की नीति के निदेशक तत्व
    (c) मूल अधिकार और राज्य की नीति के निदेशक तत्व
    (d) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
    Ans- b [IAS (Pre) 2013]

PART- 4: वर्ष 2009 से 2021 तक CDS-I and CDS-II परीक्षाओं में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (preamble of Indian constitution) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. निम्नलिखित में से किसने 13 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा में उद्देश्य-संकल्प प्रस्तावित किया था, जो भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रीएम्बुल) का आधार बना?
    (a) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
    (b) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
    (c) सरदार वल्लभभाई पटेल
    (d) पं० जवाहरलाल नेहरू
    Ans- d [CDS (I) 2009]
  2. निम्नलिखित आदर्श और दर्शन में उन्हें चिन्हित कीजिए जो भारत के संविधान की उद्देशिका में, प्रतिष्ठापित हैं ?
    (1) प्रभुत्व सम्पन्न लोकतन्त्रात्मक गणराज्य
    (2) समाजवाद और पंथ निरपेक्षता
    (3) पूंजीवाद और मुक्त व्यापार
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवलं 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) 1, 2 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- a [CDS (II) 2013]
  3. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
    भारत के संविधान की उद्देशिका में ‘समाजवादी’ शब्द,
    (a) अनुच्छेद 39(d) के साथ गठित, राष्ट्रीयकरण विधियों की संवैधानिकता बनाये रखने हेतु न्यायालय को समर्थ बनाएगा
    (b) अनुच्छेद 14 के साथ पठित, ऐसे कानून को जो पूर्णतम मात्रा में समाजवादी लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो गया हो, विखण्डित करने में न्यायालय को समर्थ बनाएगा
    (c) अनुच्छेद 25 के साथ पठित, न्यायालय को उस अनुच्छेद के अन्तर्गत प्रत्याभूत स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में समर्थ बनाएगा
    (d) अनुच्छेद 23 के साथ पठित, आय एवं प्रतिष्ठा की असमानताओं में कमी करने के लिए न्यायालय को समर्थ बनाएगा
    Ans- c [CDS (I) 2012]
  4. एस आर बोम्मई बनाम भारत संघ के वाद में, भारत के संविधान की निम्नलिखित में से किस एक विशेषता को उच्चतम न्यायालय द्वारा आधारभूत संरचना के रूप में मान्य ठहराया गया है?
    (a) उदारतावाद
    (b) पंथ निरपेक्षता
    (c) मानव की गरिमा
    (d) धार्मिक स्वतन्त्रता
    Ans- b [CDS (II) 2013]
  5. सांविधानिक व्याख्या में उद्देशिका उपयोगी है, क्योंकि
    (a) यह मूल्य-भारित शब्दों का प्रयोग करती है
    (b) यह संविधान निर्माताओं के वास्तविक लक्ष्य और दर्शन को सम्मिलित करती है।
    (c) यह शक्ति और परिसीमनों का स्रोत है।
    (d) यह संविधान की आधारभूत विशेषताओं की सम्पूर्ण सूची प्रदान करती है।
    Ans- b [CDS (II) 2012]
  6. भारत के संविधान की उद्देशिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (1) उद्देशिका स्वयं न्यायालय में प्रवर्तनीय नहीं है।
    (2) उद्देशिका उन उद्देश्यों को बताती है, जिन्हें संविधान स्थापित करना और आगे बढ़ाना चाहता है।
    (3) उद्देशिका उस स्रोत को इंगित करती है, जहाँ से संविधान अपना प्राधिकार प्राप्त करता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) 1, 2 और 3
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 1 और 3
    (d) केवल 2
    Ans- a [CDS (I) 2017]
  7. संविधान सभा द्वारा अंगीकृत ऐतिहासिक उद्देश्यों के कथन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा /से सही है/हैं?
    (1) उद्देश्यों के कथन ने अपने सभी उत्तरवर्ती चरणों से संविधान के रूपनिर्माण को अनुप्राणित किया।
    (2) यह केवल एक प्रस्ताव-भर ही नहीं था, बल्कि एक घोषणा, एक दृढ़ संकल्प और एक प्रतिज्ञा थी।
    (3) इसने हमारे संविधान का अंतर्निहित दर्शन प्रदान किया ।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1
    (c) 1, 2 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- c [CDS (II) 2018]

इसे भी पढ़े:
Chapter-4: भारतीय संविधान के स्रोत (Theory)
Chapter-4: भारतीय संविधान के स्रोत (MCQ)

Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको हमारी Post- Preamble of Indian constitution MCQ (भारतीय संविधान की प्रस्तावना वस्तुनिष्ठ प्रश्न) पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, Whatsapp and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपका Objective Questions on Preamble of Indian constitution (भारतीय संविधान की प्रस्तावना वस्तुनिष्ठ प्रश्न) से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं|
धन्यवाद!

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here