QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CHSL 2022 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1146 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 10 Previous Year SSC CHSL 2022 Polity Quiz in Hindi 1 / 79 1. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची के अंतर्गत नहीं आता है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-1] (a) मादक लिकर (b) बैंकिंग (c) डाक और तार (d) राज्यों के लेखाओं की संपरीक्षा 2 / 79 2. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान में स्वतंत्रता के अधिकार का एक प्रकार नहीं है? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-1] (a) बोलने की स्वतंत्रता आदि से संबंधित कुछ अधिकारों का संरक्षण। (b) सशस्त्र सभा के लिए अपराध (c) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा। (d) अपराधों के लिए सजा के संबंध में संरक्षण। 3 / 79 3. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख है ? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) डाकघर बचत बैंक (b) रेलवे (c) दाव और द्यूत (d) अंतरराज्यीय व्यापार और वाणिज्य 4 / 79 4. भारतीय संविधान से अब संपत्ति के अनिवार्य अधिग्रहण से संबंधित अनुच्छेद हटा दिया गया है। इस अनुच्छेद की संख्या क्या है? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-1] (a) 31B (b) 31 (c) 31D (d) 31A 5 / 79 5. स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति कौन है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) प्रणब मुखर्जी (b) राम नाथ कोविंद (c) द्रौपदी मुर्मू (d) प्रतिभा पाटिल 6 / 79 6. भारतीय संविधान के भाग VII को लोप किया गया है। यह निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-4] (a) दूसरी अनुसूची के भाग 'क' में आने वाले राज्यों में सशस्त्र बल (b) संपत्ति से संबंधित उपबंध (c) पहली अनुसूची के भाग 'ख' में आने वाले राज्य (d) संसद में आंग्ल-भारतीय समुदायों के लिए आरक्षण 7 / 79 7. पिट्स इंडिया एक्ट (Pitt's India Act) किस वर्ष पारित किया गया था? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) 1784 (b) 1901 (c) 1819 (d) 1857 8 / 79 8. राज्य के उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-4] (a) किरण मजूमदार-शॉ (b) अन्ना चांडी (c) लीला सेठ (d) एम. फातिमा बीवी 9 / 79 9. भारतीय संविधान में कौन सा संशोधन उच्च न्यायालयों की अधिकारिता का केंद्र शासित प्रदेशों पर विस्तार से संबंधित है? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-3] (a) सातवें संशोधन (b) नौवें संशोधन (c) तेरहवें संशोधन (d) पहला संशोधन 10 / 79 10. भारतीय संविधान के भाग V अध्याय II में निम्नलिखित में से कौन-से उपबंध शामिल नहीं हैं? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-1] (a) संसद में चर्चा पर निर्बन्धन (b) कुछ दशाओं में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (c) संसद में प्रयोग की जाने वाली भाषा (d) संसद के विश्रांतिकाल के दौरान अध्यादेश प्रख्यापित करने की राष्ट्रपति की शक्ति 11 / 79 11. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद उच्च न्यायालयों की रिट से संबंधित है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) 76 (b) 32 (c) 226 (d) 126 12 / 79 12. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख किया गया है कि बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्यों की रक्षा करना केंद्र सरकार का कर्तव्य है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-1] (a) 358 (b) 353 (c) 356 (d) 355 13 / 79 13. भारतीय संविधान का 42वां संशोधन अधिनियम, 1976 ने संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किसे शामिल किया है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-3] (a) लोकतंत्रात्मक (Democratic) (b) गणराज्य (Republic) (c) पंथनिरपेक्ष (Secular) (d) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न (Sovereign) 14 / 79 14. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता को निर्दिष्ट करता है? [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-1] (a) अनुच्छेद 36 (b) अनुच्छेद 14 (c) अनुच्छेद 19 (d) अनुच्छेद 23 15 / 79 15. भारतीय संविधान का पहला संशोधन अधिनियम, 1951 ने निम्नलिखित में से किस अनुसूची को जोड़ा था? [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-3] (a) नवीं अनुसूची (b) दसवीं अनुसूची (c) सातवीं अनुसूची (d) ग्यारहवीं अनुसूची 16 / 79 16. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता के अधिकार से संबंधित है? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-4] (a) 17 (b) 15 (c) 18 (d) 16 17 / 79 17. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा संवैधानिक संशोधन एक राज्य के रूप में सिक्किम के गठन से संबंधित है? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-2] (a) 30वां (b) 42वां (c) 36वां (d) 51वां 18 / 79 18. भारतीय संविधान में "विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया" की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश से ली गई है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-1] (a) संयुक्त राज्य अमेरिका (b) ब्रिटेन (c) जापान (d) फ्रांस 19 / 79 19. भारत का सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-3] (a) भारत का महान्यायवादी (b) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति (c) सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (d) भारत का उपराष्ट्रपति 20 / 79 20. प्रांतीय स्वायत्तता शुरू करने के लिए भारत की ब्रिटिश सरकार द्वारा कौन सा अधिनियम पारित किया गया था? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-4] (a) 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम (b) 1853 का चार्टर अधिनियम (c) 1935 का भारत सरकार अधिनियम (d) 1947 का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 21 / 79 21. 2022 तक की स्थिति के अनुसार, भारत में ______________ संघ राज्यक्षेत्र हैं। [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-4] (a) 9 (b) 8 (c) 7 (d) 10 22 / 79 22. निम्नलिखित में से कौन से मुद्दे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 द्वारा रद्द कर दिए है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) अस्पृश्यता (Untouchability) (b) गुलामी (Slavery) (c) नस्लवाद (Racism) (d) रंगवाद (Colourism) 23 / 79 23. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य सभा की संरचना से संबंधित निर्देश देता है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-2] (a) अनुच्छेद 80 (b) अनुच्छेद 51क (c) अनुच्छेद 12 (d) अनुच्छेद 395 24 / 79 24. भारतीय संविधान के इकहत्तरवें संशोधन में कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली भाषाओं को _______________ अनुसूची में शामिल किया गया है। [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-2] (a) सातवीं (b) पांचवी (c) आठवीं (d) छठी 25 / 79 25. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण से संबंधित है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-3] (a) 41 (b) 50 (c) 40 (d) 51 26 / 79 26. भारत में नागरिकता अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था? [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-3] (a) 1955 (b) 1950 (c) 1951 (d) 1964 27 / 79 27. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने लोकसभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचन के लिए मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी है? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-2] (a) 72 वां (b) 61 वां (c) 81 वां (d) 52 वां 28 / 79 28. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 2 ______________ से संबंधित है। [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-4] (a) वर्तमान राज्यों के नामों में परिवर्तन (b) नए राज्यों का प्रवेश या उनकी स्थापना (c) वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों में परिवर्तन (d) संघ का नाम और राज्यक्षेत्र 29 / 79 29. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा उपबंध कनाडा के संविधान से लिया गया है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-1] (a) उच्चतम न्यायालय का परामर्शदायी क्षेत्राधिकार (b) गणराज्य की संकल्पना (c) समवर्ती सूची की संकल्पना (d) न्यायपालिका की स्वतंत्रता 30 / 79 30. किस संविधान संशोधन अधिनियम ने भारतीय संविधान में नगरपालिकाओं से संबंधित उपबंधों को जोड़ा था? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-2] (a) 97वाँ संशोधन अधिनियम 2011 (b) 71वाँ संशोधन अधिनियम 1992 (c) 69वाँ संशोधन अधिनियम 1993 (d) 74वाँ संशोधन अधिनियम 1992 31 / 79 31. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची की राज्य सूची के अंतर्गत नहीं आता है? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-2] (a) शव गाड़ना और कब्रिस्तान; शवदाह और श्मशान (b) भारत से बाहर के स्थानों की तीथर्यात्राओं से भिन्न तीथर्यात्राएं (c) निःशक्त और नियोजन के लिए अयोग्य व्यक्तियों की सहायता (d) खानों और तेल क्षेत्रों में श्रम और सुरक्षा का विनियमन 32 / 79 32. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची से संबंधित है? [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-3] (a) कारखाने (b) टोल (c) कृषि आय के अलावा अन्य आय पर कर। (d) कृषि आय पर कर 33 / 79 33. सितंबर 2021 तक, निम्नलिखित में से कौन सा भारत में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-1] (a) इंडियन नेशनल कांग्रेस (b) इंडियन नेशनल लोक दल (c) बहुजन समाज पार्टी (d) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 34 / 79 34. भारतीय संसद के पास भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के माध्यम से व्यापार, वाणिज्य और समागम पर निर्बंधन अधिरोपित करने की शक्ति है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-2] (a) 304 (b) 302 (c) 303 (d) 300क 35 / 79 35. निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21क के तहत शिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार बनाया है? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-3] (a) 19वां संशोधन अधिनियम, 1966 (b) 91वां संशोधन अधिनियम, 2003 (c) 89वां संशोधन अधिनियम, 2003 (d) 86वां संशोधन अधिनियम, 2002 36 / 79 36. भारतीय संविधान के नवासीवें संशोधन अधिनियम, 2003 ने निम्नलिखित में से किस आयोग की स्थापना की थी? [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-4] (a) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (b) पिछड़े वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग (c) राष्ट्रीय महिला आयोग (d) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग 37 / 79 37. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान के भाग-IX के अंतर्गत आता है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-4] (a) वित्त, संपत्ति, संविदाएं और वाद (b) अनुसूचित और जनजातीय क्षेत्र (c) संघ और राज्यों के बीच संबंध (d) पंचायत 38 / 79 38. राज्य लोक सेवा आयोग भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की किस सूची के अंतर्गत आता है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-3] (a) संघ सूची (b) समवर्ती सूची (c) राज्य सूची (d) अंतरित सूची 39 / 79 39. भारतीय संसद में प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक (डायरेक्ट टैक्स कोड बिल) कब पेश किया गया था? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) 2015 (b) 2020 (c) 2005 (d) 2010 40 / 79 40. भारतीय संविधान के कौन से अनुच्छेद में कहा गया है कि "विधानमंडल के विश्रांतिकाल के दौरान अध्यादेश प्रख्यापित करने की राज्यपाल के पास शक्ति है "? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-4] (a) 210 (b) 212 (c) 213 (d) 214 41 / 79 41. दलित वर्गों को प्रांतीय और केंद्रीय विधायी परिषदों में आरक्षित सीटें कब मिलीं, (हालांकि उनके लिए मतदान सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों में ही होना था) ? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-3] (a) नवंबर 1930 (b) सितंबर 1932 (c) सितंबर 1930 (d) नवंबर 1932 42 / 79 42. नवंबर 2022 तक भारत का पहला नागरिक कौन है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) नरेंद्र मोदी (b) सोनिया गांधी (c) अमित शाह (d) द्रौपदी मुर्मू 43 / 79 43. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि "राज्य सभा, यथाशक्य शीघ्र, अपने किसी सदस्य को अपना उपसभापति (Deputy Chairman) चुनेगी और जब-जब उपसभापति का पद रिक्त होता है। तब-तब राज्य सभा किसी अन्य सदस्य को अपना उपसभापति चुनेगी ।"? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-3] (a) अनुच्छेद 377 (b) अनुच्छेद 370 (c) अनुच्छेद 89 (d) अनुच्छेद 14 44 / 79 44. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग मूल अधिकारों से संबंधित है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-1] (a) I (b) IV (c) II (d) III 45 / 79 45. भारत में विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) किस वर्ष में पारित किया गया था? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-4] (a) 1954 (b) 1958 (c) 1962 (d) 1950 46 / 79 46. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-2] (a) अनुच्छेद 60 (b) अनुच्छेद 377 (c) अनुच्छेद 74 (d) अनुच्छेद 52 47 / 79 47. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के सन्दर्भ में विशेष उपबंध (special provision) से संबंधित है? [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-4] (a) अनुच्छेद 386 (b) अनुच्छेद 371 (c) अनुच्छेद 380 (d) अनुच्छेद 377 48 / 79 48. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 72, क्षमादान आदि और कुछ मामलों में सजा को निलंबित, परिहार या लघुकरण करने की ____________ की शक्ति से संबंधित है। [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-1] (a) प्रधानमंत्री (b) राष्ट्रपति (c) राज्यपाल (d) मुख्यमंत्री 49 / 79 49. भारत का उपराष्ट्रपति बनने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी पात्रता आवश्यक नहीं है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] (a) उनका राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के लिए अर्हित होना चाहिए। (b) उनका भारत का नागरिक होना चाहिए। (c) वे केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन अथवा किसी स्थानीय या अन्य सार्वजनिक प्राधिकरण के अधीन कोई लाभ का पद धारण नहीं कर सकते हैं। (d) उनकी आयु 40 वर्ष पूरा होना चाहिए। 50 / 79 50. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया का उल्लेख है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-3] (a) 60 (b) 62 (c) 61 (d) 59 51 / 79 51. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे पुराना उच्च न्यायालय है? [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-2] (a) कलकत्ता (b) तेलंगाना (c) इलाहाबाद (d) आंध्र प्रदेश 52 / 79 52. भारत के संविधान में किस देश के संविधान से कोई विशेषता नहीं ली गई है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) संयुक्त राज्य अमेरिका (b) ब्रिटेन (c) चीन (d) फ्रांस 53 / 79 53. भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायत से संबंधित उपबंधों का उल्लेख है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-4] (a) भाग XI (b) भाग X (c) भाग IX क (d) भाग IX 54 / 79 54. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता के बारे में उपबंधों का उल्लेख किया गया है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-1] (a) 12वीं अनुसूची (b) 9वीं अनुसूची (c) 11वीं अनुसूची (d) 10वीं अनुसूची 55 / 79 55. किसने 1998 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की और उसकी अध्यक्ष बन गई? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) कनिमोझी (b) सुप्रिया सुले (c) ममता बनर्जी (d) जयराम जयललिता 56 / 79 56. निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने भारतीय संविधान में शिक्षा के अधिकार को जोड़ा था? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-4] (a) 86वें (b) 87वें (c) 88वें (d) 85वें 57 / 79 57. निम्नलिखित में से क्या नीति आयोग का एक उद्देश्य नहीं है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-3] (a) ग्राम स्तर पर विश्वसनीय योजनाएं तैयार करने के लिए तंत्र विकसित करना (b) राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं का एक साझा दृष्टिकोण विकसित करना (c) नए करेंसी नोटों को डिजाइन और प्रिंट करना और उन्हें चलन में लाना (d) हमारे समाज के उन वर्गों पर विशेष रूप से ध्यान देना जिन पर आर्थिक प्रगति से उचित प्रकार से लाभान्वित ना हो पाने का जोखिम होगा। 58 / 79 58. भारत के योजना आयोग को _______________ में नीति आयोग द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) 2016 (b) 2018 (c) 2017 (d) 2015 59 / 79 59. भारतीय मानक ब्यूरो किस केंद्रीय मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करने वाला एक वैधानिक निकाय है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (b) कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (c) उपभोक्ता मामले विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (d) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 60 / 79 60. भारत में आयुध अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-3] (a) 1951 (b) 1959 (c) 1955 (d) 1964 61 / 79 61. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-4] (a) भाषाओं से संबंधित उपबंध (b) शपथ या प्रतिज्ञान से संबंधित उपबंध (c) अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित जनजातीयों से संबंधित उपबंध (d) असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिज़ोरम राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित उपबंध 62 / 79 62. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 350क _______________ से संबंधित है। [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-3] (a) भारत के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में प्रयोग होने वाली भाषा (b) भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी (c) हिंदी भाषा के विकास के लिए निदेशन (d) प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की सुविधाएं 63 / 79 63. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 76 निम्नलिखित में से किसके कार्यालय से संबंधित है? [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-2] (a) भारत के प्रधानमंत्री (b) भारत के राष्ट्रपति (c) भारत के महान्यायवादी (d) भारत के उपराष्ट्रपति 64 / 79 64. सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में ______________ से संबंधित उपबंध नहीं है। [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-2] (a) आर्थिक और सामाजिक योजना (b) वन (c) भूमि और भवनों पर कर (d) औद्योगिक और श्रम विवाद 65 / 79 65. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत उच्चतम न्यायालय के आरंभिक अधिकारिता की व्याख्या की गई है? [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-4] (a) 131 (b) 130 (c) 134 (d) 132 66 / 79 66. केन्द्रीय आसूचना और अन्वेषण ब्यूरो भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की किस सूची के अंतर्गत आता है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-3] (a) संघ सूची (b) समवर्ती सूची (c) अंतरित सूची (d) राज्य सूची 67 / 79 67. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची की संघ सूची के अंतर्गत आता है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) अस्पताल और औषधालय (b) लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता (c) बांटो और मापों के मानक नियत करना (d) लोक व्यवस्था 68 / 79 68. अनुच्छेद 371क निम्नलिखित में से किस राज्य के संबंध में विशेष उपबंध से संबंधित है? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-1] (a) सिक्किम (b) नगालैंड (c) मणिपुर (d) असम 69 / 79 69. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद का संबंध भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की संपरीक्षा प्रतिवेदन से है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-1] (a) 150 (b) 148 (c) 149 (d) 151 70 / 79 70. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद कानून के समक्ष समानता निर्दिष्ट करता है? [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-4] (a) अनुच्छेद 23 (b) अनुच्छेद 14 (c) अनुच्छेद 19 (d) अनुच्छेद 36 71 / 79 71. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद हिंदी को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में निर्दिष्ट करता है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] (a) अनुच्छेद 343 (b) अनुच्छेद 370 (c) अनुच्छेद 51क (d) अनुच्छेद 80 72 / 79 72. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 143 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-1] (a) उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति (b) उच्च न्यायालय से कुछ मामलों (cases) को उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित करने की राष्ट्रपति की शक्ति (c) राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग नियुक्त करने की राष्ट्रपति की शक्ति (d) उच्चतम न्यायालय के अधिकारिता की वृद्धि करने की राष्ट्रपति की शक्ति 73 / 79 73. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [SSC CHSL (20-3-2023) Shift-3] (a) पंचायत में पदों (सीटों) का आरक्षण (b) पंचायत के लिए निर्वाचन। (c) पंचायत की अवधि, आदि। (d) पंचायत की सदस्यता के लिए निरर्हताओं के आधार (कारण)। 74 / 79 74. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा उपबंध ब्रिटेन के संविधान से नहीं लिया गया है? [SSC CHSL (21-3-2023) Shift-4] (a) द्विसदन पद्धति (b) विधि शासन (c) मूल अधिकार (d) विधायी प्रक्रिया 75 / 79 75. भारतीय संविधान की प्रस्तावना _______________ के संविधान से ली गई है। [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-3] (a) कनाडा (b) ब्रिटेन (c) संयुक्त राज्य अमेरिका (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) (d) यूएसएसआर (वर्तमान रूस) 76 / 79 76. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 26 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-3] (a) धार्मिक करों का भुगतान न करना (b) अल्पसंख्यकों-वर्गों के हितों का संरक्षण (c) धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता (d) किसी विशिष्ट धर्म के अभिवृद्धि के लिए करों के संदाय के बारे में स्वतंत्रता 77 / 79 77. भारत में दहेज प्रतिषेध अधिनियम (Dowry Prohibition Act) किस वर्ष पारित किया गया था? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) 1954 (b) 1982 (c) 1973 (d) 1961 78 / 79 78. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची की संघ सूची के अंतर्गत आता है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) अस्पताल और औषधालय (b) लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता (c) बांटो और मापों के मानक नियत करना (d) लोक व्यवस्था 79 / 79 79. भारतीय संविधान के राज्य की नीति के निदेशक तत्व किस देश के संविधान से लिए गए हैं? [SSC CHSL (17-3-2023) Shift-2] (a) स्पेन (b) जापान (c) जर्मनी (d) आयरलैंड Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin