QuizSSC Geography Quiz Previous Year SSC CHSL 2022 Geography Quiz with Answer in Hindi Part-1 By crackteam - 0 869 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 12 Previous Year SSC CHSL 2022 Geography Quiz in Hindi Part-1 1 / 70 1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बहिर्जनित बल है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-1] (a) भूस्खलन (b) भूकंप (c) ज्वालामुखी (d) पवन 2 / 70 2. अंबाला से सुंदरवन तक का मैदान लगभग 1800 km तक फैला है, लेकिन इसकी ढाल में गिरावट मुश्किल से _______________ मीटर है। [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-3] (a) 550 (b) 600 (c) 300 (d) 450 3 / 70 3. जब रेत के कण बहुत महीन और हल्के होते हैं, तो हवा इसे बहुत लंबी दूरी तक ले जा सकती है। जब ऐसी रेत बड़े क्षेत्र में जम जाती है, तो इसे ________________ जब कहा जाता है। [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) लोएस (loess) (b) गगनधूल (mushroom) (c) हिमोढ़ (moraines) (d) ढेर (stacks) 4 / 70 4. भारत का कौन-सा संघ राज्यक्षेत्र बंगाल की खाड़ी में स्थित है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-1] (a) चंडीगढ़ (b) लक्षद्वीप द्वीप समूह (c) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (d) दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव 5 / 70 5. निम्नलिखित में से ब्रह्मांड के लिए दूसरा शब्द कौन-सा है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) खगोल विज्ञान (b) कॉसमॉस (c) बिग क्रंच (d) सुपरनोवा 6 / 70 6. मंगल ग्रह अपने अक्ष पर एक चक्कर लगभग कितने समय में पूरा करता है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] (a) 18 घंटे (b) 1 दिन (c) 1 दिन 18 घंटे (d) 16 घंटे 7 / 70 7. महानदी द्रोणी का विस्तार किस राज्य में नहीं है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-3] (a) कर्नाटक (b) उड़ीसा (c) छत्तीसगढ़ (d) झारखंड 8 / 70 8. भारत का सबसे ऊँचा शिखर निम्नलिखित में से कौन-सा है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-3] (a) नंगा पर्वत (Nanga Parbat) (b) नंदादेवी (c) नामचा बरुआ (Namcha Barwa) (d) कंचनजंगा 9 / 70 9. भारत की कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) नर्मदा (b) गोदावरी (c) माही (d) तापी 10 / 70 10. गुजरात का कडाणा (Kadana) बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर बना है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-3] (a) माही (b) मंजिरा (c) साबरमती (d) ताप्ती 11 / 70 11. निम्नलिखित झीलों में से किस झील को भारत में एकमात्र "तैरते द्वीपों की झील (Floating Islands Lake)" के रूप में जाना जाता है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-1] (a) लोकतक (Loktak) (b) चिल्का (Chilka) (c) पुलिकट (Pullcat) (d) कोल्लेरु (Kolleru) 12 / 70 12. आर्कटिक महासागर उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा यह उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है। यह प्रशांत महासागर से छिछले जल वाले एक संकरे भाग से जुड़ा है जिसे _______________ जलसंधि के नाम से जाना जाता है। [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-1] (a) बेरिंग (b) पाक (c) बोस्फोरस (d) हडसन 13 / 70 13. कौनसा दर्रा कुल्लू घाटी को भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) थमारस्सरी दर्रा (b) रोहतांग दर्रा (c) बनिहाल दर्रा (d) लिपुलेख दर्रा 14 / 70 14. 2011 की जनगणना के अनुसार 2001 से 2011 तक भारत की जनसंख्या का वार्षिक वृद्धि दर क्या है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-4] (a) 1.64 प्रतिशत (b) 2.22 प्रतिशत (c) 1.97 प्रतिशत (d) 2.16 प्रतिशत 15 / 70 15. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्लेशियर जम्मू और कश्मीर में स्थित नहीं है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-3] (a) प्रूई (b) थाजीवास (c) भिल्लन (d) मिलम 16 / 70 16. क्षोभमंडल की औसत ऊँचाई कितनी है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-1] (a) 30 km (b) 6 km (c) 13 km (d) 50 km 17 / 70 17. 'मृदा-अभिलक्षण' का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है? I. बलुई - सूक्ष्म कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है। II. मृण्मय - स्थूल कणों का अनुपात अधिक होता है। [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-4] (a) न तो I और न ही II (b) केवल I (c) केवल II (d) I और II दोनों 18 / 70 18. निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ियाँ पूर्वाचल पहाड़ियों का हिस्सा नहीं हैं? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] (a) पाटली पहाड़ियाँ (Patli hills) (b) मिज़ो पहाड़ियाँ (Mizo hills) (c) नागा पहाड़ियाँ (Naga hills) (d) मणिपुर पहाड़ियाँ (Manipur hills) 19 / 70 19. निम्नलिखित में से कौन कावेरी नदी की सहायक नदी नहीं है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-3] (a) काबिनी (b) मुसी (c) भवानी (d) हेमावती 20 / 70 20. भारत-चीन सीमा को कितने सेक्टरों में बांटा गया हैं? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] (a) 4 (b) 5 (c) 3 (d) 2 21 / 70 21. मृदा निर्माण का निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा के संचय (accumulation) को निर्धारित करता है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-1] (a) प्राणिजगत (Fauna) (b) उच्चावच (Relief) (c) वनस्पति-जगत (Flora) (d) मूल चट्टान (Parent rock) 22 / 70 22. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन सा है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-3] (a) पूर्वी अफ्रीकी पठार (b) तिब्बत का पठार (c) पश्चिमी पठार (d) दक्कन का पठार 23 / 70 23. निम्नलिखित में से कौन-सा शिखर झारखंड का सबसे ऊँचा शिखर है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) गिरनार (b) अनामुडी (c) कांटो (d) पारसनाथ 24 / 70 24. कौनसा दर्रा कुल्लू घाटी को भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) थमारस्सरी दर्रा (b) रोहतांग दर्रा (c) बनिहाल दर्रा (d) लिपुलेख दर्रा 25 / 70 25. भारत में किस प्रकार के वन के वृक्ष शुष्क ग्रीष्मकाल में लगभग छः से आठ सप्ताह तक अपनी पत्तियाँ गिराते हैं? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (b) पर्वतीय वन (c) उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन तथा झाड़ियाँ (d) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन 26 / 70 26. भारत में, सनोवर (सिल्वर फर), हपुषा (जुनिपर्स), देवदार (पाइन) और भोज वृक्ष (बर्च) निम्नलिखित में से किस वन के सामान्य पेड़ हैं? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] (a) मैंग्रोव वन (Mangrove Forests) (b) पर्वतीय वन (Montane Forests) (c) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (Tropical Deciduous Forests) (d) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical Evergreen Forests) 27 / 70 27. शुष्क मिट्टी विशिष्ट रूप से __________ में विकसित होती है, जो विशिष्ट शुष्क स्थलाकृति प्रदर्शित करती है। [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-4] (a) दक्षिणी उत्तर प्रदेश (b) पश्चिमी उत्तर प्रदेश (c) पश्चिमी राजस्थान (d) दक्षिणी राजस्थान 28 / 70 28. कौन-सा महाद्वीप विश्व का आधे से अधिक टिन का उत्पादन करता है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) उत्तरी अफ्रीका (b) यूरोप (c) अफ्रीका (d) एशिया 29 / 70 29. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का _______________ सबसे बड़ा देश है। [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-3] (a) 7वां (b) 10वां (c) 2रा (d) 4था 30 / 70 30. _____________ भारत में 2019-20 के दौरान कुल उत्पादन का 33% मैंगनीज़ अयस्क का अग्रणी उत्पादक राज्य था| [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-3] (a) मध्य प्रदेश (b) ओडिशा (c) महाराष्ट्र (d) कर्नाटक 31 / 70 31. दक्षिण में छोटा अण्डमान निकोबार द्वीप समूह से ______________ द्वारा अलग होता है। [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-3] (a) 10 डिग्री चैनल (b) 8 डिग्री चैनल (c) 9 डिग्री चैनल (d) 7 डिग्री चैनल 32 / 70 32. समतापमंडल (stratosphere) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-4] (a) यह लगभग 50 km की ऊँचाई तक फैला है। (b) यह परत बादलों से लगभग मुक्त होती है। (c) यह मध्यमंडल के ठीक ऊपर होती है। (d) इसमें ओज़ोन गैस की एक परत होती है। 33 / 70 33. निम्नलिखित में से कौन सिंधु की एक सहायक नदी है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-3] (a) जास्कर (b) सोन (c) यमुना (d) चंबल 34 / 70 34. कोयले के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-2] (a) गहराई में दबे तथा अधिक तापमान से प्रभावित कोयले को बिटुमिनस (bituminous) कोयला कहा जाता है। (b) ऍथ्रेसाइट (Anthracite) सर्वोत्तम गुण वाला कठोर कोयला है। (c) लिग्नाइट एक निम्न कोटि का भूरा कोयला होता है। यह मुलायम होने के साथ अधिक नमीयुक्त होता है। (d) धातुशोधन (Metallurgical) कोयला उच्च श्रेणी के लिग्नाइट कोयला है जिसका वाल्या भट्ठी (blast furnaces) में लोहे के प्रगलन में विशेष महत्व है। 35 / 70 35. भारत दालों का _____________ उत्पादक और दालों का ____________ उपभोक्ता है। [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) दूसरा सबसे बड़ा, सबसे बड़ा (b) सबसे बड़ा, दूसरा सबसे बड़ा (c) सबसे बड़ा, सबसे बड़ा (d) दूसरा सबसे बड़ा, दूसरा सबसे बड़ा 36 / 70 36. प्रशांत महासागर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-1] (a) प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर है। (b) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मारियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है। (c) प्रशांत महासागर का आकार पूर्णतः अंडाकार है। (d) एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका इससे घिरे हुए हैं। 37 / 70 37. निम्नलिखित में से कौन सा "देश-घासस्थल का नाम" का युग्म सही है? I. अर्जेंटीना - पंपाज II. ब्राजील - स्टेपी [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-1] (a) न तो I और न ही II (b) केवल II (c) I और II दोनों (d) केवल I 38 / 70 38. निम्नलिखित में से कौन सा भारत के पूर्वी तट (या उसके भाग) का क्षेत्रीय नाम नहीं है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-3] (a) मालाबार तट (b) तमिलनाडु तट (c) कोरोमंडल तट (d) उत्कल तट 39 / 70 39. निम्नलिखित में से किस दाब पेटी को हॉर्स अक्षांश के रूप में जाना जाता है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) भूमध्यरेखीय निम्न दाब (b) उच्च दाब (c) उप-ध्रुवीय निम्न दाब (d) उपोष्ण उच्च दाब 40 / 70 40. कर्क रेखा (23°30' N) भारत के _____________ राज्य से होकर गुजरती है| [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-1] (a) पंजाब (b) महाराष्ट्र (c) छत्तीसगढ़ (d) केरल 41 / 70 41. मृदा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही है? I. वन मृदा - वे नदी घाटी के किनारों में दोमट और सिल्टदार होती है| II. काली मृदा - समान्यत: फास्फोरस की मात्रा कम होती है| [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-4] (a) न तो I और न ही II (b) I और II दोनों (c) केवल I (d) केवल II 42 / 70 42. वायुदाब के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-1] (a) समुद्र तल पर वायुदाब सबसे कम होता है और ऊँचाई पर जाने पर बढ़ता जाता है। (b) निम्न दाब स्पष्ट और साफ़ मौसम के साथ जुड़ा हुआ है। (c) उच्च दाब बादलयुक्त आकाश और नम मौसम के साथ जुड़ा हुआ है। (d) वायु हमेशा उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर गमन करती है। 43 / 70 43. निम्नलिखित में से किस तारामंडल को शिकारी भी कहा जाता है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-1] (a) लिओ मेजर (b) केसियोपिया (c) सप्तर्षि (d) ओरॉयन 44 / 70 44. भारत का पूर्वी तट कहाँ स्थित है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-1] (a) दीव और केरल के बीच (b) महाराष्ट्र और केरल के बीच (c) खंभात की खाड़ी (Gulf of Cambay) और कन्याकुमारी (Cape Comorin) के बीच (d) पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के बीच 45 / 70 45. भारत में निम्नलिखित में से किस मौसम को परिवर्तनीय मौसम के नाम से जाना जाता है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-2] (a) शीत ऋतु (b) मानसून का आगमन (c) मानसून की वापसी (d) ग्रीष्म ऋतु 46 / 70 46. निम्नलिखित में से कौन मालवा पठार की महत्वपूर्ण नदी नहीं है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) चंबल नदी (Chambal river) (b) महानदी नदी (Mahanadi river) (c) केन नदी (ken river) (d) बेतवा नदी (Betwa river) 47 / 70 47. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी का उद्गम स्थल राजस्थान में है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) माही (b) तापी (c) बनास (d) नर्मदा 48 / 70 48. अहमदाबाद में पहली सूती कपड़ा मिल किस वर्ष शुरू हुई थी ? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-1] (a) 1861 (b) 1854 (c) 1851 (d) 1867 49 / 70 49. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-4] (a) पूर्वी घाट का विस्तार महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक है। (b) पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी है। (c) पश्चिमी घाट की ऊँचाई, उत्तर से दक्षिण की ओर घटती जाती है। (d) पश्चिमी घाट में पर्वतीय वर्षा होती है। 50 / 70 50. उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों (50°-70°) में शानदार शंकुधारी वन पाए जाते हैं। इन्हें ____________ भी कहा जाता है। [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-3] (a) लानोज (Lianos) (b) वॅल्ड(Veld) (c) टुंड्रा (Tundra) (d) टैगा (Taiga) 51 / 70 51. अक्टूबर 2022 तक निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे बड़ा कंटेनर पत्तन है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-4] (a) तूतीकोरिन पत्तन (Tuticorin Port) (b) पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) (c) जवाहरलाल नेहरू पत्तन (Jawaharlal Nehru Port) (d) पारादीप पत्तन (Paradip Port) 52 / 70 52. 2018 में, भारत दुनिया में मूंगफली का ______________ उत्पादक था। [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-4] (a) दूसरा सबसे बड़ा (b) चौथा सबसे बड़ा (c) तीसरा सबसे बड़ा (d) सबसे बड़ा 53 / 70 53. _____________नदी, गोदावरी नदी की एक सहायक नदी है। [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-2] (a) तवा (b) इंद्रावती (c) चंबल (d) बनास 54 / 70 54. निम्नलिखित में से किस राज्य में 2021 की स्थिति के अनुसार भारत में सोने के अयस्क का सबसे बड़ा भंडार है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) कर्नाटक (b) राजस्थान (c) बिहार (d) झारखंड 55 / 70 55. भारत में, उपोष्ण वनस्पति क्षेत्र में औसत वार्षिक औसत तापमान कितना होता है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-1] (a) 17°C से 24°C (b) 7°C से कम (c) 7°C से 17°C (d) 24°C से अधिक 56 / 70 56. बड़े बांधों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? I. इनकी सामाजिक समस्याएँ हैं, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में किसान और आदिवासी विस्थापित होते हैं और उन्हें मुआवजा भी नहीं मिलता। II. इनकी पर्यावरणीय समस्याएँ हैं, क्योंकि इनसे बड़े स्तर पर वनों का विनाश होता है तथा जैव विविधता की क्षति होती है। [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) I और II दोनों (b) केवल I (c) न तो I और न ही II (d) केवल II 57 / 70 57. निम्नलिखित में से कौन सी भूकंपीय तरंगें पृष्ठीय तरंगें हैं? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-3] (a) S तरंगें (b) P तरंगे (c) M तरंगें (d) L तरंगे 58 / 70 58. निम्नलिखित में से किस तिथि पर उत्तरी अयनांत (समर सोल्स्टिस) होता है? [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-2] (a) 22 दिसंबर (b) 21 जून (c) 21 मार्च (d) 23 सितंबर 59 / 70 59. निम्नलिखित में से कौन सा हमारे सौर मंडल का भीतरी ग्रह नहीं है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-4] (a) बुध (b) शुक्र (c) बृहस्पति (d) मंगल 60 / 70 60. धिनोधर पहाड़ियाँ (Dhinodhar Hills) किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-1] (a) महाराष्ट्र (b) गुजरात (c) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (d) पश्चिम बंगाल 61 / 70 61. दक्कन के पठार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-4] (a) इस पठार का एक भाग उत्तर-पूर्व में भी देखा जाता है। (b) पश्चिम में इसके चौड़े आधार पर सतपुड़ा की श्रृंखला है। (c) दक्कन का पठार पश्चिम में ऊँचा एवं पूर्व की ओर कम ढाल वाला है। (d) दक्कन का पठार एक त्रिभुजाकार भूभाग है। 62 / 70 62. माजोली (Majuli) भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नदी द्वीप है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-1] (a) सिक्किम (b) मणिपुर (c) असम (d) अरुणाचल प्रदेश 63 / 70 63. भारत में, अंडमान और निकोबार तथा लक्षद्वीप सहित मुख्य भूमि के समुद्र तट की कुल लंबाई कितनी है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-2] (a) 8,123.1 km (b) 8,514.4 km (c) 7,818.7 km (d) 7,516.6 km 64 / 70 64. भारत में ताड़, नारियल, केवड़ा, ऐंगार निम्नलिखित में से किस वन में सामान्यतः पाए जाने वाले वृक्ष हैं? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (b) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (c) मैंग्रोव वन (d) पर्वतीय वन 65 / 70 65. ग्रेनाइट किस प्रकार का शैल है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-3] (a) बहिर्भेदी आग्नेय शैल (b) कायांतरित शैल (c) अवसादी शैल (d) अंतर्भेदी आग्नेय शैल 66 / 70 66. पृथ्वी की त्रिज्या कितनी है? [SSC CHSL (9-3-2023) Shift-4] (a) 6371 km (b) 4728 km (c) 5619 km (d) 7456 km 67 / 70 67. निम्नलिखित में से किस झील को "श्रीनगर के आभूषण (Srinagar's Jewel)" के नाम से भी जाना जाता है? [SSC CHSL (10-3-2023) Shift-2] (a) लोकटक (Loktak) (b) डल (Dal) (c) वेम्बानद (Vembanad) (d) त्सोंगमो (Tsomgo) 68 / 70 68. खरीफ की फसलों की कटाई कब की जाती है? [SSC CHSL (14-3-2023) Shift-3] (a) जुलाई-अगस्त (b) सितंबर-अक्टूबर (c) जनवरी-फरवरी (d) मार्च-अप्रैल 69 / 70 69. एलनीनो _____________ के तट से लगे गर्म जलधारा के विकास को दिया गया नाम है। [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-4] (a) चिली (b) पेरू (c) बोलीविया (d) कोलंबिया 70 / 70 70. ______________ पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर है। [SSC CHSL (13-3-2023) Shift-2] (a) अनाईमुड़ी (b) महेन्द्रगिरी (c) कंचनजंगा (d) खासी Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin