QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CHSL 2021 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 836 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 22 Previous Year SSC CHSL 2021 Polity Quiz in Hindi 1 / 44 1. सेवानिवृत होने वाले उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति की कितनी अवधि के भीतर अगले उपराष्ट्रपति का निर्वाचन होता है? [SSC CHSL (2-6-2022) Shift-2] (a) 75 दिन (b) 90 दिन (c) 60 दिन (d) 120 दिन 2 / 44 2. भारतीय संविधान के किस भाग में संघ लोक सेवा आयोग का प्रावधान है? [SSC CHSL (27-5-2022) Shift-2] (a) भाग XIV (b) भाग XVI (c) भाग X (d) भाग VIII 3 / 44 3. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्यपाल की सभी कार्यपालिका शक्तियों से संबंधित है? [SSC CHSL (24-5-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 157 (b) अनुच्छेद 156 (c) अनुच्छेद 154 (d) अनुच्छेद 150 4 / 44 4. 'सभी अल्पसंख्यकों को धर्म या भाषा के आधार पर अपनी रुचि के शिक्षण संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा'। भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद इस अधिकार की गारंटी देता है? [SSC CHSL (10-6-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 28 (b) अनुच्छेद 36 (c) अनुच्छेद 30 (d) अनुच्छेद 25 5 / 44 5. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्याग पत्र किसे सौंप सकता है? [SSC CHSL (1-6-2022) Shift-1] (a) भारत के प्रधानमंत्री (b) भारत के मुख्य न्यायाधीश (c) भारत के राष्ट्रपति (d) भारत के विधि मंत्री 6 / 44 6. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद धन विधेयक की परिभाषा से संबंधित है? [SSC CHSL (9-6-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 115 (b) अनुच्छेद 100 (c) अनुच्छेद 110 (d) अनुच्छेद 120 7 / 44 7. भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद संघ की कार्यपालिका से संबंधित हैं? [SSC CHSL (27-5-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 112 से 118 (b) अनुच्छेद 52 से 78 (c) अनुच्छेद 38 से 50 (d) अनुच्छेद 80 से 86 8 / 44 8. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्च न्यायालय को नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए रिट जारी करने का अधिकार देता है? [SSC CHSL (10-6-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 235 (b) अनुच्छेद 242 (c) अनुच्छेद 226 (d) अनुच्छेद 230 9 / 44 9. पंद्रहवें वित्त आयोग का गठन कब हुआ था? [SSC CHSL (8-6-2022) Shift-1] (a) 2019 (b) 2017 (c) 2018 (d) 2016 10 / 44 10. कर्नाटक राज्य में विधान परिषद के कितने सदस्य हैं? [SSC CHSL (26-5-2022) Shift-2] (a) 78 (b) 100 (c) 75 (d) 68 11 / 44 11. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संविधान की संघीय विशेषता नहीं है? [SSC CHSL (27-5-2022) Shift-1] (a) शक्तियों का विभाजन (b) लिखित संविधान (c) अखिल भारतीय सेवाएं (d) दोहरी सरकार 12 / 44 12. कोई भी मंत्री कितनी अवधि तक संसद के किसी भी सदन का सदस्य न होने पर उस अवधि की समाप्ति के बाद मंत्री पद पर नहीं बना रह सकता है? [SSC CHSL (30-5-2022) Shift-3] (a) लगातार आठ महीने (b) लगातार छः महीने (c) लगातार चार महीने (d) लगातार तीन महीने 13 / 44 13. संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश संशोधन विधेयक, 2021 लोकसभा में 13 फरवरी 2021 को पेश किया गया, जिसने संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, _________ को संशोधित किया। [SSC CHSL (6-6-2022) Shift-3] (a) 1959 (b) 1947 (c) 1952 (d) 1950 14 / 44 14. "राज्य, किसी भी नागरिक के साथ धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा"। यह किस अनुच्छेद में दिया गया है? [SSC CHSL (24-5-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 19 (b) अनुच्छेद 23 (c) अनुच्छेद 14 (d) अनुच्छेद 15 15 / 44 15. वर्ष 1978 में, किस संविधान संशोधन के द्वारा मूल अधिकारों की सूची से संपत्ति के अधिकार को हटाया गया? [SSC CHSL (8-6-2022) Shift-3] (a) 43वें संशोधन (b) 44वें संशोधन (c) 42वें संशोधन (d) 46वें संशोधन 16 / 44 16. उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है? [SSC CHSL (9-6-2022) Shift-3] (a) वह भारत का नागरिक होना चाहिए। (b) वह राज्य सभा के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पात्र हो। (c) वह लोकसभा के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पात्र हो। (d) उसकी उम्र 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 17 / 44 17. भारत में भाषाई आधार पर पहला राज्य कब स्थापित हुआ? [SSC CHSL (8-6-2022) Shift-2] (a) 1951 (b) 1953 (c) 1952 (d) 1957 18 / 44 18. विधान परिषद के अध्यक्ष ___________ होते हैं। [SSC CHSL (1-6-2022) Shift-2] (a) विधान परिषद के सदस्यों द्वारा निर्वाचित (b) मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल द्वारा निर्वाचित (c) उस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त (d) उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त 19 / 44 19. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है? [SSC CHSL (30-5-2022) Shift-1] (a) प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना (b) चुनाव के दौरान मतदान करना (c) भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना (d) संविधान का पालन करना 20 / 44 20. उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार को जमानत राशि के तौर पर कितनी राशि जमा करनी होती है? [SSC CHSL (31-5-2022) Shift-1] (a) ₹15,000 (b) ₹25,000 (c) ₹30,000 (d) ₹20,000 21 / 44 21. अनुच्छेद 32 को 'भारतीय संविधान का हृदय और आत्मा' किसने कहा? [SSC CHSL (31-5-2022) Shift-2] (a) जवाहरलाल नेहरू (b) बी. आर. अंबेडकर (c) एम. वी. पायली (d) सच्चिदानंद सिन्हा 22 / 44 22. दिए गए चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो एक संवैधानिक निकाय नहीं है? [SSC CHSL (3-6-2022) Shift-1] (a) वित्त आयोग (b) निर्वाचन आयोग (c) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (d) संघ लोक सेवा आयोग 23 / 44 23. मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कितनी रिट (writs) जारी की जा सकती हैं? [SSC CHSL (26-5-2022) Shift-3] (a) पांच (b) छ: (c) सात (d) चार 24 / 44 24. निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान को 'अर्ध संघीय' कहा? [SSC CHSL (3-6-2022) Shift-2] (a) गुन्नार मिर्डल (b) एम. वी. पायली (c) के. सी. व्हीयर (d) ए. वी. डायसी 25 / 44 25. निम्नलिखित में से कौन-सा संघ की कार्यपालिका का हिस्सा नहीं है? [SSC CHSL (25-5-2022) Shift-2] (a) भारत का सर्वोच्च न्यायालय (b) भारत के राष्ट्रपति (c) भारत के प्रधानमंत्री (d) मंत्रिपरिषद 26 / 44 26. लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? [SSC CHSL (24-5-2022) Shift-2] (a) लोकसभा का कोई भी वरिष्ठ सदस्य (b) राज्यसभा का कोई भी वरिष्ठ सदस्य (c) राज्यसभा के उपसभापति (d) राज्यसभा के सभापति 27 / 44 27. भारत के संविधान का भाग किससे संबंधित है? [SSC CHSL (7-6-2022) Shift-3] (a) नागरिकता (b) मूल कर्तव्य (c) मूल अधिकार (d) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत 28 / 44 28. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग राज्य विधानमंडल से संबंधित है? [SSC CHSL (9-6-2022) Shift-1] (a) भाग V (b) भाग IV (c) भाग VII (d) भाग VI 29 / 44 29. भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची संघ, राज्य और समवर्ती सूची के संदर्भ में केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों को विभाजित करती है? [SSC CHSL (3-6-2022) Shift-3] (a) तीसरी अनुसूची (b) सातवीं अनुसूची (c) पांचवी अनुसूची (d) नौवीं अनुसूची 30 / 44 30. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कुछ मामलों में बंदीकरण और कैद से संरक्षण प्रदान करता है? [SSC CHSL (2-6-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 23 (b) अनुच्छेद 20 (c) अनुच्छेद 22 (d) अनुच्छेद 25 31 / 44 31. भारत के संविधान में एकल नागरिकता की अवधारणा कहाँ से ली गयी? [SSC CHSL (7-6-2022) Shift-1] (a) फ्रांस (b) जर्मनी (c) ऑस्ट्रिया (d) यूनाइटेड किंगडम 32 / 44 32. महाराष्ट्र राज्य में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं? [SSC CHSL (30-5-2022) Shift-2] (a) 19 (b) 25 (c) 31 (d) 10 33 / 44 33. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित है? [SSC CHSL (10-6-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 68 (b) अनुच्छेद 66 (c) अनुच्छेद 62 (d) अनुच्छेद 64 34 / 44 34. मोहम्मद सलीमुल्लाह बनाम ___________ के मामले में, सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में कहा कि 'निर्वासित न होने का अधिकार' अनुच्छेद 19 के साथ जुड़ा हुआ है और केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है? [SSC CHSL (25-5-2022) Shift-2] (a) त्रिपुरा राज्य (b) भारत संघ (c) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (d) महाराष्ट्र राज्य 35 / 44 35. भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति निम्नलिखित में से कौन थे? [SSC CHSL (2-6-2022) Shift-1] (a) वी. वी. गिरी (b) गोपाल स्वरुप पाठक (c) बी. डी. जत्ती (d) जाकिर हुसैन 36 / 44 36. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि "सर्वोच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय होगा"? [SSC CHSL (25-5-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 135 (b) अनुच्छेद 131 (c) अनुच्छेद 129 (d) अनुच्छेद 126 37 / 44 37. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है? [SSC CHSL (7-6-2022) Shift-2] (a) 56 (b) 62 (c) 65 (d) 60 38 / 44 38. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 का संबंध किससे है? [SSC CHSL (6-6-2022) Shift-3] (a) संवैधानिक उपचारों का अधिकार (b) शोषण के विरुद्ध अधिकार (c) संपत्ति का अधिकार (d) वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता 39 / 44 39. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है? [SSC CHSL (6-6-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 53 (b) अनुच्छेद 59 (c) अनुच्छेद 58 (d) अनुच्छेद 61 40 / 44 40. लोक लेखा समिति के सदस्यों को कितनी अवधि के लिए चुना जाता है? [SSC CHSL (25-5-2022) Shift-1] (a) एक वर्ष (b) दो वर्ष (c) पांच वर्ष (d) तीन वर्ष 41 / 44 41. संविधान के किस अनुच्छेद का संबंध संविधान संशोधन प्रक्रिया से है? [SSC CHSL (1-6-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 368 (b) अनुच्छेद 360 (c) अनुच्छेद 332 (d) अनुच्छेद 363 42 / 44 42. निम्नलिखित में से कौन स्वतंत्र भारत की पहली महिला शास्त्रीय नृत्यांगना थी जिन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था? [SSC CHSL (24-5-2022) Shift-3] (a) रुक्मिणी देवी अरुंडेल (b) विद्यागौरी अदकर (c) निवेदिता अर्जुन (d) कलामंडलम कल्याणीकुट्टी अम्मा 43 / 44 43. निम्नलिखित में से सबसे पुराना उच्च न्यायालय कौन-सा है? [SSC CHSL (26-5-2022) Shift-1] (a) दिल्ली उच्च न्यायालय (b) कलकत्ता उच्च न्यायालय (c) इलाहाबाद उच्च न्यायालय (d) कर्नाटक उच्च न्यायालय 44 / 44 44. केंद्र-राज्य और अंतर-राज्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अंतर-राज्य परिषद नियुक्त करने का अधिकार किसे है? [SSC CHSL (6-6-2022) Shift-1] (a) प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों एक साथ (b) राष्ट्रपति और राज्यपाल दोनों एक साथ (c) भारत के राष्ट्रपति (d) भारत के प्रधानमंत्री Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin