QuizSSC Physics Quiz Physics Quiz For SSC Exam Part-1 | SSC CGL | CHSL | CPO | MTS in Hindi By crackteam - 0 2052 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 27 Physics Quiz For SSC CGL | CHSL | CPO | MTS Exam Part-1 1 / 50 1. निम्नलिखित में से क्या विद्युत का अच्छा चालक नहीं है? (a) मिट्टी (b) ग्रेफाइट (c) हीरा (d) सोना 2 / 50 2. एक फ्यूज निम्न से किससे विद्युत परिपथ की सुरक्षा करता है? (a) प्रेरित धारा (b) प्रवाहित धारा (c) ऊर्जा के एक रूप से दूसरे में रूपांतरण (d) अतिभारण (ओवरलोडिंग) 3 / 50 3. एक तरंग के लिए, आवर्तकाल द्वारा विभाजित तरंगदैर्ध्य _____________ के बराबर होती है। (a) आवृत्ति (b) आयाम (c) तरंग वेग (d) कलांतर 4 / 50 4. माध्यम के अणुओं को जब कंपन ऊर्जा के स्तर से उत्तेजित किया जाता है, तो इनके द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन निम्न में से किस परिघटना के परिणामस्वरूप होता है? (a) रेले प्रभाव (b) ह्यूजेंस प्रभाव (c) मैक्सवेल प्रभाव (d) रमन प्रभाव 5 / 50 5. ____________ एक वाह्य अभिकरण (एजेंसी) है, जिसे किसी निकाय पर प्रयुक्त करने से निकाय की स्थिर अवस्था या समान चाल में परिवर्तन होता है। (a) ऊर्जा (b) उष्मा (c) शक्ति (d) बल 6 / 50 6. बादल रहित दिन में एक खुले मैदान में खड़े होने पर, किस समय आपकी परछाई सबसे छोटी बनेगी? (a) 15:00 (b) 12:00 (c) 09:00 (d) 07:00 7 / 50 7. पारसेक _____________ की एक इकाई है। (a) लंबाई (b) समय (c) त्वरण (d) चाल 8 / 50 8. ___________ तरंगों में दृश्य प्रकाश तरंगें, एक्स-रे, गामा किरणें, रेडियो तरंगें, माइक्रोवेव, पराबैंगनी और इन्फ्रारेड तरंगें शामिल होती हैं। (a) विद्युतीय (b) विद्युतचुम्बकीय (c) यांत्रिकी (d) चुम्बकीय 9 / 50 9. ____________ द्वारा स्वयं सिद्ध किए गए नियम के अनुसार, विद्युत-अपघटनी विलयन से गुजरने वाली विद्युत की समान मात्रा से मुक्त विभिन्न पदार्थों की मात्रा उनके रासायनिक समतुल्य वजन के समानुपाती होती है। (a) जोसेफ फूर्ये (b) माइकल फैराडे (c) अल्फ्रेड नोबेल (d) जॉन डाल्टन 10 / 50 10. निम्नलिखित में से किसने पहली बार विद्युत क्षेत्र की अवधारणा प्रस्तुत की थी? (a) चार्ल्स ऑगस्टिन डे कूलम्ब (b) जोसेफ हेनरी (c) माइकल फैराडे (d) ब्लेज़ पास्कल 11 / 50 11. निम्न में से किस राशि को विमोटन तुला (torsion balance) का उपयोग करके मापा जाता है? (a) आवेश (b) बल (c) दाब (d) चुंबकत्व 12 / 50 12. ऊष्मीय ऊर्जा की एक कैलोरी यांत्रिक ऊर्जा की लगभग ___________ जूल्स के बराबर होती है। (a) 4.2 (b) 2.4 (c) 0.24 (d) 0.48 13 / 50 13. दाब मापने के लिए एसआई (SI) इकाई क्या है? (a) एम्पियर (b) पास्कल (c) कैंडेला (d) केल्विन 14 / 50 14. स्थैतिक चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति में वर्णक्रमीय रेखा के कई घटकों में विभाजन के प्रभाव को क्या कहते हैं? (a) जीमान प्रभाव (Zeeman effect) (b) डोमिनो प्रभाव (Domino effect) (c) बेजोल्ड प्रभाव (Bezold effect) (d) अस्कैरियन प्रभाव (Askaryan effect) 15 / 50 15. "म्हो (mho)" एक पदार्थ की __________ की इकाई है। (a) चालकत्व (b) प्रतिरोध (c) प्रतिरोधकता (d) चालकता 16 / 50 16. धातुओं से होकर होने वाली विद्युत चालकता को इलेक्ट्रॉनिक चालन कहा जाता है और यह ___________| (a) तापमान पर निर्भर नहीं करता है (b) तापमान में वृद्धि के साथ घटता है (c) तापमान में कमी के साथ घटता है (d) तापमान में वृद्धि के साथ बढ़ता है 17 / 50 17. निम्नलिखित में से कौन गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का उदाहरण है? (a) पैर से गेंद को मारना (b) बंदूक से चलाई हुई गोली (c) चलती हुई कार (d) बाँध के पीछे स्थित पानी 18 / 50 18. निम्नलिखित में से किसे गॉस (gauss) नामक इकाई में मापा जाता है? (a) चुंबकीय प्रेरण (b) बल (c) नाभिक की त्रिज्या (d) समुद्री गहराई 19 / 50 19. 'फेम्टो' (Femto) का अर्थ है, दस की घात __________| (a) -12 (b) -20 (c) -15 (d) -16 20 / 50 20. निम्न में से कौन सी ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गर्म, कम सघन पदार्थ ऊपर की ओर उठते हैं तथा उन्हें ठडे, अधिक सघन पदार्थों द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है? (a) संवहन (कवेक्शन) (b) संघनन (कंडेंसेशन) (c) विकिरण (रेडिएशन) (d) चालन (कंडक्शन) 21 / 50 21. निम्न में से कौन सा दुर्बल विद्युत अपघट्य (Electrolyte) है? (a) कैल्शियम क्लोराइड (b) सोडियम क्लोराइड (c) ईथेनॉइक अम्ल (d) मैग्नीशियम सल्फेट 22 / 50 22. निम्न में से किसके कंपन केवल विषम हार्मोनिक्स की उत्पत्ति करते हैं? (a) दो छोरों पर बंधी कंपन करती हुई एक डोरी (b) एक बंद ऑर्गन पाइप में एक वायु स्तंभ (c) दो छोरों पर बंधी कंपन करती हुई एक छड़ (d) एक खुले ऑर्गन पाइप में एक वायु स्तंभ 23 / 50 23. प्रतिदिन सुबह का कौन-सा कार्य क्वांटम यांत्रिकी (quantum mechanles) का हिस्सा है? (a) चाय बनाना (b) समाचार पत्र पढ़ना (c) दांत ब्रश करना (d) अलार्म घड़ी का बजना 24 / 50 24. जब प्रकाश तरंगें एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती हैं, तो अपने मूल पथ से विचलित हो जाती हैं। इस परिघटना को ____________ कहते हैं। (a) विवर्तन (b) परावर्तन (c) अपवर्तन (d) अवरोध 25 / 50 25. कूलाम प्रति सेकंड ______________ के बराबर होता है। (a) ओम (b) एम्पीयर (c) जूल (d) बोल्ट 26 / 50 26. समान पदार्थ के अणुओं के बीच के आकर्षण बल को _____________ कहा जाता है। (a) पृष्ठ तनाव (b) संसंजक बल (c) श्यानता (d) आसंजक बल 27 / 50 27. निम्न में से कौन-सा 'ऐक्शन-एट-ए-डिस्टेंस' (action-at-a-distance) बल है? (a) तनाव (b) गुरूत्वाकर्षण (c) घर्षण (d) खिंचाव 28 / 50 28. 1 अश्व शक्ति लगभग ___________वॉट के बराबर होती है। (a) 1000 (b) 750 (c) 500 (d) 250 29 / 50 29. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की खोज और समझ प्रयोगों की एक दीर्घ श्रृंखला पर आधारित है, जिसे ____________ द्वारा किया गया था। (a) प्लैंक और फर्मी (b) रदरफोर्ड (c) फैराडे और हेनरी (d) आइंस्टीन 30 / 50 30. दो पिंडों के तापमान में अंतर 30 डिग्री सेंटीग्रेड है। डिग्री फारेनहाइट में यह अंतर कितना होगा? (a) 86 (b) 64 (c) 54 (d) 72 31 / 50 31. 30° सेल्सियस = ___________ केल्विन (लगभग) (a) 303 (b) 130 (c) -30 (d) -243 32 / 50 32. भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए गए पहले भारतीय कौन थे? (a) चंद्रशेखर वेंकट रमन (b) सुब्रमण्यम चंद्रशेखर (c) वेंकटरामन रामकृष्णन (d) हर गोविंद खुराना 33 / 50 33. मिलिकन के तेल-बूंद प्रयोग में, तेल की बूंदों पर एक ऐसा बल आरोपित किया जाता है, जिसकी प्रकृति निम्न में से किस श्रेणी में नहीं आती है? (a) विद्युत स्थैतिक (b) स्थिरचुंबकीय (c) गुरुत्वाकर्षण (d) श्यान 34 / 50 34. एक निश्चित स्तर से ऊपर, किसी विमान की ऊंचाई को मापने के लिए किस वैज्ञानिक उपकरण का उपयोग किया जाता है? (a) अल्टीमीटर (b) वाटमीटर (c) फैथोमीटर (d) बैरोमीटर 35 / 50 35. सभी गैर-शून्य वेक्टर (सदिश) को _____________ कहा जाता है। (a) समान वेक्टर (b) उपयुक्त वेक्टर (proper vectors) (c) सह-प्रारंभिक वेक्टर (d) कॉपलनार वेक्टर 36 / 50 36. सीधी रेखा में चलने वाली वस्तु द्वारा उत्पन्न की गई शक्ति ज्ञात करने के लिए, बल को ____________ से गुणा किया जाता है। (a) विस्थापन (b) कार्य (c) त्वरण (d) वेग 37 / 50 37. निम्न में से किसने, सबसे पहले यह निष्कर्ष निकाला कि निर्वात में सभी वस्तुएं समान त्वरण g के साथ गिरती हैं और एक ही समय में जमीन पर पहुंचती हैं? (a) गैलीलियो गैलीली (b) अल्बर्ट आइंस्टीन (c) आइजेक न्यूटन (d) थॉमस अल्वा एडिसन 38 / 50 38. निम्न में से कौन-सा कथन सही है? (a) यदि माध्यम के घटक तरंग संचरण की दिशा में लंबवत दोलन करते हैं, तो हम तरंग को अनुदैर्ध्य तरंग कहते हैं। (b) किसी विशेष तात्कालिक समय में समान फेज वाली तरंग में दो बिंदुओं के बीच की न्यूनतम दूरी को तरंगदैर्घ्य कहा जाता है। (c) एक तरंग की आवृत्ति प्रति मिनट कंपन माध्यम में प्रत्येक घटक कण के दोलनों की संख्या है। (d) यदि माध्यम के घटक तरंग संचरण की दिशा के साथ दोलन करते हैं, तो हम तरंग को अनुप्रस्थ तरंग कहते हैं। 39 / 50 39. विद्युत द्विध्रुव (electric dipole) का कुल आवेश कितना होता है? (a) +1 (b) 0 (c) -10 (d) 10 40 / 50 40. निम्न में से कौन-सा मात्रक वही मात्रा मापता है, जो S। इकाई 'पास्कल' द्वारा मापी जाती है? (a) टोर (b) जूल (c) वाट (d) न्यूटन 41 / 50 41. किसी वस्तु के जड़त्व को उसके _____________ द्वारा मापा जाता है। (a) आयतन (b) क्षेत्रफल (c) चाल (d) द्रव्यमान 42 / 50 42. इलेक्ट्रॉन-वोल्ट _____________ की एक इकाई है। (a) विभवांतर (b) विद्युत धारा (c) शक्ति (d) ऊर्जा 43 / 50 43. यदि कोई वस्तु 10 दोलन प्रति सेकेंड करती है, तो किलोहर्टज में इसकी आवृत्ति _____________ होगी। (a) 10 (b) 0.01 (c) 1 (d) 0.1 44 / 50 44. बल की दिशा में विस्थापन के साथ बल के गुणन द्वारा क्या निरूपित किया जाता है? (a) आवेग (b) कार्य (c) संवेग (d) शक्ति 45 / 50 45. गैल्वेनिक सेल की अधिकतम कार्यशीलता प्राप्त करने के लिए आवेश ________ से गुजरता है। (a) उत्क्रमणीय रूप से (b) आनुपातिक रूप से (c) समान रूप से (d) प्रतिलोमित रूप से 46 / 50 46. ____________ में, ऊष्मा, गर्म पदार्थ से ठंडे पदार्थ में स्थानांतरित होने वाली ऊर्जा का एक प्रकार है। (a) चुंबक (b) घर्षण (c) गुरुत्वाकर्षण (d) ऊष्मागतिकी 47 / 50 47. निम्न में से किसकी विमा, रैखिक संवेग की विमा के समान होती है? (a) ऊर्जा (b) प्रतिबल (c) आवेग (d) कार्य 48 / 50 48. _____________ को ऊष्मा तरंगों के रूप में भी जाना जाता है। (a) अवरक्त तरंगें (b) एक्स-रे (c) प्रकाश तरंगें (d) गामा किरणें 49 / 50 49. निम्न में से कौन सी संरक्षी बल की विशेषता है? (a) ऊष्मीय ऊर्जा के रूप में ऊर्जा क्षय हो जाता है। (b) एक फेरे (round trip) में इसके द्वारा किया गया कार्य शून्य नहीं होता है। (c) इसके द्वारा किया गया कार्य पथ पर निर्भर करता है। (d) इसके द्वारा किया गया कार्य पूरी तरह से पुनः प्राप्त करने योग्य होता है। 50 / 50 50. राशि के मापन और उसकी इकाई का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? (a) तापमान - केल्विन (b) द्रव्यमान - किलोग्राम (c) वजन - घन मीटर (d) दाब - पास्कल Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin