QuizSSC Geography Quiz Previous Year SSC CHSL 2019 Geography Quiz with Answer in Hindi Part-1 By crackteam - 0 1666 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on January 1st, 2024 at 12:49 pm 1 Previous Year SSC CHSL 2019 Geography Quiz in Hindi Part-1 1 / 65 1. निम्नलिखित में से किसे अब पृथ्वी के सौर मंडल का ग्रह नहीं माना जाता है? (a) वरुण ग्रह (b) मंगल ग्रह (c) अरुण ग्रह (d) प्लूटो 2 / 65 2. निम्नलिखित में से क्या पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के लिए उत्तरदायी है? (a) आंतरिक क्रोड (inner core) (b) पर्पटी (crust) (c) बाह्य क्रोड (outer core) (d) प्रावार (mantle) 3 / 65 3. सतलुज नदी किस दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है? (a) नाथुला (b) शिपकी ला (c) लिपुलेख (d) ज़ोजी ला 4 / 65 4. निम्नलिखित में से कौन-सी परत हमारे वायुमंडल की ऊपरी सीमा है, जो थर्मोस्फीयर के ऊपर से लेकर 10,000 कि.मी. (6,200 मील) तक फैली हुई है? (a) आयनमंडल (आयनोस्फेयर) (b) मध्यमंडल (मेसोस्फेयर) (c) बाह्यमंडल (एक्सोस्फेयर) (d) क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फेयर) 5 / 65 5. कौन-सा उपकरण, भूकंप के दौरान सतह पर पहुँचने वाली तरंगों को मापता है? (a) सीस्मोग्राफ़ (b) मैनोमीटर (c) बैरोग्राफ़ (d) क्रोनोमीटर 6 / 65 6. मध्यमण्डल (मीज़ोस्फीयर) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? (a) यह वायुमंडल का तीसरा स्तर है। (b) यह प्रत्यक्षत: समताप मंडल के ऊपर है। (c) इस स्तर में बढ़ती हुए ऊँचाई के साथ साथ तापमान अत्यंत तीव्रता से बढ़ता है। (d) अंतरिक्ष से इस स्तर में प्रवेश करने पर उल्कापिंड जल जाते हैं। 7 / 65 7. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, भारत में सबसे अधिक घनी आबादी वाला राज्य है? (a) बिहार (b) पश्चिम बंगाल (c) गोवा (d) महाराष्ट्र 8 / 65 8. साल, सागौन, नीम और शीशम (फर्नीचर, परिवहन और निर्माण सामग्री बनाने के लिए उपयोगी) जैसी सख्त लकड़ी वाले वृक्ष किस प्रकार के वन में पाए जाते हैं? (a) शंकुधारी वन (Coniferous Forests) (b) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (Tropical Deciduous Forests) (c) समशीतोष्ण पर्णपाती वन (Temperate Deciduous Forests) (d) भूमध्यसागरीय पेड़-पौधे (Mediterranean Vegetation) 9 / 65 9. चंद्रमा, __________ पिंड का उदाहरण है। (a) पारभासी (b) अदीप्तमान (c) पारदर्शी (d) दीप्तीमान 10 / 65 10. लेटेराइट मिट्टी में ____________ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। (a) फास्फोरस (b) पोटैशियम (c) कैल्शियम कार्बोनेट (d) आयरन ऑक्साइड 11 / 65 11. निम्नलिखित में से किस हिमालयी क्षेत्र को 'शिवालिक' के नाम से जाना जाता है? (a) आंतरिक हिमालय (b) मध्य हिमालय (c) महान हिमालय (d) बाह्य हिमालय 12 / 65 12. बाथोलिथ, निम्नलिखित में से किसका प्रकार है? (a) आग्नेय चट्टान (b) घाटी (c) द्वितीयक प्रदूषक (d) महासागर धारा 13 / 65 13. निम्नलिखित में से किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में आपको एक सींग वाले गेंडे (भारतीय राइनो) के प्राकृतिक आवास मिलने की अधिक संभावना है? (a) लद्दाख (b) सिक्किम (c) असम (d) जम्मू और कश्मीर 14 / 65 14. निम्नलिखित में से किस वन को 'मानसून वन' के नाम से भी जाना जाता है? (a) मोन्टेन वन (b) मैंग्रोव वन (c) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (d) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन 15 / 65 15. कौन-सा भारतीय पर्वत विशालकाय पिरामिड जैसा दिखाई देता है और इसका एक समतल शिखर क्षेत्र तथा दो चोटियाँ हैं? (a) नंदा देवी (b) कामेट पर्वत (c) साल्तोरो कांगड़ी (d) मामोस्तोंग कांगड़ी 16 / 65 16. निम्नलिखित में से कौन-सा पार्क, यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भारत का पहला 'मिश्रित विश्व विरासत स्थल है? (a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (b) गिर राष्ट्रीय उद्यान (c) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (d) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान 17 / 65 17. भारत के किस राज्य में गारो-खासी पर्वत श्रेणी स्थित है? (a) सिक्किम (b) मेघालय (c) मिजोरम (d) ओडिशा 18 / 65 18. अपसौरिका (Aphelion) की परिघटना के दौरान, पृथ्वी और सूर्य के बीच की अनुमानित दूरी कितनी होती है? (a) 142 million km (b) 147 million km (c) 152 million km (d) 137 million km 19 / 65 19. स्लेट, ___________ शैल का एक प्रकार है। (a) अवसादी (b) ज्वालामुखीय (c) आग्नेय (d) कायांतरित 20 / 65 20. तिब्बत से निकलने वाली वह कौन-सी नदी है, जो अरुणाचल प्रदेश से होकर भारत में प्रवेश करती है? (a) कावेरी नदी (b) गोदावरी नदी (c) चंबल नदी (d) ब्रह्मपुत्र नदी 21 / 65 21. कुमाऊँ हिमालय निम्नलिखित में से किन दो नदियों के बीच स्थित है? (a) सतलुज-काली (b) सिंधु-सतलुज (c) तीस्ता-दिहांग (d) काली-तीस्ता 22 / 65 22. निम्नलिखित में से कौन सी हिमालय पर्वतमाला लेह के उत्तरी भाग से तिब्बती सीमा तक फैली हुई है जिसमें दिगर ला और खारदुंग ला दर्रे शामिल हैं? (a) जास्कर पर्वतमाला (b) पीर पंजाल पर्वतमाला (c) लद्दाख पर्वतमाला (d) धौलाधार पर्वतमाला 23 / 65 23. इनमें से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है? (a) भवानी द्वीप (b) अगत्ती द्वीप (c) श्रीरंगम द्वीप (d) माजुली द्वीप 24 / 65 24. निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा गुज़रती है? (a) असम (b) नागालैंड (c) मिज़ोरम (d) मणिपुर 25 / 65 25. रॉबर्ट के खेतों की मिट्टी रेतीली है। उसके खेत के लिए आदर्श फसल कौन-सी होगी? (a) चना (b) मक्का (c) गेहूँ (d) पत्ता गोभी 26 / 65 26. भूमि का वह भाग जो लगभग चारों ओर से पानी से घिरा होता है लेकिन एक ओर से मुख्य भूमि से जुड़ा होता है, __________ कहलाता है। (a) थलसंधि (Isthmus) (b) द्वीप (Island) (c) जलडमरूमध्य (Strait) (d) प्रायद्वीप (Peninsula) 27 / 65 27. कौन-सा कथन सबसे अच्छी तरह यह बताता है कि शिलांग में प्रतिवर्ष लगभग 200 से.मी. वर्षा क्यों होती है, जबकि चेरापूंजी, जो इससे लगभग 30 कि.मी.दूर है (इनके बीच की सीधी दूरी), वहां प्रतिवर्ष 1250 से.मी.से अधिक वर्षा होती है? (a) अत्यधिक वनों की कटाई और प्रदूषण के कारण शिलांग का औसत तापमान बढ़ा है। (b) चेरापूंजी खासी पहाड़ियों के किनारे पर स्थित है, और शिलांग खासी पहाड़ियों की हवा बहने की दिशा की ओर स्थित है। इस प्रकार, यहां हवा तो बहती है किंतु वर्षा नहीं होती है। (c) चेरापूंजी खासी पहाड़ियों की हवा बहने की दिशा की ओर स्थित है, और मानसून की बंगाल की खाड़ी से वर्षा प्राप्त करता है, जबकि शिलांग खासी पहाड़ियों के किनारे पर स्थित है, जो वर्षा आच्छादन क्षेत्र उत्पन्न करता है। (d) चेरापूंजी में हिमालय से आने वाले जल-वर्षा वाले बादलों से वर्षा होती है, जबकि शिलांग में मानसून की मालाबार शाखा से वर्षा होती है। 28 / 65 28. निम्नलिखित में से किस भू-पट्टिका (प्लेट) की 2.5 cm/year से कम गति की मंदतम दर है? (a) उत्तरी ध्रुवीय पर्वत पृष्ठ (आर्कटिक रिज) (b) पूर्वी प्रशांत विस्तार (राइज) (c) उत्तर अमेरिका भू-पट्टिका (प्लेट) (d) मध्य अटलांटिक पर्वत पृष्ठ (रिज) 29 / 65 29. 'ऑपरेशन फ्लड' निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (a) भारत का खनन उद्योग (b) भारत का दुग्ध उद्योग (c) भारत का मुर्गी पालन उद्योग (d) भारत का कृषि उद्योग 30 / 65 30. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व कहां स्थित है? (a) लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश (b) पश्चिम चंपारण, बिहार (c) चंद्रपुर, महाराष्ट्र (d) रणथंभौर, राजस्थान 31 / 65 31. लाखों साल पहले, भारतीय उपमहाद्वीप मुख्य भूमि से अलग हो गया था। इसे किस महासागर के नाम से जाना जाता है? (a) प्रोमिथियस (Prometheus) (b) टाइफॉन (Typhon) (c) एजीना (Aegina) (d) टेथिज (Tethys) 32 / 65 32. निम्नलिखित में क्या रबी की एक फसल है? (a) ज्वार (b) तुअर (c) बाजरा (d) गेहूँ 33 / 65 33. दिन में दो बार समुद्र के पानी के लयबद्ध उतार-चढ़ाव को ____________ कहा जाता है। (a) धारा (b) सुनामी (c) लहर (d) ज्वार 34 / 65 34. देश के 10% क्षेत्रफल में फैली हुई भारत की सबसे बड़ी नदीय द्रोणी कौन-सी है? (a) महानदी (b) कृष्णा (c) नर्मदा (d) गोदावरी 35 / 65 35. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा है? (a) अमेज़न डेल्टा (b) सिंधु नदी डेल्टा (c) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा (d) डेन्यूब डेल्टा 36 / 65 36. भारत के प्रमुख जैव विविधता वाले स्थल कौन-से हैं? (A) पश्चिमी घाट (B) उत्तर पूर्व भारत (C) सुंदरलैंड (a) A, B और C (b) केवल A (c) केवल B (d) A और B 37 / 65 37. गुरुत्वीय तरंगों का पता लगाने के लिए सर्वप्रथम किस उपकरण का उपयोग किया गया था? (a) GIGO (b) TRIGO (c) LIGO (d) WIGO 38 / 65 38. भूकंप को मापने में प्रयुक्त तीव्रता के पैमाने की सीमा क्या है? (a) 1 से 12 (b) 1 से 5 (c) 1 से 15 (d) 1 से 7 39 / 65 39. किस बल के कारण गतिमान वस्तुएं (वायु और जल का प्रवाह) उत्तरी गोलार्ध में दाईं ओर और दक्षिणी गोलार्ध में बाईं ओर विक्षेपित होती हैं? (a) अंतर्जनित बल (b) चुंबकीय बल (c) कॉरिऑलिस बल (d) प्रयुक्त बल 40 / 65 40. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का पर्यावरणीय आंदोलन / संघर्ष, सीधे तौर पर पेड़ों की कटाई रोकने से संबंधित है? (a) टिहरी बांध संघर्ष (b) साइलेंट वैली बचाओ आंदोलन (c) चिपको आंदोलन (d) नर्मदा बचाओ आंदोलन 41 / 65 41. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य है जिसकी सीमा नेपाल से नहीं लगती है? (a) पश्चिम बंगाल (b) उत्तराखंड (c) असम (d) सिक्किम 42 / 65 42. वह प्रक्रिया जो पृथ्वी की ऊपरी सतह के भागों को खिसकाती, उभारती या निर्मित करती है, क्या कहलाती है? (a) पटल विरूपण (डाइऐस्ट्रॉफ़िज़्म) (b) अनाच्छादन (डिन्यूडेशन) (c) अपक्षयण (वेदरिंग) (d) ज्वालामुखीयता (वॉल्कैनिज़्म) 43 / 65 43. वायुमंडलीय ओजोन का अधिकांश भाग वायुमंडल की किस परत में पाया जाता है? (a) समतापमण्डल (Stratosphere) (b) तापमण्डल (Thermosphere) (c) मध्यमण्डल (Mesosphere) (d) क्षोभमण्डल (Troposphere) 44 / 65 44. निम्नलिखित में कौन-सा दर्रा पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से होकर मनाली और लेह को सड़क मार्ग से जोड़ता है? (a) बनिहाल दर्रा (b) रोहतांग दर्रा (c) नाथुला दर्रा (d) बरलाचला दर्रा 45 / 65 45. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन-सा है? (a) केरल (b) तमिलनाडु (c) ओडिशा (d) सिक्किम 46 / 65 46. शरावती नदी से निम्नलिखित में से कौन सा झरना निकलता है? (a) सूचिपारा (b) होगेनक्कल (c) जेरसप्पा (d) अथिरापल्ली 47 / 65 47. गुजरात की सीमा किस पड़ोसी देश के साथ लगती है? (a) बांग्लादेश (b) नेपाल (c) भूटान (d) पाकिस्तान 48 / 65 48. 2017 में, भारत और चीन के मध्य डोकलाम पर क्षेत्रीय विवाद हुआ था। यह डोकलाम क्षेत्र _____________ त्रि-जंक्शन (त्रि-संगम) के कोने में स्थित है। (a) भूटान, पश्चिम बंगाल और चीन (b) भूटान, सिक्किम और चीन (c) पाकिस्तान, जम्मू और कश्मीर तथा चीन (d) भूटान, अरुणाचल प्रदेश और चीन 49 / 65 49. भारत के नौगम्य (navigable) अंतरदेशीय जलमार्ग की अनुमानित लंबाई कितनी है? (a) 16,400 km (b) 12,800 km (c) 15,600 km (d) 14,500 km 50 / 65 50. पूर्व में भारत की सीमा किन-किन देशों से लगती है? (a) भूटान और अफगानिस्तान (b) चीन, नेपाल और भूटान (c) पाकिस्तान और अफगानिस्तान (d) म्यांमार और बांग्लादेश 51 / 65 51. पृथ्वी के वायुमंडल में दूसरी सबसे अधिक मात्रा किस गैस की है? (a) ऑक्सीजन (b) कार्बन डाइऑक्साइड (c) हाइड्रोजन (d) नाइट्रोजन 52 / 65 52. थार रेगिस्तान, जिसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट भी कहा जाता है, यह ____________ की पहाड़ियों के पश्चिमी सीमांत की ओर स्थित है। (a) उदगलकल (b) जावडी (c) शेवरॉय (d) अरावली 53 / 65 53. 1° अक्षांश लगभग ________ km के बराबर होता है। (a) 133 (b) 111 (c) 145 (d) 122 54 / 65 54. कौन-सा ग्रह, सल्फ्यूरिक एसिड के घने सफ़ेद और पीले बादलों से बना है? (a) अरुण ग्रह (यूरेनस) (b) नेपच्यून (c) शुक्र ग्रह (d) मंगल ग्रह 55 / 65 55. भारत में कौन-सा अभयारण्य लुप्तप्राय एस्टुरीन क्रोकोडाइल (Estuarine Crocodiles) संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है? (a) भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य, ओडिशा (b) इंदिरा गांधी वन्यजीव अभयारण्य (c) चिनार वन्यजीव अभयारण्य, केरल (d) दांदेली वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक 56 / 65 56. भारत में किस नदी को 'दिहांग' भी कहा जाता है? (a) ब्रह्मपुत्र (b) गोदावरी (c) सिंधु (d) गंगा 57 / 65 57. 2004 में हिंद महासागर सुनामी की तीव्रता कितनी थी? (a) 7.4 (b) 9.1 (c) 8.6 (d) 8.9 58 / 65 58. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखी के सबसे विस्फोटक प्रकार का उदाहरण है? (a) बाढ़ बेसाल्ट ज्वालामुखी (b) शील्ड (ढाल) ज्वालामुखी (c) सिंडर शंकु (राख शंकु) ज्वालामुखी (d) कॉल्डेरा (कुण्ड) ज्वालामुखी 59 / 65 59. कौन-सी परत (मंडल) पृथ्वी की सतह से शुरू होकर 8 से 14.5 km (5 से 9 मील) ऊपर तक विस्तारित होती है? वायुमंडल का यह हिस्सा सबसे घना होता है तथा इस क्षेत्र में लगभग सभी मौसम होते हैं। (a) आयनमंडल (आयनोस्फेयर) (b) मध्यमंडल (मेसोस्फेयर) (c) क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फेयर) (d) समतापमंडल (स्ट्रेटोस्फेयर) 60 / 65 60. तिब्बत में परिवहन के तौर पर निम्नलिखित में से किस जानवर का उपयोग किया जाता है? (a) बैल (b) याक (c) ऊंट (d) लामा 61 / 65 61. भारत में निर्मित प्रथम कच्चे तेल के पाइपलाइन का नाम क्या है? (a) हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर (HBJ) गैस पाइपलाइन (b) नहरकटिया-नोनमती-बरौनी पाइपलाइन (c) कांडला-भटिंडा पाइपलाइन (d) मुंबई हाई-मुंबई-अंकलेश्वर-कोयली पाइपलाइन 62 / 65 62. भारत का वह सबसे ऊँचा जलप्रपात (झरना) कौन-सा है, जिसकी ऊंचाई 1493 फीट है? (a) कुंचिकल जलप्रपात, कर्नाटक (b) बरकाना जलप्रपात, कर्नाटक (c) थालैयर जलप्रपात, तमिलनाडु (d) मीनमुट्टी जलप्रपात, केरल 63 / 65 63. दिसंबर 2019 में, किस पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री के नाम पर 'रोहतांग सुरंग' का नाम रखा गया? (a) अटल बिहारी वाजपेयी (b) जवाहर लाल नेहरू (c) राजीव गांधी (d) लाल बहादुर शास्त्री 64 / 65 64. हीराकुंड बाँध किस राज्य में स्थित है? (a) ओडिशा (b) महाराष्ट्र (c) कर्नाटक (d) राजस्थान 65 / 65 65. निजाम सागर बाँध निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? (a) पश्चिम बंगाल (b) आंध्र प्रदेश (c) कर्नाटक (d) तेलंगाना Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin