QuizRRB Chemistry Quiz Chemistry Quiz For Railway Exam Part-3 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 1377 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 24th, 2021 at 09:10 am 21 Chemistry Quiz For Railway Exam Part-3 1 / 50 1. ग्लूकोज (Glucose) में कार्बन के कितने अणु होते हैं? (a) दस (b) छह (c) पाँच (d) आठ 2 / 50 2. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प प्लास्टर ऑफ पेरिस के बारे में सत्य नहीं है? (a) प्लास्टर ऑफ पेरिस सफेद होता है। (b) पानी से गीले होने पर प्लास्टर ऑफ पेरिस में कोई परिवर्तन नहीं होता है। (c) टूटी हुई हड्डियों की मरम्मत के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग किया जाता है। (d) सजावटी डिजाइन बनाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग किया जाता है। 3 / 50 3. LPG का पूर्ण रूप क्या है? (a) लिक्विड पेट्रोलियम गैस (Liquid Petroleum Gas) (b) लिक्विड पेट्रोल गैस (Liquid Petrol Gas) (c) लिक्विफाइड पैट्रोलियम गैस (Liquefied Petroleum Gas) (d) लिक्विडेड पेट्रोल गैस (Liquided Petrol Gas) 4 / 50 4. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व कमरे के ताप (room temprature) पर द्रव होता है? (a) क्रोमियम (b) पारा (c) सोडियम (d) टाइटेनियम 5 / 50 5. निम्नलिखित में से क्या एक एस्टर है? (a) CH₃COOH (b) CH₃COCH₃ (c) CH₃COOC₂H₅ (d) CH₃CHO 6 / 50 6. संयोजी इलेक्ट्रॉन ___________ मौजूद होते हैं। (a) परमाणु की सबसे आंतरिक और सबसे वाह्य कक्षा में (b) परमाणु की सबसे वाह्य कक्षा में (c) परमाणु की सबसे आंतरिक कक्षा में (d) परमाणु के ठीक बाहर 7 / 50 7. इस्पात को कठोरीकृत करने के लिए किस रासायनिक तत्व की आवश्यकता होती है? (a) वेनेडियम (b) मैगनीज़ (c) निकिल (d) क्रोमियम 8 / 50 8. लेड (Lead) का रासायनिक प्रतीक क्या है? (a) Pb (b) Mn (c) Fe (d) Zn 9 / 50 9. जलती हुई मोमबत्ती को कांच के जार से ढकने पर क्या होगा? (a) लौ ऊंची हो जाएगी (b) यह बुझ जाएगी (c) लौ धीमी हो जाएगी (d) यह जलती रहेगी 10 / 50 10. निम्नलिखित में से कौन सा कैल्शियम कार्बोनेट का एक रूप नहीं है? (a) खड़िया (b) जिप्सम (c) चूना पत्थर (d) संगमरमर 11 / 50 11. इनमें से कौन सी निष्क्रिय गैस रेडियोधर्मी प्रकृति की है? (a) रेडॉन (b) ऑर्गन (c) नियॉन (d) क्रिप्टन 12 / 50 12. वायु के संपर्क में आने के कुछ समय बाद चांदी (Silver) के गहने काले पड़ जाते हैं क्योंकि ______________ । (a) चांदी, वायु में मौजूद कार्बन के साथ अभिक्रिया करके सिल्वर कार्बाइड बना लेती है। (b) चांदी, वायु में मौजूद नाइट्रोजन के साथ अभिक्रिया करके सिल्वर नाइट्राइड बना लेती है। (c) चांदी, वायु में मौजूद सल्फर के साथ अभिक्रिया करके सिल्वर सल्फाइड बना लेती है। (d) चांदी, वायु में मौजूद हाइड्रोजन के साथ अभिक्रिया करके सिल्वर हाइड्राइड बना लेती है। 13 / 50 13. समस्थानिक ऐसे परमाणु होते हैं जिनका _____________| (a) परमाणु क्रमांक और परमाणु द्रव्यमान समान होता है। (b) परमाणु क्रमांक समान होता है परंतु परमाणु द्रव्यमान भिन्न होता है। (c) परमाणु क्रमांक और परमाणु द्रव्यमान भिन्न होता है। (d) परमाणु द्रव्यमान समान होता है परंतु परमाणु क्रमांक भिन्न होता है। 14 / 50 14. सल्फाइड के अयस्कों को अतिरिक्त वायु की उपस्थिति में अत्यधिक गर्म करके ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है। इस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है? (a) ज्वलन (burning) (b) प्रज्वलन (blazing) (c) तापन (heating) (d) भर्जन (roasting) 15 / 50 15. शर्करा को अल्कोहल में परिवर्तित करने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है? (a) ब्लीचिंग (b) किण्वन (c) ऑक्सीकरण (d) पाश्चुरीकरण 16 / 50 16. गर्म करने पर कैल्शियम कार्बोनट का कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड में अपघटन _______________ का एक उदाहरण है। (a) विद्युत-अपघटनी अपघटन अभिक्रिया (b) तापीय अपघटन अभिक्रिया (c) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (d) प्रकाश अपघटन अभिक्रिया 17 / 50 17. आवर्त सारणी का आविष्कार किस वैज्ञानिक द्वारा किया गया था? (a) न्यूटन (Newton) (b) दमित्री मेंडलीफ (Dmitri Mendeleev) (c) अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford) (d) डॉल्टन (Dalton) 18 / 50 18. एक कार्बन क्रेडिट में ______________ शामिल होती है। (a) 1000 kg कार्बन डाईऑक्साइड (b) 1 kg कार्बन डाईऑक्साइड (c) 10 kg कार्बन डाईऑक्साइड (d) 100 kg कार्बन डाईऑक्साइड 19 / 50 19. नीला थोथा का रासायनिक नाम क्या है? (a) कॉपर सल्फेट (b) एल्युमीनियम (c) आर्गन (d) पोटैशियम नाइट्रेट 20 / 50 20. किन कार्बनिक यौगिकों के नाम में प्रत्यय 'अल (al)' जुड़ा होता है? (a) एल्कलीन (Alkalenes) (b) एल्डिहाइड (Aldehydes) (c) एल्काइन (Alkynes) (d) अल्कोहल (Alcohols) 21 / 50 21. उस तत्व का नाम बताइए, जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है। (a) कार्बन (b) हाइड्रोजन (c) क्लोरीन (d) हीलियम 22 / 50 22. इनमें से कौन-सा कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में मौजूद एकमात्र अधात्विक पदार्थ है? (a) फ्लोरीन (b) आयोडीन (c) क्लोरीन (d) ब्रोमीन 23 / 50 23. चीटी के काटने से शरीर में प्रवेश करने वाले फार्मिक एसिड के प्रभाव को बेअसर करने के लिए, निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है? (a) कैल्शियम कार्बोनेट (b) पोटैशियम कार्बोनेट (c) सोडियम कार्बोनेट (d) सोडियम बाइकार्बोनेट 24 / 50 24. निम्नलिखित में से कौन सा थोरियम का एक अयस्क है? (a) पिचब्लेंड (Pitchblende) (b) मोनाजाइट (Monazite) (c) कार्नोटाइट (Carnotite) (d) टॉरबर्नाइट (Torbernite) 25 / 50 25. प्रत्येक तत्व का एक नाम और _____________ होता/होती है। (a) एक अद्वितीय आकृति (b) एक अद्वितीय रंग (c) एक अद्वितीय भौतिक प्रतीक (d) एक अद्वितीय रासायनिक प्रतीक 26 / 50 26. एक ही पदार्थ के अणुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को क्या कहा जाता है? (a) आसंजक बल (b) ससंजक बल (c) केशिकत्व (d) पृष्ठ तनाव 27 / 50 27. माइक्रोचिप (microchips) बनाने के लिए किस धातु का उपयोग किया जाता है? (a) सिलिकॉन (Silicon) (b) ड्यूराल्यूमिन (Duralumin) (c) इस्पात (Steel) (d) टंगस्टन (Tungsten) 28 / 50 28. स्पिरिट लैंप में मैग्नीशियम के फीते के जलने के परिणामस्वरूप इनमें से कौन सा उत्पाद बनेगा? (a) मैग्नीशियम ऑक्साइड (b) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड (c) मैग्नीशियम डाईऑक्साइड (d) मैग्नीशियम सल्फेट 29 / 50 29. अधातुओं के गुणधर्मो के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सामान्यतः सत्य नहीं है? (a) चालक (b) हल्के पदार्थ (c) भंगुर (d) मंद एवं दीप्तिरहित 30 / 50 30. हेनरी बेकुरेल (Henri Becquerel) ने निम्नलिखित में से किसकी खोज की थी? (a) अवरक्त विकिरण (b) रेडियोधर्मिता (c) पराबैंगनी प्रकाश (d) एक्स-रे 31 / 50 31. बायोगैस एक उत्कृष्ट ईंधन है, क्योंकि इसमें 75% तक ____________ मौजूद होती है। (a) मेथेन (b) सल्फाइड (c) ऑक्सीजन (d) हाइड्रोजन 32 / 50 32. सहसंयोजक बंध दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी के परिणामस्वरूप निर्मित होते हैं ताकि दोनों पूरी तरह से भरे हुए ____________ कोश को प्राप्त कर सकें। (a) वाह्यतम (b) उचित (c) सबसे आंतरिक (d) केंद्रीय 33 / 50 33. संक्षारण एवं जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर किए जाने वाले विद्युतीय लेपन में किस धातु का उपयोग किया जाता है? (a) क्रोमियम (b) जस्ता (c) रोडियम (d) टिन 34 / 50 34. दुर्बल अम्ल और उसके लवण के विलयन को कहते हैं : (a) क्षारक विलयन (b) उदासीन विलयन (c) बफर विलयन (d) अत्यधिक अम्लीय विलयन 35 / 50 35. किसी पदार्थ की मात्रा को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस इकाई का उपयोग किया जाता है? (a) लक्स (b) मोल (c) टेस्ला (d) जूल 36 / 50 36. पदार्थ की प्रकृति से संबंधित मूलभूत सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था? (a) जॉन मिल्टन (John Milton) (b) जॉन डाल्टन (John Dalton) (c) मेंडल (Mandel) (d) लावसिएर (Lavoisier) 37 / 50 37. मिट्टी का तेल लालटेन की बत्ती में इनमें से किस गुण के कारण ऊपर चढ़ता है? (a) गुरुत्वाकर्षण (b) केशिकत्व (c) विसरण (d) परासरण 38 / 50 38. लिटमस विलयन __________ से प्राप्त होता है। (a) हाइड्रेंजिया (b) गोभी के पत्ते (c) लाइकेन (d) पेटुनिया 39 / 50 39. निम्नलिखित में से कौन सी उत्पादन गतिविधियां CO₂ की सबसे बड़ी उत्सर्जक हैं? (a) फसल उत्पादन (b) मांस उत्पादन (c) कपड़ा उत्पादन (d) ताप विद्युत उत्पादन 40 / 50 40. निम्न में से कौन थर्मोन्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्शन का एक उदाहरण है? (a) परमाणु ऊर्जा उत्पादन (b) हाइड्रोजन बम (c) दोनों, परमाणु और हाइड्रोजन बम (d) परमाणु बम 41 / 50 41. मैग्नीशियम के लिए प्रयुक्त प्रतीक क्या है? (a) Mo (b) Ma (c) Mn (d) Mg 42 / 50 42. धनावेशित आयन को _________ कहा जाता है। (a) अणु (b) परमाणु (c) धनायन (d) ऋणायन 43 / 50 43. निम्नलिखित तत्वों के धात्विक गुणधर्मों का सही क्रम क्या है? (a) Na<K<Li<Rb<Cs (b) Li>Na>K>Cs>Rb (c) Li>Na>K>Rb>Cs (d) Li<Na<K<Rb<Cs 44 / 50 44. निम्नलिखित में से कौन सा कोलाइड (colloids) का गुण नहीं है? (a) कोलाइड, इससे गुजरने वाले प्रकाश पुंज को प्रकीर्णित नहीं कर सकता है। (b) बहुत छोटे आकार के कारण, अकेले कणों को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। (c) वाह्य बल से मुक्त होने पर, वे स्थिर नहीं होते हैं। (d) कोलाइड एक विषमांगी मिश्रण है। 45 / 50 45. किसी तत्व की परमाणु संख्या, उस तत्व के प्रत्येक परमाणु के नाभिक में मौजूद __________ की संख्या के बराबर होती है। (a) प्रोटॉनों (b) न्यूट्रॉनों (c) मेसॉनों (d) इलेक्ट्रॉनों 46 / 50 46. चीनी के अल्कोहल में रूपांतरण की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है? (a) निथारना (decantation) (b) किण्वन (fermentation) (c) संघनन (condensation) (d) अवसादन (sedimentation) 47 / 50 47. सीसा और टिन की मिश्रित धातु को ___________ कहा जाता है। (a) स्टेनलेस स्टील (b) पीतल (c) कांसा (d) सोल्डर 48 / 50 48. लैक्टिक एसिड क्या है? (a) तीन-कार्बन वाला अणु (b) एक-कार्बन वाला अणु (c) दो-कार्बन वाला अणु (d) चार-कार्बन वाला अणु 49 / 50 49. प्रोपेन (propane) का रासायनिक सूत्र क्या है? (a) C₃H8₈ (b) C₅H₁₀ (c) CH₂ (d) C₂H₆ 50 / 50 50. निम्नलिखित में से कौन सा कार्बन का एक अपररूप है? (a) खड़िया (b) जिप्सम (c) संगमरमर (d) हीरा Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin