QuizSSC Biology Quiz Previous Year SSC CPO 2019 Biology Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 444 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on July 11th, 2024 at 10:49 pm 5 Previous Year SSC CPO 2019 Biology Quiz in Hindi 1 / 40 1. किस के आविष्कार के कारण पोलियो के टीके का विकास हुआ? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) लिनस पॉलिंग (b) जोनास सॉल्क (c) रॉबर्ट वेलबर्ग (d) अर्नेस्ट हैकेल 2 / 40 2. जब हमें अत्यधिक ठंड लगती है या हम भयभीत होते हैं, तो कौन सी मांसपेशियों के सिकुड़ जाने के कारण रोंगटे खड़े हो जाते हैं? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) इलास्टिन (b) अरेक्टर पिली (c) एपिडर्मिस (d) कोलेजन 3 / 40 3. टेरिडोफ़ाइट्स प्रजनन कैसे करते हैं? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) बीजाणुओं की सहायता से (b) बीजों की सहायता से (c) कलिकाओं की सहायता से (d) परागकणों की सहायता से 4 / 40 4. किस वनस्पतिशास्त्री को वनस्पति वर्गीकरण की व्यापक रूप से प्रयोग की जाने वाली प्राकृतिक प्रणालियों के आरंभिक सृजकों में से एक होने का श्रेय दिया जाता है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) रॉबर्ट ब्राउन (b) अगस्त विल्हेम आइचलर (c) जोसेफ़ डाल्टन हूकर (d) जोसेफ क्स 5 / 40 5. छोटी आंत और बड़ी आंत के जंक्शन से जुड़ी थैली को क्या कहा जाता है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) कक्षक (axilla) (b) अस्थिकंद (condyle) (c) अन्धान्त्र (caecum) (d) अनुत्रिक (coccyx) 6 / 40 6. आंख का कौन सा हिस्सा किसी वस्तु की छवि के तंत्रिका संकेतों में रूपांतरण के लिए जिम्मेदार होता है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) आँख की पुतली (b) आँखों की नस (c) रेटिना (d) नेत्रकाचाभ द्रव 7 / 40 7. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी मुख्य रूप से विटामिन सी की कमी से होती है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) स्कर्वी (b) क्वाशरकर (c) घेघा (d) रिकेट्स 8 / 40 8. शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी (उसके वजन के आधार पर) चर्वणिका पेशी (मासेटर मांसपेशी) कहाँ स्थित होती है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) जबड़ा (b) जांघ (c) हाथ (d) छाती 9 / 40 9. रक्त में कुछ निश्चित कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण रक्त का थक्का बनता है जो ___________ कहलाती हैं। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) उपास्थ्यणु (कौन्ड्रोसाइट्स) (b) लसीका कोशिकाएँ (लिंफोसाइट्स) (c) लाल रक्त कोशिकाएँ (एरिथ्रोसाइट्स) (d) बिंबाणु (प्लेटलेट्स) 10 / 40 10. भूविज्ञान की वह शाखा जिसमें डाइनोसॉर्स का अध्ययन किया जाता है, _____________ की एक शाखा का उदाहरण है। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) जीवाश्म विज्ञान (पैलिओंटोलॉजी) (b) पेट्रोलॉजी (c) सोफ्रोलॉजी (d) ऊतक विज्ञान (हिस्टोलॉजी) 11 / 40 11. दांत की जड़ किस पदार्थ से आच्छादित होती है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) सीमेंटम (b) डेंटिन (c) पल्प (d) इनेमल 12 / 40 12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 'बॉम्बे रक्त समूह' ('बॉम्बे ब्लड ग्रुप') के बारे में सही नहीं है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) इस रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) से संबंधित व्यक्ति केवल O रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) से संबंधित व्यक्ति से ही रक्त प्राप्त कर सकता है। (b) H प्रतिजन (H एंटीजेन) के प्रकटन में यह अपूर्ण होता है। (c) इसे पहली बार 1952 में डॉ. वाई. एम. भेंडे द्वारा खोजा गया था। (d) इसमें न तो A प्रतिजन (एंटीजेन) है और न ही B प्रतिजन (एंटीजेन) है। 13 / 40 13. कौन सा प्रोटीन उपकला कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) एक्टिन (b) केराटिन (c) कोलेजन (d) इलास्टिन 14 / 40 14. निम्नलिखित में से कौन सा फूल का नर हिस्सा होता है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) पुष्प-योनि (b) वर्तिका (c) वार्तिकाग्र (d) पुष्प-केसर 15 / 40 15. __________ को कोशिका के 'सुसाइड बैग' के रूप में जाना जाता है। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) कोशिकारस (सेलुलोज़) (b) लयनकाय (लाइसोसोम) (c) काष्ठ अपद्रव्यता (लिग्निन) (d) जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज़्म) 16 / 40 16. एक जीवित कोशिका की संपूर्ण अवयव को __________ के रूप में जाना जाता है जिसमें साइटोप्लाज्म और नाभिक शामिल होते हैं। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) प्रोटोप्लाज़्म (b) कोशिका झिल्ली (c) लाइसोसोम (d) माइटोकॉन्ड्रिया 17 / 40 17. पसीना आना या स्वेदन प्रकृति की_______________ विधि है। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने की (b) शरीर से अतिरिक्त लवण निकालने की (c) शरीर के आंतरिक तापमान को कम करने की (d) पसीने की दुर्गंध द्वारा हानिकारक कीड़ों को दूर करने की 18 / 40 18. ईक्राइन ग्रंथियों का प्रमुख कार्य क्या है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) शरीर के रोम/बाल उत्पन्न करना (b) वृद्धि संबधी हार्मोन उत्पन्न करना (c) त्वचा का रंग उत्पन्न करना (d) पसीना उत्पन्न करना 19 / 40 19. वायु द्वारा परागण के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द क्या है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) एनीमोफ़िली (b) सिसियोफ़िली (c) एंडोफ़िली (d) एंजियोप्लास्टी 20 / 40 20. मनुष्यों में हिचकी सामान्यत: निम्नलिखित में से किसके नीचे की ओर स्थान परिवर्तन (शिफ्टिंग) के कारण होती हैं ? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) मध्यपट (diaphragm) (b) कंठनली (larynx) (c) फेफड़ों (lungs) (d) श्वासनली (trachea) 21 / 40 21. निम्नलिखित में से किस रोग का सार्वभौमिक रूप से निर्मूलन कर दिया गया है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) छोटी चेचक (b) गिनिया कृमि रोग (ड्रैकंकुलियासिस) (c) प्लेग (d) चेचक 22 / 40 22. मानव शरीर किस पीएच सीमा के भीतर काम करता है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) 8.2 से 8.9 (b) 9.3 से 9.6 (c) 7.0 से 7.8 (d) 6.0 से 6.2 23 / 40 23. निम्नलिखित में से कौन सा पोषक तत्व प्रति ग्राम अधिकतम ऊर्जा संग्रहित करता है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) वसा (b) प्रोटीन (c) रुक्षांश रेशायुक्त / रफेज़) (d) विटामिन 24 / 40 24. सामान्य कोशिकाओं में, डी.एन.ए (DNA) से आर.एन.ए (RNA) तक आनुवंशिक जानकारी के प्रवाह की प्रक्रिया को कहा जाता है: [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) प्रतिलेखन (b) स्थानांतरण (c) अनुवाद (d) परिवहन 25 / 40 25. थक्का बनने की प्रक्रिया के कारण घाव से रक्त स्राव बंद होना क्या कहलाता है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) आधान (b) ऊष्मायन (c) किण्वन (d) स्कंदन 26 / 40 26. निम्नलिखित में से पानी में घुलनशील विटामिन का चयन करें। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) विटामिन के (b) विटामिन ए (c) विटामिन सी (d) विटामिन डी 27 / 40 27. निम्नलिखित में से क्या एंजियोस्पर्म की एक विशिष्ट विशेषता है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) संगुप्त बीज (b) छोटी जड़ें (c) मोटी छाल (d) लंबा पत्ता/ लंबी पत्ती 28 / 40 28. जीवित प्राणियों में निषेचन के दौरान, एक कोशिका के निर्माण के लिए नर और मादा युग्मकों का संलयन होता है, जिसे ______________कहा जाता है। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) शुक्राणु (sperm) (b) भ्रूण (embryo) (c) डिंब (ovum) (d) युग्मनज (zygote) 29 / 40 29. वृक्कों और इसके कार्यों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) उनकी मूल कार्यात्मक इकाइयों को वृक्काणु (नेफ्रॉन्स) कहा जाता है। (b) वे पानी के संतुलन को बनाए रखते हैं और चयापचय अपशिष्ट को निष्कासित करते हैं। (c) प्रत्येक वृक्काणु के दो भाग होते हैं- केशिका गुच्छ और वृक्क नलिका। (d) सरीसृपों में पक्षियों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक वृक्काणु (नेफ़ॉन्स) होते हैं। 30 / 40 30. निम्नलिखित में से किस यकृत-शोथ विषाणुओं (हेपेटाइटिस वायरसेज़) के लिए कोई टीका नहीं है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) यकृत-शोथ विषाणु D (हेपेटाइटिस D) (b) यकृत-शोथ विषाणु C (हेपेटाइटस C) (c) यकृत-शोथ विषाणु A (हेपेटाइटिस A) (d) यकृत-शोथ विषाणु B (हेपेटाइटिस B) 31 / 40 31. पौधों का हरा रंग_____________की उपस्थिति के कारण होता है। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) क्लोरोफ़िल (b) कार्बन डाइऑक्साइड (c) यूरिया (d) ऑक्सीजन 32 / 40 32. निम्नलिखित में से किस बीमारी का नाम 'तारों का बुरा प्रभाव' है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) प्लेग (b) इंफ्लुएंजा (c) हैज़ा (d) टाइफाइड 33 / 40 33. कॉपरस्मिथ बार्बेट क्या है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) पक्षी (b) छोटा शाकाहारी जीव (c) मांसाहारी पौधा (d) कीटक 34 / 40 34. अंतर-वसा (ट्रांस-वसा) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) वे हाइड्रोजनीकरण की औद्योगिक प्रक्रिया से उत्पन्न होते हैं। (b) उनकी निधानी-आयु (शेल्फ़-लाइफ़) प्राकृतिक वसा की तुलना में कम होती है। (c) इनका सेवन एल.डी.एल. कोलेस्टेरॉल बढ़ाता है और एच.डी.एल. कोलेस्टेरॉल घटाता है। (d) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2023 तक उनके उन्मूलन का आह्वान किया है। 35 / 40 35. मानव शरीर में दोनों ओर स्थित अंग को पहचानें। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) यकृत (b) वृक्क (c) प्लीहा (d) मूत्राशय 36 / 40 36. ____________ को कोशिका के शक्ति-गृह (पावरहाउस) के रूप में जाना जाता है। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) सूत्र कणिका (माइटोकॉन्ड्रिया) (b) अन्तः प्रदव्ययी जालिका (एंडोप्लाज़्मिक रेटिकुलम) (c) नाभिक (न्यूक्लियस) (d) कोशिका द्रव्य (साइटोप्लाज़्म) 37 / 40 37. तने के उस भाग को क्या कहा जाता है जहां पत्ती उत्पन्न होती है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) कली (b) अंडप (c) आसंधि (d) कंद 38 / 40 38. वह रक्त वाहिकाएं जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाती है, उन्हें क्या कहा जाता है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) केशिकाएं (b) धमनियां (c) पट (d) नसे 39 / 40 39. पादप जगत में, 'फ़र्न और फ़र्न सहयोगी' किस समूह से संबंधित हैं? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) जिम्नोस्पर्म्स से (b) ब्रायोफ़ाइटा (c) थैलोफ़ाइटा से (d) टेरिडोफ़ाइटा से 40 / 40 40. मानव पाचन तंत्र के निम्रलिखित में से किस भाग में भोजन का पाचन पूरा होता है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) अमाशय (b) मुंह (c) छोटी आंत (d) बड़ी आंत Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin