QuizSSC Biology Quiz Previous Year SSC CHSL 2019 Biology Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1014 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on July 11th, 2024 at 07:50 pm 8 Previous Year SSC CHSL 2019 Biology Quiz in Hindi 1 / 41 1. निम्नलिखित में से कौन सा बैक्टीरिया समूह है जो मानव आंतों में पाया जाता है, जिसकी पानी में उपस्थिति रोग उत्पन्न करने वाले सूक्ष्मजीवों द्वारा संदूषण को इंगित करती है? [SSC CHSL (20-10-2020) Shift-1] (a) स्ट्रेप्टोकॉकस (b) कॉलिफ़ॉर्म (c) स्यूडोमोनास (d) क्लॉस्ट्रीडियम 2 / 41 2. सामान्य सर्दी और इन्फ्लुएंजा (फ्लू) के लिए कौन सा सूक्ष्मजीव जिम्मेदार है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-2] (a) विषाणु (वायरस) (b) प्रोटोजोआ (c) जीवाणु (d) कवक 3 / 41 3. निम्नलिखित में से कौन-सा नेत्रविकार 'मंददृष्टि' (लेजी आई) के नाम से जाना जाता है? [SSC CHSL (13-10-2020) Shift-1] (a) हाइपरमेट्रोपिया (b) प्रेस्बायोपिया (c) मायोपिया (d) एंब्लियोपिया 4 / 41 4. किस रक्त समूह को 'सर्व-ग्राही' कहा जाता है? [SSC CHSL (14-10-2020) Shift-1] (a) AB+ (b) O- (c) O+ (d) A+ 5 / 41 5. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी प्रोटोजोआ (protozoa) के कारण होती है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-1] (a) चेचक (b) रेबीज (c) एड्स (d) कालाजार 6 / 41 6. निम्नलिखित में से पौधे के किस हिस्से में विभेदित काय (differentiated body) नहीं होता है? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-2] (a) थैलोफाइटा (Thallophyta) (b) टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) (c) अनावृतबीजी (Gymnosperms) (d) ब्रायोफाइटा (Bryophyta) 7 / 41 7. निम्नलिखित में से वह कौन-सा टीका (vaccine) है जिसे सीएसआईआर (CSIR), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, जिसके टीकाकरण से जोह्वे रोग (Johne's disease) से संक्रमित होने वाले भेड़, बकरी, गाय और भैंस को रोगमुक्त करके उनके दूध और मांस उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है? [SSC CHSL (15-10-2020) Shift-1] (a) डिफरेंशिएटिंग इन्फेक्टेड वैक्सिनेटेड एनीमल्स (DIVA) (b) जेडी वैक्सीन (JD Vaccine) (c) संक्रामक गोजातीय राइनोट्रैचाइटिस वैक्सीन (Infectious Bovine Rhinotracheitis vaccine) (d) पोर्सिन पार्वोवायरस वैक्सीन (Porcine Parvovirus vaccine) 8 / 41 8. निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिका अंगक (cell organelles) पुटिकाओं (वेसिकल) के भंडारण, संशोधन और पैकेजिंग के लिए जिम्मेदार है? [SSC CHSL (21-10-2020) Shift-3] (a) अन्तः प्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic reticulum) (b) गॉल्जीकाय (Golgi apparatus) (c) लवक (Plastids) (d) सूत्रकणिका (Mitochondria) 9 / 41 9. थायमिन की कमी से __________ होता है। [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-2] (a) स्कर्वी (b) पेलाग्रा (c) रिकेट्स (d) बेरीबेरी 10 / 41 10. सभी जीवों में पोषण की प्रक्रिया में पहले चरण के दौरान ग्लूकोज़ के छह-कार्बन अणुओं में से विखंडित हुए तीन कार्बन अणुओं को क्या कहा जाता है? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-3] (a) मीथेन (b) ब्यूटेन (c) पाइरूवेट (d) ईथेन 11 / 41 11. छोटी आंत की भीतरी दीवारों (आंतरिक भित्ति) में हजारों अंगुलियों के आकार की अधोसंरचनाएं पाई जाती हैं। इन्हें क्या कहा जाता है? [SSC CHSL (14-10-2020) Shift-3] (a) लंप्स (Lumps) (b) बिनाइन (Benign) (c) विली (Villi) (d) मायोमॉस (Myomas) 12 / 41 12. वे पांच समूह कौन-से हैं, जिनमें पादपों (पौधों) को विभाजित किया गया है? [SSC CHSL (19-10-2020) Shift-2] (a) ऐनेलिडा, ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म (b) मोलस्का, ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म (c) थैलोफाइट्स, ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म (d) आर्थोपोडा, ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म 13 / 41 13. कशाभ (Flagella) बाल जैसी संरचनाएं (Hair-like Structures) हैं, जो निम्नलिखित में से किस जीव में चालन उपांगों के रूप में कार्य करते हैं? [SSC CHSL (17-3-2020) Shift-1] (a) विषाणु (b) जीवाणु (c) अमीबा (d) पैरामिसियम 14 / 41 14. प्रोटीन्स कितने अमीनो एसिड्स से मिलकर बनते हैं? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-3] (a) 5 (b) 15 (c) 20 (d) 10 15 / 41 15. इंसुलिन की कमी के कारण निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी होती है? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-1] (a) संधिवात गठिया (आर.ए.) (b) त्वग्काठिन्य (स्क्लेरोडर्मा) (c) मधुमेह (डायबिटीज मेलिटस) (d) बहुविध ऊतक दृढ़न (मल्टिपल स्क्लेरोसिस) 16 / 41 16. मानव शरीर का निम्नलिखित में से कौन सा भाग रक्त द्वारा शरीर के शेष भागों से लाई गई कार्बन डाइऑक्साइड का निष्कर्षण करता है? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-3] (a) वायु नली (ट्रैकिआ) (b) स्वर-यंत्र (लैरिंक्स) (c) श्वास नलिका (ब्रॉन्काई) (d) वायु कोष्ठिका (एल्वियोली) 17 / 41 17. किस संध मै जीवों के संयुक्त (खंडों में जुड़े) पैर होते हैं? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-1] (a) मोलस्का (Mollusca) (b) सूत्रकृमि (Nematoda) (c) शूलचर्मी (Echinodermata) (d) सन्धिपाद (Arthropoda) 18 / 41 18. 'ल्यूकोपेनिया' ____________ है। [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-3] (a) लाल रक्त कोशिकाओं में असामान्य कमी (b) लाल रक्त कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि (c) श्वेत रक्त कोशिकाओं में असामान्य कमी (d) श्वेत रक्त कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि 19 / 41 19. सिनो-आरट्रियलनोड (sino-artrialnode) ___________ में स्थित होता है। [SSC CHSL (20-10-2020) Shift-3] (a) मूत्राशय (b) आमाशय (c) मस्तिष्क (d) हृदय 20 / 41 20. चूंकि, क्लिनिकल थर्मामीटर केवल मानव शरीर के तापमान को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए यह 35°C से ____________ तक की सीमा का तापमान प्रदर्शित करता है। [SSC CHSL (14-10-2020) Shift-3] (a) 44°C (b) 48°C (c) 46°C (d) 42°C 21 / 41 21. मानव शरीर में थाइरॉइड ग्रंथि के पीछे कितनी पैराथाइरॉइड ग्रंथियां होती हैं? [SSC CHSL (13-10-2020) Shift-2] (a) पांच (b) चार (c) तीन (d) छह 22 / 41 22. अवसाद एक ___________ विकार है। [SSC CHSL (20-10-2020) Shift-3] (a) सोमैटोफॉर्म (somatoform) (b) विसंबंधकारी (dissociative) (c) मनोभाजित (schizophrenic) (d) मनोदशा (mood) संबंधी 23 / 41 23. विशेष रूप से निर्मित टैंकों और तालाबों में मछली प्रजनन को __________ के नाम से जाना जाता है। [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-1] (a) विटीकल्चर (b) होरीकल्चर (c) पिसीकल्चर (d) एग्रीकल्चर 24 / 41 24. निम्नलिखित में से किस विषाणु से इंफ्लुएंजा रोग होता है? [SSC CHSL (21-10-2020) Shift-1] (a) मिक्सोवायरस (b) रुबेला वायरस (c) वेरिसेला वायरस (d) पोलियोवायरस 25 / 41 25. निम्नलिखित में से किन वैज्ञानिकों के समूह को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में उनकी इस खोज कि कोशिकाएं ऑक्सीजन की उपलब्धता के प्रति कैसे संवेदन दर्शाती हैं और उनके साथ अनुकूलित होती हैं (for their discoveries of how cells sense and adapt to oxygen availability) के लिए 2019 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया? [SSC CHSL (15-10-2020) Shift-3] (a) जॉन बी गूडेनोफ़, एम स्टेनली व्हीटिंगहैम एवं अकीरा योशिनो (b) फ्रेजर स्टोडार्ट, जीन-पियरे सॉवेज और बेन फेरिंगा (c) किप थोर्ने, रेनर वीस एवं बैरी बैरिश (d) विलियम जी कैलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ एवं ग्रेग एल सेमेंजा 26 / 41 26. निम्नलिखित में से वह कौन-सा विटामिन है जो जल में घुलनशील है? [SSC CHSL (17-3-2020) Shift-1] (a) विटामिन K (b) विटामिन C (c) विटामिन A (d) विटामिन D 27 / 41 27. निम्नलिखित में से कौन-सा एककोशिकीय नहीं है? [SSC CHSL (21-10-2020) Shift-1] (a) अमीबा (b) स्पाइरोगाइरा (c) प्लाज़्मोडियम (d) पैरामीशियम 28 / 41 28. स्वपोषी (ऑटोट्रॉफ़िक) जीवों की कार्बन और ऊर्जा संबंधी आवश्यकताएँ ___________ की प्रक्रिया द्वारा पूरी होती हैं। [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-3] (a) जैव संश्लेषण (b) प्रकाशस्वपोषी (c) प्रकाश संश्लेषण (d) शीत निष्क्रिता 29 / 41 29. _____________ में हरकत एक पेशीय पाद (muscular foot) की सहायता से होती है। [SSC CHSL (20-10-2020) Shift-3] (a) समुद्री अर्चिन (b) केंचुआ (c) घोंघे (d) जेलिफ़िश 30 / 41 30. निम्नलिखित में से कौन हृदय से गुर्दो तक रक्त पहुंचाती है? [SSC CHSL (15-10-2020) Shift-1] (a) वृक्क शिरा (b) वेना कावा (c) कोरोनरी धमनी (d) वृक्क धमनी 31 / 41 31. निम्नलिखित में से कौन-सा अंग, आहार नली (एलीमेंट्री कैनाल) का भाग नहीं है? [SSC CHSL (19-10-2020) Shift-3] (a) बृहदान्त्र और मलाशय (b) मुख गुहा और ग्रासनली (c) यकृत और अग्न्याशय (d) आमाशय और आंत्र 32 / 41 32. विटामिन B कॉम्प्लेक्स में कितने विटामिन्स होते हैं? [SSC CHSL (17-3-2020) Shift-2] (a) 5 (b) 8 (c) 6 (d) 7 33 / 41 33. प्रोकेरियोटिक कोशिकाएँ निम्नलिखित में से किस प्राणी जगत में पाई जाती हैं? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-2] (a) कवक (b) एनिमेलिया (c) प्रोटिस्टा (d) मोनेरा 34 / 41 34. शर्करा बनाने के लिए पादप कोशिका का कौन-सा भाग सूर्य का प्रकाश ग्रहण करता है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-3] (a) क्लोरोप्लास्ट (Chloroplast) (b) ल्यूकोप्लास्ट (Leucoplast) (c) क्रोमोप्लास्ट (Chromoplast) (d) स्टार्च ग्रेन (Starch grain) 35 / 41 35. किसी पौधे के किस भाग में मेसोफाइल कोशिकाएं (mesophyll cells) पाई जाती हैं? [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-1] (a) पत्ती (b) बीज (c) तना (d) जड़ 36 / 41 36. 1930 में मानव ABO रक्त समूह प्रणाली का वर्णन करने के लिए, किस वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [SSC CHSL (13-10-2020) Shift-2] (a) जॉर्ज वाल्ड (b) अल्बर्ट क्लाउड (c) कार्ल लैंडस्टैनर (d) रॉजर गुइलेमिन 37 / 41 37. ___________ वह नली है, जो मूत्र को किडनी से मूत्राशय तक ले जाती है। [SSC CHSL (17-3-2020) Shift-1] (a) मूत्रमार्ग (Urethra) (b) मूत्रवाहिनी (Ureter) (c) महाधमनी (Aorta) (d) रंध्र-संकोचक पेशी (Sphincter) 38 / 41 38. निम्नलिखित में से किस प्रकार के जीवों में खुला परिसंचरण तंत्र होता है? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-3] (a) एनीलिड्स (Annelida) (b) सूत्रकृमि (Nematoda) (c) मोलस्का (d) पक्षी 39 / 41 39. इनमें से कौन-सा मानव शरीर का उत्सर्जक अंग (excretory organ) है? [SSC CHSL (19-10-2020) Shift-2] (a) त्वचा (b) मस्तिष्क (c) ह्रदय (d) मांसपेशियां 40 / 41 40. मनुष्य के हृदय की अलिंद की दीवार एक बहुत ही महत्वपूर्ण पेप्टाइड हार्मोन का स्राव करती है। वह हार्मोन है? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-1] (a) ADH (ए.डी.एच) (b) ANF (ए.एन.एफ) (c) GIP (जी.आई.पी) (d) CCK (सी.सी.के) 41 / 41 41. अनानास एक _________ पौधा है। [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-3] (a) समोद्भिद (mesophyte) (b) आर्द्रतोद्भिद (hygrophyte) (c) जलोद्भिद (hydrophyte) (d) मरूद्भिद (Xerophyte) Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin