QuizSSC Biology Quiz Previous Year SSC CHSL 2020 Biology Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1081 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on July 11th, 2024 at 05:17 pm 13 Previous Year SSC CHSL 2020 Biology Quiz in Hindi 1 / 49 1. ए.एम.आर. (AMR) की स्थिति तब आती है, जब जीवाणु, विषाणु, कवक और परजीवी समय के साथ बदलते हैं और दवाओं के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, इससे संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है और बीमारी फैलने, गंभीर बीमारी और मृत्यु के जोखिम में बढ़ोत्तरी हो जाती है। AMR का पूर्ण रूप क्या है? [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-1] (a) एंटीमीज़ल्स रजिस्टेंस (Antimeasles Resistance) (b) एंटीमलेरियल रजिस्टेंस (Antimalarial Resistance) (c) एंटीमाइक्रोबियल रजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance) (d) एक्यूटमाइक्रोबियल रजिस्टेंस (Acutemicrobial Resistance) 2 / 49 2. निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन डी की कमी से होने वाला एक दुर्लभ रोग है जिसके कारण हड्डियां नरम हो जाती हैं और मुड़ जाती हैं? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-3] (a) शोषी जठरशोथ (b) सूखा रोग (रिकेट्स) (c) ल्यूपस (d) प्रणाशी रक्ताल्पता 3 / 49 3. चींटी के डंक में, मुख्य रूप से निम्नलिखित में से क्या होता है? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-3] (a) फॉर्मिक अम्ल (b) टार्टरिक अम्ल (c) साइट्रिक अम्ल (d) मैग्नेशियम हाइड्रॉक्साइड 4 / 49 4. डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome), ______________ है, जो बौधिक कठिनाइयों और शारीरिक स्वास्थ्य विकास में देरी और दिव्यांगता का कारण बनता है। [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-2] (a) कवकजनित रोग (b) जीवाणुजनित रोग (c) विषाणुजनित रोग (d) आनुवांशिक रोग 5 / 49 5. अम्लीय पदार्थों का पी.एच. (pH) मान क्या होता है? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-1] (a) 2.0 से कम (b) 4.0 से कम (c) 7.0 से कम (d) 1.0 से कम 6 / 49 6. नीली सूजनयुक्त शिराएं, जो ठीक से बंद न होने वाले वाल्व से उत्पन्न होती हैं, उन्हें ____________ कहा जाता है। [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3] (a) उपरिस्थ शिराएं (superficial veins) (b) गहरी शिराएं (deep veins) (c) अपस्फीत शिराएं (varicose veins) (d) दैहिक शिराएं (systemic veins) 7 / 49 7. ट्रैकोमा एक रोकथाम योग्य रोग है जो साफ सफाई तथा स्वच्छता न होने के कारण होता है। यह रोग शरीर के किस भाग को प्रभावित करता है? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-1] (a) आंख (b) कान (c) हृदय (d) आमाशय 8 / 49 8. निम्नलिखित में से कौन सा ट्रेस (trace) खनिज़ मानव शरीर में पाया जाता है? [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-1] (a) सेलेनियम (b) गंधक (c) फास्फोरस (d) मैगनीशियम 9 / 49 9. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कौन-सी गैस मुक्त होती है? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3] (a) नाइट्रस डाइऑक्साइड (b) ऑक्सीजन (c) नाइट्रोजन (d) कार्बन डाइऑक्साइड 10 / 49 10. लैरिंक्स या स्वर यंत्र के शीर्ष पर, जीभ के पीछे स्थित पत्ती के आकार का एक उपास्थि प्रालंब (flap of cartilage) पाया जाता है, उसे क्या कहा जाता है? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3] (a) गॉल ब्लैडर (Gallbladder) (b) इलीअम (lleum) (c) जेजुनम (Jejunum) (d) एपिग्लाटिस (Epiglottis) 11 / 49 11. प्याज रासायनिक क्षोभक (chemical irritant) का उत्पादन करता है, जिसे साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड (syn-propanethial-s-oxide) कहा जाता है; यह आँखों की _______________ ग्रंथियों को उत्तेजित करता है, जिनसे अश्रु निकलते हैं। [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-2] (a) उपकर्ण (parotid) (b) अश्रु (lachrymal) (c) अवचिबुकीय (submandibular) (d) अधोजिह्वा (sublingual) 12 / 49 12. निम्नलिखित में से कौन सा, मानव शरीर में बीज के आकार (Bean-shaped) का बड़ा लिम्फोइड अंग है? [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-3] (a) बाल्यग्रंथि (थाइमस) (b) तिल्ली (प्लीन) (c) गलतुंडिका (टॉन्सिल) (d) लसीका पर्व (लिम्फ नोड) 13 / 49 13. विटामिन 'B12' आम तौर पर _____________ में मौजूद नहीं होता है। [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-1] (a) मत्स्य उत्पादों (b) दुग्ध उत्पादों (c) वनस्पति-आधारित खाद्य पदार्थों (d) कुक्कुट उत्पादों 14 / 49 14. निम्नलिखित में से कौन-सा हार्मोन मस्तिष्क द्वारा स्रावित होता है, जो सोने-जागने के चक्र को विनियमित करने में मदद करता है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-1] (a) एल्डोस्टेरोन (b) इंसुलिन (c) मेलाटोनिन (d) ऑक्सीटॉक्सिन 15 / 49 15. निम्न में से कौन-सा रोग हेलिकोबैक्टर पाइरोली (Helicobacter pyroli) के कारण होता है? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-1] (a) दाद (b) चिकनगुनिया (c) जठर-शोध (d) रूबेला 16 / 49 16. _____________ को आमतौर पर मिल्क शुगर (दुग्ध शर्करा) भी कहा जाता है क्योंकि यह दूध में पाया जाता है। [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-1] (a) लैक्टोज़ (b) ग्लूकोज़ (c) फ्रक्टोज़ (d) माल्टोज़ 17 / 49 17. मूत्र के पीले रंग के लिए निम्न में से कौन-सा रसायन जिम्मेदार होता है? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-1] (a) एल्ब्यूमिन (Albumin) (b) बिलीरुबिन (Bilirubin) (c) यूरोबिलीन (Urobilin) (d) क्रिएटिनिन (Creatinine) 18 / 49 18. 'मोनोसैकेराइड (Monosaccharides)' कार्बनिक अणुओं के किस समूह से संबंधित है? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-2] (a) कार्बोहाइड्रेट (b) न्यूक्लिक अम्ल (c) लिपिड (d) प्रोटीन 19 / 49 19. पत्तियों की सतह पर मौजूद सूक्ष्म छिद्रों को निम्न के रूप में जाना जाता है: [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3] (a) सूत्र कणिका (mitochondria) (b) नाभिक (nucleus) (c) रंध्र (stomata) (d) कोशिका द्रव्य (cytoplasm) 20 / 49 20. कुष्ठ रोग, ___________ जीवाणु के कारण होता है। [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-3] (a) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (Mycobacterium tuberculosis) (b) हीमोफिलस पर्टुसिस (Haemophilus pertussis) (c) नेइसेरिया गोनोरहोई (neisseria gonorrhoeae) (d) माइकोबैक्टीरियम लेप्रे (Mycobacterium leprae) 21 / 49 21. निम्न में से कौन सा रोग आंख की ऑप्टिक तंत्रिका को क्षति पहुंचाता है तथा दृष्टि हानि और अंधेपन का कारण बनता है और जो आंखों के अंदर सामान्य द्रव दाब के धीरे-धीरे बढ़ने से होता है? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-2] (a) ग्लूकोमा (Glaucoma) (b) गोनोरिया (Gonorrhoea) (c) विटिलिगो (Vitiligo) (d) सोरायसिस (Psoriasis) 22 / 49 22. मानव शरीर के किस अंग में वृद्धि के चरण - ऐनाजेन, कैटाजेन और टेलोजेन में विभाजित होते हैं? [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-1] (a) दांत (b) बाल (c) नाखून (d) नाक 23 / 49 23. अमरबेल (Cuscuta) इनमें से किसका एक उदाहरण है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3] (a) स्वपोषी (ऑटोट्रॉफ) (b) मृतोपजीवी (सेप्रोट्रॉफ) (c) पोषी (होस्ट) (d) परजीवी (पैरासाइट) 24 / 49 24. पुष्प के अंतरतम (सबसे भीतरी) भाग को कहा जाता है: [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-2] (a) पंखुड़ी (b) पुंकेसर (c) बाह्यदल (d) स्त्रीकेसर 25 / 49 25. साइटोलॉजी (Cytology) निम्न के अध्ययन से संबंधित है: [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3] (a) पादप (b) कोशिका (c) जीवाणु (d) फंगस (कवक) 26 / 49 26. निम्नलिखित में से कौन-सी वेक्टर (वाहक) - जनित बीमारी है? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-3] (a) हैज़ा (b) निमोनिया (c) मलेरिया (d) कण्ठमाला रोग (मम्प्स) 27 / 49 27. आम का पेड़ निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण है? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-2] (a) द्विपोषी (एम्बीट्रॉफ) (b) स्वपोषी (ऑटोट्रॉफ) (c) परपोषी (हेटरोट्रॉफ) (d) छद्मपोषी (स्यूडोट्रॉफ) 28 / 49 28. ______________ पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने कोशिकाओं की खोज की थी। [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-3] (a) फ्रांसिस क्रिक (b) अर्नेस्ट रदरफोर्ड (c) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (d) रॉबर्ट हुक 29 / 49 29. निम्नलिखित में से कौन सा सबसे बड़ा दंत ऊतक है? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-3] (a) रूट (b) पल्प (c) इनेमल (d) डेंटिन 30 / 49 30. मानव शरीर के किस अंग में 'ऊर्ध्व ऋजुपेशी (superior rectus)' पाई जाती है? [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-2] (a) जीभ (b) आँख (c) नाक (d) कान 31 / 49 31. रक्तचाप (blood pressure) के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है? [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-3] (a) सामान्य सिस्टोलिक दाब लगभग 80 mmHg होता है और डायस्टोलिक दाब 120 mmHg होता है। (b) सामान्य सिस्टोलिक दाब लगभग 72 mmHg होता है और डायस्टोलिक दाब 35 mm Hg होता है। (c) सामान्य सिस्टोलिक दाब लगभग 120 mmHg होता है और डायस्टोलिक दाब 80 mmHg होता है। (d) सामान्य सिस्टोलिक दाब लगभग 160 mmHg होता है और डायस्टोलिक दाब 80 mm Hg होता है। 32 / 49 32. निम्नलिखित में से कौन सा एक विषाणुजनित रोग नहीं है? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-1] (a) खसरा (b) रेबीज (c) चेचक (d) कुष्ठ रोग 33 / 49 33. नेफ्रॉन, निम्न में से किसकी सूक्ष्म संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई है? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-2] (a) यकृत (b) किडनी (c) फेफड़ा (d) हृदय 34 / 49 34. मनुष्य के हाथ में कितनी हड्डियाँ (अस्थियां) होती हैं? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2] (a) 21 (b) 14 (c) 27 (d) 17 35 / 49 35. एंजाइम लिंक्ड इम्यूनो-सोरबेंट असे (Enzyme linked immuno-sorbent assay) एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग निम्नलिखित में से किस बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाता है? [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-3] (a) एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) (b) मलेरिया (c) रूमेटाइड अर्थ्रोइटिस (d) गुर्दे का कैंसर 36 / 49 36. _____________ रसायन मिलकर प्रोटीन बनाते हैं। [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-1] (a) नाइट्रिक अम्ल (b) साइट्रिक अम्ल (c) अमीनो अम्ल (d) ऑक्सेलिक अम्ल 37 / 49 37. ____________ ग्रंथियों हमारी आँखों से आँसू अवमुक्त करती हैं। [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-3] (a) थाइरॉइड (b) लेक्रिमल (c) पिट्यूटरी (d) एड्रेनल 38 / 49 38. कोशिका का केन्द्रक एक जेली जैसे पदार्थ से घिरा होता है, जिसे _______________ के नाम से जाना जाता है। [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-2] (a) कोशिका झिल्ली (b) रंध्र (c) डेल्टोइड (d) कोशिका द्रव्य 39 / 49 39. माँस पकाने के दौरान कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया होती है? [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-2] (a) फिकेल्स्टाइन अभिक्रिया (b) स्वार्ट्ज अभिक्रिया (c) मेलार्ड अभिक्रिया (d) गाटरमान अभिक्रिया 40 / 49 40. अमीनो अम्ल को अक्सर _______________ के निर्माण खंड के रूप में संदर्भित किया जाता है। [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-2] (a) प्रोटीन (b) शर्करा (c) वसा (d) कार्बोहाइड्रेट 41 / 49 41. 'पैरासोमनिया (parasomnia)' नामक विकार का दूसरा नाम क्या है? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2] (a) नींद में चलना (Sleepwalking) (b) रतौंधी (Night blindness) (c) जहाजी मतली (Sea sickness) (d) हकलाना (Stammering) 42 / 49 42. निम्न में से कौन-सा जल या स्वच्छता संबंधित रोग नहीं है? [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-2] (a) सिस्टोसोमियासिस (Schistosomiasis) (b) डायबिटीज (Diabetes) (c) ट्रेकोमा (Trachoma) (d) बुरूली अल्सर (Buruli ulcer) 43 / 49 43. निम्न में से कौन सा रोग, लीशमैनिया नामक प्रोटोजोआ जीव के कारण होता है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-2] (a) मुंहासा (Acne) (b) निद्रालुता रोग (Sleeping sickness) (c) मलेरिया (Malaria) (d) कालाजार (Kala-azar) 44 / 49 44. निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी से रतौंधी होती है? [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-1] (a) विटामिन डी (b) विटामिन बी2 (c) विटामिन ई (d) विटामिन ए 45 / 49 45. शरीर के ऊतकों में निम्न में से किस धातु के अधिक जमाव (deposition) से सिडरोसिस (Siderosis) होता है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3] (a) कोयला (b) जस्ता (c) एल्यूमीनियम (d) लौह 46 / 49 46. निम्न में से कौन-सा शरीर का अंग/ग्रंथि शरीर के तापमान के नियमन के लिए उत्तरदायी है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-1] (a) थायराइड (Thyroid) (b) पिट्यूटरी (Pituitary) (c) हाइपोथेलमस (Hypothalamus) (d) एड्रिनल (Adrenal) 47 / 49 47. निम्न में से कौन-सा विकल्प, पदार्थ और उस पदार्थ में मौजूद अम्ल के बारे में सुमेलित नहीं है? [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-2] (a) सिरका - एसिटिक अम्ल (b) नींबू- लैक्टिक अम्ल (c) टमाटर - ऑक्सैलिक अम्ल (d) संतरा - साइट्रिक अम्ल 48 / 49 48. रिकेट्स और रतौंधी क्रमशः _____________और ____________ की कमी के कारण होते हैं। [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3] (a) विटामिन E, विटामिन A (b) विटामिन D, विटामिन C (c) विटामिन D, विटामिन A (d) विटामिन B1, विटामिन C 49 / 49 49. प्याज में लाल रंग निम्न में से किस वर्णक के कारण होता है? [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-1] (a) बेटालेन (Betalains) (b) ऐंथोसाइनिन (Anthocyanins) (c) क्लोरोफिल (Chlorophylls) (d) कैरोटीनॉयड (Carotenoids) Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin