QuizRRB Biology Quiz Biology Quiz For Railway Exam Part-3 | RRB NTPC | RRB Group D | RRB ALP | RRB JE By crackteam - 0 915 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 18 Biology Quiz For Railway Exam :- RRB NTPC | RRB ALP | RRB Group-D | RRB JE PART-3 1 / 50 1. एक वयस्क मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है? (a) 156 (b) 16 (c) 206 (d) 296 2 / 50 2. स्वाइन फ्लू इनमें से किसकी वजह से फैलता है? (a) परजीवी (Parasite) (b) विषाणु (Virus) (c) कवक (Fungi) (d) जीवाणु (Bacteria) 3 / 50 3. पोन्स (Pons) मानव के किस अंग का भाग है: (a) गुर्दा (b) अधिवृक्क ग्रंथि (c) मस्तिष्क (d) हृदय 4 / 50 4. 'छुईमुई (Touch-Me-Not)' पौधे का वैज्ञानिक नाम क्या है? (a) मिमोसा टाउनसेंडी (Mimosa townsendii) (b) मिमोसा वेरूकोसा (Mimosa verrucosa) (c) मिमोसा लॉक्सेंसिस (Mimosa loxensis) (d) मिमोसा पुडिका (Mimosa pudica) 5 / 50 5. निम्नलिखित में से कौन सा पौधों में होने वाला कवक रोग नहीं है? (a) गेहूं का किट्ट (Rust of wheat) (b) साइट्रस कैंकर (Citrus canker) (c) गन्ने की लाल सड़न (Red Rot of sugarcane) (d) अंकुर का आर्द्र-पतन (Damping off seedling) 6 / 50 6. रससंवेदी ग्राही (Gustatory receptors) _____________ के संसूचन के लिए उत्तरदाई होते हैं। (a) गंध (b) स्पर्श (c) स्वाद (d) दृश्य 7 / 50 7. पौधों को पांच समूहों में बांटा जाता है। इनमें से कौन सा एक नहीं है? (a) टेरिडोफाइट (Pteridophytes) (b) ब्रायोफाइट (Bryophytes) (c) प्रोटोकॉर्डेटा (Protochordata) (d) जिम्नोस्पर्म (Gymnosperms) 8 / 50 8. निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन, पौधे के तने के विकास में मदद करता है? (a) एथिलीन (b) साइटोकाइनिन (c) एब्सिसिक एसिड (d) जिब्रेलिन 9 / 50 9. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है? (a) पादप कोशिकाओं में जंतु-कोशिकाओं की तुलना में छोटी रिक्तिकाएं (vacuoles) पाई जाती हैं। (b) पादप कोशिकाएं सामान्यतः जंतु-कोशिकाओं से बड़ी होती हैं। (c) जंतु-कोशिकाओं में लवक नहीं पाए जाते हैं। (d) पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्तियां पाई जाती हैं, जबकि जंतु-कोशिकाओं में नहीं पाई जाती हैं। 10 / 50 10. निम्नलिखित में से कौन सा तिलचट्टे तथा अन्य कीटों का उत्सर्जक अंग है? (a) श्रृंगिक ग्रंथियां (Antennary glands) (b) मैलपीगी नलिकाएं (Malpighian tubules) (c) नेफ्रीडिया (Nephridia) (d) श्वासनली (Trachea) 11 / 50 11. निम्नलिखित में से कौन सा एक रोग और उसके कारक जीव के बारे में सही नहीं है? (a) एड्स - एचआइवी (b) मलेरिया - प्लाज्मोडियम (c) टीबी - माइकोबैक्टीरियम (d) हैजा - इनफ्लुएंजा 12 / 50 12. निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन वृद्धि को रोकता है और पत्तियों के मुरझाने के लिए जिम्मेदार होता है? (a) जिब्रेलिन (b) एब्सिसिक एसिड (c) साइटोकाइनिन (d) ऑक्सिन 13 / 50 13. निम्नलिखित में से कौन सा रोग विषाणुजनित नहीं है? (a) डेंगू बुखार (b) जुकाम (c) हैजा (d) एड्स 14 / 50 14. पानी की कमी के कारण कोशिका के संकुचित होकर कोशिका भित्ति से अलग होने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता हैं? (a) डि प्लाज्मोलिसिस (DE plasmolysis) (b) साइटोलिसिस (Cytolysis) (c) प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) (d) प्लाज्मोलिसिस (Plasmolysis) 15 / 50 15. पाचन तंत्र के इनमें से किस अंग की आकृति अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर J के समरूप होती है? (a) मुंह (b) आमाशय (c) आंत (d) यकृत 16 / 50 16. राइबोसोम (Ribosomes) _______________ बनाते हैं। (a) वसा (fats) (b) लिपिड (lipids) (c) प्रोटीन (proteins) (d) स्टार्च (starch) 17 / 50 17. रक्तचाप, लारस्रवण और उल्टी सहित सभी अनैच्छिक क्रियाएं ___________ द्वारा नियंत्रित होती हैं। (a) मध्यमस्तिष्क (b) अग्रमस्तिष्क (c) लिंबिक तंत्र (d) मेडुला 18 / 50 18. खुर वाले जानवरों के आमाशय का सबसे बड़ा हिस्सा कौन सा होता है? (a) रूमेन (Rumen) (b) रेटिकुलम (Reticulum) (c) अबोमस (Abomas) (d) ओमेसम (Omasum) 19 / 50 19. _____________ की कमी की वजह से क्वाशिओरकर (kwashiorkor) नामक विकार उत्पन्न होता है। (a) प्रोटीन (b) वसा (c) कार्बोहाइड्रेट (d) खनिज पदार्थ 20 / 50 20. निम्न में से कौन सा कशेरुकी वर्ग का नहीं है? (a) एनेलिडा (Annelida) (b) साइक्लोस्टोमैटा (Cyclostomata) (c) मत्स्य (Pisces) (d) सरीसृप (Reptilia) 21 / 50 21. किसी पौधे का कौन सा भाग, पौधे की जड़ों से पौधे के शेष भागों में जल का परिवहन करता है? (a) स्थूलकोण ऊतक (Collenchyma) (b) फ्लोएम ऊतक (Phloem tissue) (c) मृदूतक (Parenchyma) (d) जाइलम ऊतक (Xylem tissue) 22 / 50 22. क्षयरोग (Tuberculosis) किसके कारण होता है? (a) प्रोटोजोआ (b) विषाणु (c) जीवाणु (d) कवक 23 / 50 23. गैस्ट्रिक ग्रंथियां पाचन के दौरान _____________ एंजाइम का उत्पादन करती हैं, जो प्रोटीन को पचाता है। (a) हेलीकेज़ (Helicase) (b) लैक्टेज़ (Lactase) (c) पेप्सिन (Pepsin) (d) ट्रिप्सिन (Trypsin) 24 / 50 24. इनमें से किसे 'आधुनिक आनुवंशिकी के जनक (Father of Modern Genetics)' के रूप में जाना जाता है? (a) जेम्स वाटसन (James Watson) (b) ग्रेगर मेंडल (Gregor Mendel) (c) रॉबर्ट ब्राउन (Robert Brown) (d) रोजालिंड फ्रैंकलिन (Rosalind Franklin) 25 / 50 25. निद्रालुता रोग (Sleeping sickness) इनमें से किसके कारण होता है? (a) घरेलू मक्खी (House fly) (b) मच्छर (Mosquito) (c) सीसी मक्खी (Tsetse Fly) (d) सिकता मक्खी (Sand Fly) 26 / 50 26. मनुष्य में, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का पूर्ण पाचन कहां होता है? (a) आमाशय (b) मलाशय (c) छोटी आंत (d) बड़ी आंत 27 / 50 27. इनमें से किसे जीव जगत की सभी प्रजातियों के द्विपद नामपद्धति (binomial nomenclature) का जनक माना जाता है? (a) लुई पास्चर (Louis Pasteur) (b) कैरोलस लिनिअस (Carolus Linnaeus) (c) चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) (d) जेम्स वाटसन (James Watson) 28 / 50 28. मानव शरीर की ऊर्जा आवश्यकताओं के मापन हेतु किस मापन इकाई का प्रयोग किया जाता है? (a) कैलोरी (b) अर्ग (Erg) (c) ओम (d) जूल 29 / 50 29. मनुष्यों में भोजन के पाचन की प्रक्रिया _________________ में शुरू होती है, और ____________ में पूर्ण होती है। (a) आमाशय; बड़ी आंत (b) मुंह; छोटी आंत (c) आहार नली; बड़ी आंत (d) आहार नली; छोटी आंत 30 / 50 30. श्वसन प्रक्रिया में, ग्लूकोज जैसे जटिल कार्बनिक यौगिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए ______________ के रूप में टूट जाते हैं। (a) CAL (b) ATP (c) NAC (d) PTA 31 / 50 31. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी वायु के माध्यम से नहीं फैलती है? (a) सामान्य जुखाम (b) निमोनिया (c) तपेदिक (d) हैज़ा 32 / 50 32. दंत चिकित्सकों द्वारा मरीजों के दांतों के बड़े प्रतिबिंब देखने के लिए किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है? (a) गोलीय और उत्तल दर्पण (b) गोलीय दर्पण (c) अवतल दर्पण (d) उत्तल दर्पण 33 / 50 33. रॉबर्ट हुक (Robert Hook) द्वारा कोशिका की खोज किस प्रकार की गई? (a) पेड़ के पत्तों का निरीक्षण करते हुए (b) एक प्याज के छिलके को निरीक्षण करते हुए (c) रक्त का निरीक्षण करते हुए (d) कॉर्क का निरीक्षण करते हुए 34 / 50 34. प्रकाश संश्लेषण की दर (rate of photosynthesis) किस रंग के प्रकाश में अधिकतम होती है? (a) बैंगनी (b) हरा (c) लाल (d) पीला 35 / 50 35. श्वसन (breathing), लार स्रावण(salivation) और क्रमांकुचन (peristalsis) जैसी अनैच्छिक क्रियाएं ________________ द्वारा नियंत्रित होती हैं। (a) मेरू शीर्ष (medulla oblongata) (b) अनुमस्तिष्क (cerebellum) (c) प्रमस्तिष्क (cerebrum) (d) हाईपोथैलेमस (hypothalamus) 36 / 50 36. निम्नलिखित में से आलू के पौधे का खाद्य भाग कौन सा है? (a) जड़ (b) तना (c) बीज (d) पत्ती 37 / 50 37. पेप्टिक अल्सर (peptic ulcer), इनमें से किस जीव की वजह से होता है? (a) कृमि (b) विषाणु (c) जीवाणु (d) प्रोटोज़ोआ 38 / 50 38. निम्नलिखित में से किस पौधे को जड, तना और पत्तियों में विभेदित नहीं किया जा सकता है? (a) मोरपंखी (Thuja) (b) मार्सीलिया (c) फर्न (d) स्पाइरोगाइरा 39 / 50 39. निम्नलिखित में से कौन सा नेत्ररोग नहीं है? (a) मोतियाबिंद (b) आँखों का सूखना (c) घेघा (d) ग्लूकोमा 40 / 50 40. _____________ फूड पॉइजनिंग होने की सबसे अधिक संभावना होती है। (a) सूक्ष्मजीवों द्वारा खराब किए गए भोजन को खाने से (b) प्रशीतित खाद्य पदार्थ खाने से (c) घर का बना खाना खाने से (d) परिरक्षक मिला हुआ भोजन खाने से 41 / 50 41. पेनिसिलिन (Penicillin) की खोज किसने की थी? (a) लुई पास्चर (Louis Pasteur) (b) चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) (c) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (Alexander Fleming) (d) ग्रेगर मेंडल (Gregor Mendel) 42 / 50 42. एक्स-रे की खोज किसने की थी? (a) डब्ल्यू रंटजेन (W. Roentgen) (b) मारकोनी (Marconi) (c) हेनरी बेकरेल (Henry Becquerel) (d) न्यूटन (Newton) 43 / 50 43. स्थानिक प्रजातियां, पौधों और पशुओं की वे प्रजातियां हैं जो _______________ हैं| (a) एक विशेष क्षेत्र में पाई जाती (b) जंगलों में ही पाई जाती (c) स्वास्थ्य में बहुत अच्छी (d) महामारी से पीड़ित 44 / 50 44. इनमें से कौन सा मानव रक्त में नहीं पाया जाता है? (a) ल्यूकोसाइट (Leucocyte) (b) कोंड्रोसाइट (Chondrocyte) (c) लिंफोसाइट (Lymphocyte) (d) मोनोसाइट (Monocyte) 45 / 50 45. मादा एनाफिलीज़ मच्छर इनमें से किस रोग का वाहक है? (a) टायफाइड (b) हैज़ा (c) डेंगू (d) मलेरिया 46 / 50 46. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी जीवाणुओं के कारण होती है? (a) बड़ी माता (Small pox) (b) रैबीज (Rabies) (c) एड्स (AIDS) (d) एंथ्रेक्स (Anthrax) 47 / 50 47. फल 'आम' का वैज्ञानिक नाम क्या है? (a) पाइरस मल्स (Pyrus malus) (b) मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) (c) सोलनम ट्यूबरोसम (Solanum tuberosum) (d) मूसा पैराडिसिकम (Musa paradisicum) 48 / 50 48. निम्नलिखित में से किस वनस्पति में पादपकाय को जड़ों, तनों और पत्तियों में विभेदित नहीं किया जाता है? (a) देवदार (b) पर्णांग (c) कारा (d) मार्सिलिया 49 / 50 49. कोशिकाओं के अध्ययन को _____________ कहा जाता है। (a) सीरोलॉजी (serology) (b) साइटोप्लाज्म (cytoplasm) (c) साइटोलॉजी (cytology) (d) इटियोलॉजी (etiology) 50 / 50 50. निम्नलिखित में से कौन सा पौधा थैलोफाइटा नहीं है? (a) चारा (b) उलवा (c) यूलोथ्रिक्स (d) फ्यूनेरिया Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin