QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CGL 2022 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1341 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 22 Previous Year SSC CGL 2022 Polity Quiz in Hindi 1 / 89 1. स्वतंत्रता के अधिकारों में सबसे प्रमुख अधिकार ______________ है| [SSC CGL (1-12-2022) Shift-1] (a) निवारक निरोध (b) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार (c) इकट्ठा होने की आजादी (d) भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार 2 / 89 2. कोई ऐसा मामला जो भारत की तीनों संघीय सूचियों में उल्लिखित नहीं है, पर कानून बनाने की अवशिष्ट शक्ति __________ के पास होती है। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2] (a) उच्चतम न्यायालय (b) राज्य विधायिका (c) केंद्र विधायिका (d) संबंधित मंत्रालय 3 / 89 3. भारत का चुनाव आयोग पहली बार कब बहु-सदस्यीय निकाय बना था? [SSC CGL (6-12-2022) Shift-3] (a) 1985 (b) 1994 (c) 1989 (d) 1995 4 / 89 4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को भारत का __________ मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। [SSC CGL (2-12-2022) Shift-3] (a) 49वां (b) 48वां (c) 50वां (d) 51वां 5 / 89 5. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को केवल __________ के आधार पर हटाया जा सकता है| [SSC CGL (9-12-2022) Shift-1] (a) ज्ञान की कमी (b) संविधान का अनादर (c) सिद्ध दुर्व्यवहार या अक्षमता (d) हत्या के आरोप 6 / 89 6. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा शामिल है ? [SSC CGL (1-12-2022) Shift-4] (a) अनुच्छेद 24 (b) अनुच्छेद 23 (c) अनुच्छेद 21 (d) अनुच्छेद 20 7 / 89 7. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ___________ द्वारा आयोजित किए जाते हैं। [SSC CGL (5-12-2022) Shift-3] (a) राज्य सरकार (b) राज्य चुनाव आयोग (c) केन्द्र सरकार (d) केंद्रीय चुनाव आयोग 8 / 89 8. "समानता का अधिकार" के अंतर्गत कितने अधिकारों का उल्लेख है? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-3] (a) 3 (b) 4 (c) 6 (d) 5 9 / 89 9. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करता है? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 74 (b) अनुच्छेद 143 (c) अनुच्छेद 50 (d) अनुच्छेद 144 10 / 89 10. भारत के योजना आयोग ने भारत को कितने कृषि-जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया है? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-2] (a) 20 (b) 25 (c) 15 (d) 18 11 / 89 11. संविधान ____________ वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों और खदानों जैसी खतरनाक नौकरियों में नियोजित करने से मना करता है। [SSC CGL (3-12-2022) Shift-1] (a) 14 (b) 16 (c) 15 (d) 18 12 / 89 12. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 में किन अल्पसंख्यकों का उल्लेख है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-4] (a) भाषाई और धार्मिक (b) सांस्कृतिक और भाषाई (c) धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई (d) धार्मिक और सांस्कृतिक 13 / 89 13. निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार नहीं है? [SSC CGL (1-12-2022) Shift-3] (a) मत देने का अधिकार (b) समानता का अधिकार (c) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (d) शोषण के विरुद्ध अधिकार 14 / 89 14. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता प्रदान करता है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 300A (b) अनुच्छेद 33 (c) अनुच्छेद 20 (d) अनुच्छेद 21A 15 / 89 15. लोकतंत्र के दो सबसे आवश्यक अधिकार कौन-से हैं? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-2] (a) समानता, स्वतंत्रता (b) स्वतंत्रता, निवारक निरोध (c) समानता, शोषण (d) शोषण, निवारक निरोध 16 / 89 16. 73वां संशोधन निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-4] (a) दल-बदल (b) जीएसटी (c) शहरी स्थानीय सरकारी निकाय (d) पंचायती राज व्यवस्था 17 / 89 17. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51A(a) के अनुसार, प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह __________ का पालन करे और उसके आदर्शों और संस्थानों का सम्मान करे। [SSC CGL (13-12-2022) Shift-4] (a) समाजवाद (b) संविधान (c) लोकतंत्र (d) धर्मनिरपेक्षता 18 / 89 18. यदि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं को उनके पाँच साल के कार्यकाल के अंत से पहले भंग कर देती है, तो आम तौर पर __________ के भीतर नए चुनाव होने चाहिए। [SSC CGL (12-12-2022) Shift-3] (a) छ: महीने (b) एक महीने (c) एक साल (d) तीन महीने 19 / 89 19. ब्रिटिश संसद के निम्नलिखित में से किस अधिनियम में कहा गया था कि ब्रिटिश कैबिनेट के एक सदस्य को भारत के लिए राज्य सचिव नियुक्त किया गया था? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-3] (a) भारतीय परिषद अधिनियम, 1861 (b) भारत सरकार अधिनियम, 1858 (c) चार्टर अधिनियम, 1853 (d) रेगुलेटिंग अधिनियम, 1773 20 / 89 20. भारत के संविधान का अनुच्छेद 20 ____________ से संबंधित है। [SSC CGL (13-12-2022) Shift-1] (a) शिक्षा का अधिकार (b) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा (c) अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण (d) अस्पृश्यता का अंत 21 / 89 21. भारत के/की किस प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया था? [SSC CGL (1-12-2022) Shift-2] (a) नरसिम्हा राव (b) चरण सिंह (c) लाल बहादुर शास्त्री (d) इंदिरा गांधी 22 / 89 22. निम्न में से कौन सा विकल्प उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के संदर्भ में सही नहीं है? [SSC CGL (13-12-2022) Shift-3] (a) यह भारत के राष्ट्रपति को सलाहकारी राय प्रदान करता है। (b) इसको न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्राप्त होती है। (c) यह अपने अधिकार क्षेत्र के अधीनस्थ न्यायालयों को नियंत्रित करता है। (d) रिट इनके अधिकार क्षेत्र में आता है। 23 / 89 23. द्रौपदी मुर्मू को भारत का ___________ राष्ट्रपति चुना गया था। [SSC CGL (6-12-2022) Shift-4] (a) 15वां (b) 18वां (c) 17वां (d) 16वां 24 / 89 24. भारत के उपराष्ट्रपति को ____________ वर्षों की अवधि के लिए चुना जाता है। [SSC CGL (1-12-2022) Shift-2] (a) 3 (b) 2 (c) 5 (d) 6 25 / 89 25. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य किसी भी नागरिक के खिलाफ केवल धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म स्थान या इनमें से किसी के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 15 (b) अनुच्छेद 40 (c) अनुच्छेद 25 (d) अनुच्छेद 59 26 / 89 26. संसदीय प्रणाली के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सरकार कौन चलाता है? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-2] (a) राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद (b) राष्ट्रपति (c) प्रधानमंत्री (d) प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद 27 / 89 27. निम्नलिखित में से किसका उल्लेख भारत के संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में नहीं किया गया है? [SSC CGL (13-12-2022) Shift-3] (a) शोषण के विरुद्ध अधिकार (b) स्वतंत्रता का अधिकार (c) संपत्ति का अधिकार (d) शिक्षा का अधिकार 28 / 89 28. ___________ लिखित नियमों का एक समूह है जिसे किसी देश में रहने वाले सभी लोगों द्वारा स्वीकार किया जाता है। [SSC CGL (2-12-2022) Shift-4] (a) विधेयक (b) संविधान (c) प्रपत्र (d) याचिका 29 / 89 29. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद संविधान में संशोधन से संबंधित है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 360 (b) अनुच्छेद 355 (c) अनुच्छेद 368 (d) अनुच्छेद 365 30 / 89 30. संघ की कार्यकारी शक्ति ___________ में निहित है। [SSC CGL (6-12-2022) Shift-4] (a) प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद (b) राष्ट्रपति (c) प्रधानमंत्री (d) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 31 / 89 31. कौन-सा अधिनियम सरकार को कोई भी "आपत्तिजनक" चीज प्रकाशित करने के मामले में समाचार पत्र की संपत्ति जब्त करने की अनुमति देता है? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-2] (a) मीडिया एक्ट 1883 (b) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, 1878 (c) इल्बर्ट एक्ट, 1883 (d) समाचार पत्र अधिनियम, 1855 32 / 89 32. वर्ष 2015 में योजना आयोग के स्थान पर ____________ का गठन किया गया था| [SSC CGL (2-12-2022) Shift-4] (a) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (b) नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID ) (c) नीति आयोग (d) मौद्रिक नीति समिति 33 / 89 33. सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई, 2022 को अपनी रजिस्ट्री को वैवाहिक मुकदमेबाजी में उलझे व्यक्तियों के व्यक्तिगत विवरण को हटाने के लिए एक तंत्र तैयार करने का आदेश दिया। यह निर्णय किस अधिकार को 'निजता के अधिकार' के भाग के रूप में मान्यता देने के लिए लिया गया था? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-1] (a) भूल जाने का अधिकार (b) जीने का अधिकार (c) सत्ता के विभाजन का अधिकार (d) धर्म का पालन करने का अधिकार 34 / 89 34. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को विशिष्ट श्रेणियों के मामलों में उच्चतम न्यायालय की राय लेने के लिए अधिकृत करता है? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 143 (b) अनुच्छेद 142 (c) अनुच्छेद 144 (d) अनुच्छेद 145 35 / 89 35. निम्नलिखित में से किसने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था, जिसको बाद में भारत के संविधान की प्रस्तावना के रूप में ग्रहण किया गया? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-1] (a) जवाहर लाल नेहरू (b) बी. आर. अम्बेडकर (c) राजेन्द्र प्रसाद (d) जे. बी. कृपलानी 36 / 89 36. निम्नलिखित में से किस वर्ष में, भारतीय संसद द्वारा नागरिकता अधिनियम पारित किया गया था? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-3] (a) 1948 (b) 1950 (c) 1955 (d) 1945 37 / 89 37. कौन-सा विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए मनोनीत किए जाने की एक शर्त नहीं है? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-4] (a) वाक्पटुता (b) साहित्य (c) कला (d) विज्ञान 38 / 89 38. भारत के उपराष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-2] (a) उपराष्ट्रपति का चयन पाँच वर्ष के लिए होता है। (b) वह राज्य सभा के पदेन सभापति के रूप में कार्य करते हैं। (c) लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से राष्ट्रपति के अनुमोदन से इन्हें इनके पद से हटाया जा सकता है। (d) राज्य विधानमंडल के सदस्य इनके चुनाव में भाग नहीं लेते हैं। 39 / 89 39. पारिवारिक न्यायालय (संशोधन) विधेयक 18 जुलाई, 2022 को लोकसभा में पेश किया गया था। इस अधिनियम के तहत निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य ने परिवार न्यायालयों की स्थापना की है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-3] (a) अरुणाचल प्रदेश (b) असम (c) गुजरात (d) हिमाचल प्रदेश 40 / 89 40. भारतीय संविधान के अंतर्गत, संघ की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख _______ होता है। [SSC CGL (8-12-2022) Shift-1] (a) राष्ट्रपति (b) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (c) प्रधानमंत्री (d) राज्यसभा का अध्यक्ष 41 / 89 41. निम्नलिखित में से कौन किसी राज्य की सीमा को परिवर्तित कर सकता है या उसका नाम बदल सकता है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-2] (a) उच्चतम न्यायालय (b) राज्य सरकार (c) उच्च न्यायालय (d) संसद 42 / 89 42. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार भारत के संविधान के किन अनुच्छेदों में निहित है? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 29 से अनुच्छेद 30 (b) अनुच्छेद 19 से अनुच्छेद 22 (c) अनुच्छेद 25 से अनुच्छेद 28 (d) अनच्छेद 14 से अनुच्छेद 18 43 / 89 43. सरकार की किस शाखा का उत्तरदायित्व कानूनों और नीतियों को लागू करना है? [SSC CGL (6-12-2022) Shift-1] (a) न्यायपालिका (b) कार्यपालिका (c) नीति आयोग (d) विधानसभा 44 / 89 44. माता-पिता या अभिभावक का मौलिक कर्तव्य है कि वह अपने 6 वर्ष से, आश्रित, जैसा भी मामला हो, को शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा। [SSC CGL (6-12-2022) Shift-3] (a) 14 (b) 16 (c) 20 (d) 18 45 / 89 45. मई 2022 में, देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए काम करने वाली अंतर-राज्य परिषद का पुनर्गठन किया गया है। इस परिषद का अध्यक्ष कौन होगा? [SSC CGL (13-12-2022) Shift-4] (a) भारत के राष्ट्रपति (b) भारत के वित्त मंत्री (c) भारत के मुख्य न्यायाधीश (d) भारत के प्रधान मंत्री 46 / 89 46. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 कितने प्रकार की स्वतंत्रता प्रदान करता है? [SSC CGL (6-12-2022) Shift-1] (a) 44 (b) 30 (c) 13 (d) 6 47 / 89 47. योजना राजस्व व्यय _____________ से संबंधित है। I. पंचवर्षीय योजनाओं II. वेतन और पेंशन [SSC CGL (2-12-2022) Shift-1] (a) केवल I (b) केवल II (c) I और II दोनों (d) न तो I और न ही II 48 / 89 48. निम्नलिखित में से किसका उल्लेख भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य के रूप में नहीं किया गया है? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-2] (a) बड़ों का सम्मान करना (b) सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना (c) देश की रक्षा करना (d) सद्भाव को बढ़ावा देना 49 / 89 49. लोकसभा में किसी भी कार्य को करने के लिए गणपूर्ति (कोरम) हेतु सदस्यों की न्यूनतम आवश्यक संख्या कितनी है? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-1] (a) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का पांचवां भाग (b) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का एक तिहाई (c) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का एक चौथाई (d) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का दसवां भाग 50 / 89 50. दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 को ___________ को लोकसभा में पारित किया गया था। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2] (a) 15 मई, 2022 (b) 30 अप्रैल, 2022 (c) 20 अप्रैल, 2022 (d) 25 मार्च, 2022 51 / 89 51. निम्नलिखित में से किस आयोग ने सिफारिश की थी कि "राज्यपाल की नियुक्ति निष्पक्ष होनी चाहिए"? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-2] (a) फजल अली आयोग (b) सरकारिया आयोग (c) राजमन्नार आयोग (d) मंडल आयोग 52 / 89 52. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक निम्नलिखित में से क्या है? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-1] (a) तीन-सदस्यीय निकाय (b) छ:-सदस्यीय निकाय (c) एक सदस्यीय निकाय (d) द्वि-सदस्यीय निकाय 53 / 89 53. निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जा सकता है? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-3] (a) संविधान संशोधन विधेयक (b) सरकारी विधेयक (c) धन विधेयक (d) निजी सदस्य विधेयक 54 / 89 54. 'संविधान दिवस' __________ को मनाया जाता है। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2] (a) 15 अगस्त (b) 26 जनवरी (c) 26 नवंबर (d) 18 नवंबर 55 / 89 55. जब व्यय, राजस्व से अधिक हो जाता है, तो इसे बजट __________ कहा जाता है। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-3] (a) ऋण (b) घाटा (c) आरक्षित (d) अधिशेष 56 / 89 56. नीति (NITI) आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? [SSC CGL (13-12-2022) Shift-1] (a) गृह मंत्री (b) राष्ट्रपति (c) प्रधान मंत्री (d) वित्त मंत्री 57 / 89 57. 14वें उपराष्ट्रपति कौन चुने गए हैं? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-4] (a) मार्गरेट अल्वा (b) जगदीप धनखड़ (c) प्रतिभा बनर्जी (d) वेंकैया नायडू 58 / 89 58. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद 300A के तहत एक अधिकार है? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-4] (a) शिक्षा का अधिकार (b) जीवन का अधिकार (c) संपत्ति का अधिकार (d) स्वतंत्रता का अधिकार 59 / 89 59. सर्वोच्च न्यायालय का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्राधिकार इसे केंद्र और राज्य के बीच तथा राज्यों के मध्य विवादों को निपटाने की अनुमति देता है? [SSC CGL (13-12-2022) Shift-4] (a) मूल (b) परामर्शी (c) रिट (d) अपीलीय 60 / 89 60. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और हिंसा को त्यागना भारतीय संविधान में एक _______ है| [SSC CGL (5-12-2022) Shift-1] (a) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत (b) मौलिक अधिकार (c) मौलिक कर्तव्य (d) सामाजिक नैतिकता 61 / 89 61. सरकार द्वारा अधिनियमित प्रत्येक कानून ___________ के अनुरूप होना चाहिए। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-4] (a) संविधान (b) प्रस्तावना (c) मौलिक अधिकार (d) निर्देशक सिद्धांतों 62 / 89 62. संसद द्वारा 73वां और 74वां दोनों संशोधन किस वर्ष पारित किए गए थे? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-4] (a) 1990 (b) 1995 (c) 1989 (d) 1992 63 / 89 63. अदालतों के किस विशेष आदेश का अर्थ है "गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत के समक्ष पेश किया जाना चाहिए"? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-1] (a) उत्प्रेषण (b) परमादेश (c) अधिकार पृच्छा (d) बन्दी प्रत्यक्षीकरण 64 / 89 64. दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 कितने नगर निगमों को एक में एकीकृत करना चाहता है? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-4] (a) पाँच (b) चार (c) तीन (d) दो 65 / 89 65. भारतीय संविधान में 11वां मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया था? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2] (a) 2006 में (b) 2002 में (c) 2000 में (d) 1970 में 66 / 89 66. निम्नलिखित में से किस वर्ष में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी ? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-1] (a) 1989 (b) 1992 (c) 1990 (d) 1988 67 / 89 67. राज्य वित्त आयोग की नियुक्ति प्रत्येक _________ वर्ष में __________ द्वारा की जाती है। [SSC CGL (9-12-2022) Shift-4] (a) 5, केंद्र सरकार (b) 2.5, केंद्र सरकार (c) 5, राज्य सरकार (d) 2.5, राज्य सरकार 68 / 89 68. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक पुस्तिका में उन शब्दों और अभिव्यक्तियों की सूची दी गई है जिन्हें लोकसभा और राज्यसभा दोनों में असंसदीय माना जाएगा। निम्नलिखित में से कौन सा शब्द असंसदीय घोषित नहीं किया गया है? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-2] (a) शकुनी (b) नौटंकी (c) चक्कर (d) गिरगिट 69 / 89 69. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद सिक्किम राज्य के संबंध में विशेष प्रावधानों से संबंधित है? [SSC CGL (13-12-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 371C (b) अनुच्छेद 371A (c) अनुच्छेद 371 (d) अनुच्छेद 371F 70 / 89 70. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-1] (a) राष्ट्रपति का चुनाव पांच वर्ष की अवधि के लिए किया जाता है। (b) चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के अनुसार होता है। (c) राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में सभी शंकाओं और विवादों की जांच और निर्णय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों द्वारा किया जा सकता है। (d) वह निर्वाचित MLAs और MPs द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है। 71 / 89 71. मौलिक कर्त्तव्य भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में निहित हैं? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 51A (b) अनुच्छेद 44 (c) अनुच्छेद 50A (d) अनुच्छेद 492 72 / 89 72. भारत की ____________, एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। [SSC CGL (2-12-2022) Shift-2] (a) संप्रभुता (b) स्वायत्तता (c) गोपनीयता (d) सत्ता 73 / 89 73. कौन-सा अनुच्छेद 'संविधान में संशोधन करने के लिए संसद की शक्ति तथा इसके लिए प्रक्रिया' से संबंधित है? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 368 (b) अनुच्छेद 356 (c) अनुच्छेद 249 (d) अनुच्छेद 352 74 / 89 74. भारत का संविधान सरकार की _____________ प्रणाली के साथ एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है। [SSC CGL (6-12-2022) Shift-4] (a) राजतंत्रीय (b) संसदीय (c) राष्ट्रपतीय (d) एकात्मक 75 / 89 75. भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी थे? [SSC CGL (1-12-2022) Shift-1] (a) वीवी गिरि (b) के आर नारायणन (c) रामास्वामी वेंकटरमण (d) प्रणब मुखर्जी 76 / 89 76. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द, भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शामिल नहीं है? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-4] (a) बंधुता (b) प्रभुत्व सम्पन्न (c) संघवाद (d) न्याय 77 / 89 77. मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की संख्या राज्यों की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के ______ % से अधिक नहीं होगी| [SSC CGL (8-12-2022) Shift-3] (a) 20 (b) 10 (c) 12 (d) 15 78 / 89 78. नवंबर 2022 में, सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित लोगों को _____________ प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले 103वें संवैधानिक संशोधन की वैधता को बरकरार रखा। [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2] (a) 10 (b) 5 (c) 20 (d) 15 79 / 89 79. भारतीय संसदीय समूह की स्थापना किस वर्ष हुई थी? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-4] (a) 1950 (b) 1948 (c) 1951 (d) 1949 80 / 89 80. निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की 'मूल संरचना' के सिद्धांत को प्रतिपादित किया है? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-4] (a) स्वर्ण सिंह मामला, 1989 (b) गोलकनाथ मामला, 1967 (c) केशवानंद भारती मामला, 1973 (d) मिनर्वा मिल्स मामला, 1980 81 / 89 81. 'संसद' शब्द ____________ को संदर्भित करता है| [SSC CGL (1-12-2022) Shift-1] (a) राज्य सभा (b) राज्य विधायिका (c) लोकसभा (d) राष्ट्रीय विधायिका 82 / 89 82. भारत में कितने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-3] (a) 553 (b) 533 (c) 543 (d) 523 83 / 89 83. भारत के संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का उल्लेख है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-3] (a) भाग IV (b) भाग VI (c) भाग IX (d) भाग III 84 / 89 84. भारतीय न्यायपालिका की संरचना कैसी है? [SSC CGL (8-12-2022) Shift-4] (a) चार-स्तरीय (b) दो-स्तरीय (c) पांच-स्तरीय (d) तीन-स्तरीय 85 / 89 85. भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य दिए गए हैं? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-3] (a) 11 (b) 17 (c) 12 (d) 14 86 / 89 86. भारत के संविधान का कौन सा भाग मौलिक कर्तव्यों को दर्शाता है? [SSC CGL (2-12-2022) Shift-3] (a) भाग X (b) भाग IV A (c) भाग XII (d) भाग IX-B 87 / 89 87. संविधान (चौवालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1978 द्वारा किस मौलिक अधिकार को हटा दिया गया था? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-4] (a) संपत्ति का अधिकार (b) शिक्षा का अधिकार (c) संवैधानिक उपचार का अधिकार (d) आंदोलन की स्वतंत्रता का अधिकार 88 / 89 88. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह उल्लेख करता है कि संसद में कामकाज हिंदी या अंग्रेजी में किया जाएगा? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 122 (b) अनुच्छेद 121 (c) अनुच्छेद 119 (d) अनुच्छेद 120 89 / 89 89. सभी __________ देशों का अपना संविधान होता है। [SSC CGL (12-12-2022) Shift-1] (a) लोकतांत्रिक (b) सर्वसत्तात्मक (c) साम्यवादी (d) कुलीनतंत्रीय Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin