QuizRRB Chemistry Quiz Chemistry Quiz For Railway Exam Part-4 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 979 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 24th, 2021 at 09:11 am /50 19 Chemistry Quiz For Railway Exam Part-4 1 / 50 1. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व एक बहुमुखी तत्व है जो सभी सजीवों और हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली कई चीजों का आधार बनाता है? (a) कार्बन (Carbon) (b) एंटीमनी (Antimony) (c) बेरियम (Barium) (d) क्यूरियम (Curium) 2 / 50 2. एस्टर में ................ गंध होती है। (a) तीखी (b) रासायनिक (c) फल जैसी (d) सइने जैसी 3 / 50 3. भारी जल (Heavy Water) के नामकरण का आधार क्या है? (a) इसका घनत्व सामान्य जल से तीन गुना होता है (b) यह प्रोटियम के स्थान पर ड्यूटीरियम का उपयोग किया जाता है, जो हाइड्रोजन का अपेक्षाकृत भारी समस्थानिक है (c) इसका उपयोग भारी उद्योगों, जैसे - इस्पात, रसायन आदि में किया जाता है (d) इसका उपयोग नाभिकीय रिएक्टरों में किया जाता है 4 / 50 4. चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? (a) ईथेनोइक अम्ल (b) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (c) सल्फ्युरिक अम्ल (d) फॉर्मिक अम्ल 5 / 50 5. ग्लिसरॉल को ____________ के साथ मिलाने पर लिपिड बनते हैं। (a) वसीय अम्ल (b) पेप्टाइड (c) ओलिगोसैकेराइड (d) डाइसैकेराइड 6 / 50 6. निम्नलिखित में से कौन सी तांबा और जस्ता की मिश्रधातु है? (a) कांसा (b) एलनिको (c) पीतल (d) सोल्डर 7 / 50 7. निम्नलिखित में से कौन-सा एल्काइन सजातीय श्रेणी का पहला सदस्य है? (a) प्रोपाइन (b) मीथेन (c) ईथाईन (d) ईथीन 8 / 50 8. अम्ल और उस पदार्थ, जिसमें वह पाया जाता है, का इनमें से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है? (a) एस्कॉर्बिक अम्ल - इमली (b) लैक्टिक अम्ल - दही (c) ऑक्ज़ेलिक अम्ल - पालक (d) एसिटिक अम्ल - सिरका 9 / 50 9. कार्यात्मक समूह -CHO निम्नलिखित में से किसमें मौजूद होता है? (a) कीटोन (b) एल्कोहल (c) एल्डिहाइड (d) कार्बोक्सीलिक अम्ल 10 / 50 10. उस वैज्ञानिक का नाम बताइए जिसने इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया था कि इलेक्ट्रॉन एक धनावेशित गोले (positive sphere) में धंसे हुए (एम्बेड) होते हैं। (a) ई रदरफोर्ड (E. Rutherford) (b) जे.जे. थामसन (J.J.Thomson) (c) कैमिलो गोल्गी (Camillo Golgi) (d) नील बोर (Neils Bohr) 11 / 50 11. साबुन लंबी श्रृंखला वाले ______________ के सोडियम या पोटेशियम लवण होते हैं। (a) एल्कोहल (b) एस्टर (c) एल्डीहाइड (d) कार्बोक्सिलिक अम्ल 12 / 50 12. निम्नलिखित में से कौन सा यह निर्धारित करता है कि रासायनिक अभिक्रिया नहीं हुई है? (a) आकार में परिवर्तन (b) गैस की उत्पत्ति (c) रंग में परिवर्तन (d) अवस्था में परिवर्तन 13 / 50 13. वायु में मौजूद निम्नलिखित में से कौन सा तत्व, चांदी की वस्तुओं को काला कर देता है (जब वे वायु के संपर्क में आती हैं)? (a) क्लोरीन (b) गंधक (c) कार्बन (d) नाइट्रोजन 14 / 50 14. निम्नलिखित में से किस जीवाश्म ईंधन में ब्यूटेन इसका मुख्य घटक होता है? (a) कोयला (b) ईंधन तेल (c) प्राकृतिक गैस (d) LPG 15 / 50 15. ................. अमलगम बनाने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण धातु है। (a) एल्यूमीनियम (b) पारा (c) लोहा (d) टंगस्टन 16 / 50 16. अणु सूत्र C₆H₆ वाला चक्रीय हाइड्रोकार्बन कौन-सा है? (a) चक्रीय (साइक्लो) पेंटेन (b) नेफ्थालीन (c) मीथेन (d) बेंजीन 17 / 50 17. मेथेन में कितने एकल बंध मौजूद होते हैं? (a) छह (b) पांच (c) सात (d) चार 18 / 50 18. डिटर्जेंट किसे कहा जाता है? (a) साबुन रहित साबुन (b) कार्बोलिक साबुन (c) मृदु साबुन (d) कठोर साबुन 19 / 50 19. निम्न में से किसे पीटकर पतली चादरें बनाई जा सकती हैं? (a) नाइट्रोजन (b) ऑक्सीजन (c) सल्फर (d) लोहा 20 / 50 20. ईंधन के कैलोरी मान की इकाई क्या है? (a) kW/mg (b) kJ/kg (c) MJ/mg K (d) J/kg K 21 / 50 21. मिश्र धातु एक ........... है। (a) तत्व (b) विषमांगी मिश्रण (c) यौगिक (d) समांगी मिश्रण 22 / 50 22. सिरके में मुख्यतः निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल मौजूद होता है? (a) ऑक्सालिक अम्ल (b) एसिटिक अम्ल (c) टारटरिक अम्ल (d) सिट्रिक अम्ल 23 / 50 23. निम्नलिखित में से कौन सा साबुन का एक सह उत्पाद है? (a) आइसोप्रेन (b) ब्यूटेन (c) ग्लिसरीन (d) इथाइलीन ग्लाइकॉल 24 / 50 24. निम्नलिखित में से कौन सी धातु कमरे के तापमान पर तरल है? (a) कैल्शियम (b) पोटैशियम (c) पारा (d) सोडियम 25 / 50 25. निम्नलिखित में से कौन-सा सजातीय श्रेणी का समूह बनाता है? (a) ईथेन, मीथेन और प्रोपीन (b) ईथेन, मीथेन और ईथाइन (c) ईथाइन, प्रोपाइन, और ब्यूटीन (d) ईथाइन, प्रोपाइन और ब्यूटाइन 26 / 50 26. पारा का सामान्य नाम क्या है? (a) क्विकसिल्वर (Quicksilver) (b) व्हाइट लेड (White lead) (c) जिंक व्हाइट (Zinc white) (d) पर्ल एश (Pearl ash) 27 / 50 27. निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया, ऊष्माशोषी अभिक्रिया का एक उदाहरण है? (a) पानी में सोडियम हाइड्रोक्साइड का घुलना (b) फेरस सल्फेट का अपघटन (c) सल्फ्यूरिक एसिड का तनुकरण (d) प्राकृतिक गैस का जलना 28 / 50 28. एसिटिक अम्ल का IUPAC नाम क्या है? (a) प्रोपेनोइक अम्ल (b) ब्यूटेनोइक अम्ल (c) एथेनोइक अम्ल (d) मेथेनोइक अम्ल 29 / 50 29. सोडियम सल्फेट और बेरियम क्लोराइड विलयन की अभिक्रिया__________________का एक उदाहरण है। (a) एकल विस्थापन अभिक्रिया (b) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (c) द्विविस्थापन अभिक्रिया (d) ऊष्माशोषी अभिक्रिया 30 / 50 30. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु सबसे हल्की होती है? (a) आयरन (b) कोबाल्ट (c) लीथियम (d) तांबा 31 / 50 31. कांसा .................. की मिश्रधातु है। (a) जिंक और आयरन (b) तांबा और टिन (c) टिन और जिंक (d) आयरन और मर्करी 32 / 50 32. भूपर्पटी में पाया जाने वाला दूसरा सर्वाधिक प्रचुर तत्व कौन-सा है? (a) एल्यूमीनियम (b) सिलिकॉन (c) आयरन (d) ऑक्सीजन 33 / 50 33. निम्नलिखित में से किस ईंधन का उपयोग ताप विद्युत संयंत्रों में नहीं किया जाता है? (a) प्राकृतिक गैस (b) ईंधन तेल (c) यूरेनियम (d) कोयला 34 / 50 34. इनमें से कौन-सा तांबे का मुख्य अयस्क है? (a) साइडराइट (b) चल्कॉपाइराइट (c) बॉक्साइट (d) डोलोमाइट 35 / 50 35. ब्यूटेन का अणु सूत्र क्या है? (a) C₂H₆ (b) C₂H₈ (c) C₄H₁₀ (d) C₅H₁₂ 36 / 50 36. निम्नलिखित में से कौन-सा संतृप्त हाइड्रोकार्बन है? (a) मीथेन (b) एसिटिलीन (c) प्रोपलीन (d) ब्यूटाडाइन 37 / 50 37. सोडा वाटर में कौन सी गैस पाई जाती है? (a) फ्रेयॉन (b) हाइड्रोजन (c) नाइट्रोजन (d) कार्बन डाईऑक्साइड 38 / 50 38. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन जिसमें एक या एक से अधिक द्वि-बंध होते हैं, उन्हें .............. कहा जाता है। (a) एल्केन (b) एल्काइन (c) एल्कली (d) एल्कीन 39 / 50 39. ईंधन के एक इकाई द्रव्यमान के पूर्ण दहन से उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा को क्या कहा जाता है? (a) ईंधन का ऊष्मीय (कैलोरी) मान (b) ईंधन की वाष्पशीलता क्षमता (c) ईंधन का प्रज्वलन ताप (d) ईंधन की ऊष्मीय क्षमता 40 / 50 40. मैलाकाइट, ............. का एक अयस्क है। (a) तांबा (b) मैंगनीज (c) मैग्नीशियम (d) पारा 41 / 50 41. निम्नलिखित में से किसमे सर्वाधिक मात्रा में सिट्रिक अम्ल होता है? (a) केला (b) अंगूर (c) नींबू (d) आम 42 / 50 42. रासायनिक सूत्र K₂SO₄ ____________ को निरूपित करता है। (a) पोटैशियम नाइट्रेट (b) पोटैशियम क्लोराइड (c) पोटैशियम सल्फेट (d) एल्यूमिनियम सल्फेट 43 / 50 43. प्रोटियम में कितने न्यूट्रॉन मौजूद होते हैं? (a) 7 (b) 2 (c) 4 (d) 0 44 / 50 44. पेट्रोल के साथ-साथ कारों में ईंधन के रूप में निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है? (a) मीथेन (b) ईथेन (c) एथेनॉल (d) ब्यूटेन 45 / 50 45. 'समस्थानिक' शब्द का क्या अभिप्राय है? (a) समान परमाणु क्रमांक, किंतु भिन्न द्रव्यमान संख्या वाले तत्व (b) समान भौतिक एवं रासायनिक गुणों वाले तत्व (c) समान बंध-संरचना वाले तत्व (d) भिन्न परमाणु क्रमांक, किंतु समान द्रव्यमान संख्या वाले तत्व 46 / 50 46. क्लोरोफॉर्म का अणु सूत्र क्या है? (a) CCl₄ (b) CHCl₃ (c) CH₄ (d) C₂H₆ 47 / 50 47. सजातीय श्रेणी, कार्बन यौगिकों की एक ऐसी श्रेणी है जिसमें ........... | (a) अलग-अलग संख्या में कार्बन परमाणु पाए जाते हैं, और अलग-अलग कार्यात्मक समूह पाए जाते हैं। (b) समान संख्या में कार्बन परमाणु पाए जाते हैं, और समान कार्यात्मक समूह पाए जाते हैं। (c) अलग-अलग संख्या में कार्बन परमाणु पाए जाते हैं, किन्तु समान कार्यात्मक समूह पाए जाते हैं। (d) समान संख्या में कार्बन परमाणु पाए जाते हैं, किन्तु अलग-अलग कार्यत्मक समूह पाए जाते हैं। 48 / 50 48. यौगिक CH₃ CH₂ CH₃ का IUPAC नाम क्या है? (a) प्रोपेन (b) ब्यूटेन (c) मीथेन (d) पेंटेन 49 / 50 49. आयरन का हीटिंग एलीमेंट बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है? (a) तांबा (b) नाइक्रोम (c) एल्युमीनियम (d) चाँदी 50 / 50 50. सिनवार ____________ का एक अयस्क है| (a) चाँदी (b) सोना (c) पारा (d) ताँबा Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin