[Hindi] भारतीय संसद (Indian Parliament) MCQ – SSC, IAS, CDS, UPPCS, BPSC, MPPCS Exam

1
20385
Share this Post On:

Last updated on May 6th, 2024 at 08:20 pm

Indian Parliament (भारतीय संसद) MCQ Objective Question in Hindi: Dear Readers, आज मैं Indian Polity का एक महत्वपूर्ण Chapter भारतीय संसद (Indian Parliament) का MCQ Question Hindi में share करने जा रहा हूं| भारतीय संसद MCQ में आपको Rajya Sabha (राज्यसभा) MCQ, राज्यसभा सभापति और उपसभापति MCQ, Lok Sabha (लोकसभा) MCQ, लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष MCQ, संसद का कार्य संचालन एवं विधायी प्रक्रिया MCQ पढ़ने को मिलेगा| भारतीय संसद MCQ में SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, UPPCS, IAS, CDS परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| इस अध्याय से पूछे गए प्रश्नों को अलग-अलग part में विभाजित किया गया है -Part-1 में वर्ष 1999-2022 तक के SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षा में भारतीय संसद, Rajya Sabha (राज्यसभा), राज्यसभा सभापति और उपसभापति, Lok Sabha (लोकसभा), लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, संसद का कार्य संचालन एवं विधायी प्रक्रिया में पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-2 में वर्ष 1991-2021 तक के UPPCS परीक्षा में भारतीय संसद, Rajya Sabha (राज्यसभा), राज्यसभा सभापति और उपसभापति, Lok Sabha (लोकसभा), लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, संसद का कार्य संचालन एवं विधायी प्रक्रिया में पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-3 में वर्ष 1993-2021 तक के IAS (UPSC) परीक्षा में भारतीय संसद, Rajya Sabha (राज्यसभा), राज्यसभा सभापति और उपसभापति, Lok Sabha (लोकसभा), लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, संसद का कार्य संचालन एवं विधायी प्रक्रिया में पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-4 में वर्ष 2009-2021 तक के CDS-1 and CDS-II परीक्षा में भारतीय संसद, Rajya Sabha (राज्यसभा), राज्यसभा सभापति और उपसभापति, Lok Sabha (लोकसभा), लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, संसद का कार्य संचालन एवं विधायी प्रक्रिया में पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Objective Question on Parliament (संसद का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi में जितने भी MCQ Question को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| Note- यदि आपलोगों को Crackgovexam द्वारा दी गई Indian Parliament MCQ पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके| Good luck with your studies and exam preparations!

Polity Chapterwise MCQ Quiz की महत्वपूर्ण विशेषताएं:
महत्वपूर्ण अध्याय का पता: यह Quiz आपको Polity के महत्वपूर्ण अध्याय को पहचानने में मदद करेगा, जिससे आप अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और सफलता पाने के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
प्रश्नों का अभ्यास: यह Quiz, Polity के प्रश्नों का अभ्यास करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको संपूर्ण अध्ययन सामग्री पर दोबारा गौर करने के बजाय, उन अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा जहां आपको अधिक अभ्यास और सुदृढीकरण की आवश्यकता हो।
समय प्रबंधन: आप इस Chapterwise Polity MCQ Quiz का बार-बार अभ्यास करके अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न को समय सीमा के अंदर हल करने का प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आत्म-मूल्यांकन: यह Quiz आपको आत्म-मूल्यांकन करने का मौका देता है, जिससे आप अपने ज्ञान को मूल्यांकित कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।

Prime Minister of India in Hindi

भारतीय संसद (Indian Parliament) MCQ
SSC CGL Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL Exam में भारतीय संसद से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CHSL Examवर्ष 2010 से 2023 तक SSC CHSL Exam में भारतीय संसद से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CPO Examवर्ष 2003 से 2023 तक SSC CPO Exam में भारतीय संसद से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC MTS and Other Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC MTS and Other Exam में भारतीय संसद से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
Important Information: crackgovexam के अनुभवी कंटेंट लेखकों की टीम पूरी लगन के साथ आपके लिये गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करती है। यदि आपलोगों को crackgovexam के द्वारा दिया गया फ्री पठन समग्री से लाभ हो रहा हो तो आर्थिक सहायता अवश्य करे जो आपकी सामर्थ्य हो, जिससे आपलोगों की और भी फ्री मदद किया जा सके- phonepe/Googlepay/paytm number – 6205564109

PART- 1: वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में भारतीय संसद (Indian Parliament) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

संसद QUIZ : वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में संसद से पूछे गए प्रश्न

1 / 248

1. भारतीय संविधान के भाग-V में अनुच्छेद ____________ सर्वोच्च न्यायालय के गठन, स्वतंत्रता, शक्तियों, अधिकार क्षेत्र और प्रक्रियाओं का वर्णन करते हैं। [RRB Group-D (13-12-2018) Shift-2]

2 / 248

2. भारतीय संविधान के अनुसार, केंद्रीय _______________ निकाय संसद कहलाती है| [SSC CHSL (10-3-2018) Shift-3]

3 / 248

3. 'संसद' शब्द ____________ को संदर्भित करता है| [SSC CGL (1-12-2022) Shift-1]

4 / 248

4. भारत में कानून बनाने का अंतिम अधिकार किसके पास होता है? [SSC MTS (19-8-2019) Shift-3]

5 / 248

5. भारत में सर्वोच्च कानून बनाने वाली संस्था कौन है? [SSC MTS (6-10-2017) Shift-2, SSC MTS (21-10-2017) Shift-1]

6 / 248

6. भारतीय संविधान के अधीन विधान की अवशिष्ट शक्तियां किसमें निहित होती है? [SSC CGL (31-8-2016) Shift-1]

7 / 248

7. निम्नलिखित में से कौन किसी लोकतांत्रिक देश की सबसे महत्वपूर्ण राजनैतिक संस्था है? [SSC CPO (7-7-2017) Shift-1]

8 / 248

8. भारतीय संसद __________ है| [SSC CPO (6-7-2017) Shift-1]

9 / 248

9. भारतीय संसद में कितने सदन है? [SSC MTS (16-9-2017) Shift-1, SSC MTS (18-7-2022) Shift-2]

10 / 248

10. भारत में दो सदनों वाली पहली निर्वाचित संसद किस वर्ष अस्तित्व में आई थी? [SSC CHSL (21-10-2020) Shift-2]

11 / 248

11. सरकार के संसदीय रूप का विचार कहाँ से लिया गया है? [SSC CHSL 2015, SSC CHSL 2013]

12 / 248

12. भारतीय संसद के भवन को ______________ कहा जाता है| [SSC CHSL (31-1-2017) Shift-2]

13 / 248

13. निम्नलिखित में से किसे देश के लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3]

14 / 248

14. भारतीय संसद भवन का डिजाइन ___________ द्वारा तैयार किया गया था| [SSC CHSL (18-1-2017) Shift-3]

15 / 248

15. भारत के संविधान के किस अध्याय में संसद के अनुच्छेदों पर चर्चा की गई है? [SSC MTS (25-7-2022) Shift-1]

16 / 248

16. भारतीय संसद का अर्थ है- [SSC CGL 2011]

17 / 248

17. संविधान के अनुसार, भारतीय संसद को कितने हिस्सों में विभाजित किया गया है? [SSC MTS (15-10-2017) Shift-3, SSC MTS (21-9-2017) Shift-1]

18 / 248

18. भारत की संसद में निम्नलिखित शामिल हैं- [SSC CGL (10-6-2019) Shift-1, SSC CPO 2007, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2008]

19 / 248

19. निम्नलिखित में से कौन से भारतीय संसद के संघटक हैं?
(i) राष्ट्रपति
(ii) राज्यसभा
(iii) लोकसभा

[SSC CGL (9-8-2017) Shift-2]

20 / 248

20. निम्न में से किस वर्ष पहली बार राज्यसभा गठित की गई थी? [SSC CGL (18-8-2021) Shift-1, SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2]

21 / 248

21. भारतीय संसद के उच्च सदन को ____________ भी कहा जाता है। [SSC MTS (16-8-2019) Shift-1, SSC CGL 2015]

22 / 248

22. भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है? [SSC CHSL (15-10-2020) Shift-3, SSC CHSL (9-1-2017) Shift-3, SSC MTS (8-10-2021) Shift-3, SSC CPO (2-7-2017) Shift-2, SSC CPO 2004, SSC CGL (8-9-2016) Shift-3]

23 / 248

23. भारत के राज्य सभा में कुल कितने सदस्य है? [SSC MTS (17-9-2017) Shift-3, SSC MTS (15-10-2017) Shift-2]

24 / 248

24. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है| इन 250 सदस्यों में से अधिकतम कितने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होते हैं? [SSC CHSL (15-3-2018) Shift-3, SSC CHSL (19-1-2017) Shift-1]

25 / 248

25. राज्य सभा के 245 सदस्यों में से कुल कितने निर्वाचित सदस्य होते हैं। [SSC MTS (5-10-2017) Shift-1]

26 / 248

26. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं? [SSC MTS (18-7-2022) Shift-3, SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2, SSC CHSL (14-10-2020) Shift-2, SSC CGL (11-8-2017) Shift-2, SSC CHSL (10-1-2017) Shift-2, SSC CHSL (23-1-2017) Shift-2, SSC MTS (5-10-2017) Shift-3, SSC MTS (14-10-2017) Shift-1, SSC CHSL 2013]

27 / 248

27. राज्य सभा के 245 सदस्यों में से कुल कितने राष्ट्रपति द्वारा मनोनित किए जाते हैं? [SSC MTS (5-10-2017) Shift-3]

28 / 248

28. भारतीय संविधान में राज्यसभा के सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से ली गई है? [SSC MTS (6-10-2021) Shift-3, SSC MTS 2011]

29 / 248

29. संविधान की निम्न में से किस अनुसूची के अनुसार, राज्यसभा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सीटों के आवंटन का प्रावधान है? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-3, SSC CHSL 2012]

30 / 248

30. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम कब पारित किया गया? [SSC MTS (21-8-2019) Shift-1]

31 / 248

31. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है? [SSC CGL (1-9-2016) Shift-2, SSC CHSL (15-1-2017) Shift-2]

32 / 248

32. राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए किसी भी व्यक्ति का भारतीय नागरिक और कम से कम आयु का होना आवश्यक है। [SSC MTS (19-7-2022) Shift-2, SSC MTS (19-7-2022) Shift-3, SSC MTS (12-10-2021) Shift-3, SSC CHSL (11-1-2017) Shift-3, SSC CGL (8-9-2016) Shift-3, SSC CPO (2-7-2017) Shift-1, SSC CPO 2007, SSC CGL 1999]

33 / 248

33. राज्यसभा के सदस्य बनने के लिए व्यक्ति की न्यूनतम योग्यता क्या है?
(I) वह भारतीय नागरिक होना चाहिए
(II) वह दिवालिया घोषित होना चाहिए
(III) वह कम से कम 30 वर्ष की आयु का होना चाहिए

[SSC CHSL (17-3-2018) Shift-1]

34 / 248

34. राज्य सभा का कार्यकाल जो मूल संविधान के अंतर्गत पांच वर्ष था, 42वें संशोधन द्वारा बढ़ाकर कितना कर दिया गया? [SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड 'सी' एवं 'डी') 2014]

35 / 248

35. राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल ____________ वर्षों का होता है| [SSC CHSL (9-1-2017) Shift-1, SSC CPO (5-6-2016) Shift-2, SSC CGL 2007, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008]

36 / 248

36. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन ____________ वर्षों की कालावधि के लिए होता है| [SSC CHSL (16-1-2017) Shift-1, SSC CPO (1-7-2017) Shift-1, SSC CHSL 2011, SSC CHSL 2010]

37 / 248

37. हर दो साल में राज्यसभा के कितने सदस्य निर्वाचित किये जाते हैं? [SSC CHSL (11-1-2017) Shift-2]

38 / 248

38. राज्यसभा को भंग करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सक्षम है? [SSC CGL 2004, SSC CGL 2003]

39 / 248

39. राज्य सभा को भंग किया जाता है- [SSC CPO 2008]

40 / 248

40. नई अखिल भारतीय सेवा बनाने के लिए प्रस्ताव पर तभी विचार किया जा सकता है- [SSC CGL 2012]

41 / 248

41. कोई नई अखिल-भारतीय सेवा किस प्रकार शुरू की जाती है? [SSC MTS 2011]

42 / 248

42. ____________ संसद को राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार दे सकती है| [SSC CGL (22-8-2017) Shift-1]

43 / 248

43. निम्नलिखित में से किसके संबंध में राज्यसभा को लोकसभा के अपेक्षाकृत अधिक अधिकार प्राप्त है? [SSC CGL 2003]

44 / 248

44. भारत के संविधान के अनुच्छेद ____________ के तहत, संसद के सदन की बैठक शुरू करने के लिए गणपूर्ति की संख्या सदन की कुल संख्या का दसवां हिस्सा होती है| [SSC CPO (16-3-2019) Shift-1]

45 / 248

45. राज्यसभा के कामकाज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3]

46 / 248

46. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है? [SSC MTS (13-10-2021) Shift-2]

47 / 248

47. निम्नलिखित में से कौन सा कथन राज्यसभा के संबंध में सही नहीं है? [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-3]

48 / 248

48. निम्नलिखित में से कौन स्वतंत्र भारत की पहली महिला शास्त्रीय नृत्यांगना थी जिन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था? [SSC CHSL (24-5-2022) Shift-3, SSC MTS (6-7-2022) Shift-1]

49 / 248

49. राज्यसभा के लिए नामित की गई प्रथम महिला फिल्म स्टार थी- [SSC CPO 2003]

50 / 248

50. निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा के पदेन अध्यक्ष होते हैं? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-3, SSC CHSL (16-1-2017) Shift-2]

51 / 248

51. राज्यसभा का सभापति कौन होता है? [SSC MTS (20-10-2021) Shift-3, SSC CHSL (22-1-2017) Shift-3, SSC MTS (20-9-2017) Shift-1]

52 / 248

52. राज्य सभा की अध्यक्षता ___________ द्वारा की जाती है, जबकि लोकसभा की अध्यक्षता _____________ द्वारा की जाती है। [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2]

53 / 248

53. किस सदन में अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता? [SSC CHSL 2013]

54 / 248

54. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में संसद के प्रत्येक सदन हेतु पृथक सचिवीय स्टाफ को परिभाषित किया गया है? [SSC CGL (18-8-2021) Shift-3]

55 / 248

55. महासचिव राज्यसभा को सहायता प्रदान करता है, जिसका पद किसके बराबर होता है? [SSC CHSL (24-1-2017) Shift-2]

56 / 248

56. राज्य सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे? [SSC MTS (23-10-2017) Shift-1]

57 / 248

57. 1994 के बाद, सामान्यतः एक वर्ष में राज्यसभा के कितने सत्र आयोजित किए जाते हैं? [SSC CPO (16-3-2019) Shift-1]

58 / 248

58. प्रथम लोक सभा का गठन कब हुआ था? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-1]

59 / 248

59. नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1]

60 / 248

60. पहली लोकसभा का पहला सत्र __________ को शुरू हुआ था। [SSC CHSL (8-7-2019) Shift-1]

61 / 248

61. 'हाउस ऑफ द पीपुल' को 'लोक सभा' का नाम किस वर्ष दिया गया था? [SSC CHSL 2010, SSC स्टेनोग्राफर 2011]

62 / 248

62. निम्नलिखित में से 'पोपुलर चैम्बर' किसे कहा जाता है? [SSC CGL (12-6-2019) Shift-1]

63 / 248

63. लोकसभा भारत की सदन का ______________ गृह है| [SSC CHSL (29-1-2017) Shift-3]

64 / 248

64. भारतीय संविधान के अनुसार, लोक सभा में सदस्यों की कुल संख्या____________से अधिक नहीं हो सकती है। [SSC MTS (22-10-2021) Shift-3, SSC CHSL (2-2-2017) Shift-2, SSC CPO (5-7-2017) Shift-2]

65 / 248

65. लोक सभा के निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या हो सकती है- [SSC CPO 2007]

66 / 248

66. लोकसभा के 552 सदस्यों में से _____________ सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। [SSC CPO (24-11-2020) Shift-2, SSC CHSL (8-2-2017) Shift-2]

67 / 248

67. भारतीय संविधान के अनुसार, लोक सभा में केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए __________ से अधिक सदस्य नहीं होंगे। [SSC MTS (12-7-2022) Shift-3]

68 / 248

68. भारत में कितने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं? [SSC CGL (9-12-2022) Shift-3]

69 / 248

69. लोकसभा में नामित सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी होती है? [SSC CGL (7-6-2019) Shift-3]

70 / 248

70. भारत के राष्ट्रपति एंग्लो-इंडियन समुदाय के अधिकतम __________ सदस्यों को लोक सभा में मनोनित कर सकते हैं, यदि उनकी राय में इसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। [SSC MTS (20-7-2022) Shift-1]

71 / 248

71. लोकसभा में राष्ट्रपति के द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं? [SSC CPO (4-7-2017) Shift-2]

72 / 248

72. यदि आंग्ल-भारतीय समुदाय को लोकसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त न हो, तो समुदाय के दो सदस्यों को नामित किया जा सकता है- [SSC CGL 2011, SSC CHSL 2011]

73 / 248

73. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो इंडियन समुदाय के सदस्यों को लोकसभा में नामित किया जा सकता है? [SSC CGL (12-6-2019) Shift-2]

74 / 248

74. संविधान द्वारा निम्नलिखित में से किनके लिए लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1]

75 / 248

75. भारत के संविधान के अनुच्छेद _____________ में 'अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा में सीटों के आरक्षण की अवधारणा' को रेखांकित किया गया है। [SSC CGL (13-8-2021) Shift-3, SSC CHSL (9-7-2019) Shift-1]

76 / 248

76. लोकसभा में कितनी सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित है? [SSC CHSL (17-1-2017) Shift-3]

77 / 248

77. लोक सभा के सदस्यों के चुनाव में निम्नलिखित में से किस विधि को प्रयुक्त किया जाता है? [SSC CPO 2012]

78 / 248

78. भारत में आम चुनाव किस सिद्धांत पर आधारित हैं? [SSC MTS 2013]

79 / 248

79. लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3]

80 / 248

80. भारत में लोकसभा चुनाव कौन आयोजित कराता है? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-3]

81 / 248

81. अमित भारत में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है। निर्वाचन क्षेत्रों की अधिकतम सीमा कितनी है जहाँ-जहाँ से वह चुनाव लड़ सकता है? [SSC MTS (7-7-2022) Shift-2]

82 / 248

82. प्रत्येक लोकसभा का सामान्य कार्यकाल ______________ वर्षों का होता है। [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-2]

83 / 248

83. लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? [SSC CHSL (20-1-2017) Shift-3]

84 / 248

84. लोक सभा का कार्यकाल कितनी बार 6 वर्ष तक बढ़ाया गया था? [SSC CPO 2010]

85 / 248

85. किस लोकसभा का कार्यकाल बढ़ाया गया था? [SSC CGL 2005]

86 / 248

86. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, कोई व्यक्ति संसद की किसी सीट को भरने के लिए चुने जाने के लिए तब तक अर्हित नहीं होगा, जब तक कि वह भारत का नागरिक न हो? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-2]

87 / 248

87. सांसद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? [SSC CGL 2008]

88 / 248

88. लोकसभा के चुनावों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम उम्र क्या है? [SSC CHSL (16-1-2017) Shift-3, SSC CPO (4-7-2017) Shift-2, SSC MTS (26-7-2022) Shift-1, SSC CGL 2005]

89 / 248

89. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?
(I) वह भारतीय नागरिक होना चाहिए
(II) वह कम से कम 25 वर्ष की आयु का होना चाहिए
(III) वह केन्द्रीय सरकार के अंतर्गत किसी लाभवित पद पर होना चाहिए?

[SSC CHSL (11-3-2018) Shift-2]

90 / 248

90. कौन-सा संविधान संशोधन अधिनियम संसद सदस्यों और विधान सभा सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित है ? [SSC CGL (7-9-2016) Shift-2]

91 / 248

91. सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवादों का फैसला कौन करता है? [SSC CGL (7-9-2016) Shift-3]

92 / 248

92. भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत, लोकसभा के किसी भी सदस्य की अयोग्यता से संबंधित किसी भी मुद्दे पर, अंतिम निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है? [SSC CHSL (10-7-2019) Shift-2, SSC CGL (7-6-2019) Shift-3]

93 / 248

93. भारतीय संसद में, कौन-सी परिस्थिति में सदन किसी सदस्य की सीट को रिक्त घोषित कर सकता है? [SSC CHSL (17-3-2018) Shift-3]

94 / 248

94. सांसद सदस्य संसद में अपनी सदस्यता गवां देगा यदि वह सत्रों से निरंतर अनुपस्थित रहे- [SSC CGL 2011]

95 / 248

95. संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन में न्यूनतम कितने सदस्य होने अनिवार्य है जिससे सदन की कार्यवाही चलती रहे? [SSC CPO (2-7-2017) Shift-1]

96 / 248

96. भारत के संविधान के अनुच्छेद 100(3) के तहत लोकसभा की बैठक शुरु करने के लिए अपेक्षित गणपूर्ति सदन के सदस्यों की कुल संख्या का ___________ होती है। [SSC CHSL (5-7-2019) Shift-3

97 / 248

97. लोकसभा में किसी भी कार्य को करने के लिए गणपूर्ति (कोरम) हेतु सदस्यों की न्यूनतम आवश्यक संख्या कितनी है? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-1, SSC CGL (27-8-2016) Shift-1]

98 / 248

98. संसद में आधिकारिक विपक्षी समूह के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए उसके कितने सदस्य होने चाहिए? [SSC CGL 2005]

99 / 248

99. भारतीय संसदीय प्रणाली, सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के लीडर जिसके पास सदन की कुल संख्या की ____________ सीटों से कम नहीं है, उसे सदन के विपक्षी दल का लीडर माना जाता है| [SSC CHSL (11-3-2018) Shift-2]

100 / 248

100. संसद में विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते एक अधिनियम द्वारा तय होते हैं जिसे संसद द्वारा वर्ष ___________ में पारित किया गया था। [SSC CGL (20-4-2022) Shift-2]

101 / 248

101. लोकसभा में विपक्ष के प्रथम नेता ___________ थे| [SSC CHSL (21-1-2017) Shift-3]

102 / 248

102. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह उल्लेख किया गया है कि लोकसभा में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष आवश्यक रूप से होना चाहिए? [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-1]

103 / 248

103. लोक सभा की अध्यक्षता कौन करता है? [SSC MTS (17-9-2017) Shift-3, SSC MTS (15-10-2017) Shift-1]

104 / 248

104. लोकसभा का मुख्य वक्ता कौन होता है? [SSC CHSL (19-3-2018) Shift-2]

105 / 248

105. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा के स्पीकर (अध्यक्ष) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है? [SSC MTS (14-10-2017) Shift-1]

106 / 248

106. लोक सभा अध्यक्ष के वेतन और भत्ते कौन निर्धारित करता है? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

107 / 248

107. लोकसभा के अध्यक्ष ______________ वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए कार्य करता है| [SSC CHSL (3-2-2017) Shift-3]

108 / 248

108. ______________ इस पद पर निर्वाचित किए जाने की तारीख, जिस लोक सभा में उसका निर्वाचन किया गया हो, से लेकर उसके भंग होने के बाद नई लोक सभा की प्रथम बैठक के ठीक पहले तक इस पर आसीन रहता है। [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-1]

109 / 248

109. लोकसभाध्यक्ष अपना इस्तीफा निम्न में से किसे सौंप सकते हैं? [SSC MTS (18-10-2021) Shift-2, SSC CGL (3-9-2016) Shift-1, SSC CGL 2010]

110 / 248

110. लोकसभा के अध्यक्ष को उसके पद से किसके द्वारा हटाया जा सकता है? [SSC CGL (4-9-2016) Shift-3]

111 / 248

111. लोकसभा में वोटिंग के दौरान पहले चरण में कौन मत नहीं डाल सकता? [SSC CHSL (12-3-2018) Shift-1]

112 / 248

112. लोकसभा में बराबर मत होने पर, निम्नलिखित में से कौन केवल निर्णायक मत कर सकता है? [SSC CHSL (11-3-2018) Shift-3]

113 / 248

113. लोकसभा के अध्यक्ष का वोट______________कहलाता है| [SSC CPO (5-7-2017) Shift-1]

114 / 248

114. लोकसभा में प्रश्नों की स्वीकार्यता का फैसला कौन करता है? [SSC CHSL (8-7-2019) Shift-1]

115 / 248

115. लोकसभा की सभी संसदीय समितियों के अध्यक्ष को कौन नियुक्त करता है? [SSC CHSL (11-3-2018) Shift-1]

116 / 248

116. संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? [SSC CGL (27-8-2016) Shift-3]

117 / 248

117. अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष द्वारा एक नियमित अध्यक्ष के चुने जाने तक कार्य करता है, इनका चुनाव आमतौर पर किस माध्यम द्वारा होता है- [SSC CPO (7-6-2016) Shift-1]

118 / 248

118. निम्न में से कौन लोकसभा के अध्यक्ष 'प्रोटेम' (अस्थायी) की नियुक्ति करता है? [SSC CGL (23-8-2021) Shift-3]

119 / 248

119. 16वीं लोकसभा के प्रो-टेम स्पीकर कौन थे? [SSC MTS (12-10-2021) Shift-1]

120 / 248

120. लोकसभा के पहले स्पीकर कौन थे? [SSC CHSL (24-1-2017) Shift-3, SSC CGL 2015, SSC CGL 2012, SSC CHSL 2015, SSC CPO 2006, SSC MTS 2011]

121 / 248

121. निम्नलिखित में से किसे लोकसभा के पहले उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था? [SSC CHSL (9-7-2019) Shift-3, SSC CPO (13-12-2019) Shift-2, SSC CHSL (17-1-2017) Shift-1]

122 / 248

122. निम्नलिखित में से लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष का नाम बताइए? [SSC CGL (28-8-2016) Shift-3, SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड 'सी' एवं 'डी') 2014]

123 / 248

123. निम्नलिखित में से 15 वीं लोकसभा का अध्यक्ष कौन था/थी? [SSC CHSL (5-7-2019) Shift-2]

124 / 248

124. लोकसभा की दूसरी महिला अध्यक्ष का नाम क्या है? [SSC CPO (16-3-2019) Shift-2]

125 / 248

125. छठवीं लोकसभा के अध्यक्ष का नाम, जो बाद में भारत के राष्ट्रपति बने, _______________ था| [SSC CHSL (27-1-2017) Shift-1]

126 / 248

126. 17 वीं लोकसभा अध्यक्ष कौन है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1]

127 / 248

127. निम्न में से कौन उस समिति का हिस्सा नहीं है, जिसका निर्माण केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में प्रधानमंत्री को सुझाव प्रदान करने के लिए किया गया है? [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-3]

128 / 248

128. ____________ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करती है तथा सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटा सकती है| [SSC CGL (23-8-2017) Shift-3]

129 / 248

129. ___________ संघ सूची और समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाती है| [SSC CGL (21-8-2017) Shift-1]

130 / 248

130. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में संसद के प्रत्येक सदन हेतु पृथक सचिवीय स्टाफ को परिभाषित किया गया है? [SSC CGL (18-8-2021) Shift-3]

131 / 248

131. लोकसभा सचिवालय सीधे किसके नियंत्रण में आता है? [SSC CGL (6-9-2016) Shift-3]

132 / 248

132. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक पुस्तिका में उन शब्दों और अभिव्यक्तियों की सूची दी गई है जिन्हें लोकसभा और राज्यसभा दोनों में असंसदीय माना जाएगा। निम्नलिखित में से कौन सा शब्द असंसदीय घोषित नहीं किया गया है? [SSC CGL (12-12-2022) Shift-2]

133 / 248

133. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद के सत्रों से संबंधित है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3]

134 / 248

134. संसद प्रत्येक वर्ष ___________ सत्र आयोजित करती है| [SSC CHSL (31-1-2017) Shift-1]

135 / 248

135. एक वर्ष में लोकसभा के सामान्यतः कितने सत्र आयोजित किए जाते हैं? [SSC CGL (13-6-2019) Shift-2]

136 / 248

136. भारत में प्राय: तीन संसदीय सत्र होते हैं, नामतः बजट सत्र, मानसून सत्र तथा ____________ [SSC CHSL (17-3-2018) Shift-3]

137 / 248

137. भारतीय संविधान के अनुसार, संसद के दोनों सदनों का अधिवेशन एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार बुलाना जरूरी है? [SSC CPO 2006, SSC CHSL (17-3-2018) Shift-1]

138 / 248

138. संसद के प्रत्येक सदन को बुलाने का अधिकार ____________ के पास है। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2, SSC CGL (10-6-2019) Shift-1, SSC MTS (21-10-2017) Shift-3]

139 / 248

139. संसद के किसी सदन के दो सत्रों के बीच अंतराल किससे अधिक नहीं होना चाहिए? [SSC CGL 2008, SSC CGL 2005, SSC CGL 2004, SSC CGL 2002, SSC CGL 2000, SSC MTS (31-10-2017) Shift-2]

140 / 248

140. भारतीय संसद के सदनों का सत्रावसान किसके द्वारा किया जाता है? [SSC CHSL (12-3-2018) Shift-1]

141 / 248

141. निम्नलिखित में से कौन दोनो सदनों को स्थगित करता है? [SSC MTS (16-10-2017) Shift-2]

142 / 248

142. लोकसभा सत्र स्थगित करने का अधिकार किसे है? [SSC CGL (10-9-2016) Shift-2]

143 / 248

143. संसदीय शब्दावली में 'समापन' से क्या आशय है? [SSC CGL 2012]

144 / 248

144. संसद के सत्रावसान और नए सत्र में पुनर्गठन के मध्य की अवधि __________ कहलाती है। [SSC MTS (21-7-2022) Shift-2]

145 / 248

145. निम्नलिखित में से किसके पास लोकसभा को भंग करने की शक्ति है? [SSC MTS (21-10-2017) Shift-2]

146 / 248

146. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह उल्लेख करता है कि संसद में कामकाज हिंदी या अंग्रेजी में किया जाएगा? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-2]

147 / 248

147. लोकसभा की बहस किस भाषा में मुद्रित होती है? [SSC CHSL (22-1-2017) Shift-2]

148 / 248

148. भारत में, संसदीय बैठक का पहला घंटा _____________ के लिए निर्धारित होता है| [SSC CHSL (19-3-2018) Shift-2, SSC MTS (19-8-2019) Shift-2]

149 / 248

149. जब संसद सत्र में होता है, तो सबसे पहले कौन सा काल से शुरु होता है? [SSC MTS (4-10-2017) Shift-2, SSC MTS (11-7-2022) Shift-2]

150 / 248

150. लोकसभा में किसी विशेष दिन पर चर्चा के लिए स्वीकृत मौखिक उत्तरों के लिए तारांकित प्रश्नों की अधिकतम संख्या कितनी होती है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2]

151 / 248

151. निम्नलिखित में से कौन सा संसदीय प्रश्न का एक प्रकार नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2]

152 / 248

152. ___________ संसद के सदस्यों के लिए औपचारिक रूप से निर्धारित उपकरण नहीं है| [SSC CHSL (6-3-2018) Shift-1]

153 / 248

153. भारतीय संसद द्वारा विश्व संसदीय प्रणालियों में कौन-सी अभिनव चर्चा प्रक्रिया समाविष्ट की गई है? [SSC CGL 2011]

154 / 248

154. भारतीय संसद के परिप्रेक्ष्य में शून्य-काल किसे कहते हैं? [SSC CGL (13-6-2019) Shift-1]

155 / 248

155. भारतीय संसद के कामकाज में 'शून्यकाल' का अर्थ है- [SSC CHSL 2010, SSC स्टेनोग्राफर 2011]

156 / 248

156. निम्न में से कौन-सा प्रशासन पर विधायी नियंत्रण के अंतर्गत नहीं आता? [SSC CHSL 2010]

157 / 248

157. संसदीय कार्यवाही में, 'शून्यकाल के दौरान लॉटरी (Ballot) में उनकी प्राथमिकता के अनुसार प्रति दिन कितने मामलों को उठाने की अनुमति दी जाती है? [SSC CHSL (8-7-2019) Shift-3]

158 / 248

158. ___________ किसी सदस्य द्वारा सदन के समक्ष किसी मामले पर बहस को संक्षिप्त करने के लिए पेश किया गया एक प्रस्ताव है। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1]

159 / 248

159. कौन से सभा के सदस्य कह सकते हैं कि उनके मंत्रियों की परिषद में 'कोई विश्वास नहीं है? [SSC MTS (16-10-2017) Shift-3]

160 / 248

160. लोकसभा में 'अविश्वास प्रस्ताव' पारित होने पर किसे इस्तीफा देना पड़ता है? [SSC MTS (21-8-2019) Shift-2]

161 / 248

161. संसद में 'अविश्वास प्रस्ताव' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(1) संविधान में इसका कोई उल्लेख नहीं है।
(2) एक 'अविश्वास प्रस्ताव' के बाद दूसरा ‘अविश्वास प्रस्ताव' प्रस्तुत करने के लिए छः माह की अवधि अवश्य होनी चाहिए।
(3) सदन में प्रस्तुत करने से पहले कम-से-कम 100 व्यक्ति उस प्रस्ताव का समर्थन अवश्य करें।
(4) यह केवल लोक सभा में प्रस्तुत किया जा सकता है।

[SSC Tax Asst. 2009]

162 / 248

162. निम्न में से कौन-सा कथन अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में असत्य है? [SSC CGL (20-4-2022) Shift-2]

163 / 248

163. जब किसी संसद सदस्य को यह लगे कि किसी मंत्री ने मामले के तथ्यों को छुपाकर सदन का विशेषाधिकार भंग किया है, तो उसके द्वारा उठाया गया प्रस्ताव क्या कहलाता है? [SSC CGL (11-9-2016) Shift-2]

164 / 248

164. प्रश्नकाल के बाद, लोकसभा के किसी सदस्य द्वारा जनता के महत्व के किसी निश्चित विषय पर विचार-विमर्श हेतु कार्यकारी का ध्यान आकर्षण करने के लिए रखा गया प्रस्ताव क्या कहलाता है? [SSC CGL (27-8-2016) Shift-3]

165 / 248

165. भारत के संविधान के किस नियम के तहत, लोकसभा में चर्चा में सदन के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव शामिल नहीं है? [SSC MTS (26-10-2021) Shift-1]

166 / 248

166. (लोकसभा में कार्य संचालन और आचरण की नियमावली का) नियम ____________ संसद भवन के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव पेश किए जाने से संबंधित नहीं है, इसलिए इस नियम के तहत मामलों पर चर्चा के बाद मतदान नहीं हो सकता है। [SSC CGL (12-6-2019) Shift-3]

167 / 248

167. ऐसे मामले जो 'व्यवस्था का प्रश्न' नहीं हैं, उन्हें लोकसभा के नियम __________ के तहत विशेष उल्लेख के जरिए उठाया जा सकता है। [SSC CHSL (8-7-2019) Shift-3]

168 / 248

168. संसद के दोनों सदनों और उसकी समितियों और सदस्यों की शक्तियों, विशेषाधिकार और बचाव के बारे में मुख्य रूप से भारत के संविधान के अनुच्छेद __________ में उल्लेख किया गया है। [SSC CHSL (8-7-2019) Shift-2]

169 / 248

169. _____________ सदन के समक्ष एक विधायी प्रस्ताव का एक मसौदा होता है। [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-2]

170 / 248

170. अधिनियम बनने के लिए भारत की संसद के दोनों सदनों में जिसका पारित होना आवश्यक हो उस विधायी प्रस्ताव के मसौदे को क्या कहा जाता है? [SSC MTS (20-7-2022) Shift-2]

171 / 248

171. किसी विधेयक को कानून बनाने के लिए उसे_______________ की मंजूरी ज़रूरी है। [SSC MTS (31-10-2017) Shift-1]

172 / 248

172. निम्नलिखित में से कहाँ कानून बनाने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है? [SSC MTS (19-9-2017) Shift-1]

173 / 248

173. कौन सा विधेयक भारत के राष्ट्रपति के पूर्व अनुमति के बिना प्रस्तावित किया जा सकता है? [SSC CHSL (19-3-2018) Shift-3]

174 / 248

174. गैर-धन विधेयक के संसद के हर सदन में कितने वचन (Reading) होते हैं? [SSC CPO 2007]

175 / 248

175. भारतीय संसद में कोई विधेयक प्रवर समिति को भेजा जा सकता है- [SSC CPO 2004]

176 / 248

176. संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित होने और ___________ द्वारा सहमति के बाद कोई विधेयक संसद का अधिनियम बन जाता है। [SSC CGL (18-4-2022) Shift-1]

177 / 248

177. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में 'धन विधेयक' की परिभाषा दी गई है? [SSC MTS (21-7-2022) Shift-1, SSC CHSL (9-6-2022) Shift-2, SSC MTS (8-10-2021) Shift-1, SSC CHSL (20-10-2020) Shift-2, SSC CHSL (23-3-2018) Shift-1]

178 / 248

178. संसद में, कोई विधेयक धन विधेयक है या नही इस पर अंतिम निर्णय कौन लेता है? [SSC CGL (13-6-2019) Shift-1, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006, SSC CGL (10-9-2016) Shift-1, SSC CPO (4-6-2016) Shift-1, SSC CGL 2008, SSC CGL 2007]

179 / 248

179. धन विधेयक सर्वप्रथम संसद के किस सदन में प्रस्तावित किया जाता है? [SSC CPO (3-7-2017) Shift-1]

180 / 248

180. निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जा सकता है? [SSC CGL (7-12-2022) Shift-3, SSC CGL 2002]

181 / 248

181. लोकसभा में कोई भी धन-विधेयक निम्न में से किसकी पूर्वानुमति लिए बिना प्रस्तुत नहीं किया जा सकता? [SSC CPO 2003]

182 / 248

182. राज्य सभा किसी भी पैसे से संबंधित कानून को अस्वीकार नहीं कर सकती, लेकिन उसे विलंबित कर सकती है। कितने दिनों के लिए वह विलंबित हो सकती है? [SSC MTS (16-10-2017) Shift-1]

183 / 248

183. लोकसभा द्वारा पारित धन-विधेयक, राज्यसभा द्वारा भी पारित मान लिया जाता है, यदि राज्यसभा उस पर किस समय-सीमा में कार्य संपादन न कर सके? [SSC CGL 2000]

184 / 248

184. कौन से बिल को राज्यसभा में पारित नहीं किया जा सकता? [SSC CHSL (10-1-2017) Shift-3]

185 / 248

185. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद के अनुसार, राज्यसभा में धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता? [SSC CGL (17-8-2021) Shift-2]

186 / 248

186. संसद में धन विधेयकों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? [SSC CGL (18-4-2022) Shift-1]

187 / 248

187. निम्न श्रेणियों में से किसके विधेयक केवल लोकसभा में ही प्रारंभ किए जा सकते हैं? [SSC CGL 2002]

188 / 248

188. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद कुछ मामलों में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का उल्लेख करता है? [SSC MTS (8-7-2022) Shift-1]

189 / 248

189. संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन कब बुलाया जाता है? [SSC CPO 2004]

190 / 248

190. संसद के दोनों सदनों में किसी धनेतर (नॉनमनी) विधेयक संबंधी असहमति होने पर- [SSC CGL 2000]

191 / 248

191. भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को कौन आहूत करता है? [SSC CHSL (19-3-2018) Shift-3]

192 / 248

192. भारत के राष्ट्रपति द्वारा बुलाई गई संयुक्त बैठक की अध्यक्षता निम्नलिखित में से कौन करता है ? [SSC CPO (2-7-2017) Shift-1, SSC MTS (8-10-2021) Shift-3, SSC CGL (12-6-2019) Shift-2, SSC CHSL (5-7-2019) Shift-3, SSC CPO (4-6-2016) Shift-1, SSC CGL 2015, SSC CGL 2013]

193 / 248

193. लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? [SSC CHSL (24-5-2022) Shift-2]

194 / 248

194. संसद के दोनों सदनों की 'संयुक्त बैठक' को भेजे गए विधेयक का पारित होना होता है- [SSC CGL 2008]

195 / 248

195. भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, वार्षिक केंद्रीय बजट को __________ कहा जाता है। [SSC MTS (25-7-2022) Shift-1]

196 / 248

196. भारत का संविधान बजट को _____________ के रूप में दर्शाता है| [SSC CHSL (16-3-2018) Shift-2]

197 / 248

197. भारतीय संसद में वित्तीय बजट कौन प्रस्तुत करता है? [SSC CHSL (8-1-2017) Shift-3]

198 / 248

198. निम्नलिखित में से किसने सर्वाधिक बार भारत का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1]

199 / 248

199. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत का पहला पेपरलेस बजट है? [SSC CGL (18-4-2022) Shift-1]

200 / 248

200. वित्तीय बिल के मामले में टोकन कटौती द्वारा कम की जाने वाली राशि (रुपये में) क्या है? [SSC MTS (10-10-2017) Shift-1]

201 / 248

201. जब तक नई संसद संपूर्ण वर्ष के लिए बजट पारित नहीं करती, तब तक सरकार को प्रशासनिक ख़र्चे पूरे करने की अनुमति कैसे प्राप्त होती है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1]

202 / 248

202. केंद्रीय बजट के बारे में दिए गए कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?
(I) लेखानुदान केवल सरकारी बजट के व्यय पक्ष से संबंधित है।
(II) लेखानुदान और अंतरिम बजट एक समान नहीं होते हैं।
(III) एक अंतरिम बजट एक पूर्ण बजट के समान एक पूर्ण वित्तीय विवरण देता है।

[SSC CGL (21-4-2022) Shift-3]

203 / 248

203. भारत के केंद्रीय बजट और रेलवे बजट का किस वर्ष में विलय किया गया था? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3]

204 / 248

204. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लोक सभा के बारे में सही नहीं है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-2]

205 / 248

205. फरवरी 2020 की स्थिति के अनुसार, लोकसभा में कितने सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं? [SSC CHSL (17-3-2020) Shift-1]

206 / 248

206. 17वीं लोकसभा की राज्यवार सूची के अनुसार लोकसभा में बिहार को कितनी सीटें आवंटित की गई हैं? [SSC MTS (6-10-2021) Shift-3]

207 / 248

207. पश्चिम बंगाल में कुल ____________ संसदीय सीटें(लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) हैं| [SSC CGL (20-8-2017) Shift-3]

208 / 248

208. उत्तराखंड में कुल __________ संसदीय सीटें (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) हैं| [SSC CGL (22-8-2017) Shift-2]

209 / 248

209. राजस्थान में कितने लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्र हैं? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-2]

210 / 248

210. पंजाब की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या _____________ है| [SSC CHSL (8-2-2017) Shift-3]

211 / 248

211. चंडीगढ़ की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (19-1-2017) Shift-3]

212 / 248

212. हरियाणा की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (20-1-2017) Shift-1]

213 / 248

213. दिसंबर 2020 तक, गुजरात से लोकसभा सदस्यों का राज्यवार प्रतिनिधित्व कितना है? [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-2]

214 / 248

214. सितंबर 2020 की स्थिति के अनुसार महाराष्ट्र की लोकसभा में सदस्यों की संख्या कितनी है? [SSC MTS (2-11-2021) Shift-3, SSC CHSL (21-1-2017) Shift-2]

215 / 248

215. गोवा की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या ______________ हैं| [SSC CHSL (7-2-2017) Shift-3]

216 / 248

216. तमिलनाडु की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या है? [SSC CHSL (7-2-2017) Shift-2]

217 / 248

217. आंध्र प्रदेश की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (3-2-2017) Shift-1]

218 / 248

218. केरल की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (8-2-2017) Shift-1]

219 / 248

219. कर्नाटक की संसदीय सीटों (लोकसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (19-1-2017) Shift-2]

220 / 248

220. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त लोकसभा में किन दो राज्यों का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है? [SSC CGL 2005]

221 / 248

221. भारत की लोकसभा में कौन से राज्य की सबसे अधिक सीटें हैं? [SSC CHSL (3-2-2017) Shift-1]

222 / 248

222. निम्नलिखित में से किस राज्य के प्रतिनिधि लोकसभा में सबसे अधिक है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-2]

223 / 248

223. जनवरी 2020 तक, राज्यसभा में अधिकतम सीटें ___________ की थीं। [SSC CGL (9-3-2020) Shift-3]

224 / 248

224. उत्तर प्रदेश की संसदीय सीटों की संख्या (राज्यसभा) है- [SSC CHSL (23-1-2017) Shift-1, SSC CPO (11-12-2019) Shift-1]

225 / 248

225. महाराष्ट्र में कुल____________ संसदीय सीटें (राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र) हैं| [SSC CGL (19-8-2017) Shift-3, SSC CHSL (30-5-2022) Shift-2]

226 / 248

226. तमिलनाडु की संसदीय सीटों (राजसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (24-1-2017) Shift-1]

227 / 248

227. कर्नाटक की संसदीय सीटों (राज्यसभा) की संख्या ________है| [SSC CHSL (18-1-2017) Shift-1]

228 / 248

228. पश्चिम बंगाल की संसदीय सीटों (राज्यसभा) की संख्या है| [SSC CHSL (21-1-2017) Shift-3]

229 / 248

229. उड़ीसा में कुल __________ संसदीय सीटें (राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र) है| [SSC CGL (21-8-2017) Shift-3]

230 / 248

230. असम राज्य से राज्यसभा की कितनी सीटें आती हैं? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-3]

231 / 248

231. पंजाब में कुल ____________ संसदीय सीटें (राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र) है| [SSC CGL (17-8-2017) Shift-2]

232 / 248

232. हिमाचल प्रदेश की संसदीय सीटों (राज्यसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (23-3-2018) Shift-2]

233 / 248

233. छत्तीसगढ़ की संसदीय सीटों (राज्यसभा) की संख्या कितनी है? [SSC CHSL (23-3-2018) Shift-3]

234 / 248

234. सिक्किम में कुल ___________ संसदीय सीटें (राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र) है| [SSC CGL (18-8-2017) Shift-2]

235 / 248

235. त्रिपुरा में कुल__________ संसदीय सीटें (राज्यसभा निर्वाचन क्षेत्र) हैं| [SSC CGL (19-8-2017) Shift-2]

236 / 248

236. अप्रैल 2022 तक लोकसभा के कितने आम चुनाव हुए हैं? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-2]

237 / 248

237. 2019 के चुनावों के बाद निर्वाचित लोकसभा _________ लोकसभा है| [SSC CGL (9-3-2020) Shift-2]

238 / 248

238. 17वीं लोक सभा के सदन के नेता कौन है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-2]

239 / 248

239. वर्ष 2009 में, निम्नलिखित में से किसे 15वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था? [SSC MTS (20-10-2021) Shift-2]

240 / 248

240. निम्नलिखित में से कौन सा लोक सभा का एक महत्वपूर्ण काम होता है? [SSC MTS (22-9-2017) Shift-3]

241 / 248

241. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने निम्नलिखित में से किस वर्ष के लोकसभा चुनाव में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया? [SSC MTS (27-10-2021) Shift-1]

242 / 248

242. निम्नलिखित में से कौन भारत के संसद के दोनों सदनों में से किसी का भी सदस्य नहीं होता हैं?
(I) भारत के प्रधानमंत्री
(II) भारत के वित्तमंत्री
(III) भारत के राष्ट्रपति

[SSC CHSL (11-3-2018) Shift-1]

243 / 248

243. संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) को 23 दिसंबर __________ में पेश किया गया था| [SSC CHSL (8-7-2019) Shift-2]

244 / 248

244. संसद का कौन-सा अधिनियम भारत में राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए सरकार के लिए लक्ष्य निर्धारित करता है? [SSC MTS (16-8-2019) Shift-3]

245 / 248

245. भारत की अंतःकालीन संसद में कितने सदस्य थे? [SSC CHSL 2014]

246 / 248

246. निम्न में से कौन-सा संसद से संबंधित नहीं है? [SSC CHSL 2011]

247 / 248

247. भारत में संसदीय ढांचे में दो अस्थायी सदनों का नाम बताइए। [SSC MTS 2014]

248 / 248

248. निम्नलिखित में से कौन भारत में कानूनों को बनाता है? [SSC CPO 2012]

Your score is

PART- 2: वर्ष 1991 से 2021 तक UPPCS परीक्षाओं में भारतीय संसद से पूछे गए MCQ हिंदी में

  1. भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियां किसमें सन्निहित हैं-
    (a) राष्ट्रपति
    (b) राज्य
    (c) केन्द्रीय मंत्रिमण्डल
    (d) संसद
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1991]
  2. भारतीय संसद में शामिल है-
    (a) केवल लोकसभा
    (b) केवल राज्यसभा
    (c) केवल लोकसभा एवं राज्यसभा
    (d) लोकसभा, राज्यसभा एवं राष्ट्रपति
    Ans- d [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015, UPPCS (Pre) 2012, UPPCS (Pre) 2014]
  3. राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन किस वर्ष में हुआ?
    (a) 1950 में
    (b) 1951 में
    (c) 1952 में
    (d) 1953 में
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2017]
  4. राज्यसभा में राज्यों को प्रतिनिधित्व निम्नांकित में से किस आधार पर दिया जाता है?
    (a) प्रत्येक राज्य के लिए बराबर
    (b) उनकी जनसंख्या के अनुपात में स्थान
    (c) उनके क्षेत्रफल के अनुपात में स्थान
    (d) उनके राजस्व के अनुपात में स्थान
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1993]
  5. राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल कितने वर्ष होता है-
    (a) 3 वर्ष
    (b) 5 वर्ष
    (c) 6 वर्ष
    (d) 2 वर्ष
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1992]
  6. राज्यसभा के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है-
    (a) इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
    (b) इसके आधे सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
    (c) इसके आधे सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
    (d) इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1994]
  7. निम्नलिखित में से राज्य-सभा के विषय में कौन सही है?
    (A) यह भंग नहीं की जा सकती है|
    (B) इसका कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है|
    (C) प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है|
    (D) इसके सदस्य 25 वर्ष से कम आयु के नहीं होंग|
    नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें-
    कूट:
    (a) A, B और C
    (b) B, C और D
    (c) A और C
    (d) B और D
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2014]
  8. निम्नलिखित में से किसके संबंध में राज्यसभा का अनन्य अधिकार है?
    (a) राष्ट्रपति को अपदस्थ करने हेतु कार्यवाही प्रारंभ करना
    (b) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को अपदस्थ करने हेतु कार्यवाही करना
    (c) एक नई अखिल भारतीय सेवा के सृजन हेतु संस्तुति करना
    (d) उपरोक्त कोई नहीं
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2018, UPPCS (Pre) 1997]
  9. निम्न में कौन राज्यसभा का अध्यक्ष होता है?
    (a) प्रधानमंत्री
    (b) भारत के उपराष्ट्रपति
    (c) वह व्यक्ति जो इस पद के लिए चुना जाता है
    (d) भारत के राष्ट्रपति
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1993]
  10. किस सभा का अध्यक्ष उसका सदस्य नहीं होता है-
    (a) राज्य सभा
    (b) लोक सभा
    (c) विधानसभा
    (d) विधान परिषद्
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1992]
  11. लोक सभा में ऐंग्लो-इंडियन समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिए प्रावधान संविधान में किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है?
    (a) 331
    (b) 221
    (c) 121
    (d) 130
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2013, UPPCS (Pre) Re-Exam 2015]
  12. राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय समुदाय से कितने सदस्यों को नामित कर सकता है, यदि वह इस राय का है कि लोकसभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है?
    (a) 3
    (b) 5
    (c) 1
    (d) 2
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2014]
  13. लोकसभा में केंद्र शासित क्षेत्रों का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व कितना हो सकता है?
    (a) 15
    (b) 20
    (c) 25
    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2018]
  14. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के सर्वाधिक प्रतिनिधि निर्वाचित करता है?
    (a) आन्ध्र प्रदेश
    (b) बिहार
    (c) मध्य प्रदेश
    (d) महाराष्ट्र
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1997]
  15. निम्नांकित राज्यों में अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा में स्थान आरक्षित नहीं है-
    (a) केरल तथा तमिलनाडु
    (b) कर्नाटक तथा केरल
    (c) तमिलनाडु तथा कर्नाटक
    (d) उपरोक्त सभी
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1998]
  16. किस राज्य में लोकसभा में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण नहीं है?
    (a) अरुणाचल प्रदेश
    (b) जम्मू तथा कश्मीर
    (c) मेघालय
    (d) उपरोक्त सभी
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2000]
  17. लाभ का पद परिभाषित हुआ है-
    (a) संविधान द्वारा
    (b) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
    (c) संघीय मन्त्रिपरिषद् द्वारा
    (d) संसद द्वारा
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2000]
  18. लाभ के पद (Office of profit) का निर्णय कौन करेगा?
    (a) राष्ट्रपति एवं राज्यपाल
    (b) संघीय संसद
    (c) उच्चतम न्यायालय
    (d) संघ लोक सेवा आयोग
    Ans- (a) तथा (b) [UPPCS (Pre) 2006]
  19. संसद के सदस्य की निरर्हताओं से सम्बन्धित प्रश्न का विनिश्चय करते समय राष्ट्रपति निम्नलिखित में से किसकी राय प्राप्त करेगा?
    (a) भारत के मुख्य न्यायाधीश की
    (b) भारत के निर्वाचन आयोग की
    (c) भारत के महान्यायवादी की
    (d) लोकसभा के अध्यक्ष की
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2015]
  20. बिना अनुमति के कितने दिन संसद से अनुपस्थित रहने पर किसी संसद को अयोग्य घोषित किया जा सकता है?
    (a) 30 दिन
    (b) 60 दिन
    (c) 90 दिन
    (d) 120 दिन
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2018]
  21. लोकसभा का अधिवेशन गठित करने हेतु गणपूर्ति (कोरम) कितनी है?
    (a) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का छठवां भाग
    (b) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का दसवाँ भाग
    (c) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का चौथा भाग
    (d) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का तीसरा भाग
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2017]
  22. लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक तौर पर एक राजनीतिक दल अथवा राजनीतिक दलों के गठबन्धन को विपक्ष की मान्यता देने हेतु कम से कम होने चाहिए –
    (a) 50 सदस्य
    (b) 55 सदस्य
    (c) 80 सदस्य
    (d) लोक सभा की कुल सदस्यता का 1/3
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2006]
  23. लोकसभा अध्यक्ष को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व पद से हटाया जा सकता है-
    (a) प्रधानमंत्री की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्वारा|
    (b) यदि लोकसभा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दे|
    (c) यदि लोकसभा और प्रधानमंत्री इस प्रकार का निर्णय ले लें|
    (d) यदि संसद के दोनों सदन इस आशय का प्रस्ताव पारित करें|
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2007]
  24. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन एक उपबंधित करता है कि मत बराबर होने की दशा में लोकसभा के अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा और वह उसका प्रयोग करेगा?
    (a) अनुच्छेद 99
    (b) अनुच्छेद 103
    (c) अनुच्छेद 100
    (d) अनुच्छेद 102
    Ans- c [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015]
  25. ‘प्रोटेम स्पीकर’ सामान्यत: किसे नियुक्त किया जाता है?
    (a) पिछली लोकसभा के अध्यक्ष को
    (b) पिछली लोकसभा के उपाध्यक्ष को
    (c) नव-निर्वाचित लोकसभा के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक को|
    (d) पिछली लोकसभा के विपक्ष के नेता को|
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2017]
  26. प्रो-टेम स्पीकर का कर्त्तव्य होता है-
    (a) स्पीकर की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करना|
    (b) सदस्यों को शपथ दिलाना|
    (c) स्थानापन्न रूप से स्पीकर का कार्य करना जब स्पीकर के चुनाव की सम्भावना न हो|
    (d) केवल सदस्यों के चयन प्रमाणपत्रों को चेक करना कि वह सही है|
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2010]
  27. प्रथम स्पीकर जिनके विरुद्ध लोकसभा में अविश्वास का प्रस्ताव लाया गया था-
    (a) बी. आर. जाखड़
    (b) जी. बी. मावलंकर
    (c) हुकुम सिंह
    (d) के. एम. हेगड़े
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2000, UPPCS (Pre) 2005]
  28. निम्नलिखित में से कौन प्रथम जनजातीय लोकसभा अध्यक्ष थे?
    (a) जी. वी. मावलंकर
    (b) जी.एम.सी. बालयोगी
    (c) मनोहर जोशी
    (d) पी. ए. संगमा
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2015]
  29. लोकसभा का सचिवालय सीधे नियंत्रित होता है-
    (a) केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा
    (b) संसदीय मामलों के मन्त्रालय द्वारा
    (c) प्रधानमंत्री द्वारा
    (d) लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1997]
  30. एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है –
    (a) एक बार
    (b) दो बार
    (c) तीन बार
    (d) चार बार
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1995]
  31. भारतीय संसद की कार्यवाही में ‘शून्य काल’ का अर्थ है
    (a) सत्र का प्रथम घंटा
    (b) जब विशेषाधिकार प्रस्ताव स्वीकृत होता है।
    (c) प्रश्न काल के पूर्व का काल
    (d) प्रश्न काल की ठीक पश्चात् का काल
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2021]
  32. संसद में शून्यकाल का समय है-
    (a) सुबह 9 बजे से 10 बजे तक
    (b) सुबह 10 बजे से 11 बजे तक
    (c) सुबह 11 बजे से 12 बजे तक
    (d) दोपहर 12 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक
    Ans- d [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015]
  33. निम्नलिखित में कौन सा एक प्रस्ताव भारत में मंत्रिपरिषद् रख सकती है?
    (a) अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion)
    (b) भर्त्सना प्रस्ताव (Censure Motion)
    (c) स्थगन प्रस्ताव (Adjournment)
    (d) विश्वास प्रस्ताव (Confidence Motion)
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2006]
  34. किस सदन के सदस्यों द्वारा बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर मंत्रिपरिषद् को त्यागपत्र देना पड़ेगा?
    (a) लोक सभा के
    (b) राज्य सभा के
    (c) दोनों सदनों के अलग-अलग
    (d) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2012]
  35. ध्यानाकर्षण सूचना के प्राविधान ने निम्नलिखित में से किसके क्षेत्र को सीमित किया है?
    (a) अल्पावधि चर्चा
    (b) प्रश्न काल
    (c) स्थगन प्रस्ताव
    (d) शून्य काल
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2010]
  36. निम्नलिखित में से कौन संसद सदस्यों का सामूहिक विशेषाधिकार नहीं है?
    (a) चर्चा एवं प्रक्रिया की स्वतंत्रता
    (b) संसद के आंतरिक विषयों का संचालन का अधिकार
    (c) साक्षी के रूप में उपस्थिति से स्वतंत्रता
    (d) अपरिचितों को सदन से बाहर रखने का विशेषाधिकार
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2017]
  37. धन विधेयक भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में परिभाषित किया गया है?
    (a) अनुच्छेद 109
    (b) अनुच्छेद 110
    (c) अनुच्छेद 111
    (d) अनुच्छेद 112
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2019, UPPCS (Pre) 2000]
  38. यह धन विधेयक है, इसका निर्णय कौन करती है-
    (a) राष्ट्रपति
    (b) प्रधानमंत्री
    (c) लोकसभाध्यक्ष
    (d) मंत्रिपरिषद्
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1992, UPPCS (Pre) 2007]
  39. धन विधेयक कहाँ पुरःस्थापित किया जाता है?
    (a) लोकसभा में
    (b) राज्य सभा में
    (c) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में
    (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2012]
  40. निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक राज्यसभा में प्रथम बार प्रस्तावित नहीं किया जा सकता है?
    (a) साधारण विधेयक
    (b) सांविधानिक संशोधन विधेयक
    (c) राज्य पुनर्गठन विधेयक
    (d) धन विधेयक
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2021]
  41. लोक सभा द्वारा विचारार्थ भेजे गए धन विधेयक को राज्य सभा अधिकतम इतने समय तक रोके रख सकती है-
    (a) एक माह
    (b) एक वर्ष
    (c) सात दिन
    (d) चौदह दिन
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2006]
  42. लोकसभा द्वारा पारित धन-विधेयक राज्यसभा द्वारा भी पारित मान लिया जाएगा, यदि राज्यसभा द्वारा उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती-
    (a) 10 दिनों तक
    (b) 14 दिनों तक
    (c) 15 दिनों तक
    (d) 16 दिनों तक
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2016]
  43. निम्न क्रियाविधियों में से कौन सी ऐसे धन विधेयक को अंगीकार करा लेगी जो एक बार लोकसभा द्वारा पारित किया जा चुका हो किन्तु राज्यसभा द्वारा संशोधित किया गया हो-
    (a) यह राष्ट्रपति को जायेगा।
    (b) लोकसभा की बैठक में भाग लेने वाले तथा मत देने वाले सदस्यों के 2/3 बहुमत से पारित करना होगा
    (c) दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जायेगा
    (d) यह पारित समझा जायेगा यदि लोकसभा इसमें दोबारा संशोधन करके स्वीकार अथवा अस्वीकार करते हुए पास कर दे
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1994]
  44. निम्नलिखित में से किस पर गतिरोध दूर करने हेतु लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक हो सकती है?
    (a) सामान्य विधेयक
    (b) धन विधेयक
    (c) संवैधानिक संशोधन विधेयक
    (d) विनियोग विधेयक
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2020, UPPCS (Pre) 1997]
  45. अनुच्छेद 108 के अंतर्गत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है-
    (a) राष्ट्रपति द्वारा
    (b) लोकसभा स्पीकर द्वारा
    (c) प्रधानमंत्री द्वारा
    (d) राज्य सभा के अध्यक्ष द्वारा
    Ans- a [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015, UPPCS (Pre) 2012]
  46. निम्नलिखित में से कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा?
    (a) राष्ट्रपति
    (b) प्रधानमंत्री
    (c) राज्य सभा का सभापति
    (d) लोक सभा का अध्यक्ष
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2014, UPPCS (Pre) 2005]
  47. निम्नलिखित प्रस्तावों में से किसका संदर्भित सम्बन्ध संघीय बजट में है?
    (a) निन्दा प्रस्ताव
    (b) ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
    (c) कटौती प्रस्ताव
    (d) स्थगन प्रस्ताव
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2002]
  48. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं हैं?
    (a) नीति निनुमोदन प्रस्ताव – बजट की मांग को घटाकर एक रुपया कर दिया जाए
    (b) मितव्ययिता प्रस्ताव – बजट की मांग में से एक निर्दिष्ट राशि घटा दी जाए
    (c) सांकेतिक प्रस्ताव – बजट की मांग में से एक सौ रूपए कम कर दिए जाएं
    (d) लेखानुदान – बजट मांगों को पूर्ण रूप से वित्तीय वर्ष के लिए पारित करना
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2017]
  49. निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यय भारत की संचित निधि (Consolidated fund of India) पर भारित नहीं है?
    (a) भारत के राष्ट्रपति का वेतन तथा भत्ते
    (b) भारत के उप-राष्ट्रपति का वेतन तथा भत्ते
    (c) भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन तथा भत्ते
    (d) लोक सभा अध्यक्ष का वेतन तथा भत्ते
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2006]
  50. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद आकस्मिकता निधि से सम्बन्धित है?
    (a) अनुच्छेद 265
    (b) अनुच्छेद 266
    (c) अनुच्छेद 267
    (d) अनुच्छेद 268
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2021]
  51. आकस्मिकता निधि (Contingency fund) को राष्ट्रपति कैसे व्यय कर सकता है-
    (a) राष्ट्रीय संकट के समय
    (b) संसदीय स्वीकृति के बाद
    (c) संसदीय स्वीकृति से पूर्व
    (d) नहीं व्यय कर सकता
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1991]
  52. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों – के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
    सूची-I ———— सूची – II
    (राज्य) ———- (राज्यसभा में प्रतिनिधित्व)
    (A) राजस्थान ———- 1. 10 सीटें
    (B) गुजरात ————2. 7 सीटें
    (c) कर्नाटक ———- 3. 11 सीटें
    (D) पंजाब ———– 4. 12 सीटें
    कूट:
    (a) A-1, B-3, C-4, D-2
    (b) A-2, B-3, C-4, D-1
    (c) A-1, B-2, C-3, D-4
    (d) A-4, B-3, C-1, D-2
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2021]
  53. सूची-I की सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
    सूची-I(राज्य) —–सूची-II(राज्यसभा के सदस्यों की संख्या)
    (A) गुजरात ——— 1. 9
    (B) कर्नाटक ——– 2. 11
    (C) केरल ———-3. 12
    (D) ओडिशा ——– 4. 10
    (a) A-1, B-4, C-3, D-2
    (b) A-3, B-2, C-4, D-1
    (c) A-2, B-3, C-1, D-4
    (d) A-1, B-2, C-3, D-4
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2017]
  54. किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है –
    (a) उत्तर प्रदेश
    (b) मध्य प्रदेश
    (c) महाराष्ट्र
    (d) आंध्र प्रदेश
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1995]
  55. भारत की संसद के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
    (a) संविधान में एक संसदीय प्रणाली की सरकार का प्रावधान है।
    (b) संसद का सर्वप्रमुख कार्य है मंत्रिमण्डल का प्रावधान करना
    (c) मंत्रिमण्डल की सदस्यता निम्न सदन तक सीमित है।
    (d) मंत्रिमण्डल को लोकप्रिय सदन में बहुमत का विश्वास प्राप्त रहना चाहिए।
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2011]

PART- 3: वर्ष 1993 से 2021 तक IAS परीक्षाओं में भारतीय संसद (Indian Parliament) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. भारत के संविधान में निम्नलिखित में से क्या कथित है?
    (1) राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होगा।
    (2) संसद राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी।
    निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए –
    (a) 1 और 2 में से कोई नहीं
    (b) 1 और 2 दोनों
    (c) केवल 1
    (d) केवल 2
    Ans- b [IAS (Pre) 1997]
  2. निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक भारत के संविधान की चौथी अनुसूची को सही-सही वर्णित करता है?
    (a) इसमें संघ और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण सूचीबद्ध है
    (b) इसमें संविधान में सूचीबद्ध भाषाएँ हैं
    (c) इसमें जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के सम्बन्ध में प्रावधान है
    (d) इसमें राज्यसभा में स्थानों का आवंटन है
    Ans- d [IAS (Pre) 2001]
  3. निम्नलिखित विशेषाधिकारों में से कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किये जाते हैं?
    (a) राज्य का वर्तमान राज्यक्षेत्र परिवर्तित करना और राज्य का नाम परिवर्तित करना
    (b) संसद् को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भरतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना
    (c) राष्ट्रपति की निर्वाचन प्रक्रिया में संशोधन करना और राष्ट्रपति की सेवानिवृति के पश्चात उसकी पेंशन निर्धारित करना
    (d) चुनाव आयोग के क्रियाकलापों का निर्धारण करना और चुनाव आयुक्तों की संख्या निर्धारित करना
    Ans- b [IAS (Pre) 2012]
  4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) केवल राज्य सभा में यह शक्ति निहित है कि वह यह घोषणा करे कि राज्य सूची में से किसी विषय के सम्बन्ध में राष्ट्रीय हित में संसद विधि बना सकती है।
    (2) आपात की उद्घोषणा का अनुमोदन करने वाले संकल्प केवल लोक सभा द्वारा पारित किए जाते हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) दोनों 1 तथा 2
    (d) न ही 1 तथा न ही 2
    Ans- a [IAS (Pre) 2006]
  5. राष्ट्र हित में भारत की संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प
    (a) लोक सभ द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
    (b) लोक सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्य संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
    (c) राज्य सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
    (d) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
    Ans- d [IAS (Pre) 2016]
  6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    (1) राज्य सभा का सभापति तथा उपसभापति उस सदन के सदस्य नहीं होते
    (2) जबकि राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को मतदान का कोई अधिकार नहीं होता, उनको उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार होता है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- b [IAS (Pre) 2013]
  7. परिसीमन आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
    (2) परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- c [IAS (Pre) 2012]
  8. निम्न सांविधानिक संशोधन में से कौन-से राज्यों में निर्वाचित होने वाले लोकसभा के सदस्यों की संख्या वृद्धि करने से सम्बन्धित है?
    (a) 6वाँ और 22वाँ
    (b) 13वाँ और 38वाँ
    (c) 7वाँ और 31वाँ
    (d) 11वाँ और 42वाँ
    Ans- c [IAS (Pre) 2003]
  9. लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिये जिस राज्य में सर्वाधिक आरक्षित सीटें हैं, वह हैं-
    (a) बिहार
    (b) गुजरात
    (c) उत्तर प्रदेश
    (d) मध्य प्रदेश
    Ans- d [IAS (Pre) 2000]
  10. यदि किसी राज्य के लिए लोकसभा के स्थानों की आवंटित संख्या 42 हो तो उस राज्य के लिए अनुसूचित जातियों हेतु आरक्षित स्थानों की संख्या होगी –
    (a) 21
    (b) 14
    (c) 7
    (d) 6
    Ans- d [IAS (Pre) 1996]
  11. लोक सभा के निर्वाचन के लिए नामांकन-पत्र
    (a) भारत में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
    (b) जिस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ा जाना है, वहाँ के किसी निवासी द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
    (c) भारत के किसी नागरिक द्वारा, जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता-सूची में है, दाखिल किया जा सकता है।
    (d) भारत के किसी भी नागरिक द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
    Ans- c [IAS (Pre) 2017]
  12. लोकसभा चुनाव के मामले में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि क्रमशः
    (a) 5,000 रु. और 2,500 रु.
    (b) 10,000 रु. और 2,500 रु.
    (c) 10,000 रु. और 5,000 रु.
    (d) 15,000 रु. और 75,00 रु.
    Ans- c [IAS (Pre) 2002]
  13. लोकसभा का कार्यकाल-
    (a) किसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता
    (b) एक बार में छः महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
    (c) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है
    (d) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
    Ans- c [IAS (Pre) 2002]
  14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    (1) संसद (निरर्हता निवारण) अधिनियम, 1959 कई पदों को ‘लाभ का पद’ के आधार पर निरर्हता से छूट देता है।
    (2) उपर्युक्त अधिनियम पाँच बार संशोधित किया गया था।
    (3) शब्द ‘लाभ का पद’ भारत के संविधान में भली भांति परिभाषित किया गया है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- a [IAS (Pre) 2019]
  15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतन्त्र पार्टी था ।
    (2) लोक सभा में “नेता प्रतिपक्ष” को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी।
    (3) लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1 और 3
    (b) केवल 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2018]
  16. निम्नलिखित में से किनको लोक सभा और राज्य सभा दोनों के निर्वाचनों में मतदान का अधिकार है?
    (a) संसद के निम्न सदन के निर्वाचित सदस्यों को
    (b) संसद के उच्च सदन के निर्वाचित सदस्यों को
    (c) राज्य विधानमण्डल के उच्च सदन के निर्वाचित सदस्यों को
    (d) राज्य विधानमण्डल के निम्न सदन के निर्वाचित सदस्यों को
    Ans- d [IAS (Pre) 1995]
  17. स्पीकर के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?
    (a) वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करता है
    (b) यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परन्तु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः मास के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पड़ेगा।
    (c) यदि सामान्य अवधि से पूर्व सदन को भंग कर दिया जाए तो उसे अपना पद छोड़ना होगा
    (d) यदि वह त्यागपत्र देना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को संबोधित करना होगा।
    Ans- d [IAS (Pre) 1993]
  18. लोकसभा अध्यक्ष के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    (1) वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है।
    (2) यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परन्तु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः माह के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पड़ेगा।
    (3) यदि वह त्यागपत्र देना चाहे, तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को सम्बोधित करना होगा।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/है?
    (a) केवल 1, और 2
    (b) केंवल 3
    (c) 1, 2 और 3
    (d) कोई भी नहीं
    Ans- b [IAS (Pre) 2012]
  19. अध्यक्ष सदन के किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और अन्य किसी सदस्य को बोलने दे सकता है। यह घटना कहलाती है।
    (a) मर्यादा (decorum)
    (b) पक्षत्याग (Crossing the floor)
    (c) अंतप्रश्न (interpellation)
    (d) बैठ जाना (yielding the floor)
    Ans- d [IAS (Pre) 2000]
  20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
    (1) लोकसभा अध्यक्ष में यह शक्ति निहित है कि वह सदन को अनिश्चित काल तक स्थगित कर दे, परन्तु सत्रावसान होने पर केवल राष्ट्रपति ही सदन को आहूत कर सकता हैं।
    (2) यद्यपि लोकसभा को भंग करने का राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक आदेश न भी हो तब भी, ऐसी स्थिति छोड़कर जब लोकसभा समय से पहले भंग कर दी गई हो या उसकी अवधि बढ़ा दी गई हो, पाँच वर्ष की अवधि खत्म हो जाने पर लोकसभा स्वतः भंग हो जाती है।
    (3) लोकसभा के भंग हो जाने के पश्चात् भी ‘सदन की अगली बैठक से एकदम ठीक पहले तक लोकसभा के अध्यक्ष अपने पद पर आसीन रहते हैं।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) 1 और 2
    (b) 2 और 3
    (c) 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- d [IAS (Pre) 2004]
  21. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा के अध्यक्ष (Loksabha Speaker) कभी भी नहीं रहे?
    (a) के. वी. के. सुन्दरम्
    (b) जी. एस. ढिल्लो
    (c) बलिराम भगत
    (d) हुकुम सिंह
    Ans- a [IAS (Pre) 2004]
  22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) भारत का राष्ट्रपति ऐसे स्थान पर जिसे वह ठीक समझे, संसद का सत्र आहूत (आह्वान) कर सकता है।
    (2) भारत का संविधान एक वर्ष में संसद के तीन सत्रों का प्रावधान करता है, किंतु सभी तीन सत्रों का चलाया जाना अनिवार्य नहीं है।
    (3) एक वर्ष में दिनों की कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं है जब संसद का चलना आवश्यक हो।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) केवल 1 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- c [IAS (Pre) 2020]
  23. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (1) लोक सभा में लम्बित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपतग (लैप्स) हो जाता है।
    (2) राज्य सभा में लम्बित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नही होगा।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    Ans- b [IAS (Pre) 2016]
  24. भारत की संसद किसके/किनके द्वारा मंत्रिपरिषद के कृत्यों के ऊपर नियंत्रण रखती है?
    (1) स्थगन प्रस्ताव
    (2) प्रश्न काल
    (3) अनुपूरक प्रश्न
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- d [IAS (Pre) 2017]
  25. भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    (1) भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है।
    (2) अविश्वास प्रस्ताव केवल लोक सभा में ही पुर:स्थापित किया जा सकता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और ही 2
    Ans- c [IAS (Pre) 2014]
  26. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
    (a) लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव रखने के लिए ऐसे कारण, जिन पर वह आधारित है, देना आवश्यक है
    (b) लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए, नियमों में ग्राह्यता की कोई शतें निर्धारित नहीं की गई हैं
    (c) यदि किसी अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया जाए, तो इजाजत मिलने के दस दिन के भीतर उस पर कार्यवाही करना अनिवार्य है।
    (d) राज्यसभा किसी अविश्वास प्रस्ताव को ग्रहण करने के लिए सशक्त नहीं है
    Ans- a [IAS (Pre) 2004]
  27. भारतीय संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?
    (a) सार्वजनिक महत्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
    (b) विपक्षी सदस्यों के मंत्रियों से सूचना प्राप्त करने हेतु
    (c) किसी अनुदान की माँग में एक मिश्रित मात्र में कटौती करने हेतु
    (d) कुछ सदस्यों के हिंसक अथवा अनुचित व्यवहार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही स्थगित करने हेतु
    Ans- a [IAS (Pre) 2012]
  28. भारत की संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) गैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है जो संसद के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जो निर्वाचित नहीं है किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट है।
    (2) हाल ही में, भारत की संसद के इतिहास में पहली बार एक गैर-सरकारी विधेयक पारित किया गया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, और न ही 2
    Ans- d [IAS (Pre) 2017]
  29. भारतीय संसद के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
    (a) विनियोजन विधेयक का, कानून बनने से पूर्व, संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित होना अनिवार्य है
    (b) विनियोजन अधिनियम के अधीन विनियोजन हुए बिना भारत की संचित निधि में से धन नहीं निकाला जा सकता
    (c) नए कर प्रस्तावित करने के लिए वित्त विधेयक का होना आवश्यक है, जबकि चालू करों की दर में बदलाव के लिए किसी अन्य विधेयक अधिनियम की आवश्यकता नहीं है
    (d) राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना कोई धन विधेयक नहीं लाया जा सकता है
    Ans- c [IAS (Pre) 2004]
  30. धन विधेयक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    (a) किसी बिल (विधेयक) को धन विधेयक तब माना जाएगा जब इसमें केवल किसी कर के अधिरोपण, उन्मूलन, माफी, परिवर्तन या विनियमन से संबंधित प्रावधान हों।
    (b) धन विधेयक में भारत की संचित निधि एवं भारत की आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा से संबंधित उपबंध होते हैं।
    (c) धन विधेयक भारत की आकस्मिकता निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है।
    (d) धन विधेयक भारत सरकार द्वारा धन के उधार लेने या कोई प्रत्याभूति देने के विनियमन से संबंधित होता है।
    Ans- c [IAS (Pre) 2018]
  31. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक धन विधेयक के बारे में सही नहीं है-
    (a) धन विधेयक संसद के दोनों में से किसी भी सदन में प्रस्तावित किया जा सकता है
    (b) लोक सभा अध्यक्ष यह निर्णय करने के लिए अंतिम प्राधिकारी है कि कोई बिल धन विधेयक है या नहीं
    (c) लोक सभा द्वारा पारित किसी धन विधेयक का राज्यसभा द्वारा 14 दिनों के अन्दर लौटाया जाना और विचारार्थ भेजा जाना आवश्यक है
    (d) राष्ट्रपति किसी धन विधेयक को लोकसभा में पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता|
    Ans- a [IAS (Pre) 2000]
  32. यदि राज्य सभा किसी धन विधेयक में सारभूत संशोधन करती है, तो तत्पश्चात् क्या होगा?
    (a) लोक सभा, राज्य सभा की अनुशंसाओं को स्वीकार करे या अस्वीकार करे, इस विधेयक पर आगे कार्यवाही कर सकती है
    (b) लोकसभा विधेयक पर आगे कोई विचार नहीं कर सकती
    (c) लोक सभा विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्य सभा को लौटा सकती है
    (d) राष्ट्रपति विधेयक को पारित करने के लिए संयुक्त बैठक आहूत कर सकता है।
    Ans- a [IAS (Pre) 2013]
  33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।
    (2) राज्य सभा अनुदानों की मांगों पर मतदान नहीं कर सकती है।
    (3) राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2015]
  34. निम्न विधेयकों में से किस एक का भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है?
    (a) साधारण विधेयक
    (b) धन विधेयक
    (c) वित्त विधेयक
    (d) संविधान संशोधन विधेयक
    Ans- d [IAS (Pre) 2003]
  35. राज्य सभा की लोक सभा के समान शक्तियाँ किस क्षेत्र में हैं?
    (a) नई अखिल भारतीय सेवाएँ गठित करने के विषय में
    (b) संविधान में संशोधन करने के विषय में
    (c) सरकार को हटाने के विषय में
    (d) कटौती प्रस्ताव प्रस्तुत करने के विषय में
    Ans- b [IAS (Pre) 2020]
  36. लोक सभा और राज्य सभा के बीच गतिरोध की किस स्थिति/किन स्थितियों में संसद की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है?
    (1) साधारण विधि-निर्माण को पारित करने की स्थिति में
    (2) धन-विधेयक को पारित करने की स्थिति में
    (3) संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की स्थिति में
    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- a [IAS (Pre) 2012]
  37. जब संसद् के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है?
    (a) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत
    (b) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का तीन-चौथाई बहुमत
    (c) सदनों का दो-तिहाई बहुमत
    (d) सदनों का पूर्ण बहुमत
    Ans- a [IAS (Pre) 2015]
  38. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
    (1) भारत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक अनुच्छेद 108 में स्वीकृत है।
    (2) लोकसभा तथा राज्यसभा की संयुक्त बैठक वर्ष 1961 ई० में हुई थी।
    (3) भारतीय संसद के दोनों सदनों की दूसरी संयुक्त बैठक बैंकिंग सेवा आयोग (निरसन) बिल को पारित करने के लिए हुई थी।
    इन कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) 1 और 2
    (b) 2 और 3
    (c) 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- d [IAS (Pre) 2003]
  39. निम्नलिखित में से कौन एक संघीय बजट की तैयारी और उसे संसद में पेश करने के लिए उत्तरदायी है?
    (a) राजस्व विभाग
    (b) आर्थिक कार्य विभाग
    (c) वित्तीय सेवाएँ विभाग
    (d) व्यय विभाग
    Ans- b [IAS (Pre) 2010]
  40. वित्त मंत्री संसद में बजट प्रस्तुत करते हुए उसके साथ अन्य प्रलेख भी प्रस्तुत करते हैं जिनमें ‘बृहद् आर्थिक रूपरेखा विवरण (The Macro Economic Framework Statement) ‘भी सम्मिलित रहता है । यह पूर्वोक्त प्रलेख निम्न आदेशन के कारण प्रस्तुत किया जाता है:
    (a) चिरकालिक संसदीय परम्परा के कारण
    (b) भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 तथा अनुच्छेद 110(1) के कारण
    (c) भारत के संविधान के अनुच्छेद 113 के कारण
    (d) राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के कारण
    Ans- d [IAS (Pre) 2020]
  41. यदि वार्षिक संघीय बजट लोकसभा द्वारा पारित नहीं होता, तो
    (a) बजट में संशोधन कर दुबारा पेश किया जाता है।
    (b) सुझाव हेतु बजट राज्यसभा को भेज दिया जाता है।
    (c) संघीय वित्त मंत्री से त्यागपत्र देने के लिए कहा जाता है।
    (d) प्रधान मंत्री अपनी मंत्री परिषद् का त्यागपत्र पेश कर देता है।
    Ans- d [IAS (Pre) 2011]
  42. निम्नलिखित में से कौन-सी विधियाँ भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?
    (1) संसद् के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना
    (2) विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना।
    (3) अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान
    (4) संसदीय बजट कार्यालय द्वारा समष्टिगत आर्थिक पूर्वानुमानों तथा व्यय हेतु सरकार के कार्यक्रम का एक नियतकालिक अथवा कम-से-कम मध्यवर्षीय पुनरावलोकन
    (5) संसद् में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना
    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1, 2, 3 और 5
    (b) केवल 1, 2 और 4
    (c) केवल 3, 4 और 5
    (d) 1, 2, 3, 4 और 5
    Ans- a [IAS (Pre) 2012]
  43. लेखानुमोदन और अंतिम बजट के बीच क्या अंतर है?
    (1) स्थाई सरकार लेखानुमोदन के प्रावधान का प्रयोग करती है, जबकि कार्यवाहक सरकार अंतरिम बजट के प्रावधान का प्रयोग करती है।
    (2) लेखानुमोदन सरकार के बजट के व्यय पक्ष मात्र से संबद्ध होता है, जबकि अंतरिम बजट में व्यय तथा आवती दोनों सम्मिलित होते हैं।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- b [IAS (Pre) 2011]
  44. बजट पर संसद के नियंत्रण के विषय में निम्नलिखित में से कौन सी बात सही नहीं है?
    (a) बजट के निर्माण में संसद का कोई हाथ नहीं होता।
    (b) संसद को समेकित निधि पर प्रभारित व्यय को बढ़ाने की शक्ति प्राप्त है।
    (c) संसद को राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना कोई कर आरोपित करने की शक्ति प्राप्त नहीं है।
    (d) संसद को राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना किसी कर में वृद्धि करने की शक्ति प्राप्त नहीं है।
    Ans- a [IAS (Pre) 1993]
  45. करों और सरकारी कामकाज के निर्वाह में हुई अन्य प्राप्तियों से संघीय सरकार को प्राप्त हुआ समूचा राजस्व जमा होता है।
    (a) भारत की आकस्मिकता निधि में
    (b) लोक लेखे में
    (c) भारत की संचित निधि में
    (d) निक्षेप तथा अग्रिम निधि में
    Ans- c [IAS (Pre) 2011]
  46. भारत की संचित निधि से निधि निकालने के लिए निम्नलिखित में से किसका अनुमोदन अनिवार्य है?
    (a) भारत के राष्ट्रपति
    (b) भारत की संसद
    (c) भारत के प्रधान मंत्री
    (d) संघीय वित्त मंत्री
    Ans- b [IAS (Pre) 2011]
  47. संघ की सरकार (यूनियन गवर्नमेंट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    (1) राजस्व विभाग, संसद में प्रस्तुत किए जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी है।
    (2) भारत की संसद के प्राधिकरण (ऑथराइजेशन) के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नहीं जा सकता।
    (3) लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों (डिस्बर्समेंट्स) के लिए भी भारत की संसद के प्राधिकरण की आवश्यकता होती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 2
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- c [IAS (Pre) 2015]
  48. संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
    (1) MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं।
    (2) प्रत्येक सांसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है ।
    (3) MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत नहीं किया जा सकता ।
    (4) कार्यान्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम-से-कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है ।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3 और 4
    (c) केवल 1, 2 और 3
    (d) केवल 1, 2 और 4
    Ans- d [IAS (Pre) 2020]
  49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा के निर्वाचन में, जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम-से-कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है।
    (2) भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोकसभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- d [IAS (Pre) 2017]
  50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) संघ राज्यक्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नही होता।
    (2) निर्वाचन झगड़ो का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार-क्षेत्र में है।
    (3) भारत के संविधान के अनुसार, संसद में केवल लोक सभा और राज्य सभा होती है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/है?
    (a) केवल 1
    (b) 2 और 3
    (c) 1 और 3
    (d) कोई भी नहीं
    Ans- d [IAS (Pre) 2012]
  51. निम्न कथनों में से कौन-सा एक सही है?
    (a) केवल राज्यसभा में ही, न कि लोकसभा में मनोनीत सदस्य हो सकते हैं।
    (b) राज्यसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो सदस्यों को मनोनीत करने का संविधान में प्रावधान है।
    (c) किसी मनोनीत सदस्य का मन्त्री पद के लिए नियुक्ति पर संवैधानिक वर्जना नहीं है।
    (d) मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के चुनाव में मत दे सकता है।
    Ans- c [IAS (Pre) 2003]

PART- 4: वर्ष 2009 से 2021 तक CDS-I and CDS-II परीक्षाओं में भारतीय संसद (Indian Parliament) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. संसद की संरचना के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (1) भारत की संसद, राष्ट्रपति, राज्य सभा तथा लोक सभा से बनती है।
    (2) भारत के राष्ट्रपति का प्रत्यक्ष निर्वाचन एक निर्वाचक मण्डल द्वारा किया जाता है, जो केवल संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों से ही बनता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- a [CDS (I) 2014]
  2. राज्यसभा के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
    (1) राज्यसभा की अधिकतम अनुज्ञेय संख्या 250 है
    (2) राज्यसभा में, 238 सदस्य राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं।
    (3) अखिल भारतीय सेवाओं के सर्जन जैसे मामलों में इसकी लोकसभा के साथ समान रूप से विधायी शक्तियां हैं
    नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) 1, 2 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) केवल 1
    Ans- a [CDS (I) 2016]
  3. राज्यसभा में राज्यों को स्थान किस प्रकार दिए गए हैं?
    (a) उनकी जनसंख्या के अनुसार
    (b) समान रूप से
    (c) जनसंख्या और आर्थिक स्थिति के आधार पर
    (d) वर्तमान आर्थिक स्थिति के आधार पर
    Ans- a [CDS (II) 2012]
  4. भारत के संविधान की निम्नलिखित में से किस अनुसूची में प्रत्येक राज्य से निर्वाचित होने वाले राज्य सभा के सदस्यों की संख्या को निर्धारित किया गया है?
    (a) पाँचवीं अनुसूची
    (b) तीसरी अनुसूची
    (c) छठी अनुसूची
    (d) चौथी अनुसूची
    Ans- d [CDS (II) 2017]
  5. राज्य सभा का विशिष्ट क्षेत्राधिकार होता है
    (a) नए राज्यों के निर्माण में
    (b) युद्ध की घोषणा करने में
    (c) वित्तीय आपात में
    (d) राज्य सूची के किसी विषय पर संसद को कानून बनाने के लिए प्राधिकृत करने में
    Ans- d [CDS (II) 2019]
  6. राज्य सभा की शक्तियों के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
    (a) राज्य सभा में धन विधेयक पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता है
    (b) राज्य सभा के पास धन विधेयक को अस्वीकार या संशोधित करने की शक्ति नहीं होती है
    (c) राज्य सभा वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं कर सकती है
    (d) राज्य सभा के पास अनुदान-मांगों पर मत देने की शक्ति नहीं होती है
    Ans- c [CDS (I) 2012]
  7. अखिल भारतीय सेवाओं के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) संसद के एक अधिनियम द्वारा अखिल भारतीय सेवाएँ सृजित की जा सकती हैं।
    (b) अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन के लिए राज्य सभा की मंजूरी अनिवार्य नहीं है।
    (c) अखिल भारतीय सेवाओं के लिए भर्ती के नियम UPSC द्वारा निर्धारित किए गए हैं।
    (d) अखिल भारतीय सेवाओं की सेवा की शर्तें UPSC द्वारा बदली जा सकती हैं।
    Ans- a [CDS (II) 2017]
  8. निम्नलिखित में से किसे राज्य सभा में पहले पुरःस्थापित (पेश) नहीं किया जा सकता?
    (a) संवैधानिक संशोधन
    (b) CAG रिपोर्ट
    (c) वार्षिक वित्तीय विवरण
    (d) किसी राज्य की सीमाएँ बदलने के लिए विधेयक
    Ans- c [CDS (II) 2017]
  9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) लोक सभा की कुल निर्वाचित सदस्यता राज्यों में राज्य की जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर वितरित है।
    (2) भारत के संविधान के 84वें संशोधन अधिनियम ने, 42वें संशोधन द्वारा अधिरोपित निर्वाचन-क्षेत्रों के परिसीमन पर लगे रोक को उठा लिया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- c [CDS (I) 2010]
  10. भारत में पहला परिसीमन आयोग किस वर्ष गठित किया गया था?
    (a) 1949
    (b) 1950
    (c) 1951
    (d) 1952
    Ans- d [CDS (I) 2020]
  11. निम्नलिखित कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?
    (1) भारत में पंजीकृत मतदाता भारत के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ सकता है।
    (2) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध है और उसे 2 वर्ष या अधिक के कारावास का दंडादेश दिया गया है, तो यह चुनाव लड़ने के लिए अनर्हता होगी।
    नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 न ही 2
    Ans- c [CDS (II) 2010]
  12. निम्नलिखित दशाओं में से किस/किन में लोक सभा की सदस्यता के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को जमानत राशि वापस लौटायी जाती है?
    (1) यदि उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत नामांकन अवैध पाया जाता है।
    (2) वैध पाये जाने के बावजूद उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लेता है ।
    (3) उम्मीदवार चुनाव में पराजित हो जाता है। परन्तु वह मतदान में डाले गए कुल वैध मतों का 1/6 प्राप्त कर लेता है।
    नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर
    चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) 1, 2 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) केवल 1
    Ans- b [CDS (II) 2009]
  13. जब आपात की उद्घोषणा संक्रिया में है, तब लोक सभा की अवधि कितनी अवधि तक के लिए बढ़ाई जा सकती है?
    (a) तीन महीने से अनधिक
    (b) नौ महीने से अनधिक
    (c) एक बार में एक वर्ष
    (d) एकबार में दो वर्ष
    Ans- c [CDS (I) 2012]
  14. लोकसभा का कोई सदस्य सदन का सदस्य बने रहने से निरहित नहीं हो जाता, यदि वह सदस्य:
    (a) जिस राजनीतिक दल से निर्वाचित होकर आया था/आयी थी, उससे स्वैच्छिक रूप से अपनी सदस्यता छोड़ देता/देती है
    (b) जिस राजनीतिक दल से सदन में निर्वाचित हुआ था/हुई थी, उससे निष्कासित कर दिया गया/दी गई हो
    (c) एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित होने के पश्चात् किसी राजनीतिक दल में सम्मिलित हो जाता है
    (d) अपने राजनीतिक दल द्वारा दिए गए निदेश के विपरीत मतदान से प्रविरत रहता हो
    Ans- b [CDS (I) 2016]
  15. एक व्यक्ति संसद के किसी भी सदन का सदस्य होने के लिए और सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए अयोग्य होता है, यदि वह व्यक्ति
    (1) भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन लाभ का कोई पद धारण किए हुए हो, संसद उपविधि द्वारा घोषित किसी पद के धारक को अयोग्य नहीं ठहराए जाने को छोड़कर
    (2) अनुन्मुक्त दिवालिया हो
    (3) भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत अयोग्य ठहराया गया हो
    (4) विक्षिप्त दिमाग वाला हो और एक सक्षम न्यायालय द्वारा उसे ऐसा घोषित किया गया हो
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1, 2 और 4
    (b) 1, 2, 3 और 4
    (c) केवल 3 और 4
    (d) केवल 1, 2 और 3
    Ans- b [CDS (I) 2018]
  16. लोक सभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) अध्यक्ष का निर्वाचन ऐसी तिथि को होगा जो प्रधानमंत्री नियत करे और महासचिव प्रत्येक सदस्य को इस तिथि की सूचना भेजेगा।
    (2) उपाध्यक्ष का निर्वाचन ऐसी तिथि को होगा जो अध्यक्ष नियत करे और महासचिव प्रत्येक सदस्य को इस तिथि की सूचना भेजेगा ।
    (3) इस प्रकार नियत तिथि के पूर्व दिन दोपहर से पहले किसी समय, कोई भी सदस्य इस प्रस्ताव की लिखित सूचना दे सकता है कि दूसरे सदस्य को सदन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना जाये ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 2 और 3
    (b) केवल 2
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- a [CDS (II) 2012]
  17. किसी संसदीय दल अथवा गुट को मान्यता प्रदान करते समय लोक सभा अध्यक्ष द्वारा निम्नलिखित किस सिद्धान्त/किन सिद्धान्तों पर ध्यान दिया जाता है?
    (1) ऐसे सदस्यों का संघ जिनका सदन के भीतर और बाहर एक संगठन हो
    (2) ऐसे सदस्यों का संघ जिनकी संख्या, सदन के कुल सदस्यों की संख्या की कम-से-कम एक-तिहाई हो
    (3) ऐसे सदस्यों का संघ जिनका संसदीय कार्य का एक विशिष्ट कार्यक्रम हो
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) 1, 2 और 3
    (b) केवल 1
    (c) केवल 1 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- c [CDS (I) 2014]
  18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) भारत के राष्ट्रपति को, लोकसभा के अध्यक्ष को नियुक्त करने और हटाने की शक्ति होगी
    (2) अध्यक्ष को अपने कार्यालय के कृत्यों का निर्वहन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान स्वयं करना होता है और वह स्टेशन से अपनी अनुपस्थिति या अपनी बीमारी के दौरान अपने कृत्यों को उपाध्यक्ष को प्रत्यायोजित नहीं कर सकता
    उपर्युक्त में से कौनसा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    Ans- d [CDS (I) 2016]
  19. लोकसभा के अध्यक्ष को पद से किसके द्वारा हटाया जा सकता है?
    (a) सदन में बहुमत वाले दल द्वारा, अविश्वास प्रस्ताव को अपनाकर
    (b) सदन की कुल सदस्यता के कम-से-कम आधे सदस्यों द्वारा पारित संकल्प द्वारा
    (c) सदन की कुल सदस्यता के कम-से-कम दो-तिहाई सदस्यों द्वारा पारित संकल्प द्वारा
    (d) सदन के सभी सदस्यों के बहुमत द्वारा पारित संकल्प द्वारा
    Ans- d [CDS (II) 2012]
  20. लोक सभा के उपाध्यक्ष से सम्बन्धित कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (1) 1950 में भारतीय संविधान के प्रवर्तित होने के बाद उपाध्यक्ष के पद को और अधिक प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ।
    (2) उसका निर्वाचन सदस्यों के मध्य से ही होता है।
    (3) वह पद पर तब तक बना/बनी रह सकता/सकती है जब तक वह सदन का/की सदस्य/सदस्या बना/बनी रहे।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) 1, 2 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- c [CDS (I) 2014]
  21. आम चुनावों के बाद, अल्पकालीन अध्यक्ष
    (a) लोक सभा द्वारा निर्वाचित किया जाता है
    (b) भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है
    (c) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा नियुक्त किया जाता है
    (d) लोक सभा का ज्येष्ठतम सदस्य होता है।
    Ans- d [CDS (II) 2015]
  22. अस्थायी अध्यक्ष का क्या कार्य है?
    (a) अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करना
    (b) जब अध्यक्ष का निर्वाचन होना असंभावित हो, अध्यक्ष के रूप में स्थानापन्न होना
    (c) नियमित अध्यक्ष के निर्वाचित होने तक कार्यभार ग्रहण किए रहना एवं सदस्यों को शपथ दिलाना
    (d) सदस्यों के निर्वाचन प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता की संवीक्षा करना
    Ans- c [CDS (II) 2009, CDS (I) 2011]
  23. निम्नलिखित में से कौन लोक सभा का प्रथम अध्यक्ष (स्पीकर) था?
    (a) एम० ए० आयंगर
    (b) जी० वी० मावलंकर
    (c) सरदार हुकम सिंह
    (d) एन० संजीव रेड्डी
    Ans- b [CDS (I) 2009]
  24. भारतीय संसद में शून्य काल कब शुरू होता है?
    (a) बैठक के पहले घंटे पर
    (b) बैठक के अंतिम घंटे पर
    (c) दोपहर 12.00 बजे
    (d) कोई नियत समय नहीं है
    Ans- c [CDS (II) 2010]
  25. संसद में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?
    (a) राज्य के मामलों पर चर्चा करना
    (b) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के दमन में पुलिस बल के प्रयोग के मुद्दों पर चर्चा करना
    (c) संघ सरकार के नियंत्रण के अधीन किसी उपक्रम में हिंसक व्यवधानों से निपटने के मुद्दों पर चर्चा करना
    (d) औद्योगिक श्रमिकों की माँगों को दबा देने संबंधी मुद्दों पर चर्चा करना
    Ans- a [CDS (II) 2018]
  26. भारत की संसद में सरकारी कार्य के संचालन के संदर्भ में, ‘समापन’ (क्लोज़र) शब्द क्या निर्दिष्ट करता है?
    (a) संसद की एक दिन की बैठक की समाप्ति पर चर्चा का निलंबन
    (b) विधायी प्रक्रिया का कोई नियम जिसके अधीन किसी प्रस्ताव पर आगे चर्चा रोकी जा सकती है
    (c) संसद सत्र की समाप्ति
    (d) विपक्ष को महत्वपूर्ण दस्तावेज दिखाने से सरकार की ओर से इन्कार
    Ans- b [CDS (II) 2011]
  27. संसद में किसी स्थगन प्रस्ताव की विषयवस्तु
    (1) संघ सरकार के आचरण से सीधे सम्बन्धित होनी चाहिए
    (2) संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों के पालन में भारत सरकार की विफलता को शामिल कर सकती है
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- b [CDS (I) 2014]
  28. कुछ विधेयकों का पुरःस्थापन या अग्रसरण नहीं हो सकता, जब तक कि राष्ट्रपति की स्वीकृति न मिल जाए। तथापि, कुछ और मामलों में किसी स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-से मामले में ऐसी स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है?
    (a) वित्तीय विषयों से सम्बन्धित विधेयकों के पुरःस्थापन और संशोधनों को प्रस्तावित करने के लिए
    (b) नए राज्यों के निर्माण या वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों में परिवर्तन से सम्बन्धित विधेयक के पुरःस्थापन के लिए
    (c) किसी कर के घटाने या उत्सादन करने हेतु उपबन्ध बनाने का संशोधन प्रस्तावित करने के लिए
    (d) किसी विधेयक के पुरःस्थापन या संशोधन प्रस्तावित करने के लिए जो ऐसे कराधान पर प्रभाव डाले, जिनमें राज्यों का हित है
    Ans- c [CDS (I) 2014]
  29. किसी विधेयक के संसद के सदनों द्वारा पारित किए जाने के पश्चात्, उसे राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जो उस विधेयक पर या तो अनुमति देगा या अनुमति रोक लेगा। राष्ट्रपति
    (a) अनुमति छः मास के भीतर दे सकता है
    (b) अनुमति प्रदान या विधेयक को अस्वीकार यथासम्भव शीघ्र कर सकता है
    (c) विधेयक को उसके समक्ष प्रस्तुत किए जाने के पश्चात्, उस विधेयक को यथासम्भव शीघ्र इस संदेश के साथ लौटा सकता है कि सदन विधेयक पर पुनर्विचार करे
    (d) सदनों द्वारा विधेयक को फिर से पारित किए जाने के बाद भी अपनी अनुमति रोक सकता है
    Ans- c [CDS (I) 2014]
  30. कोई विधेयक ‘धन विधेयक’ तभी समझा जाएगा, जब उसके कोई उपबंध
    (1) किसी कर के अधिरोपण, उत्सादन, परिहार, परिवर्तन या विनियमन से संबंधित हैं
    (2) भारत की संचित निधि में से धन के विनियोग से संबंधित हैं
    (3) जुर्मानों या अन्य आर्थिक दंडों के अधिरोपण से संबंधित हैं
    (4) अनुज्ञप्तियों के लिए शुल्क या की गई सेवाओं के लिए शुल्क के संदाय से संबंधित हैं
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) केवल 1 और 2
    (b) 1, 3 और 4
    (c) 1, 2 और 3
    (d) केवल 2
    Ans- a [CDS (II) 2015]
  31. लोक सभा द्वारा पारित किसी धन विधेयक को राज्य सभा द्वारा कितने सप्ताहों तक रोककर रखा जा सकता है?
    (a) दो
    (b) तीन
    (c) चार
    (d) पाँच
    Ans- a [CDS (II) 2017]
  32. निम्नलिखित विधेयकों में से किसे/किन्हें पारित करने के लिए संसद के दोनों सदनों के बीच गतिरोध को सुलझाने हेतु संसद की एक संयुक्त बैठक की सहायता ली जाती है?
    (1) धन विधेयक
    (2) सांविधानिक संशोधन विधेयक
    (3) साधारण विधेयक
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- c [CDS (II) 2017]
  33. भारत में संसद के सदनों का संयुक्त अधिवेशन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही है?
    (1) यह दोनों सदनों के बीच गतिरोध के निराकरण हेतु कदम उठाने के लिए राष्ट्रपति को सशक्त करने वाला समर्थकर उपबन्ध है।
    (2) संयुक्त बैठक में अधिवेशित होने के लिए सदनों को आहूत करना राष्ट्रपति पर बाध्यकारी नहीं है।
    (3) इसे राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचित किया जाता है |
    (4) लोक सभा की सर्वोच्चता स्थापित करने हेतु प्रायः इसका आश्रय लिया जाता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1 और 2
    (b) 1, 2 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 3 और 4
    Ans- b [CDS (I) 2014]
  34. संसद की संयुक्त बैठक के लिए गणपूर्ति (कोरम) क्या है?
    (a) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/12
    (b) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/6
    (c) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 1/10
    (d) सदन के सदस्यों की कुल संख्या का 2/3
    Ans- c [CDS (II) 2009]
  35. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अधीन, प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए भारत सरकार की प्राक्कलित प्राप्तियों और व्यय का एक विवरण संसद के समक्ष रखा जाता है?
    (a) अनुच्छेद 110
    (b) अनुच्छेद 111
    (c) अनुच्छेद 112
    (d) अनुच्छेद 113
    Ans- c [CDS (II) 2019]
  36. प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए भारत सरकार का ‘वार्षिक वित्तीय लेखा-विवरण’ सदन में उस दिन प्रस्तुत किया जाएगा, जो
    (a) लोक सभा अध्यक्ष निर्देशित करे
    (b) भारत का राष्ट्रपति निर्देशित करे
    (c) संसद विनिश्चित करे
    (d) वित्त मंत्री विनिश्चित करे
    Ans- b [CDS (I) 2014]
  37. संसद में बजट पारित करने का सही अनुक्रम निर्धारित कीजिए:
    (a) लेखानुदान – वित्त विधेयक – विनियोग विधेयक – बजट पर चर्चा
    (b) वित्त विधेयक – विनियोग विधेयक – बजट पर चर्चा – लेखानुदान
    (c) बजट पर चर्चा – लेखानुदान – वित्त विधेयक – विनियोग विधेयक
    (d) बजट पर चर्चा – विनियोग विधेयक – वित्त विधेयक – लेखानुदान
    Ans- d [CDS (II) 2009]

objective questions-Prime Minister of India in Hindi

Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको हमारी Post- MCQ On Indian Parliament (भारतीय संसद) का वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, Whatsapp and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपका Objective Questions on Indian Parliament (भारतीय संसद) का वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं|
धन्यवाद!

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here