Buddha dharma (बौद्ध धर्म) objective Questions And Answer in Hindi – SSC, UPPCS, IAS, CDS, MPPSC, BPSC Exam

2
65725
Share this Post On:

Last updated on May 4th, 2024 at 08:47 pm

Buddha dharma (बौद्ध धर्म) MCQ: Dear Readers, आज मैं Indian History का एक महत्वपूर्ण Chapter बौद्ध धर्म (Buddha dharma) का MCQ Objective Question Hindi में share करने जा रहा हूं| बौद्ध धर्म MCQ में SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, UPPCS, IAS, CDS परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| इस अध्याय से पूछे गए प्रश्नों को अलग-अलग part में विभाजित किया गया है – Part-1 में वर्ष 1999-2022 तक के SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षा में Buddha dharma से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-2 में वर्ष 1991-2021 तक के UPPCS परीक्षा में बौद्ध धर्म से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-3 में वर्ष 1993-2021 तक के IAS (UPSC) परीक्षा में बौद्ध धर्म से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-4 में वर्ष 2009-2021 तक के CDS-1 and CDS-II परीक्षा में बौद्ध धर्म से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Objective Questions on Buddha dharma (बौद्ध धर्म MCQ) in Hindi में जितने भी MCQ Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| Note- यदि आपलोगों को Crackgovexam द्वारा दी गई बौद्ध धर्म MCQ पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके| Good luck with your studies and exam preparations!

SSC History Chapterwise MCQ Quiz की महत्वपूर्ण विशेषताएं:
महत्वपूर्ण अध्याय का पता: यह Quiz आपको History के महत्वपूर्ण अध्याय को पहचानने में मदद करेगा, जिससे आप अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और सफलता पाने के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
प्रश्नों का अभ्यास: यह Quiz, History के प्रश्नों का अभ्यास करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको संपूर्ण अध्ययन सामग्री पर दोबारा गौर करने के बजाय, उन अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा जहां आपको अधिक अभ्यास और सुदृढीकरण की आवश्यकता हो।
समय प्रबंधन: आप इस Chapterwise History MCQ Quiz का बार-बार अभ्यास करके अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न को समय सीमा के अंदर हल करने का प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आत्म-मूल्यांकन: यह Quiz आपको आत्म-मूल्यांकन करने का मौका देता है, जिससे आप अपने ज्ञान को मूल्यांकित कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता MCQ Hindi (SSC Exam)यहाँ क्लिक करे
जैन धर्म MCQ Hindi (SSC Exam)यहाँ क्लिक करे
Join Our Official Telegram Channelयहाँ क्लिक करे
Download History Pdfयहाँ क्लिक करे
Buddha dharma (बौद्ध धर्म) MCQ
SSC CGL Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL Exam में बौद्ध धर्म से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CHSL Examवर्ष 2010 से 2023 तक SSC CHSL Exam में बौद्ध धर्म से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CPO Examवर्ष 2003 से 2023 तक SSC CPO Exam में बौद्ध धर्म से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC MTS and Other Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC MTS and Other Exam में बौद्ध धर्म से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
Important Information: crackgovexam के अनुभवी कंटेंट लेखकों की टीम पूरी लगन के साथ आपके लिये गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करती है। यदि आपलोगों को crackgovexam के द्वारा दिया गया फ्री पठन समग्री से लाभ हो रहा हो तो आर्थिक सहायता अवश्य करे जो आपकी सामर्थ्य हो, जिससे आपलोगों की और भी फ्री मदद किया जा सके- phonepe/Googlepay/paytm number – 6205564109

PART- 1: वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में बौद्ध धर्म से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

5 votes, 5 avg

बौद्ध धर्म QUIZ : 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में बौद्ध धर्म से पूछे गए प्रश्न

1 / 110

1. किन्हें 'एशिया का प्रकाश' भी कहा जाता है? [SSC CPO (4-7-2017) Shift-2]

2 / 110

2. गौतम बुद्ध का जन्मस्थल एक वन था, जिसे ___________ के नाम से जाना जाता था। [SSC CGL (16-8-2021) Shift-2, SSC CHSL (22-3-2018) Shift-1, SSC MTS (8-8-2019) Shift-1, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 1999]

3 / 110

3. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान किसके द्वारा अंकित किया जाता है? [SSC CGL 2014]

4 / 110

4. ___________ के जन्मदिन की स्मृति में वेसक (Vesak) स्मृति दिवस मनाया जाता है। [SSC CPO (13-3-2019) Shift-1]

5 / 110

5. गौतम बुद्ध का वास्तविक नाम क्या था? [SSC CHSL (6-3-2018) Shift-2]

6 / 110

6. बुद्ध किस वंश से संबंधित थे? [SSC CGL 2008]

7 / 110

7. गौतम बुद्ध कौन-से गणराज्य के थे? [SSC CGL (10-9-2016) Shift-3]

8 / 110

8. गौतम बुद्ध का गुरु कौन था? [SSC CGL 2012]

9 / 110

9. भगवान बुद्ध द्वारा गृहत्याग की घटना को क्या कहा गया है? [SSC MTS (27-10-2017) Shift-3]

10 / 110

10. 'बुद्ध' का अर्थ है- [SSC Section Off 2006]

11 / 110

11. निम्न में से किस स्थल पर भगवान बुद्ध ने आत्मज्ञान प्राप्त किया था? [SSC CGL (20-8-2021) Shift-3, SSC MTS (12-7-2022) Shift-1, SSC MTS (3-10-2017) Shift-2, SSC MTS (26-10-2017) Shift-1, SSC CGL 2011]

12 / 110

12. चार महान सत्य (The Four Noble truths) की अवधारणा निम्नलिखित धर्मों में से किसकी है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-3]

13 / 110

13. निम्न में से किस स्थल पर भगवान बुद्ध ने चार महान सत्य पर अपना प्रथम उपदेश दिया था? [SSC CGL (20-8-2021) Shift-1]

14 / 110

14. "इच्छा सब कष्टों का कारण है" इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन-सा है? [SSC MTS 2013]

15 / 110

15. बौद्ध धर्म निम्न में से किन मतों पर विश्वास करता है?
(1) दुनिया दु:खों से भरी है
(2) लोगों को दु:ख उनकी इच्छाओं के कारण होते हैं
(3) यदि इच्छाओं पर काबू पा लिया जाए, तो निर्वाण मिल जाएगा
(4) ईश्वर और आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार करना चाहिए

[SSC MTS 2011]

16 / 110

16. भारत के किस बौद्ध स्थल पर गौतम बुद्ध ने सबसे पहले धर्म का प्रचार किया था? [SSC MTS (5-7-2022) Shift-1]

17 / 110

17. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश/प्रवचन/धर्मोपदेश कहाँ दिया था? [SSC MTS (5-10-2017) Shift-2, SSC CHSL (13-3-2018) Shift-1, SSC CGL 2012, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2000]

18 / 110

18. लायन कैपिटल का निर्माण बुद्ध के ___________ की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में बनाया गया था। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1]

19 / 110

19. बुद्ध के उपदेश किस भाषा में है? [SSC CHSL (15-1-2017) Shift-3, SSC MTS (13-10-2017) Shift-1]

20 / 110

20. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग बौद्धवाद के प्रचार के लिए किया गया है? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 1999]

21 / 110

21. बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं- [SSC CGL 2014]

22 / 110

22. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न में क्या शामिल नहीं है? [SSC MTS (30-10-2017) Shift-2]

23 / 110

23. किस स्मारक से, गौतम बुद्ध ने दुनिया के लिए बौद्ध धर्म के अपने दिव्य ज्ञान का प्रचार किया था? [SSC CHSL (17-1-2017) Shift-3]

24 / 110

24. महाबोधि मंदिर एक प्राचीन बौद्ध मंदिर है। यह भारत के किस राज्य में स्थित है? [SSC MTS (20-7-2022) Shift-2, SSC CPO (12-3-2019) Shift-2]

25 / 110

25. 'धम्म' संस्कृत शब्द धर्म का ___________ रुप है। [SSC MTS (15-10-2017) Shift-3]

26 / 110

26. निम्न में से कौन-सा तत्व धम्म में वर्णित नहीं था? [SSC CHSL (6-3-2018) Shift-1]

27 / 110

27. बौद्ध धर्म में 'बुल' का संबंध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है? [SSC Tax Asst. 2006]

28 / 110

28. निम्नलिखित में से बौद्ध धर्म की पवित्र पुस्तक कौन सी है? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-2, SSC CGL 2005, SSC FCI 2012]

29 / 110

29. धार्मिक ग्रन्थ, त्रिपिटक किस धर्म से संबंधित है? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-1, SSC CHSL (24-1-2017) Shift-1, SSC CGL (6-9-2016) Shift-1, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2002]

30 / 110

30. ___________ के लिए बनाए गए नियमों को 'विनयपिटक' नामक पुस्तक में लिखा गया था। [SSC CGL (18-8-2021) Shift-2]

31 / 110

31. निम्न में से कौन-सा एक भारत में उत्पन्न सबसे बाद वाला बौद्ध धर्म का ग्रंथ है? [SSC CPO 2011]

32 / 110

32. अश्वघोष द्वारा रचित एक महाकाव्य है जिसमें बुद्ध के जन्म के समय से लेकर उनके निर्वाण प्राप्त करने तक बुद्ध के जीवन के बारे में वर्णन किया गया है| [SSC CPO (14-3-2019) Shift-2]

33 / 110

33. मिलिंदपान्हो क्या है? [SSC CGL 2013]

34 / 110

34. प्राचीन बौद्ध ग्रंथ निम्न में से किस भाषा में लिखे गये थे? [SSC MTS (22-10-2021) Shift-2, SSC CHSL (10-3-2018) Shift-3, SSC MTS (23-10-2017) Shift-3, SSC MTS 2011, SSC FCI 2012]

35 / 110

35. निम्नलिखित में से अशोक के किस अभिलेख में बौद्धग्रंथों का उल्लेख किया गया है? [SSC CHSL (26-3-2018) Shift-2]

36 / 110

36. महायान पाठ से कौन सम्बंधित है? [SSC MTS (10-10-2017) Shift-2]

37 / 110

37. गौतम बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद किस बौद्ध परिषद को आयोजित किया गया था? [SSC CHSL (7-2-2017) Shift-3]

38 / 110

38. प्रथम बौद्ध परिषद कहां आयोजित हुई थी? [SSC CGL (30-8-2016) Shift-2, SSC MTS 2013]

39 / 110

39. कहा जाता है कि प्रथम बौद्ध परिषद को ___________ द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया था। [SSC MTS (13-10-2021) Shift-2]

40 / 110

40. अशोक के शासनकाल के प्रमुख आयोजनों में से एक, 250 ईसा पूर्व में राजधानी पाटलिपुत्र में ___________ बौद्ध परिषद का आयोजन था। [SSC CGL (23-8-2021) Shift-1]

41 / 110

41. अशोक ने तृतीय बौद्ध परिषद कहाँ बुलाई थी? [SSC CGL 2005, SSC CPO (13-12-2019) Shift-2]

42 / 110

42. चौथी बौद्ध परिषद कहाँ हुई थी? [SSC MTS 2011]

43 / 110

43. पांचवी बौद्ध परिषद का आयोजन किसने किया था? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2006]

44 / 110

44. गुप्त चित्रों का सर्वश्रेष्ठ नमूना किस जगह पर हैं? [SSC MTS (12-10-2017) Shift-3]

45 / 110

45. इनमें से कौन सी कथाएँ अजंता गुफ़ा की चित्रकारी और मूर्तिकलाओं से संबंधित है? [SSC CGL (9-3-2020) Shift-2, SSC MTS (21-9-2017) Shift-2, SSC CGL 2003]

46 / 110

46. अजंता चित्रकारी का विषय-वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [SSC CGL 2003, SSC CPO 2003]

47 / 110

47. निम्न में से किस गुफा में 'पद्मपाणि बोधिसत्व' नामक पेंटिंग पाई गई है? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-2]

48 / 110

48. महाराष्ट्र में स्थित अजंता में चट्टानों को काटकर बनाये गये गुफा स्मारक किस धर्म के हैं? [SSC CHSL (22-1-2017) Shift-1]

49 / 110

49. भारत के किस राज्य में अजंता और एलोरा की गुफाएँ स्थित हैं? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2, SSC CHSL (10-8-2021) Shift-2, SSC CHSL (29-1-2017) Shift-3, SSC CGL (20-8-2017) Shift-3]

50 / 110

50. निम्नलिखित में से क्या अजन्ता गुफाओं के संबंध में सही नहीं है? [SSC CGL (1-9-2016) Shift-3]

51 / 110

51. कौन-सी गुफाएं बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म के धार्मिक कला की सांस्कृतिक मिश्रण है? [SSC CHSL (21-1-2017) Shift-1]

52 / 110

52. ऐलोरा की गुफाएँ और शैलकृत मंदिर है- [SSC CGL 2008]

53 / 110

53. चित्रकला की गंधार शैली का सूत्रपात किसके द्वारा किया गया था? [SSC CPO 2003]

54 / 110

54. भारतीय कला का वह कौन सा स्कूल है जो 'ग्रेको-रोमन, "बौद्ध आर्ट" के नाम से भी जाना जाता है? [SSC CGL (7-9-2016) Shift-2]

55 / 110

55. कौन सी कला ग्रीको-बौद्ध कला के नाम से भी जानी जाती है? [SSC MTS (16-9-2017) Shift-1]

56 / 110

56. गंधार कला किन दो कलाओं का संयोजन है? [SSC CGL (31-8-2016) Shift-2]

57 / 110

57. गांधार कला शैली के अंतर्गत किसकी जीवन की तरह मूर्तियां बनाई जाती थीं? [SSC MTS (16-10-2017) Shift-2]

58 / 110

58. बौद्धों के पवित्र अवशेषों पर निर्मित गुंबदाकार छत वाली अर्ध-गोलाकार संरचना को क्या कहते हैं? [SSC MTS 2014]

59 / 110

59. निम्नलिखित में से कौन भारत का सबसे बड़ा स्तूप है? [SSC MTS (7-7-2022) Shift-2]

60 / 110

60. सारनाथ में स्थित ___________ स्तूप का निर्माण महान मौर्य सम्राट अशोक ने किया था, यह भारत में स्थित प्रमुख बौद्ध संरचनाओं में से एक है। [SSC CGL (10-6-2019) Shift-1]

61 / 110

61. धामेक स्तूप का निर्माण किसने किया था? [SSC CGL (23-8-2017) Shift-3]

62 / 110

62. "घमेख स्तूप" निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है? [SSC CHSL (10-3-2018) Shift-1]

63 / 110

63. धामेक स्तूप भारत में सर्वाधिक प्रमुख बौद्ध संरचनाओं में से एक है। यह उत्तर प्रदेश के जिले में स्थित है। [SSC MTS (25-7-2022) Shift-1, SSC CGL (18-8-2017) Shift-2]

64 / 110

64. तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व और बारहवीं शताब्दी ईस्वी के बीच की अवधि से संबंधित वह स्थान ___________ है जो बौद्ध कला और वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूने के लिए प्रसिद्ध है। [SSC CGL (7-6-2019) Shift-3]

65 / 110

65. सांची में स्थित बौद्ध स्मारकों का निर्माण किसने किया था? [SSC CHSL (25-1-2017) Shift-1]

66 / 110

66. निम्नलिखित में से किसने सांची के स्तूप का निर्माण करवाया था? [SSC CPO (2-7-2017) Shift-2, SSC CGL (6-8-2017) Shift-2]

67 / 110

67. किस प्रदेश में 'साँची का महान स्तूप' स्थित है? [SSC MTS (22-9-2017) Shift-3]

68 / 110

68. निम्न में से कौन-सा स्तूप स्थल उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित नहीं है? [SSC CPO (23-11-2020) Shift-2]

69 / 110

69. भरहुत स्तूप, जातक कथाओं और कहानियों का चित्रण करता है। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-2]

70 / 110

70. भरहुत ___________ से संबंधित है| [SSC CHSL (26-3-2018) Shift-2]

71 / 110

71. निम्न में से कौन-सा शब्द बौद्ध स्तूप की वास्तुकला से संबंधित है? [SSC CPO (23-11-2020) Shift-2]

72 / 110

72. रामभर स्तूप, वह स्थान जहां भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था, भारत के किस राज्य में स्थित है? [SSC MTS (7-7-2022) Shift-3]

73 / 110

73. बौद्ध वास्तुकला में स्तूप को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भक्तों के लिए पैदल मार्ग क्या कहलाता था? [SSC MTS (5-7-2022) Shift-2]

74 / 110

74. निम्नलिखित में से क्या बौद्ध स्तूपों की संरचना का एक हिस्सा नहीं है? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2]

75 / 110

75. 'चेतियागिरी विहार' साँची में मनाया जाने वाला पर्व है। [SSC MTS (14-10-2021) Shift-2]

76 / 110

76. 'सांगकेन' ___________ का एक पर्व है। [SSC CGL (19-4-2022) Shift-1]

77 / 110

77. किस धर्म के भिक्षुओं के लिए चैत्य और विहारों का निर्माण किया गया था? [SSC MTS (19-8-2019) Shift-2]

78 / 110

78. बौद्ध भिक्षुओं और उनके शिष्यों के प्रार्थना अथवा सभा गृह क्या कहलाते हैं? [SSC MTS 2011]

79 / 110

79. बौद्ध वास्तुकला में 'चैत्य' का अर्थ निम्नलिखित में से क्या है? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1]

80 / 110

80. निम्न में से कौन-सा बौद्ध स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित है? [SSC CGL (13-8-2021) Shift-3]

81 / 110

81. सारनाथ स्तंभ का चक्र निम्न में से किसे इंगित करता है? [SSC CHSL (4-3-2018) Shift-3]

82 / 110

82. सारनाथ स्तंभ के ऊपर रखे हुए शेर जिन्हें हम अपने नोटों पर देखते हैं वास्तविकता में किस पदार्थ पर नक्काशित हैं? [SSC MTS (21-10-2017) Shift-3]

83 / 110

83. 'अष्ट महास्थान' का तात्पर्य बुद्ध के जीवन से जुड़े आठ महत्वपूर्ण स्थानों से है। निम्न में से कौन-सा स्थान उनमें से एक नहीं है? [SSC CPO (23-11-2020) Shift-1]

84 / 110

84. कौन-सा स्थान गौतम बुद्ध से संबद्ध नहीं है? [SSC CHSL (6-3-2018) Shift-1]

85 / 110

85. भारत के किस राज्य में बौद्ध गुफा मंदिर, बराबर गुफाएं स्थित हैं? [SSC MTS (22-7-2022) Shift-1]

86 / 110

86. बौद्ध भिक्षुओं के लिए निर्मित लोमा ऋषि गुफा किस राज्य में स्थित है? [SSC MTS (22-8-2019) Shift-3]

87 / 110

87. उपरकोट बौद्ध गुफाएं गुजरात के किस शहर में मिलेंगी? [SSC CGL (12-4-2022) Shift-2]

88 / 110

88. किस राज्य में फोडोंग बौद्ध मठ स्थित है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-2]

89 / 110

89. कर्दांग मठ जो एक बौद्ध तीर्थस्थल है, किस भारतीय राज्य में स्थित है? [SSC MTS (8-7-2022) Shift-1]

90 / 110

90. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में आपको तिब्बती बौद्ध स्वर्ण मंदिर मिलेगा? [SSC CGL (13-4-2022) Shift-3]

91 / 110

91. संसार में बुद्ध की सबसे बड़ी एकाश्मीय प्रतिमा कहाँ स्थापित की गई है? [SSC CGL 2004]

92 / 110

92. अफगानिस्तान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को निम्नलिखित में से किस स्थान पर नष्ट किया गया था? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2002]

93 / 110

93. निम्न के बाद सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। [SSC MTS (13-10-2021) Shift-3]

94 / 110

94. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया? [SSC CGL 2010]

95 / 110

95. राजा अशोक की उस पुत्री का नाम क्या था जिसे उसने एक बौद्ध मिशनरी के कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी दी थी? [SSC MTS (22-10-2021) Shift-3]

96 / 110

96. ___________ की पालक माता, महापजापति गौतमी ऐसी पहली महिला थीं, जिन्हें भिक्खुनी के रूप में चुना गया था। [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-1]

97 / 110

97. बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष में हुई- [SSC CGL 2014]

98 / 110

98. किस स्थान पर गौतम बुद्ध की मृत्यु हुई थी? [SSC MTS (13-10-2017) Shift-2, SSC CGL 2002]

99 / 110

99. गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहां लिया था? [SSC CPO (5-7-2017) Shift-1, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2002]

100 / 110

100. निम्नलिखित में से कौन भारत की बौद्ध वास्तुकला का नायाब नमूना नहीं है? [SSC MTS (18-7-2022) Shift-3]

101 / 110

101. नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(I) गौतम बुद्ध शाक्य गण के नाम से जाने जाने वाले एक छोटे गण से संबंधित थे और वे एक क्षत्रिय थे।
(II) गौतम बुद्ध का निधन कशीनारा में हआ था।

[SSC MTS (20-7-2022) Shift-1]

102 / 110

102. किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों तथा बौद्ध-भिक्षुओं को कर मुक्त ग्राम देने की प्रथा प्रारंभ की थी? [SSC CGL 2000]

103 / 110

103. बौद्ध धर्म का संरक्षक कुषाण शासक कौन था? [SSC CHSL 2015]

104 / 110

104. निम्न में कौन-सा शासक, बुद्ध का समकालीन नहीं था? [SSC MTS 2013]

105 / 110

105. बौद्धों के विश्वास के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है? [SSC CPO 2003]

106 / 110

106. तमिल का गौरव-ग्रंथ 'जीवक-चिंतामणि' किस धर्म से संबंधित है? [SSC CGL 2002]

107 / 110

107. भगवान गौतम बुद्ध के जीवन काल के दौरान सातवीं और छठी शताब्दी ईसा पूर्व में कितनी महान शक्तियां (महाजनपद) अस्तित्व में थीं? [SSC CGL (4-6-2019) Shift-2]

108 / 110

108. भारतीय इतिहास के निम्नलिखित युगों में से किसके दौरान क्षत्रिय एक विशिष्ट पहचान रखते थे? [SSC CGL 2014]

109 / 110

109. धातु से बने सिक्के सबसे पहले प्रकट हुए थे- [SSC CHSL 2010]

110 / 110

110. बौद्ध धर्म ने समाज के दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा| ये वर्ग थे- [SSC CPO 2006]

Your score is

PART- 2: वर्ष 1991 से 2021 तक UPPCS परीक्षाओं में बौद्ध धर्म (Buddha dharma) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. बुद्ध का जन्म हुआ था –
    (a) वैशाली में
    (b) लुम्बिनी में
    (c) कपिलवस्तु में
    (d) पाटलिपुत्र में
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2002]
  2. गौतम बुद्ध की माँ किस वंश से सम्बन्धित थी?
    (a) शाक्य वंश
    (b) माया वंश
    (c) लिच्छवि वंश
    (d) कोलिय वंश
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2008]
  3. सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन किसने दिया-
    (a) महावीर
    (b) शंकराचार्य
    (c) महात्मा बुद्ध
    (d) गुरु नानक
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1993]
  4. मृगदाव (सारनाथ) में बुद्ध द्वारा दिया गया प्रथम उपदेश निम्न में से किस नाम से जाना जाता है-
    (a) महाभिनिष्क्रमण
    (b) धम्मचक्र प्रवर्तन
    (c) धर्म ज्ञान दर्शन
    (d) धम्म चक्र सुत्त
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1992]
  5. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिये थे-
    (a) वैशाली में
    (b) श्रावस्ती में
    (c) कौशाम्बी में
    (d) राजगृह में
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2011]
  6. प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है?
    (a) वृत्ताकार
    (b) अर्धचन्द्राकार
    (c) त्रिभुजाकार
    (d) आयताकार
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2010]
  7. बुद्ध के उपदेश किससे सम्बन्धित हैं-
    (a) आत्मा सम्बन्धी विवाद
    (b) ब्रह्मचर्य
    (c) धार्मिक कर्मकाण्ड
    (d) आचरण की शुद्धता व पवित्रता
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1991]
  8. भगवान बुद्ध ने निम्नलिखित चार आर्य सत्यों का प्रतिपादन किया। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके उन्हें सही क्रम में रखिए-
    (A) दुःख है।
    (B) दुःख का निरोध है।
    (C) दुःख निरोध का मार्ग है।
    (D) दुःख का कारण है।
    कूट:
    (a) A, D, B, C
    (b) A, D, C, B
    (c) A, C, B, D
    (d) A, B, C, D
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2006]
  9. ‘संसार अस्थिर और क्षणिक है’ का निम्न में किससे संबंध है-
    (a) बौद्ध
    (b) जैन
    (c) गीता
    (d) वेदान्त
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1992]
  10. बौद्ध दर्शन के अनुसार विचार कीजिए –
    कथन (A) : पुनर्जन्म नहीं होता है।
    कारण (R): आत्मा की सत्ता नहीं है।
    निम्नलिखित कूट से अपना उत्तर चुनिए-
    कूट :
    (a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R सही व्याख्या है A की
    (b) A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R सही व्याख्या नहीं है A की
    (c) A सही है किन्तु R गलत है
    (d) A गलत है किन्तु R सही है
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2006]
  11. बौद्ध संघ में भिक्षुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा दी गयी थी
    (a) श्रावस्ती में
    (b) वैशाली में
    (c) राजगृह में
    (d) कुशीनगर में
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2010]
  12. निम्नलिखित में से कौन बुद्ध के जीवनकाल में ही संघ प्रमुख होना चाहता था?
    (a) देवदत्त
    (b) महाकश्यप
    (c) उपालि
    (d) आनन्द
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1999]
  13. निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रन्थ में संघ जीवन के नियम प्राप्त होते हैं?
    (a) दीघ निकाय
    (b) विनय पिटक
    (c) अभिधम्म पिटक
    (d) विभाशा शास्त्र
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1996]
  14. निम्न में से कौन एक बौद्ध-ग्रन्थ ‘सोलह महाजनपदों’ का उल्लेख करता है?
    (a) अंगुत्तर निकाय
    (b) मुज्झिम निकाय
    (c) खद्दक निकाय
    (d) दीघ निकाय
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2008]
  15. मिलिन्दपन्हो-
    (a) संस्कृत नाटक है
    (b) जैन वृतान्त है
    (c) पालि ग्रन्थ है
    (d) फारसी महाकाव्य है
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1996]
  16. बुद्ध की मृत्यु के पश्चात् प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता की गई-
    (a) महाकस्सप द्वारा
    (b) धर्मसेन द्वारा
    (c) अजातशत्रु द्वारा
    (d) नागसेन द्वारा
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2000]
  17. निम्नलिखित में से किस स्रोत में अशोक के राज्यकाल में तृतीय बौद्ध संगीति होने का उल्लेख मिलता है?
    (1) अशोक के अभिलेख
    (2) दीपवंश
    (3) महावंश
    (4) दिव्यावदान
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (a) 1 एवं 2
    (b) 2 एवं 3
    (c) 3 एवं 4
    (d) 1 एवं 4
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1999]
  18. बौद्ध तथा जैन दोनों ही धर्म विश्वास करते हैं कि –
    (a) कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धान्त सही हैं
    (b) मृत्यु के पश्चात् ही मोक्ष सम्भव है
    (c) स्त्री तथा पुरुष दोनों ही मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं
    (d) जीवन में मध्यम मार्ग सर्वश्रेष्ठ है
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1996]
  19. एलोरा में गुफाओं तथा शैलकृत मंदिरों का सम्बन्ध है, केवल-
    (a) बौद्धों से
    (b) बौद्धों तथा जैनियों से
    (c) हिन्दुओं तथा जैनियों से
    (d) हिन्दुओं, बौद्धों तथा जैनियों से
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1998]
  20. अजन्ता और एलोरा गुफाएं हैं-
    (a) आंध्र प्रदेश
    (b) मध्य प्रदेश
    (c) महाराष्ट्र
    (d) राजस्थान
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1993]
  21. निम्नलिखित में से किस शैलकृत गुफा में ग्यारह सिरों के बोधिसत्व का अंकन मिलता है?
    (a) अजंता
    (b) एलोरा
    (c) कन्हेरी
    (d) कार्ले
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2017]
  22. वह स्तूप-स्थल, जिसका सम्बन्ध भगवान बुद्ध के जीवन की किसी घटना से नहीं रहा है, हैं-
    (a) सारनाथ
    (b) सांची
    (c) बोधगया
    (d) कुशीनारा
    Ans- b [UPPCS Spl. (Pre) 2008]
  23. सारनाथ स्तम्भ का निर्माण किया था –
    (a) हर्षवर्धन ने
    (b) अशोक ने
    (c) गौतम बुद्ध ने
    (d) कनिष्क ने
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2008]
  24. ‘विक्रमशिला विहार’ का संस्थापक कौन था?
    (a) गोपाल
    (b) देवपाल
    (c) धर्मपाल
    (d) महिपाल
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2016]
  25. निम्नांकित कथनों पर विचार करें एवं ‘चैत्य तथा विहार’ में क्या अंतर है, इसे चुनें –
    (a) विहार पूजास्थल होता है जबकि चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है।
    (b) चैत्य पूजा स्थल होता है जबकि विहार निवास स्थान होता है।
    (c) दोनों में विशेषतः कोई अंतर नहीं है।
    (d) विहार एवं चैत्य दोनों ही निवास स्थान के रूप में प्रयोग हो सकते हैं।
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2003]
  26. निम्नलिखित में से कौन सा बौद्ध पवित्र स्थल निरंजना नदी पर स्थित था?
    (a) बोध गया
    (b) कुशीनगर
    (c) लुम्बिनी
    (d) ऋषिपत्तन
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2012]
  27. उत्तर प्रदेश में बौद्ध एवं जैनियों दोनों की प्रसिद्ध तीर्थस्थली है-
    (a) सारनाथ
    (b) कौशाम्बी
    (c) कुशीनगर
    (d) देवीपाटन
    Ans- b [UPPCS Spl. (Pre) 2008]
  28. बुद्ध की खड़ी प्रतिमा निम्न में से किस काल में बनाई गई-
    (a) गुप्तकाल
    (b) कुषाणकाल
    (c) मौर्यकाल
    (d) गुप्तोत्तर काल
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1992]
  29. गौतम बुद्ध का ‘महापरिनिर्वाण’ जिस राज्य में हुआ था वह है-
    (a) अंग
    (b) मगध
    (c) मल्ल
    (d) वत्स
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2011]
  30. बौद्ध धर्म के विस्तार के कारणों में सम्मिलित थे-
    (1) धर्म की सादगी
    (2) दलितों के लिये विशेष अपील
    (3) धर्म की मिशनरी भावना
    (4) स्थानीय भाषा का प्रयोग
    (5) दार्शनिकों द्वारा वैदिक भावना की सुदृढ़ता
    नीचे दिये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
    कूट:
    (a) 1, 2, और 3
    (b) 2, 3, और 4
    (c) 1, 2, 3 और 4
    (d) 2, 3, 4 और 5
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2009]
  31. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन था?
    (a) आनन्द
    (b) सारिपुत्त
    (c) मोग्गलन
    (d) सुभद्द
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2013]
  32. शून्यता के सिद्धान्त का सर्वप्रथम प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है-
    (a) नागार्जुन
    (b) नागसेन
    (c) आनन्द
    (d) अवश्वघोष
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1998]
  33. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार करें और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें –
    कथन (A): कुशीनगर मल्ल गणराज्य की राजधानी थी।
    कारण (R): महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण कुशीनगर में हुआ था।
    कूट:
    (a) (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
    (b) (A) एवं (R) दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
    (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
    (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2003]
  34. गौतम बुद्ध के बारे में निम्न में से क्या सत्य है?
    (1) वे कर्म में विश्वास करते थे
    (2) आत्मा का शरीर में परिवर्तन मानते थे
    (3) निर्वाण प्राप्ति में विश्वास करते थे
    (4) ईश्वर की सत्ता में विश्वास करते थे
    निम्न कूटों में से सही उत्तर चुनिये-
    (a) केवल 1, 2, 3 सही है
    (b) 1, 2 सही है
    (c) केवल 1 सही है
    (d) सभी चारों सही हैं
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1992]
  35. बौद्ध धर्म के विषय में कौन-से कथन सही हैं?
    (1) उसने वर्ण एवं जाति को अस्वीकार नहीं किया
    (2) उसने ब्राह्मण वर्ग की सर्वोच्च सामाजिक कोटि को चुनौती दी
    (3) उसने कुछ शिल्पों को निम्न माना
    कूट:
    (a) 1 तथा 2
    (b) 2 तथा 3
    (c) 1, 2 तथा 3
    (d) उपरोक्त में कोई नहीं
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1998]

PART- 3: वर्ष 1993 से 2021 तक IAS परीक्षाओं में बौद्ध धर्म (Buddha dharma) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. गांधार-शैली की मूर्तिकला में बुद्ध का सारनाथ में हुए प्रथम धर्मोपदेश से सम्बद्ध प्रवचन- मुद्रा का नाम है –
    (a) घ्यान
    (b) अभय
    (c) धर्मचक्र
    (d) भूमिस्पर्श
    Ans- c [IAS (Pre) 1994]
  2. अष्टांगिक मार्ग की संकल्पना अंग है-
    (a) दिव्यावदान की विषय वस्तु का
    (b) दीपवंश की विषय वस्तु का
    (c) महापरिनिर्वाण की विषय वस्तु का
    (d) धर्मचक्र प्रवर्तन सुत की विषय वस्तु का
    Ans- d [IAS (Pre) 1998]
  3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?
    (a) तृष्णारूपी अग्रि का शमन
    (b) स्वयं की पूर्णतः अस्तित्वहीनता
    (c) परमानन्द एवं विश्राम की स्थिति
    (d) धारणातीत मानसिक अवस्था
    Ans- a [IAS (Pre) 2013]
  4. कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता निम्नलिखित में से किसने की थी?
    (a) नागार्जुन
    (b) पार्श्व
    (c) शूद्रक
    (d) वसुमित्र
    Ans- d [IAS (Pre) 2001]
  5. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान संप्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अंतर निम्नलिखित में कौन-सा है?
    (a) जातिरहित समाज
    (b) अहिंसा पर बल
    (c) देवी-देवताओं की पूजा
    (d) स्तूप पूजा
    Ans- c [IAS (Pre) 1994]
  6. बौद्ध धर्म की महायान शाखा औपचारिक रूप से किसके शासनकाल में प्रकट हुई?
    (a) अशोक
    (b) अजातशत्रु
    (c) धर्मपाल
    (d) कनिष्क
    Ans- d [IAS (Pre) 1993]
  7. महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जानते हैं?
    (a) मंजूश्री
    (b) वज्रपाणि
    (c) पद्मपाणि
    (d) मैत्रेय
    Ans- c [IAS (Pre) 1997]
  8. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
    (1) बुद्ध में देवत्वारोपण
    (2) बोधिसत्त्व के पथ पर चलना
    (3) मूर्ति उपासना तथा अनुष्ठान
    उपर्युक्त में से कौन-सी विशेषता/विशेषताएँ महायान बौद्धमत की है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- d [IAS (Pre) 2019]
  9. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
    (1) बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
    (2) बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करूणामय है।
    (3) बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलम्बित करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 2
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2016]
  10. बोधिसत्त्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायःचित्रित चित्रकारी है, जो
    (a) अजंता में है।
    (b) बदामी में है।
    (c) बाघ में है।
    (d) एलोरा में है।
    Ans- a [IAS (Pre) 2017]
  11. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, ‘परामिता’ शब्द का सही विवरण निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
    (a) सूत्र पद्धति में लिखे गए प्राचीनतम धर्मशास्त्र पाठ
    (b) वेदों के प्राधिकार को अस्वीकार करने वाले दार्शनिक सम्प्रदाय
    (c) परिपूर्णताएँ जिनकी प्राप्ति से बोधिसत्व पथ प्रशस्त हुआ
    (d) आरम्भिक मध्यकालीन दक्षिण भारत की शक्तिशाली व्यापारी श्रेणियाँ
    Ans- c [IAS (Pre) 2020]
  12. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    (1) स्थाविरवादी महायान बौद्ध धर्म से संबद्ध हैं ।
    (2) लोकोत्तरवादी संप्रदाय बौद्ध धर्म के महासंघिक संप्रदाय की एक शाखा थी।
    (3) महासंधिकों द्वारा बुद्ध के देवत्वारोपण ने महायान बौद्ध धर्म को प्रोत्साहित किया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2020]
  13. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?
    (1) दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
    (2) दोनेां का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
    (3) दोनों में शिलाकृत स्मारक है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं हैं
    Ans- b [IAS (Pre) 2016]
  14. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है ?
    (a) अजंता गुफाएँ, वाघोरा नदी की घाटी में स्थित हैं।
    (b) साँची स्तूप, चंबल नदी की घाटी में स्थित है।
    (c) पांडू-लेणा गुफा देव मंदिर, नर्मदा नदी की घाटी में स्थित हैं।
    (d) अमरावती स्तूप, गोदावरी नदी की घाटी में स्थित है।
    Ans- a [IAS (Pre) 2021]
  15. ऐलोरा में गुफाएँ और शैलकृत मंदिर हैं-
    (a) बौद्धों और जैनों के
    (b) बौद्धों के
    (c) हिन्दुओं और जैनों के
    (d) हिन्दुओं, बौद्धों और जैनों के
    Ans- d [IAS (Pre) 1994]
  16. कुछ शैलकृत बौद्ध गुफाओं को चैत्य कहते हैं, जबकि अन्य को विहार। दोनों में क्या अन्तर है?
    (a) विहार पूजा-स्थल होता है, जबकि चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का निवासस्थान है
    (b) चैत्य पूजा-स्थल होता है, जबकि बिहार बौद्ध भिक्षुओं का निवासस्थान है
    (c) चैत्य गुफा के दूर के सिरे पर स्तूप होता है, जबकि विहार गुफा पर अक्षीय कक्ष होता है
    (d) दोनों में कोई वस्तुपरक अन्तर नहीं होता
    Ans- b [IAS (Pre) 2013]
  17. प्राचीन भारत के बौद्ध मठों में, पबरन नामक समारोह आयोजित किया जाता था जो-
    (a) वर्षा ऋतु के दौरान मठों में प्रवास के समय भिक्षुओं द्वारा किये गये अपराधों की स्वीकारोक्ति का अवसर होता था|
    (b) संघपरिनायक और धर्म तथा विनय विषयों पर एक-एक वक्ता को चुनने का अवसर होता था
    (c) किसी नए व्यक्ति को बौद्ध संघ में प्रवेश देने का समारोह होता था, जिसमें उसका सिर मुंडवा दिया जाता था और पीले वस्त्र दिए जाते थे
    (d) आषाढ़ की पूर्णिमा के अगले दिन बौद्ध भिक्षुओं के एकत्र होने का अवसर होता था जब वे वर्षा ऋतु के आगामी चार महीनों के लिए निश्चित आवाज चुनते थे
    Ans- a [IAS (Pre) 2002]
  18. भारत में बौद्ध इतिहास, परम्परा और संस्कृति के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
    विख्यात तीर्थस्थल : अवस्थान
    (1) टाबो मठ और मन्दिर संकुल : स्पीति घाटी
    (2) ल्होत्सव लाखांग मन्दिर नको : जंस्कार घाटी
    (3) अल्ची मन्दिर संकुल : लद्दाख
    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- c [IAS (Pre) 2014]
  19. प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था?
    (1) तप और भोग की अति का परिहार
    (2) वेद प्रामाण्य के प्रति अनास्था
    (3) कर्मकाण्डों की फलवत्ता का निषेध
    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2012]
  20. निम्नलिखित में से कौन से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान थे?
    (1) तप और भोग की अति का परिहार
    (2) वेद प्रामाण्य के प्रति अनास्था
    (3) कर्मकाण्डों की फलवत्ता का निषेध
    (4) प्राणियों की हिंसा का निषेध (अहिंसा)
    नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
    (a) 2, 3 और 4
    (b) 1, 2, 3 और 4
    (c) 1, 3 और 4
    (d) 1 और 2
    Ans- a [IAS (Pre) 1996]
  21. यूनानी, कुषाण एवं शकों में से कई ने हिंदू धर्म के स्थान पर बौद्ध धर्म को अपनाया, क्योंकि-
    (a) उन्होंने युद्ध और हिंसा की नीति का परित्याग कर दिया था
    (b) बौद्ध धर्म का उस समय प्रभुत्व था
    (c) जाति प्रथा से अभिभूत हिंदू धर्म की ओर वे आकर्षित नहीं हुए
    (d) बौद्ध धर्म के माध्यम से भारतीय समाज तक पहुँच अधिक आसान थी
    Ans- c [IAS (Pre) 1998]
  22. आरंभिक मध्ययुगीन समय में भारत में बौद्ध धर्म का पतन किस/किन कारण/कारणों से शुरू हुआ ?
    (1) उस समय तक बुद्ध, विष्णु के अवतार समझे जाने लगे और वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गये ।
    (2) अंतिम गुप्त राजा के समय तक आक्रमण करने वाली मध्य एशिया की जनजातियों ने हिंदू धर्म को अपनाया और बौद्धों को सताया।
    (3) गुप्त वंश के राजाओं ने बौद्ध धर्म का पुरजोर विरोध किया ।
    उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- a [IAS (Pre) 2010]
  23. निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?
    (1) अवन्ति
    (2) गंधार
    (3) कोशल
    (4) मगध
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए|
    (a) 1, 2 और 3
    (b) केवल 2 और 3
    (c) 1, 3 और 4
    (d) केवल 3 और 4
    Ans- d [IAS (Pre) 2015, IAS (Pre) 2014]
  24. भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे ‘भूमि स्पर्श मुद्रा’ कहा जाता है| यह किसका प्रतीक है?
    (a) मार पर दृष्टि रखने एवं अपने ध्यान में विघ्न डालने से मार को रोकने के लिए बुद्ध का धरती का आह्नान
    (b) मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्नान
    (c) बुद्ध का अपने अनुयायियों को स्मरण कराना कि वे सभी धरती से उत्पन्न होते है और अन्ततः धरती में विलीन हो जाते है, अतः जीवन संक्रमणशील है
    (d) इस सन्दर्भ में दोनो ही कथन (a) एवं (b) सही हैं
    Ans- b [IAS (Pre) 2012]
  25. भारत की कला व संस्कृति के इतिहास के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
    विख्यात मूर्तिशिल्प : स्थल
    (1) बुद्ध के महापरिनिर्वाण की एक भव्य प्रतिमा जिसमें ऊपर की ओर अनेकों देवी संगीतज्ञ तथा नीचे की ओर उनके दुखे अनुयायी दर्शाए गए हैं : अजन्ता
    (2) प्रस्तर पर उत्कीर्ण विष्णु के वराह अवतार की विशाल प्रतिमा जिसमें वह देवी पृथ्वी को गहरे विक्षुब्ध सागर से उबारते दर्शाए गए है : माउंट आबू
    (3) विशाल गोलाश्मों पर उत्कीर्ण’अर्जुन की तपस्या’/’गंगा-अवतरण’ : मामल्लपुरम
    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- c [IAS (Pre) 2014]
  26. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    (1) परिव्राजक – परित्यागी व भ्रमणकारी
    (2) श्रमण – उच्च पद प्राप्त पुजारी
    (3) उपासक – बौद्ध धर्म का साधारण अनुगामी
    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2020]
  27. मिलिंदपन्हो राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद के रूप में है?
    (a) नागार्जुन
    (b) नागसेन
    (c) नागभट्ट
    (d) कुमारिल भट्ट
    Ans- b [IAS (Pre) 1997]
  28. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन भावी बुद्ध है, जो संसार की रक्षा हेतु अवतरित होंगे ?
    (a) अवलोकितेश्वर
    (b) लोकेश्वर
    (c) मैत्रेय
    (d) पद्मपाणि
    Ans- c [IAS (Pre) 2018]

PART- 4: वर्ष 2009 से 2021 तक CDS-I and CDS-II परीक्षाओं में बौद्ध धर्म (Buddha dharma) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. महात्मा बुद्ध ने ‘धर्म चक्र प्रवर्तन’ के रूप में ज्ञात अपना प्रथम धर्मोपदेश किस स्थान पर दिया?
    (a) साँची
    (b) सारनाथ
    (c) श्रावस्ती
    (a) बोधगया
    Ans- b [CDS (I) 2009]
  2. वह आद्यतम बौद्ध साहित्य जो बुद्ध के विभिन्न जन्मों की कथाओं के विषय में है, क्या है ?
    (a) विनय पिटक
    (b) सुत्तपिटक
    (c) अभिधम्मपिटक
    (d) जातक
    Ans- d [CDS (II) 2011]
  3. गंदबिंदु जातक कथा किस भाषा में लिखी गयी थी ?
    (a) संस्कृत
    (b) तेलुगू
    (c) तमिल
    (d) पालि
    Ans- d [CDS (II) 2018]
  4. बौद्ध-धर्म में पतिमोक्ख से क्या तात्पर्य है?
    (a) महायान बौद्ध का विवरण
    (b) हीनयान बौद्ध का विवरण
    (c) संघ के नियम
    (d) राजा मेनान्दर के प्रश्न
    Ans- c [CDS (I) 2009]
  5. चतुर्थ बौद्ध संगीति कश्मीर में किसके नेतृत्व में हुई
    (a) बिन्दुसार
    (b) अशोक
    (c) कुणाल
    (d) कनिष्क
    Ans- d [CDS (I) 2014]
  6. भारत के बौद्ध स्तूपों के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
    (a) स्तूप उपासना को प्रचलन में लाने में अशोक ने एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी।
    (b) ये बुद्ध और अन्य मठवासियों के स्मृतिशेषों के आधान (भंडार) थे।
    (c) ये ग्रामीण इलाकों में स्थित थे।
    (d) ये व्यापार-मार्गों के नजदीक स्थित थे।
    Ans- c [CDS (I) 2018]
  7. कूटागरशाला, जिसका शाब्दिक अर्थ नुकीली छत वाली झोपड़ी है, क्या होती थी ?
    (a) पशुओं के रखे जाने का स्थान
    (b) एक स्थान जहाँ बौद्ध भिक्षुओं के बीच बौद्धिक वाद-विवाद होता था
    (c) शस्त्रों को इकट्ठा रखने का स्थान
    (d) शयन करने का स्थान
    Ans- b [CDS (II) 2012]
  8. राजा अवन्तिपुत्त और बुद्ध के शिष्य कच्चना के बीच वर्ण के विषय में संवाद निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में मिलते हैं?
    (a) मज्झिम निकाय
    (b) सम्युत्त निकाय
    (c) अंगुत्तर निकाय
    (d) अंबठ्ठ सुत्त
    Ans- a [CDS (II) 2018]
  9. किस बौद्ध मूल-ग्रंथ में, मौर्य सम्राट अशोक का विवरण समाहित है?
    (a) विनय पिटक
    (b) सुत्त पिटक
    (c) अभिधम्म पिटक
    (d) महावाम्सा
    Ans- d [CDS (I) 2018]
  10. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (1) प्रारंभिक बौद्ध साहित्य प्रायः धर्मसूत्री पाठ से रचित है ।
    (2) बौद्ध शाखाएँ अपने धर्मसूत्री साहित्य का वर्गीकरण केवल पिटकों के रूप में करती हैं।
    नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    Ans- d [CDS (II) 2014]
  11. निम्नलिखित में से कौन-सा/से बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित नहीं था/थे?
    (1) कंथक
    (2) अलार कलाम
    (3) चन्ना
    (4) गोशाल मस्करीपुत्र
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए|
    (a) केवल 4
    (b) केवल 1
    (c) 1 और 2
    (d) 3 और 4
    Ans- a [UPSC CDS 2013]

Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको crackgovexam द्वारा दी गई वस्तुनिष्ट प्रश्न- Buddha dharma Objective Questions in Hindi पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको crackgovexam द्वारा दी गई Buddha dharma (बौद्ध धर्म) MCQ पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Telegram and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपको Buddha dharma MCQ Objective Questions Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं| Good luck with your studies and exam preparations!
धन्यवाद!

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here