QuizSSC History Quiz Previous Year SSC MTS 2021 History Quiz with Answer in Hindi Part-2 By crackteam - 0 851 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 21 Previous Year SSC MTS 2021 History Quiz in Hindi Part-2 1 / 55 1. 1206 से 1290 तक दिल्ली पर शासन करने वाले प्रारंभिक तुर्की शासकों का सही कालक्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-3] (a) शम्सुद्दीन इल्लुतमिश, रज़िया, कुतुबुद्दीन ऐबक (b) कुतुबुद्दीन ऐबक, रज़िया, शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (c) कुतुबुद्दीन ऐबक, शम्सुद्दीन इल्तुतमिश, रज़िया (d) रज़िया, शम्सुद्दीन इल्तुतमिश, कुतुबुद्दीन ऐबक 2 / 55 2. प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की हार का मुख्य कारण क्या था? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-1] (a) सेनापति मीर जाफर के नेतृत्व वाली सेना ने युद्ध में भाग नहीं लिया। (b) सिराजुद्दौला के प्रधान मंत्री ने अंग्रेजों के स्थान की गलत सूचना दी। (c) अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला की सेना की खाद्य आपूर्ति बंद कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। (d) अंग्रेजों को सिराजुद्दौला के महल में प्रवेश करने का गुप्त रास्ता पता था। 3 / 55 3. भारत में किस वर्ष सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया था? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-3] (a) 1824 (b) 1829 (c) 1831 (d) 1826 4 / 55 4. भारत के मंदिरों से संबंधित दिए गए कथनों में से कौन से कथन सत्य हैं? I. नागर शैली की वास्तुकला को उत्तर भारतीय शैली के नाम से भी जाना जाता है। II.द्रविड़ शैली की वास्तुकला को दक्षिण भारतीय शैली के रूप में भी जाना जाता है। [SSC MTS (14-7-2022) Shift-1] (a) केवल I (b) I और II दोनों (c) न तो I और न ही II (d) केवल II 5 / 55 5. टीपू सुल्तान ___________ में मैसूर का शासक बना| [SSC MTS (14-7-2022) Shift-3] (a) 1775 (b) 1765 (c) 1782 (d) 1762 6 / 55 6. खानवा का युद्ध किसके बीच लड़ा गया था? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1] (a) बाबर और राणा सांगा (b) बाबर और शेरशाह सूरी (c) शेरशाह सूरी और राणा सांगा (d) बाबर और इब्राहिम लोदी 7 / 55 7. महात्मा गांधी ने पहली बार भारत में राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह किस वर्ष शुरू किया था? [SSC MTS (15-7-2022) Shift-1] (a) 1915 (b) 1919 (c) 1916 (d) 1921 8 / 55 8. मंगल पांडे को बैरकपुर में _________ को ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला करने के लिए फांसी दी गई थी। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3] (a) 29 मार्च 1857 (b) 21 मार्च 1857 (c) 23 मार्च 1857 (d) 31 मार्च 1857 9 / 55 9. टीपू सुल्तान की मृत्यु किस वर्ष अपनी राजधानी सेरिंगपट्टम (Seringapatam) की रक्षा करते हुए हुई थी? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-2] (a) 1802 (b) 1794 (c) 1799 (d) 1792 10 / 55 10. इल्बरी वंश (दिल्ली सल्तनत) का प्रथम शासक कौन था? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-1] (a) रजिया सुल्तान (b) गयासुद्दीन तुगलक (c) कुतुबुद्दीन ऐबक (d) इल्तुतमिश 11 / 55 11. पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को डी गामा __________ में भारत आया था। [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1] (a) 1495 (b) 1497 (c) 1498 (d) 1496 12 / 55 12. कुतुब-उद-दीन ऐबक ने निम्नलिखित में से किस राजवंश की स्थापना की थी? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-3] (a) खिलजी वंश (b) गुलाम वंश (c) सैय्यद वंश (d) तुगलक वंश 13 / 55 13. इनामगाँव, एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल ________ नदी पर स्थित है। [SSC MTS (14-7-2022) Shift-2] (a) इंद्रायणी (b) उल्हास (c) घोड़ (d) कुकड़ी 14 / 55 14. पुलकेशिन प्रथम दक्षिण भारत के _________ वंश के संस्थापक थे। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3] (a) चेर (b) चालुक्य (c) चौल (d) पांड्य 15 / 55 15. 1773 में भारत के प्रथम गवर्नर-जनरल कौन बने? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1] (a) वारेन हेस्टिंग्स (b) रॉबर्ट क्लाइव (c) चार्ल्स कॉर्नवालिस (d) थॉमस मुनरो 16 / 55 16. निम्नलिखित में से किस चौहान (चाहमान) शासक ने 1191 में सुल्तान मुहम्मद गोरी को हराया था? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-3] (a) अजयराज द्वितीय (b) दुर्लभराज तृतीय (c) विग्रहराज तृतीय (d) पृथ्वीराज तृतीय 17 / 55 17. शुंग राजवंश (185 ईसा पूर्व - 73 ईसा पूर्व) के संस्थापक निम्नलिखित में से कौन थे? [SSC MTS (15-7-2022) Shift-1] (a) भागभद्र (b) अग्निमित्र (c) पुष्यमित्र (d) वसुमित्र 18 / 55 18. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों द्वारा किस मुगल शासक को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-2] (a) बहादुर शाह जफर (b) अहमद शाह बहादुर (c) फर्रुख़ सिय (d) मुहम्मद शाह 19 / 55 19. लायन कैपिटल का निर्माण बुद्ध के __________ की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में बनाया गया था। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1] (a) ज्ञान प्राप्ति (b) निधन (c) घर परित्याग (d) पहले उपदेश 20 / 55 20. छठी शताब्दी ईसा पूर्व में, निम्नलिखित में से महाजनपद गांधार की राजधानी क्या थी? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-1] (a) हस्तिनापुर (b) वाराणसी (c) मथुरा (d) तक्षशिला 21 / 55 21. गौतमीपुत्र श्री सातकर्णी किस राजवंश के शासक थे? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-2] (a) राष्ट्रकूट (b) सातवाहन (c) चोल (d) चेर 22 / 55 22. निम्नलिखित में से कलकत्ता (कोलकाता) में ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-1] (a) स्वामी विवेकानंद (b) स्वामी दयानंद सरस्वती (c) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (d) राजा राम मोहन रॉय 23 / 55 23. आत्मीय समाज की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1] (a) दयानंद सरस्वती (b) भीमराव रामजी अंबेडकर (c) स्वामी विवेकानंद (d) राजा राम मोहन राय 24 / 55 24. निम्नलिखित में से कौन खिलाफत आंदोलन के/की नेता/नेत्री थे/थीं? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-2] (a) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (b) भगत सिंह (c) कस्तूरबा गांधी (d) ज्योतिबा फुले 25 / 55 25. ___________ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं। [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2] (a) आशालता सेन (b) सरोजिनी नायडू (d) सुचेता कृपलानी (d) अरुणा आसफ अली 26 / 55 26. दंतिदुर्ग भारत के किस राजवंश से संबंधित थे? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-1] (a) चोल (b) चालुक्य (c) राष्ट्रकूट (d) चेर 27 / 55 27. मुक्तेश्वर मंदिर, ___________ में स्थित शिवजी को समर्पित 10वीं शताब्दी का हिंदू मंदिर है। [SSC MTS (12-7-2022) Shift-2] (a) असम (b) गुजरात (c) महाराष्ट्र (d) ओडिशा 28 / 55 28. शेर खान ने कन्नौज में हुमायूँ को किस वर्ष हराया था? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-2] (a) 1540 (b) 1543 (c) 1541 (d) 1542 29 / 55 29. मॉर्ले-मिंटो सुधारों की शुरुआत के समय भारत का वायसरॉय कौन था? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-1] (a) लॉर्ड वेवेल (b) लॉर्ड एटली (c) लॉर्ड मिंटो (d) लॉर्ड लिनलिथगो 30 / 55 30. निम्नलिखित में से किसने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से बक्सर के युद्ध का नेतृत्व किया था? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-3] (a) हेक्टर मुनरो (b) जॉन विलियम फ़ोटेस्क्यू (d) चार्ल्स स्टुअर्ट (d) रॉबर्ट क्लाइव 31 / 55 31. हर्षवर्धन (606 से 647 ईस्वी) _________ वंश के शासक थे। [SSC MTS (14-7-2022) Shift-1] (a) गुप्त (b) मौर्य (c) मुगल (d) पुष्यभूति 32 / 55 32. ____________ चालुक्य वंश की राजधानी थी। [SSC MTS (14-7-2022) Shift-2] (a) पाटलिपुत्र (b) राजगीर (c) बदामी (d) कांचीपुरम 33 / 55 33. इनमें से किस चोल शासक ने तंजावुर में बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण कराया था? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1] (a) राजेंद्र प्रथम (b) राजराजा प्रथम (c) विजयालय (d) राजेंद्र तृतीय 34 / 55 34. निम्नलिखित में से कौन-सा वेद सबसे पुराना वेद है? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-1] (a) यजुर्वेद (b) ऋग्वेद (c) अथर्ववेद (d) सामवेद 35 / 55 35. किस ब्रिटिश गवर्नर ने बंगाल में द्वैध शासन व्यवस्था को समाप्त कर दिया? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-3] (a) जॉन शोर (b) वारेन हेस्टिंग्स (c) रॉबर्ट क्लाइव (d) विलियम बेंटिक 36 / 55 36. 1526 में, बाबर ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी को ___________ में हराया और दिल्ली व आगरा पर कब्जा कर लिया। [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2] (a) पानीपत (b) मालवा (c) लाहौर (d) मथुरा 37 / 55 37. मध्य प्रदेश में खजुराहो मंदिर, मंदिर वास्तुकला की __________ शैली का एक उदाहरण है। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3] (a) होयसल (b) द्रविड़ (c) नागर (d) वेसर 38 / 55 38. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग का गठन _________ में हुआ था। [SSC MTS (14-7-2022) Shift-1] (a) 1908 (b) 1905 (c) 1906 (d) 1910 39 / 55 39. निम्नलिखित में से कौन डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी (1884) के संस्थापकों में से एक थे? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2] (a) जी. जी अगरकर (b) तुलसी राम (c) दादोबा पांडुरंग (d) वी. आर शिंदे 40 / 55 40. ___________ ग्रेट ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) की संसद का एक अधिनियम है जिसके तहत 1947 में ब्रिटिश भारत को भारत और पाकिस्तान के दो नए स्वतंत्र प्रभुत्वों में विभाजित किया गया था। [SSC MTS (15-7-2022) Shift-1] (a) भारत सरकार अधिनियम (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट) (b) औद्योगिक विवाद अधिनियम (इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट) (c) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम (इंडियन इनडिपेंडेंस एक्ट) (d) रॉलेट अधिनियम (रॉलेट एक्ट) 41 / 55 41. निम्नलिखित में से क्या बौद्ध स्तूपों की संरचना का एक हिस्सा नहीं है? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2] (a) गोपुर (b) छत्र (c) अंड (d) हर्मिका 42 / 55 42. निम्नलिखित में से किसने मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की थी? [SSC MTS (11-7-2022) Shift-2] (a) श्री अरबिंदो (b) सर सैयद अहमद खान (c) मोहम्मद अली जिन्ना (d) खान अब्दुल गफ्फार खान 43 / 55 43. बौद्ध वास्तुकला में 'चैत्य' का अर्थ निम्नलिखित में से क्या है? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1] (a) बुद्ध अवशेष (b) प्रार्थना कक्ष (c) निवास स्थान (d) मठ 44 / 55 44. बुद्ध ने __________ में ज्ञान प्राप्त किया था। [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1] (a) बोध गया (b) कुशीनार (c) वाराणसी (d) पाटलिपुत्र 45 / 55 45. निम्नलिखित में से किसने 1887 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अध्यक्ष के रूप में संबोधित किया था? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1] (a) डब्ल्यू.सी. बनर्जी (b) बदरुद्दीन तैयबजी (c) बालगंगाधर तिलक (d) दादाभाई नौरोजी 46 / 55 46. निम्नलिखित में से किस चोल शासक ने तंजावुर में निशुंभसुदिनी देवी मंदिर का निर्माण करवाया था? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-2] (a) आदित्य प्रथम (b) अरिंजय (c) राजराजा प्रथम (d) विजयालय 47 / 55 47. सिंधु घाटी सभ्यता में निम्नलिखित में से कौन सा शहर अस्तित्व में था? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-2] (a) साँची (b) मुज़िरिस (c) हड़प्पा (d) अयोध्या 48 / 55 48. गुप्त वंश के शासक कुमारगुप्त ने निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3] (a) नालंदा विश्वविद्यालय (b) दिल्ली विश्वविद्यालय (c) तक्षशिला विश्वविद्यालय (d) पुणे विश्वविद्यालय 49 / 55 49. भरहुत स्तूप, जातक कथाओं और कहानियों का चित्रण करता है। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-2] (a) आंध्र प्रदेश (b) बिहार (c) मध्य प्रदेश (d) उत्तर प्रदेश 50 / 55 50. प्राचीन हड़प्पा स्थल 'लोथल' किस भारतीय राज्य में पाया गया है? [SSC MTS (15-7-2022) Shift-1] (a) मध्य प्रदेश (b) गुजरात (c) महाराष्ट्र (d) राजस्थान 51 / 55 51. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रकूट वंश के संस्थापक थे? [SSC MTS (12-7-2022) Shift-3] (a) ध्रुव (b) गोविंद तृतीय (c) अमोघवर्ष (d) दन्तिदुर्ग 52 / 55 52. खानवा के युद्ध में बाबर ने राणा सांगा को किस वर्ष हराया था? [SSC MTS (15-7-2022) Shift-1] (a) 1529 (b) 1531 (c) 1525 (d) 1527 53 / 55 53. स्वामी विवेकानंद का असली नाम क्या था? [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3] (a) मूल शंकर (b) नरेंद्रनाथ दत्त (c) वर्धमान (d) नृसिंह भान 54 / 55 54. बाणभट्ट ने 'हर्षचरित' की रचना किस भाषा में की थी? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-3] (a) संस्कृत (b) पालि (c) प्राकृत (d) तमिल 55 / 55 55. 'वंदे मातरम' स्तोत्र गान किसने लिखा था? [SSC MTS (14-7-2022) Shift-2] (a) भगत सिंह (b) बाल गंगाधर तिलक (c) बंकिम चंद्र चटर्जी (d) महात्मा गांधी Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin