Last updated on July 18th, 2021 at 11:27 pm
MCQ On Parts of Indian Constitution (भारतीय संविधान के भाग का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi Part-2
MCQ On Parts of Indian Constitution: Dear Readers, आज मैं Indian Polity का एक महत्वपूर्ण Chapter-7: भारतीय संविधान के भाग (Parts of Indian Constitution) का Objective Questions Hindi में share करने जा रहा हूं| MCQ On Parts of Indian Constitution (भारतीय संविधान के भाग का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi में जितने भी Objective Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| इसमें जितने भी Objective Questions and Answers on Parts of Indian Constitution (भारतीय संविधान के भाग का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) से cover किया गया है सारे Questions different-different Competitive Exams में पूछे जा चुके हैं अतः आपलोग इसे अच्छी तरह से याद कर ले|
[Note- यदि आपलोगों को Crackteam के द्वारा दिया गया पोस्ट अच्छा लग रहा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके]
MCQ On Parts of Indian Constitution (भारतीय संविधान के भाग का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi Part-2
इसे भी पढ़े:
=> Chapter-6 : भारतीय संविधान की अनुसूची (MCQ)
=> Chapter-6 : भारतीय संविधान की अनुसूची (Notes)
(21) भारत के संविधान के किस भाग में संघ-राज्य सम्बन्धों का उल्लेख किया गया है?
(a) भाग X (दस)
(b) भाग XI (ग्यारह)
(c) भाग XIV (चौदह)
(d) भाग xv (पंद्रह)
Ans- b [UP RO/ARO (Pre) 2014]
(22) भारतीय संविधान के किस भाग में केन्द्र-राज्य विधायी सम्बन्ध दिए गए हैं?
(a) भाग X में
(b) भाग XI में
(c) भाग XII में
(d) भाग XIII में
Ans- b [UPPCS (Mains) 2004]
(23) भारतीय संविधान का कौन सा भाग केंद्र-राज्य के वित्तीय संबंधों की चर्चा करता है?
(a) भाग X
(b) भाग VIII
(c) भाग XII
(d) भाग XX
Ans- c [SSC CHSL 2017]
(24) भारतीय संविधान के किस भाग में व्यापार, वाणिज्य एवं समागम का उल्लेख है?
(a) भाग-14
(b) भाग-13
(c) भाग-12
(d) भाग-16
Ans- b
(25) भारतीय संविधान के किस भाग में केंद्र एवं राज्यों के अधीन सेवाओं का उल्लेख है?
(a) भाग-14
(b) भाग-13
(c) भाग-12
(d) भाग-16
Ans- a
(26) भारतीय संविधान के कौन से भाग में चुनावों के बारे में दिया हुआ है?
(a) भाग XII
(b) भाग XIII
(c) भाग XIV
(d) भाग XV
Ans- d [SSC CHSL 2017]
(27) भारतीय संविधान का भाग XVI (अनुच्छेद 330 से 342 तक) सम्बन्धित है-
(a) प्रशासनिक अभिकरणों से
(b) अखिल भारतीय सेवाओं से
(c) वित्त आयोग से
(d) लोकसभा में अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण तथा एंग्लो इण्डियन समुदाय के प्रतिनिधित्व से
Ans- d [UPPCS (Mains) 2004]
(28) भारतीय संविधान का भाग XVII _____________से संबंधित है|
(a) चुनाव
(b) राजभाषा
(c) पंचायत
(d) मौलिक अधिकार
Ans- b [SSC CHSL 2017]
(29) भारतीय संविधान का भाग-18 किसके बारे में बताता है?
(a) निर्वाचन
(b) संविधान संशोधन
(c) आपात उपबंध
(d) राज्य भाषा
Ans- c
(30) भारतीय संविधान के कौन से भाग में अनुच्छेद 368 दिया हुआ है जो कि संसद को संवैधानिक संशोधन करने की शक्ति देता है?
(a) भाग XX
(b) भाग VII
(c) भाग XXII
(d) भाग IX
Ans- a [SSC CHSL 2017]
(31) संविधान का कौन-सा भाग संविधान-संशोधनों से संबंधित है?
(a) भाग X
(b) भाग XV
(c) भाग XX
(d) भाग VIII
Ans- c [SSC MTS 2019, SSC CHSL 2017]
(32) संविधान के किस भाग में अस्थायी संक्रमणकालीन और विशेष उपबंधों के प्रावधान हैं?
(a) भाग-18
(b) भाग-19
(c) भाग-21
(d) भाग-22
Ans- c
(33) निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित है?
(a) संविधान का दूसरा भाग : मौलिक अधिकार
(b) संविधान का तीसरा भाग : नागरिकता
(c) संविधान का चौथा (ए) भाग : मौलिक कर्तव्य
(d) संविधान का पाँचवाँ भाग : राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त
Ans- c [UPPCS (Mains) 2007]
(34) निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है?
(a) नागरिकता – संविधान का भाग III
(b) मौलिक अधिकार – संविधान का भाग IV
(c) मौलिक कर्त्तव्य – संविधान का भाग V
(d) राज्य – संविधान का भाग VI
Ans- d [UP Lower (Pre.) 2004]
(35) निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सुमेलित नहीं है?
संविधान का भाग विषय
(a) भाग II नागरिकता
(b) भाग III मूल अधिकार
(c) भाग IV राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
(d) भाग V मूल कर्तव्य
Ans- d [UP Lower (Pre.) 2009]
(36) सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
(A) मौलिक अधिकार 1. भाग IVA, भारत का संविधान
(B) मौलिक कर्तव्य 2. भाग III, भारत का संविधान
(C) संघ 3. भागXVIII, भारत का संविधान
(D) आपात उपबंध 4. भाग V, भारत का संविधान
कूट:
(a) A-2, B-1, C-4, D-3
(b) A-3, B-4, C-1, D-2
(c) A-2, B-1, C-3, D-4
(d) A-4, B-3, C-2, D-1
Ans- a [UPPCS (Mains) 2013]
(37) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-I सूची-II
A. संविधान का भाग XV 1. आपात उपबन्ध
B. संविधान का भाग XVI 2. राजभाषा
C. संविधान का भाग XVII 3. कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबन्ध
D. संविधान का भाग XVIII 4. निर्वाचन
कूट :
(a) A-3, B-4, C-1, D-2
(b) A-4, B-3, C-2, D-1
(c) A-1, B-2, C-3, D-4
(d) A-2, B-1, C-4, D-3
Ans- b [UP RO/ARO (Pre) 2013]
(38) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची-I सूची-II
A. भारतीय संविधान का भाग IX 1. संघ क्षेत्र
B. भारतीय संविधान का भाग VIII 2. नगरपालिका
C. भारतीय संविधान का भाग IVA 3. पंचायत
D. भारतीय संविधान का भाग IXA 4. मूल कर्त्तव्य
कूट:
(a) A-3, B-1, C-4, D-2
(b) A-1, B-2, C-3, D-4
(c) A-2, B-4, C-1, D-3
(d) A-4, B-3, C-2, D-1
Ans- a [UPPCS (Mains) 2009]
(39) सूची I को सूची II के साथ सही सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची I सूची II
(उपबंध) (कहाँ अंतर्विष्ट है)
A. जनजातीय क्षेत्रों के 1. भारत के संविधान के पाँचवें
प्रशासन से संबंधित उपबंध भाग का प्रथम परिच्छेद
B. संघ की भाषा 2. भारत के संविधान का तेरहवाँ भाग
C. भारत के अंदर 3. भारत के संविधान का
व्यवसाय एवं वाणिज्य सत्रहवाँ भाग
D. संघ की कार्यपालिका 4. भारत के संविधान की छठी अनुसूची
कूट:
(a) A-2, B-1, C-4, D-3
(b) A-4, B-3, C-2, D-1
(c) A-2, B-3, C-4, D-1
(d) A-4, B-1, C-2, D-3
Ans- b [IAS (Pre) 2008]
इसे भी पढ़े:
=> Chapter-8: संघ एवं उसका राज्यक्षेत्र (Theory)
=> Chapter-8: संघ एवं उसका राज्यक्षेत्र (MCQ)
Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको हमारी Post- MCQ On Parts of Indian Constitution (भारतीय संविधान के भाग का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, Whatsapp and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपका Objective Questions on Parts of Indian Constitution (भारतीय संविधान के भाग का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं|
धन्यवाद!





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)



























Thanks for sharing it..