Last updated on March 6th, 2024 at 02:49 pm
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) के बारे में:
=> दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है । यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले धुंडिराज गोविन्द फाल्के उर्फ दादा साहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है ।
=> इस पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार द्वारा दादासाहेब फाल्के के भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान की स्मृति में वर्ष 1969 में की गई थी।
=> दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ‘भारतीय सिनेमा की विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए किसी एक सदस्य को दिया जाता है।
=> यह पुरस्कार भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत स्थापित संगठन, ‘फिल्म समारोह निदेशालय’ द्वारा ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (NFA)’ समारोह में हर वर्ष दिया जाता है ।
=> ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (NFA)’ समारोह नई दिल्ली में आयोजित की जाती है और भारत के राष्ट्रपति द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
=> इस पुरस्कार में 10 लाख रूपये की राशि, एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल दिया जाता है ।
=> दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता अभिनेत्री देविका रानी थीं ।
=> देविका रानी को वर्ष 1969 में आयोजित 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
=> देविका रानी विशाखापट्टनम शहर की रहने वाली एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें ‘भारतीय सिनेमा की पहली महिला’ के रूप में भी जाना जाता है। अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत फिल्म कर्मा (1933) से की थी ।
=> दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) पाने वाले भाई की जोड़ी: बीएन रेड्डी (1974) और बी. नागी रेड्डी (1986), राज कपूर (1987) और शशि कपूर (2014), बीआर चोपड़ा (1998) और यश चोपड़ा (2001)
=> दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) पाने वाली बहन की जोड़ी: लता मंगेशकर (1989) और आशा भोसले (2000)
दादासाहेब फाल्के:
=> दादासाहेब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल, 1870 को महाराष्ट्र के त्र्यंबक में हुआ था।
=> उन्होंने इंजीनियरिंग और मूर्तिकला का अध्ययन किया था।
=> वर्ष 1906 में आई मूक फिल्म ‘द लाइफ ऑफ क्राइस्ट’ देखने के बाद मोशन पिक्चर्स/चलचित्र में उनकी रुचि बढ़ी।
=> वर्ष 1913 में,फाल्के ने भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र की पटकथा लिखी, उसे निर्मित और निर्देशित किया। जो एक मूक (mute) फिल्म थी । भारत की पहली बोलती (sound) फिल्म अर्देशिर इरानी द्वारा निर्मित फिल्म “आलमआरा” (1931) थी ।
=> उन्हें “भारतीय सिनेमा के जनक” (Father of Indian Cinema) के रूप में जाना जाता है।
=> मृत्यु – 16 फ़रवरी 1944 (उम्र 73)
| दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची (1969-2023) | |||
| वर्ष/NFA | प्राप्तकर्ता | पेशा | फिल्म उद्योग |
| 1969 (17वाँ NFA) | देविका रानी चौधरी | अभिनेत्री | हिन्दी |
| 1970 (18वाँ NFA) | बीरेंद्रनाथ सरकार | निर्माता | बंगाली |
| 1971 (19वाँ NFA) | पृथ्वीराज कपूर (मरणोंपरांत) | अभिनेता | हिंदी |
| 1972 (20वाँ NFA) | पंकज मलिक | संगीतकार | बंगाली, हिंदी |
| 1973 (21वां NFA) | रूबी मायर्स (सुलोचना) | अभिनेत्री | हिन्दी |
| 1974 (22वाँ NFA) | बीएन रेड्डी | निर्देशक | तेलुगू |
| 1975 (23वां NFA) | धीरेंद्र नाथ गांगुली | अभिनेता, निर्देशक | बंगाली |
| 1976 (24वँ NFA) | कानन देवी | अभिनेत्री | बंगाली |
| 1977 (25वाँ NFA) | नितिन बोस | छायाकार, निर्देशक, लेखक | बंगाली, हिंदी |
| 1978 (26वाँ NFA) | रायचंद बोराल | संगीतकार, निर्देशक | बंगाली, हिंदी |
| 1979 (27वाँ NFA) | सोहराब मोदी | अभिनेता, निर्देशक, निर्माता | हिन्दी |
| 1980 (28वाँ NFA) | पैड़ी जयराज | अभिनेता, निर्देशक | हिन्दी |
| 1981 (29वाँ NFA) | नौशाद अली | संगीतकार | हिन्दी |
| 1982 (30वाँ NFA) | एलवी प्रसाद | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक | तामिल, तेलुगू, हिन्दी |
| 1983 (31वाँ NFA) | दुर्गा खोटे | अभिनेत्री | हिन्दी, मराठी |
| 1984 (32वाँ NFA) | सत्यजीत रे | निर्देशक | बंगाली |
| 1985 (33वाँ NFA) | वी. शांताराम | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक | हिन्दी, मराठी |
| 1986 (34वाँ NFA) | बी. नागी रेड्डी | निर्माता | तेलुगू |
| 1987 (35वाँ NFA) | राज कपूर | अभिनेता, निर्देशक,निर्माता | हिन्दी |
| 1988 (36वाँ NFA) | अशोक कुमार | अभिनेता | हिन्दी |
| 1989 (37वाँ NFA | लता मंगेशकर | पार्श्वगायिका | हिन्दी, मराठी |
| 1990 (38वाँ NFA) | अक्किनेनी नागेश्वर राव | अभिनेता | तेलुगू |
| 1991 (39वाँ NFA) | भालजी पेंढारकर | निर्देशक, निर्माता, लेखक | मराठी |
| 1992 (40वाँ NFA) | भूपेन हजारिका | पार्श्वगायक/संगीतकार | असमिया |
| 1993 (41वाँ NFA) | मजरूह सुल्तानपुरी | गीतकार | हिंदी |
| 1994 (42वाँ NFA) | दिलीप कुमार | अभिनेता | हिंदी |
| 1995 (43वाँ NFA) | राजकुमार | अभिनेता | कन्नड़ |
| 1996 (44वाँ NFA) | शिवाजी गणेशन | अभिनेता | तामिल |
| 1997 (45वाँ NFA) | कवि प्रदीप | गीतकार | हिंदी |
| 1998 (46वाँ NFA) | बीआर चोपड़ा | निर्माता, निर्देशक | हिंदी |
| 1999 (47वाँ NFA) | हृषिकेश मुखर्जी | निर्देशक | हिंदी |
| 2000 (48वाँ NFA) | आशा भोसले | पार्श्व गायिका | हिन्दी, मराठी |
| 2001 (49वाँ NFA) | यश चोपड़ा | निर्माता, निर्देशक | हिंदी |
| 2002 (50वाँ NFA) | देव आनंद | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक | हिंदी |
| 2003 (51वाँ NFA) | मृणाल सेन | निर्देशक | बंगाली, हिंदी |
| 2004 (52वाँ NFA) | अडूर गोपालकृष्णन | निर्देशक | मलयालम |
| 2005 (53वां NFA) | श्याम बेनेगल | निर्देशक | हिंदी |
| 2006 (54वाँ NFA) | तपन सिन्हा | निर्देशक | बंगाली, हिंदी |
| 2007(55वाँ NFA) | मन्ना डे | पार्श्व गायक | बंगाली, हिंदी |
| 2008 (56वाँ NFA) | वीके मूर्ति | छायाकार | हिंदी |
| 2009 (57वाँ NFA) | डी. रामानायडू | निर्माता, निर्देशक | तेलुगू |
| 2010 (58वाँ NFA) | के. बालाचंदर | निर्देशक | तामिल |
| 2011 (59वाँ NFA) | सौमित्र चटर्जी | अभिनेता | बंगाली |
| 2012 (60वाँ NFA) | प्राण कृष्ण सिकंद अहलूवालिया | अभिनेता | हिंदी |
| 2013 (61वाँ NFA) | गुलजार | गीतकार ,निर्माता | हिंदी |
| 2014 (62वाँ NFA) | शशि कपूर | अभिनेता | हिंदी |
| 2015 (63वाँ NFA) | मनोज कुमार | अभिनेता | हिंदी |
| 2016 (64वाँ NFA) | काशीनाथुनी विश्वनाथ | निर्देशक | तेलुगू |
| 2017 (65वाँ NFA) | विनोद खन्ना | अभिनेता | हिंदी |
| 2018 (66वाँ NFA) | अमिताभ बच्चन | अभिनेता | हिंदी |
| 2019 (67वाँ NFA) | रजनीकांत | अभिनेता | तामिल |
| 2020 (68वाँ NFA) | आशा पारेख | अभिनेत्री | हिंदी |
| 2021 (69वाँ NFA) | वहीदा रहमान | अभिनेत्री | हिंदी |
दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से पूछा गया प्रश्न:
- निम्नलिखित में से किस गायक को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(a) गीता दत्त
(b) आशा भोसले
(c) सोनू निगम
(d) तलत महमूद
Ans- b [SSC CHSL (15-3-2023) Shift-1] - निम्नलिखित में से कौन दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ता में से एक हैं?
(a) संजय दत्त
(b) शशि कपूर
(c) धर्मेंद्र
(d) बोमन ईरानी
Ans- b [SSC CHSL (16-3-2023) Shift-2] - निम्नलिखित में से किसे ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2019’ दिया गया?
(a) अनुपम खेर
(b) अमिताभ बच्चन
(c) दिलीप कुमार
(d) कबीर बेदी
Ans- b [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-1] - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
(a) देविका रानी
(b) मधुबता
(c) नरगिस
(d) दुर्गा खोटे
Ans – a [UKPSC RO/ARO 2012] - 1969 में प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के प्राप्तकर्ता कौन थे?
(a) पृथ्वीराज कपूर
(b) बी एन सिरकार
(c) देविका रानी
(d) सत्यजीत रे
Ans- c [MP Sub Engg. (9-7-2017) Shift 1]





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)





























