Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the td-cloud-library domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/cracki2s/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121 Bharat Ratna Award | भारत रत्न पुरस्कार (1954 से 2024 तक)
भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna Award) के बारे में : भारत रत्न भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार तथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। स्थापना – 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी । पात्रता : => यह पुरस्कार समाज सेवा, कला, विज्ञान, साहित्य और खेल के क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए असाधारण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। => केवल भारतीय नागरिकों को ही भारत रत्न देने का कोई लिखित प्रावधान नहीं है । => जनवरी 1954 में घोषित मूल क़ानून में इस पुरस्कार को मरणोपरांत देने की अवधारणा नहीं थी लेकिन जनवरी 1966 के विधान में अंततः मरणोपरांत भी सम्मान देने का प्रावधान जोड़ दिया गया । अनुशंसा : भारत रत्न पुरस्कार की अनुशंसा प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को की जाती हैं। प्राप्तकर्ताओं की संख्या की सीमा : => वार्षिक पुरस्कारों की संख्या किसी विशिष्ट वर्ष में अधिकतम तीन तक सीमित है। => 2024 में, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रदान किया गया, जिसने एक वर्ष में सबसे अधिक संख्या में प्राप्तकर्ताओं का रिकॉर्ड बनाया। => 2024 के प्राप्तकर्ताओं का नाम – लालकृष्ण आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर, पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार : => भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक मिलता है । इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती । => यह पदक कांस्य धातु से बना है एवं पीपल के पत्ते के आकार का है जिसके बीच में प्लेटिनम का चमकता सूर्य की आकृति बनी है तथा उसके नीचे देवनागरी लिपि में ‘ भारत रत्न’ अंकित है। => पीछे की ओर भारत का प्रतीक चिह्न उभरा हुआ है तथा देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।
महत्वपूर्ण तथ्य : => भारत रत्न प्रथम प्राप्तकर्ता: सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन, वर्ष – 1954 => भारत रत्न प्रथम महिला प्राप्तकर्ता: इंदिरा गांधी, वर्ष – 1971 => भारत रत्न प्रथम महिला गायिका प्राप्तकर्ता : एमएस सुब्बुलक्ष्मी, वर्ष – 1998 => भारत रत्न विदेशी प्राप्तकर्ता: मदर टेरेसा (वर्ष – 1980) , खान अब्दुल गफ्फार खान (वर्ष – 1987) और नेल्सन मंडेला (वर्ष – 1990) => भारत रत्न प्रथम खिलाड़ी प्राप्तकर्ता: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (वर्ष – 2014) जो सबसे युवा भारत रत्न प्राप्तकर्ता हैं। => भारत रत्न पुरस्कार के पहले मरणोपरांत प्राप्तकर्ता: लाल बहादुर शास्त्री (वर्ष – 1966) => भारत रत्न पुरस्कार को 1977 में जनता पार्टी (प्रधानमंत्री – मोरारजी देसाई) द्वारा बंद कर दिया गया था किंतु कांग्रेस सरकार (प्रधानमंत्री – इंदिरा गांधी) ने 1980 में इसे फिर से दोबारा शुरू किया। => दोबारा शुरू करने पर सर्वप्रथम मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न पुरस्कार दिया गया।