Last updated on December 4th, 2024 at 03:29 pm
भारत छोड़ो आंदोलन (Bharat Chhodo Andolan) MCQ Railway Exam : Dear Readers, जैसा कि हम सभी जानते हैं GK/GS सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी और निर्णायक माना जाता है| अतः इस पोस्ट के माध्यम से crackgovexam द्वारा Indian History का एक महत्वपूर्ण अध्याय भारत छोड़ो आंदोलन (Bharat Chhodo Andolan) का Objective Questions Hindi में share किया गया है| इस अध्याय में रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (RRB NTPC, RRB Group-D, RRB ALP, RRB JE) में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| यह भारत छोड़ो आंदोलन (Bharat Chhodo Andolan) का Objective Questions आपके आने वाले RRB NTPC, RRB Group-D, RRB ALP, RRB JE Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| इस अध्याय में शामिल किया गया प्रश्न महत्वपूर्ण है एवं इसे पूर्ण रुप से त्रुटि रहित बनाने की कोशिश की गई है यदि इसके बाद भी कोई मानवीय मशीनी गलती हुई हो तो crackgovexam क्षमाप्रार्थी है|
| भारत छोड़ो आंदोलन MCQ Railway Exam | |
| RRB NTPC Exam | वर्ष 2001 से 2022 तक RRB NTPC Exam में भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है| |
| RRB Group-D Exam | वर्ष 2016 से 2022 तक RRB Group-D Exam में भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है| |
| RRB ALP Exam | वर्ष 2018 से 2022 तक RRB Alp Exam में भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है| |
| RRB JE Exam | वर्ष 2014 से 2022 तक RRB JE Exam में भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है| |
| Important Information: crackgovexam के अनुभवी कंटेंट लेखकों की टीम पूरी लगन के साथ आपके लिये गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करती है। यदि आपलोगों को crackgovexam के द्वारा दिया गया फ्री पठन समग्री से लाभ हो रहा हो तो आर्थिक सहायता अवश्य करे जो आपकी सामर्थ्य हो, जिससे आपलोगों की और भी फ्री मदद किया जा सके- phonepe/Googlepay/paytm number – 6205564109 | |
भारत छोड़ो आंदोलन (Bharat Chhodo Andolan) MCQ Objective Questions with Answer Railway Exam Hindi
भारत छोड़ो आंदोलन (Bharat Chhodo Andolan) के Objective Questions में RRB NTPC 2019, RRB JE 2019, RRB Group-D 2018, RRB ALP & Tech., RRB NTPC 2017, RRB NTPC 2016, RRB NTPC and Tech 2001-2015 से पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| यह भारत छोड़ो आंदोलन MCQ आपके आने वाले आगामी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, अतः इसे आपलोग अच्छी तरह से पढ़ ले|
| Previous Year MCQ PDF List | |
| History MCQ Pdf | Geography MCQ Pdf |
| Polity MCQ Pdf | Biology MCQ Pdf |
| Chemistry MCQ Pdf | Physics MCQ Pdf |
| Economics MCQ Pdf | |
- ___________ आंदोलन को अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है।
(a) स्वदेशी
(b) होम रूल
(c) खिलाफत
(d) भारत छोड़ो
Ans- d [RRB NTPC (15-3-2021) Shift-1] - ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ ___________ के कारण चलाया गया।
(a) इंगलैंड द्वारा भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में फंसाने
(b) क्रिप्स मिशन की विफलता
(c) कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी
(d) 1935 के अधिनियम का अनुचित कार्यान्वयन
Ans- b [RRB Sikandrabad (ASM) 2006, RRB Jammu-Srinagar (GG) 2009, RRB Patna (GG) 2015] - क्रिप्स मिशन के असफल होने का सबसे महत्वपूर्ण कारण कौन-सा था ?
(a) विंस्टन चर्चिल का प्रतिक्रियावादी दृष्टिकोण
(b) भारतीय रक्षामंत्री के कार्यों के प्रश्न पर मतभेद
(c) गाँधी का शांतिवाद
(d) क्रिप्स का ‘ग्रहण करने या छोड़ देने’ वाला दृष्टिकोण
Ans- b [RRB Patna (TA/CA) 2006] - भारत छोड़ो आंदोलन, महात्मा गांधी द्वारा कब शुरू किया गया था?
(a) 15 अगस्त, 1945
(b) 8 अगस्त, 1942
(c) 8 जुलाई, 1942
(d) 15 जुलाई, 1945
Ans- b [RRB NTPC (10-4-2016) Shift-3, RRB NTPC (30-3-2016) Shift-1, RRB Allahabad (JC) 2009, RRB Chennai Clerk Grade-II 2005, RRB NTPC (31-7-2021) Shift-1, RRB Group-D (01-10-2018) Shift-1, RRB JE 2014 (14-12-2014), RRB Bhubaneswer (CC) 2006, RRB Trivandrum (TC) 2001] - भारत छोड़ो आंदोलन ___________ शहर से शुरू हुआ था।
(a) कराची
(b) लाहौर
(c) दिल्ली
(d) बंबई
Ans- d [RRB NTPC (1-2-2021) Shift-2, RRB Bhubaneswar (ASM/TA/CA) 2013] - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन भारतीय कांग्रेस के द्वारा चलाया गया था?
(a) भारत छोड़ो आंदोलन
(b) खिलाफत आंदोलन
(c) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(d) असहयोग आंदोलन
Ans- a [RRB Ajmer (TC) 2008] - AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने “भारत छोड़ो” प्रस्ताव कब पारित किया था?
(a) 8 जनवरी, 1942
(b) 18 जुलाई, 1942
(c) 8 अगस्त, 1942
(d) 15 अगस्त, 1942
Ans- c [RRB NTPC (17-2-2021) Shift-1] - भारत छोड़ो आंदोलन को महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) अधिवेशन में शुरु किया गया था। यह सत्र 1942 के ___________ महीने में हुआ था।
(a) नवंबर
(b) सितंबर
(c) अगस्त
(d) दिसंबर
Ans- c [RRB NTPC (24-7-2021) Shift-2] - भारत छोड़ो आंदोलन का आरंभ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के ___________ अधिवेशन में किया गया था।
(a) कलकत्ता
(b) लाहौर
(c) सूरत
(d) बॉम्बे
Ans- d [RRB NTPC (17-2-2021) Shift-2, RRB Sikandrabad (ECRC) 2005] - 1942 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया था?
(a) महात्मा गांधी
(b) सुभाष चंद्र बोस
(c) बी. आर. अंबेडकर
(d) जयप्रकाश नारायण
Ans- a [RRB NTPC (21-1-2021) Shift-2] - महात्मा गांधी ने किस आंदोलन के दौरान ‘करो या मरो’ का नारा दिया था?
(a) स्वराज आंदोलन
(b) असहयोग आंदोलन
(c) गदर आंदोलन
(d) भारत छोड़ो आंदोलन
Ans- d [RRB NTPC (22-2-2021) Shift-1, RRB Guwahati (GG) 2006, RRB JE (24-05-2019) Shift-1] - भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा दिए गए नारे ___________ के साथ शुरू हुआ।
(a) “चलो दिल्ली”
(b) “करो या मरो”
(c) “इंकलाब जिंदाबाद”
(d) “जय हिन्द”
Ans- b [RRB Group-D (16-11-2018) Shift-1] - भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान ‘करो या मरो’ (‘Do or Die’) का नारा किसने दिया?
(a) वीर सावरकर
(b) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
(c) महात्मा गांधी
(d) सुब्रमण्य भारती
Ans- c [RRB NTPC (28-3-2016) Shift-1, RRB NTPC (18-1-2021) Shift-1, RRB Patna (TC/CC/JC) 2007, RRB Kolkata (ECRC) 2007] - 1942 ई० के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान भारत का वायसराय कौन था?
(a) लिनलिथगो
(b) विलिंगटन
(c) बेवेल
(d) हार्डिंग
Ans- a [RRB Ranchi (TC/CC/JC) 2013] - अरुणा आसफ अली को कहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ध्वज फहराने के लिए याद किया जाता है ?
(a) असहयोग आंदोलन के दौरान
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान
(c) स्वराज आंदोलन के दौरान
(d) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान
Ans- d [RRB NTPC (28-3-2016) Shift-1] - भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान, अरुणा आसफ़ अली ने ___________ में राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराया।
(a) गोवा
(b) बंबई (अब मुंबई)
(c) कलकत्ता (अब कोलकाता)
(d) नई दिल्ली
Ans- b [RRB NTPC (23-1-2021) Shift-1] - निम्नलिखित में से कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में नहीं शामिल था?
(a) महात्मा गाँधी
(b) सरदार पटेल
(c) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(d) बी. आर. अंबेडकर
Ans- d [RRB Gorakhpur (JC) 2002, RRB Gorakhpur (ASM/GG) 2005] - वह अमेरिकी प्रकाशन जो भारत छोड़ो आन्दोलन के समय महात्मा गाँधी के साथ थे, कौन थे ?
(a) लुईस फिशर
(b) विलियम एल. शीवर
(c) वेब मिलर
(d) नेग्ले फारसन
Ans- a [RRB Ajmer (ASM) 2007] - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस आंदोलन के बाद निम्न में से कौन सी घटना घटित हुई थी?
(a) ब्रिटेन की लेबर सरकार ने भारत में कैबिनेट मिशन भेजा
(b) रॉलेट बिल
(c) दांडी यात्रा
(d) ब्रिटिश भारत में ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना हुई
Ans- a [RRB NTPC (24-7-2021) Shift-1]
Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको crackgovexam द्वारा दी गई वस्तुनिष्ट प्रश्न- भारत छोड़ो आंदोलन (Bharat Chhodo Andolan) MCQ Railway Exam in Hindi पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको crackgovexam द्वारा दी गई भारत छोड़ो आंदोलन MCQ पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Telegram and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपको Bharat Chhodo Andolan MCQ Objective Question Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं| Good luck with your studies and exam preparations!
धन्यवाद!





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)





















![[हिंदी] पाल वंश (Pal Vansh) MCQ Railway Exam – वर्ष 2001 से 2023 तक पाल वंश (Pal Vansh) MCQ Questions Railway Exam Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2024/05/Pal-Vansh-MCQ-Railway-Exam-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] गाँधी-इरविन समझौता (Gandhi irwin samjhauta) MCQ Railway Exam – वर्ष 2001 से 2023 तक गाँधी-इरविन समझौता (Gandhi irwin samjhauta) MCQ Railway Exam](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2024/05/गाँधी-इरविन-समझौता-Gandhi-irwin-samjhauta-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मुस्लिम लीग (Muslim League) MCQ Railway Exam – वर्ष 2001 से 2023 तक मुस्लिम लीग (Muslim League) MCQ Railway Exam Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2024/05/मुस्लिम-लीग-Muslim-League-MCQ-Hindi-218x150.jpg)





