(1) 11 मार्च 2024 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के तहत इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का प्रथम सफल उड़ान परीक्षण किया।
=> ‘मिशन दिव्यास्त्र ‘नामक यह उड़ान परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।
=> मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत डेवलप ये मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) प्रौद्योगिकी से लैस है।
=> अभी तक एमआईआरवी तकनीक सिर्फ अमेरिका, चीन, रूस, यूके और फ्रांस के पास ही है।
=> अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5400 किलोमीटर है। इस मिसाइल को जमीन से समुद्र से और पनडुब्बी से भी लॉन्च किया जा सकता है।
=> DRDO ने 2008 में अग्नि-5 पर काम शुरू किया था।
=> अग्नि-5 मिसाइल को DRDO के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), एडवांस्ड सिस्टम लैबोरेटरी (ASL), और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी (DRDL) ने मिलकर इसे तैयार किया।
रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) के बारे में :
=> रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) हैदराबाद , तेलंगाना में स्थित एक DRDO प्रयोगशाला है ।
=> यह प्रयोगशाला भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मिसाइल सिस्टम, निर्देशित हथियारों और उन्नत एवियोनिक्स के अनुसंधान और विकास के लिए कार्य करती है ।
=> इसकी स्थापना 1988 में एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा किया गया था ।
=> वर्तमान में इसके निदेशक उम्मालनेनी राजा बाबू हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बारे में :
=> DRDO रक्षा मंत्रालय का रक्षा अनुसंधान एवं विकास (Research and Development) विंग है, जिसका लक्ष्य भारत को अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों से सशक्त बनाना है।
=> डीआरडीओ का स्थापना वर्ष – 1958
=> डीआरडीओ का मुख्यालय – नई दिल्ली
=> डीआरडीओ प्रमुख – डॉ. समीर वी. कामत
(2) 11 मार्च 2024 को किशोर मकवाना ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
=> लव कुश कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के सदस्य का पदभार ग्रहण किया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के बारे में :
=> राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) एक संवैधानिक निकाय है।
=> इस आयोग की स्थापना शोषण के खिलाफ अनुसूचित जातियों को सुरक्षा प्रदान करने और उनके सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक हितों को बढ़ावा देने एवं उनकी रक्षा करने के लिये की गई थी।
=> वर्ष 1978 में कैबिनेट प्रस्तावों द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना की गई।
=> वर्ष 1987 में आयोग का नाम बदलकर ‘राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग’ कर दिया।
89वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा इसे पुन: दो भागों बाँट दिया गया- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति (अनुच्छेद 338) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग [अनुच्छेद 338 (क)]
=> इस आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व तीन अन्य सदस्य होते हैं जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है।
=> इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
(3) 11 मार्च 2024 को ए. एस. राजीव ने नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली।
=> केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने ए. एस. राजीव को सतर्कता आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
ए. एस. राजीव के बारे में:
=> ए. एस. राजीव को चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सिंडिकेट बैंक, इंडियन बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
=> वे पिछले 5 वर्षों से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)
=> संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिशों पर फरवरी 1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की स्थापना की गई।
=> इस आयोग को केंद्रीय सतर्कता आयोग अध्यादेश, 1998 के द्वारा ‘सांविधिक दर्जा’ दिया गया।
=> केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 के अनुसार इसमें अध्यक्ष के रूप में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त व दो या दो से कम सतर्कता आयुक्त का प्रावधान है।
=> अध्यक्ष तथा सदस्यों का कार्यकाल 4 वर्ष अथवा 65 वर्ष (जो भी पहले हो) तक होता है।
=> केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है जिसमें प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), गृह मंत्री (सदस्य) और लोकसभा में विपक्ष का नेता (सदस्य) शामिल होता है।
(4) 11 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले एलिवेटेड 8-लेन द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया।
=> द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किमी है, जिसमें से 19 किमी का हिस्सा गुरुग्राम (हरियाणा) में पड़ता है, जबकि शेष 10 किमी दिल्ली में है।
(5) 11 मार्च, 2024 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (एनएबीआई), मोहाली में अपनी तरह की पहली ‘नेशनल स्पीड ब्रीडिंग क्रॉप फैसिलिटी’, ‘डीबीटी स्पीडी सीड्स’ का उद्घाटन किया।
(6) 71वें मिस वर्ल्ड का खिताब चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीती। वहीं, लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर अप बनीं।
=> क्रिस्टीना को ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का ताज ‘मिस वर्ल्ड 2023’ की विनर कैरोलिना बियालवास्का ने पहनाया।
=> 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 9 मार्च 2024 को किया गया।
=> 28 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन का आयोजन की मेजबानी का मौका मिला। इसमें 112 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
=> 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी ने की।
=> 71वें मिस वर्ल्ड 2024 में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
मिस वर्ल्ड के बारे में:
=> मिस वर्ल्ड सबसे पुरानी मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है।
=> इस प्रतियोगिता का प्रथम संस्करण 1951 में एरिक मॉर्ले द्वारा यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था।
=> मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (1951) की प्रथम विजेता – केर्स्टिन किकी हकसन (स्वीडन)
=> पहली अश्वेत अफ़्रीकी मिस वर्ल्ड विजेता – अगबानी दारेगो (2001, नाइजीरिया)
=> मिस वर्ल्ड का संस्थापक – एरिक मॉर्ले
=> मिस वर्ल्ड का अध्यक्ष – जूलिया मॉर्ले
| भारतीय मिस वर्ल्ड विजेताओं की सूची: | |||
| 1966 | रीता फारिया | 1994 | ऐश्वर्या राय |
| 1997 | डायना हेडन | 1999 | युक्ता मुखी |
| 2000 | प्रियंका चोपड़ा | 2017 | मानुषी छिल्लर |
(7) एकेडमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड्स समारोह में से एक है, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है।
=> 96वां ऑस्कर पुरस्कार (अकादमी अवॉर्ड) 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित की गई थी।
| 96वां ऑस्कर पुरस्कार (अकादमी अवॉर्ड) 2024 विजेताओं की सूची | |
| बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल | किलियन मर्फी (फिल्म- ओपेनहाइमर) |
| बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल | रॉबर्ट डाउनी जूनियर (फिल्म- ओपेनहाइमर) |
| बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल | एम्मा स्टोन (फिल्म- पुअर थिंग्स) |
| बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल | डावाइन जॉय रेंडॉल्फ (फिल्म- द होल्डोवर्स) |
| बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म | द ब्वॉय एंड द हेरोन |
| बेस्ट सिनेमैटोग्राफी | ओपेनहाइमर (होयते वान होयटेमा) |
| बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन | पुअर थिंग्स (होली वाडिंगटन) |
| बेस्ट डायरेक्टर | क्रिस्टोफर नोलन (फिल्म- ओपेनहाइमर) |
| बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म | 20 डेज इन मेरियुपोल |
| बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म | द लास्ट रिपेयर शॉप |
| बेस्ट फिल्म एडिटिंग | ओपेनहाइमर |
| बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म | द जोन ऑफ इंटरेस्ट, यूके |
| बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग | पुअर थिंग्स |
| बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग स्कोर | ओपेनहाइमर |
| बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग | व्हॉट वाज आइ मेड फॉर (बार्बी) |
| बेस्ट पिक्चर | ओपेनहाइमर |
| बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन | पुअर थिंग्स |
| बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म | वॉर इस ओवर! इंस्पायर्ड बाई द म्यूजिक ऑफ जॉन एंड योको |
| बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म | द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर |
| बेस्ट साउंड | द जोन ऑफ इंटरेस्ट |
| बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स | गॉडजिला माइनस वन |
| बेस्ट राइटिंग (अडेप्टेड स्क्रीनप्ले) | अमेरिकन फिक्शन |
| बेस्ट राइटिंग (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले) | एनॉटमी ऑफ अ फॉल |
ऑस्कर के बारे में:
=> अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है।
=> यह पुरस्कार फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।
=> पहला समारोह 16 मई,1929 को आयोजित किया गया था।
(8) 9 मार्च, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन टनल ‘सेला टनल’ का उद्घाटन किया।
=> पहली टनल 1,003 मीटर लंबी जबकि दूसरी टनल 1,595 मीटर लंबी है।
=> सेला टनल का निर्माण 13,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया है।
=> यह टनल तेजपुर (असम) को तवांग (अरुणाचल प्रदेश) से जोड़ती है।
=> सेला टनल परियोजना की आधारशिला 9 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।
=> इसका निर्माण ‘सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)’ द्वारा ‘न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM)’ का उपयोग करके किया गया है।
(9) जम्मू और कश्मीर में, पुलिस ने जम्मू, सांबा और कठुआ (SK) पुलिस रेंज में पशु तस्करी को रोकने के लिए “ऑपरेशन कामधेनु” शुरू किया है।
(10) 11 मार्च, 2024 को कानून एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के 134वां स्थापना दिवस के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का शुभारंभ किया।
=> यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित है।





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)





























