QuizSSC Geography Quiz Previous Year SSC CHSL 2023 Geography Quiz in Hindi Part-2 By crackteam - 0 2415 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 22 Previous Year SSC CHSL 2023 Geography Quiz in Hindi Part-2 1 / 64 1. खेती के लिए दी गई भूमि में श्रम और पूंजी के अधिक उपयोग वाली खेती को ______________कहा जाता है। [SSC CHSL (17-8-2023) shift-2] (a) गहन खेती (b) पूंजीवादी खेती (c) संकर खेती (d) विस्तृत खेती 2 / 64 2. भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा स्रोत कौन-सा है? (मार्च 2023 तक) [SSC CHSL (14-8-2023) shift-2] (a) हाइड्रो पावर (b) सौर ऊर्जा (c) ज्वारीय ऊर्जा (d) कोयला 3 / 64 3. भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र खनिजों का भंडार है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-4] (a) पश्चिमी घाट (b) छोटा नागपुर (c) हिमालय (d) दक्कन का पठार 4 / 64 4. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, शीर्ष तीन सबसे अधिक आबादी वाले राज्य कौन से हैं? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-3] (a) पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्रप्रदेश (b) उत्तरप्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश (c) उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार (d) उत्तरप्रदेश, बिहार और गोवा 5 / 64 5. इनमें से कौन-सा हरित क्रांति के प्रभावों में से एक नहीं है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-3] (a) भूस्वामियों या किसानों और कृषि मजदूरो के बीच पारंपरिक बंधनों अथवा पुश्तैनी संबंधों में शिथिलता। (b) 'मुक्त' दिहाड़ी मजदूरों के एक वर्ग का उदय। (c) गहन कृषि के कारण कृषि मजदूरो की संख्या में बढ़ोतरी। (d) नकद भुगतान से वस्तु (अनाज) द्वारा भुगतान में बदलाव। 6 / 64 6. भारतीय मानसून और अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आई.टी.सी ज़ेड.) के संबध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-1] (a) अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र का भारतीय मानसून पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। (b) अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति में परिवर्तन भारत में मानसून के प्रतिरूप को प्रभावित कर सकता है। (c) अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र एक ऐसी परिघटना है जो केवल सर्दियों के दौरान होती है। (d) अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र फरवरी के दौरान भारत-गंगा के मैदानों में स्थित होता है। 7 / 64 7. ऊपरी ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है जो तिब्बती हिमालय से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश से होते हुए भारत में प्रवेश करती है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-1] (a) मूसी (b) येरला (c) अनेर (d) सुबनसिरी 8 / 64 8. निम्नलिखित में से हिमालय के गिरीपद पर पाया जाने वाला वन कौन-सा है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-1] (a) टुंड्रा (b) अल्पाइन (c) शीतोष्ण (d) पर्णपाती 9 / 64 9. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारतीय जनसंख्या का कितना प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-2] (a) 86.3% (b) 68.8% (c) 61.3% (d) 76.3% 10 / 64 10. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य अभी भी प्राचीन बांस ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग करता है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-2] (a) महाराष्ट्र (b) मेघालय (c) तेलंगाना (d) छत्तीसगढ़ 11 / 64 11. रबी की फसल किस महीने में बोई जाती है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-1] (a) फरवरी-मार्च (b) सितंबर-अक्टूबर (c) अक्टूबर-दिसंबर (d) अप्रैल-मई 12 / 64 12. समुद्र के जल स्तर की आवधिक वृद्धि और गिरावट को क्या कहते है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-1] (a) सागरीय जलधाराएं (b) ज्वार (c) लहर (d) बाढ़ 13 / 64 13. मध्यप्रदेश का कौन-सा जिला तांबे का अग्रणी उत्पादक है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-3] (a) जबलपुर (b) ग्वालियर (c) बालाघाट (d) भोपाल 14 / 64 14. बैलाडीला की पहाड़ियां (Bailadila range) निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध हैं? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-3] (a) लौह अयस्क (b) जस्ता (c) मैंगनीज (d) बॉक्साइट 15 / 64 15. 23,560 फीट की अधिकतम गहराई वाली हिंद महासागर में महासागरीय खाई का क्या नाम है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-3] (a) डायनामेंटिना गर्त (b) टोंगा गर्त (c) अमीरांटे गर्त (d) जावा गर्त 16 / 64 16. निर्वाह कृषि से क्या तात्पर्य है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-3] (a) कृषि उत्पादन देश के लिए पर्याप्त होता है। (b) कृषक मुख्य रूप से बाजार के लिए उत्पादन करते हैं। (c) कृषक मुख्य रूप से स्वयं के लिए उत्पादन करते हैं। (d) कृषि से पर्याप्त आय होती है। 17 / 64 17. अपने विस्तार और अटलांटिक महासागर में विस्तृत जल निकासी के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-4] (a) नील (b) कांगो (c) अमूर (d) अमेज़न 18 / 64 18. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की अशोधित मृत्यु दर क्या है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-1] (a) 5.9% (b) 7.1% (c) 10% (d) 8.5% 19 / 64 19. निम्नलिखित में से किस एक प्रकार की वनस्पति हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-4] (a) अल्पाइन (b) पंपास (c) सवाना (d) मैंग्रोव 20 / 64 20. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम उत्तराखंड के मिलाम हिमनद में होता है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-2] (a) यमुना (b) गंगा (c) सतलुज (d) गौरी गंगा 21 / 64 21. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर ____________ है। [SSC CHSL (10-8-2023) shift-1] (a) 16.54% (b) 15.65% (c) 17.64% (d) 17.02% 22 / 64 22. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य उर्वरकों का एक प्रमुख उत्पादक नहीं है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-2] (a) उत्तरप्रदेश (b) गुजरात (c) हिमाचल प्रदेश (d) महाराष्ट्र 23 / 64 23. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-4] (a) बिहार (b) उत्तरप्रदेश (c) पश्चिम बंगाल (d) केरल 24 / 64 24. इनमें से कौन-सा हरित क्रांति के नकारात्मक प्रभावों में से एक नहीं है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-4] (a) मुख्य रूप से मध्यम वर्ग के और बड़े किसान हरित क्रांति की नई तकनीक से लाभान्वित होने में सक्षम थे। (b) हरित क्रांति से उन किसानों को लाभ हुआ जिनके पास भूमि, पूंजी, प्रौद्योगिकी जानकारी थी। (c) हरित क्रांति के कारण शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास में वृद्धि हुई। (d) हरित क्रांति के कारण कई मामलों में काश्तकारों का विस्थापन हुआ। 25 / 64 25. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य 2020 तक भारत में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-4] (a) कर्नाटक (b) आंध्रप्रदेश (c) महाराष्ट्र (d) तेलंगाना 26 / 64 26. सिंधु नदी की कौन-सी सहायक नदी समुद्र तल से 4,000 मीटर की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे के पास से निकलती है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-3] (a) मूसी (b) चिनाब (c) ब्यास (d) इंद्रावती 27 / 64 27. कोपेन जलवायु वर्गीकरण प्रणाली के तहत, कौन-सा जलवायु क्षेत्र समान्यतः ऐसे महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर स्थित है, जहां 35-90 cm के बीच वर्षा होती है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-3] (a) भूमध्यसागरीय जलवायु (b) आर्द्र उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु (c) उच्च भूमि जलवायु (d) उपोष्णकटिबंधीय स्टैपी जलवायु 28 / 64 28. भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक विभाजन सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-4] (a) उत्तर भारतीय मैदान (b) द्वीप समूह (c) हिमालय पर्वत श्रृंखला (d) थार मरुस्थल 29 / 64 29. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य का लिंगानुपात सबसे कम था? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-2] (a) पंजाब (b) राजस्थान (c) हरियाणा (d) बिहार 30 / 64 30. निम्नलिखित में से कौन-सी तांबे की एक खुली खदान (open pit mine) है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-4] (a) बल्लारी (b) मलंजखंड (c) सिंहभूम (d) बस्तर 31 / 64 31. भारतीय कृषि में जायद की ऋतु के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-1] (a) यह शरद ऋतु के साथ प्रारंभ होती है। (b) यह खरीफ की ऋतु के बाद प्रारंभ होती है। (c) यह दक्षिण-पश्चिमी मानसून के साथ बोई जाती हैं। (d) यह रबी की ऋतु के बाद प्रारंभ होती है। 32 / 64 32. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-3] (a) ब्रह्मपुत्र (b) तापी (c) साबरमती (d) गंगा 33 / 64 33. निम्नलिखित में से कौन-सा सार्वजनिक क्षेत्रक का एक उद्योग है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-4] (a) टिस्को (TISCO) (b) बजाज ऑटो (Bajaj Auto) (c) भेल (BHEL) (d) डाबर उद्योग (Dabur Industry) 34 / 64 34. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तरी भारत में अधिक ठंड पड़ने का एक कारण नहीं है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-3] (a) कैस्पियन सागर से आने वाली ठंडी पवनें (b) हिमालय में हिमपात (c) भूमध्यरेखीय धारा (d) समुद्र से दूरी 35 / 64 35. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य प्रायद्वीपीय पठार का एक भाग नहीं है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-1] (a) मध्यप्रदेश (b) पंजाब (c) महाराष्ट्र (d) तमिलनाडु 36 / 64 36. हिमालय पर्वत, उपमहाद्वीप को निम्न में से किससे सुरक्षा प्रदान करके एक प्रभावी जलवायु विभाजक की भूमिका निभाता है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-2] (a) चक्रवाती पवनों (b) पश्चिमी विक्षोभों (c) ठंडी उत्तरी पवनों (d) गर्म दक्षिणी पवनों 37 / 64 37. स्वर्णिम चतुर्भुज निम्नलिखित में से किन शहरों को जोड़ता है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-4] (a) कश्मीर श्रीनगर-सूरत-चेन्नई-कोलकाता (b) दिल्ली-कोलकाता-मुंबई-चेन्नई (c) चंडीगढ़-कोलकाता-मुंबई-गोवा पणजी (d) जम्मू-सिक्किम गंगटोक-भुवनेश्वर-मुंबई 38 / 64 38. निम्नलिखित में से किसमें केवल खरीफ की फसलें होती हैं? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-4] (a) मक्का और मटर (b) जौ और चना (c) कपास और धान (d) धान और सरसों 39 / 64 39. निम्नलिखित में से वर्षा जल संग्रहण का सबसे उपयुक्त उपयोग कौन-सा है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-2] (a) खाना पकाने में उपयोग (b) पालतू जानवरों के लिए पानी (c) सिंचाई (d) औद्योगिक कार्यों के लिए उपयोग 40 / 64 40. इनमें से किस क्षेत्र में हरित क्रांति पैकेज की पहली लहर चली? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-4] (a) पंजाब (b) केरल (c) पश्चिमी गुजरात (d) तटीय महाराष्ट्र 41 / 64 41. उद्योग के निम्नलिखित वर्गीकरण आधारों में से कोन-सा "कपास, जूट, ऊन, रेशम वस्त्र, रबर, चाय, चीनी, कॉफी, खाद्य तेल" उत्पादों पर लागू होता है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-4] (a) उपभोक्ता उद्योग (b) कृषि आधारित उद्योग (c) प्रमुख उद्योग (d) खनिज आधारित उद्योग 42 / 64 42. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिहावा के निकट से निकलती है और ओडिशा से बहते हुए अंततः बंगाल की खाड़ी में गिरती है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-2] (a) महानदी (b) गोदावरी (c) कृष्णा (d) कावेरी 43 / 64 43. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, किस भारतीय राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-1] (a) तमिलनाडु (b) हरियाणा (c) गोवा (d) केरल 44 / 64 44. दक्षिण-पश्चिम मानसून की ऋतु के दौरान भारत में दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनों की दिशा क्या होती है? [SSC CHSL (8-8-2023) shift-4] (a) दक्षिण-पश्चिमी (b) उत्तर-पूर्वी (c) दक्षिण-पूर्वी (d) उत्तर-पश्चिमी 45 / 64 45. जलवायु डेटा के मानचित्रण के संदर्भ में, कौन-सा शब्द एक मानचित्र पर सभी बिंदुओं के माध्यम से खींची गई रेखा को संदर्भित करता है जिसमें समान मात्रा में बादल होते हें? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-2] (a) सममेघ रेखा (b) समताप रेखा (c) शीतमाध्य समतापरेखा (d) शीतमाध्य निभाग 46 / 64 46. निम्नलिखित में से कौन-सी असम में बहुतायत में पाई जाने वाली एक रोपण फसल है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-1] (a) मक्का (b) चाय (c) चावल (d) गेहूँ 47 / 64 47. 2011 की जनगणना के अनुसार, आंध्रप्रदेश राज्य की साक्षरता ____________ दर है। [SSC CHSL (17-8-2023) shift-4] (a) 68.5% (b) 66% (c) 67.02% (d) 66.48% 48 / 64 48. हल्दिया से प्रयागराज तक निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय जलमार्ग जाता है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-2] (a) राष्ट्रीय जलमार्ग 4 (b) राष्ट्रीय जलमार्ग 3 (c) राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (d) राष्ट्रीय जलमार्ग 2 49 / 64 49. दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में जब एक-दो या कई सप्ताह तक वर्षा न हो तो, तो इस परिघटना को क्या कहा जाता है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-2] (a) मानसून में विच्छेद (b) मानसून की वापसी (c) मानसून अवसाद (d) एल-निनो 50 / 64 50. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश साक्षरता दर के सही अवरोही क्रम को दर्शाते हैं? [SSC CHSL (8-8-2023) shift-4] (a) केरल, गोवा, महाराष्ट्र (b) केरल, पुदुच्चेरी, गोवा (c) केरल, लक्षद्वीप, मिजोरम (d) केरल, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश 51 / 64 51. चर्म शोधन उद्योग से निकलने वाला कौन-सा धातु आयन गंभीर जल प्रदूषण का कारण बनता है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-1] (a) As (b) Cr (c) Zn (d) Mg 52 / 64 52. लौह एवं इस्पात उद्योगों का सर्वाधिक संकेन्द्रण किस क्षेत्र में है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-4] (a) छोटा नागपुर पठार (b) शिलांग पठार (c) दक्कन का पठार (d) मालवा का पठार 53 / 64 53. निम्नलिखित में से भारत के किस क्षेत्र में उच्च कोटि के लौह अयस्क के भंडार हैं? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-3] (a) पश्चिमी राजस्थान (b) उत्तरी ओडिशा (c) पूर्वी उत्तरप्रदेश (d) दक्षिणी पंजाब 54 / 64 54. निम्रलिखित में से किस परियोजना का उद्देश्य तटवर्ती भागों से लगे हुए राज्यों की सड़कों का विकास सीमावर्ती भागों तथा छोटे बंदरगाहों को जोड़ना है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-1] (a) जिला मुख्यालय कनेक्टिविटी परियोजना (b) भारतमाला (c) सेतुभारतम परियोजना (d) स्वर्णिम चतुर्भुज 55 / 64 55. रबी और खरीफ के बीच की फसल ऋतु को ___________ कहा जाता है। [SSC CHSL (8-8-2023) shift-3] (a) Boro (बोरो) (b) अमन (Aman) (c) ऑस (Aus) (d) ज़ायद (Zaid) 56 / 64 56. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य की साक्षरता दर सर्वाधिक है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-3] (a) महाराष्ट्र (b) तमिलनाडु (c) बिहार (d) केरल 57 / 64 57. अपक्षय की प्रक्रिया के दौरान सर्वाधिक स्थायी खनिज कौन-सा है? [SSC CHSL (10-8-2023) shift-1] (a) पाइरॉक्सीन (Pyroxene) (b) क्वार्टज (Quartz) (c) ऐम्फिबोल (Amphibole) (d) ऑलिवीन (Olivine) 58 / 64 58. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में पुरुष साक्षरता दर कितनी है? [SSC CHSL (11-8-2023) shift-4] (a) 74.04% (b) 82.14% (c) 65.46% (d) 90.01% 59 / 64 59. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए वन का प्रकार है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-1] (a) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (b) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन (c) तटीय और दलदली वन (d) पर्वतीय वन 60 / 64 60. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारतीय मरुस्थल के संबंध में सत्य है? [SSC CHSL (17-8-2023) shift-3] (a) यह पश्चिम में अरावली से घिरा हुआ है। (b) यह अरावली के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। (c) यह दक्षिण में अरावली से घिरा हुआ है। (d) यह अरावली के उत्तर पश्चिम में स्थित है। 61 / 64 61. गाद और धूल से बनी मिट्टी किस प्रकार की होती है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-2] (a) लोएस (Loess) (b) पॉडसॉल (Podsol) (c) मार्ल (Marl) (d) लोम (Loam) 62 / 64 62. बोकाजन (Bokajan) सीमेंट संयंत्र निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-3] (a) मध्यप्रदेश (b) आंध्रप्रदेश (c) बिहार (d) असम 63 / 64 63. हरित क्रांति के संबंध में निम्न से से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CHSL (14-8-2023) shift-3] (a) यह केवल उन क्षेत्रों में शुरू किया गया था जहां सिंचाई का आश्वासन दिया गया था। (b) यह मुख्य रूप से गेहूं और चावल उगाने वाले क्षेत्रों पर लक्षित था। (c) यह कृषि आधुनिकीकरण के लिए एक निजी-क्षेत्र का कार्यक्रम था। (d) यह अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा वित्त पोषित किया गया था। 64 / 64 64. निम्नलिखित में से कौन-सी झील भारत की सबसे लंबी झील है? [SSC CHSL (9-8-2023) shift-2] (a) वुलर झील (b) बेंवानद झील (c) अंसुपा झील (d) कंजिया झील Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin