QuizSSC Geography Quiz Previous Year SSC CPO 2022 Geography Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 502 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 2 Previous Year SSC CPO 2022 Geography Quiz in Hindi 1 / 55 1. कोपेन के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कोड शुष्क सर्दियों के साथ ठंडी जलवायु को व्यक्त करता है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) Df (b) EF (c) ET (d) Dw 2 / 55 2. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें सर्वाधिक वर्षा होती है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) महाराष्ट्र (b) असम (c) गुजरात (d) राजस्थान 3 / 55 3. एल-नीनो एक जटिल मौसम प्रणाली है जो हर तीन से _________ वर्षों में एक बार प्रगट होती है, और यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सूखा, बाढ़ और अन्य चरम मौसमी गतिविधियों का कारण बनती है। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) सात (b) चार (c) नौ (d) छ: 4 / 55 4. निम्नलिखित में से कौन-सी एक समशीतोष्ण समुद्री जलवायु है, जिसमें सभी मौसमों में पर्याप्त वर्षा होती है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) Cfb (b) BSh (c) BSk (d) Am 5 / 55 5. ठंडी बर्फीली वन जलवायु, मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध में महाद्वीपीय क्षेत्र में यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में __________ उत्तरी अक्षांशों के बीच पाई जाती है। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) 15°-20° (b) 80°-110° (c) 40°-70° (d) 30°-50° 6 / 55 6. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार सबसे अधिक साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) महाराष्ट्र (b) केरल (c) मिज़ोरम (d) कर्नाटक 7 / 55 7. ___________ नामक घास की एक प्रजाति पर्यावरण के प्रति अपनी असंवेदनशीलता के कारण विलुप्त होने के कगार पर है। [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) सैकरम ऑफ़िसिनारम (Saccharum officinarum) (b) हबर्डिया हेप्टान्यूरॉन (Hubbardia heptaneuron) (c) बेलिस पेरेननिस (Bellis perennis) (d) हेलियनथस एनस (Helianthus annuus) 8 / 55 8. भारत में हरित क्रांति का पहला चरण किस समय अवधि को माना जाता है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) 1970 के दशक के मध्य से 1980 के दशक के मध्य तक (b) 1950 के दशक के मध्य से 1960 के दशक के मध्य तक (c) 1960 के दशक के मध्य से 1970 के दशक के मध्य तक (d) 1940 के दशक के मध्य से 1950 के दशक के मध्य तक 9 / 55 9. "यह एक ऐसी फसल है जिसका उपयोग खाद्यान्न और चारे दोनों के रूप में किया जाता है। यह एक खरीफ फसल है जिसे उगाने के लिए 21°C से 27°C के बीच तापमान और यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी की आवश्यकता होती है।" उपरोक्त कथन में निम्नलिखित में से किस फसल का वर्णन किया गया है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) चुकंदर (b) कॉफ़ी (c) बाजरा (d) मक्का 10 / 55 10. भ्रंश रेखाएं (fault lines) ___________ का कारण बन सकती हैं| [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) तूफान (b) अचानक बारिश (c) बाढ़ (d) भूकंप 11 / 55 11. कई स्थानों पर भूजल, भौम जलस्तर के नीचे कठोर चट्टान की परतों के बीच जमा हो जाता है। इसे __________ के रूप में जाना जाता है। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) झील (b) कुंआ (c) जलभृत (d) तालाब 12 / 55 12. निम्नलिखित में से कौन-सा बांध उस राज्य के साथ सही ढंग से सुमेलित किया गया है जिसमें यह स्थित है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) हीराकुंड बांध - ओडिशा (b) टिहरी बांध - उत्तर प्रदेश (c) भाखड़ा नांगल बांध - तमिलनाडु (d) नागार्जुन बांध - राजस्थान 13 / 55 13. पृथ्वी के मौसम में सभी परिवर्तन ___________ के कारण होते हैं। [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) ज्वार (b) चंद्रमा (c) ऊंचाई (d) सूर्य 14 / 55 14. निम्न में से किस नाम से लघु हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित घाटियों को जाना जाता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) मार्ग (b) दून (c) तराई (d) बेट 15 / 55 15. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता सही नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) इन वनों में वर्ष में लगभग 100 cm वर्षा होती है। (b) ये उष्ण और आर्द्र क्षेत्रों में पाए जाते हैं। (c) इन वनों में पेड़ों की ऊंचाई 60m या इससे अधिक होती है। (d) ये वन अच्छी तरह से स्तरीकृत होते हैं। 16 / 55 16. देवका बीच, जहां दूर तक फैली हुई काली रेत अत्यंत सुंदर दृश्य निर्मित करती है, ________ में स्थित है। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) विजयवाड़ा (b) कोच्चि (c) मुंबई (d) दमन 17 / 55 17. कौन सी पहाड़ी मेघालय के पठार का हिस्सा नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) गारो पहाड़ियां (b) नीलगिरी पहाड़ियां (c) खासी पहाड़ियां (d) जयंतिया पहाड़ियां 18 / 55 18. दक्कन के पठार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) दक्कन का पठार पूर्व में ऊंचा है और इसमें धीरे-धीरे पश्चिम की ओर ढलान है। (b) दक्कन का पठार पूर्व और पश्चिम छोर पर ऊंचा है और इसके केंद्र की ओर ढलान है। (c) दक्कन के पठार की ऊंचाई लगभग समान है। (d) दक्कन का पठार पश्चिम में ऊंचा है और इसमें धीरे-धीरे पूर्व की ओर ढलान है। 19 / 55 19. भारतीय प्राणि सर्वेक्षण द्वारा प्रकाशित फील्ड गाइड 'बर्ड्स ऑफ इंडिया' के अनुसार भारत में पक्षियों की कितनी प्रजातियां हैं? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) 1459 (b) 1587 (c) 1331 (d) 1698 20 / 55 20. मेट्टूर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है ? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) कृष्णा (b) वैगाई (c) कावेरी (d) पेरियार 21 / 55 21. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में चांदी के भंडार नहीं पाए जाते हैं? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) ओडिशा (b) झारखंड (c) गुजरात (d) आंध्र प्रदेश 22 / 55 22. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में साल के छह से दस महीनों के लिए तेज़ पवन के साथ लंबी, ठंडी सर्दियाँ होती है और औसत तापमान हिमांक (freezing) से नीचे रहता है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) भूमध्य क्षेत्र (b) टुंड्रा क्षेत्र (c) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र (d) दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र 23 / 55 23. पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल का कितना प्रतिशत मीठा जल है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) 2.7 प्रतिशत (b) 3.9 प्रतिशत (c) 4.8 प्रतिशत (d) 5.2 प्रतिशत 24 / 55 24. 'मानसून' के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) 'मानसून' शब्द तमिल शब्द से लिया गया है और यह हर महीने हवा की दिशा में मौसमी उलटफेर को व्यक्त करता है। (b) 'मानसून' शब्द अरबी शब्द से लिया गया है और यह हर महीने हवा की दिशा में मौसमी उलटफेर को व्यक्त करता है। (c) 'मानसून' शब्द अरबी शब्द से लिया गया है और यह एक वर्ष के दौरान हवा की दिशा में मौसमी उलटफेर को व्यक्त करता है। (d) 'मानसून' शब्द तमिल शब्द से लिया गया है और यह एक वर्ष के दौरान हवा की दिशा में मौसमी उलटफेर को व्यक्त करता है। 25 / 55 25. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने के साथ ही साथ अपनी धुरी पर भी __________ चक्कर पूरा करता है। [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) 1 (b) 4 (c) 3 (d) 2 26 / 55 26. भारत में ठंडे मौसम (शीत ऋतु) के दौरान निम्न में से कौन सी प्रबल हवाएं बहती हैं? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) दक्षिण-पश्चिमी व्यापारिक पवनें (b) स्थायी पछुआ हवाएं (c) स्थायी पूर्वी हवाएं (d) उत्तरपूर्वी व्यापारिक पवनें 27 / 55 27. पृथ्वी और उसके प्राकृतिक खनिज और ऊर्जा संसाधनों की संरचना, उद्भव और गतिकी के अध्ययन को क्या कहा जाता है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) ज्यामिति (b) भूभौतिकी (c) भूगर्भ शास्त्र (d) भूगोल 28 / 55 28. निम्नलिखित में से कौन सा प्रायद्वीपीय पठार का भाग नहीं है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) दक्कन का पठार (b) केंद्रीय उच्चभूमि (सेंट्रल हाइलैंड) (c) उत्तरी मैदान (d) उत्तर-पूर्वी पठार 29 / 55 29. चावल की खेती के संदर्भ में, राज्य और फसल के प्रकार का कौन सा/से युग्म सुमेलित है/हैं? I. पंजाब - निर्वाह फसल II. ओडिशा - वाणिज्यिक फसल [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) न तो I और न ही II (b) केवल I (c) I और II दोनों (d) केवल I 30 / 55 30. 2011 की जनगणना के अनुसार, किस राज्य का लिंगानुपात सर्वाधिक है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) मणिपुर (b) तमिलनाडु (c) मेघालय (d) केरल 31 / 55 31. औद्योगिक नीति संकल्प 1956 के अनुसार, भारत में उद्योगों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) 3 (b) 4 (c) 2 (d) 5 32 / 55 32. निम्न में से किस नदी पर हैवलॉक पुल बनाया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) कृष्णा (b) कावेरी (c) गोदावरी (d) महानदी 33 / 55 33. गोदावरी नदी भारत के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग कितने प्रतिशत हिस्से पर बहती है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) 20% (b) 10% (c) 30% (d) 40% 34 / 55 34. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में भारत के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक मौसमी अंतर होता है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) भारत के द्वीप (b) भारत के तटीय क्षेत्र (c) भारत के पहाड़ी क्षेत्र (d) भारत के अंदरूनी भाग 35 / 55 35. भारत में, जून से सितंबर तक किस प्रकार का मौसम रहता है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) शीत ऋतु (b) मानसून / बरसात का मौसम (c) वसन्त ऋतु (d) शरद ऋतु 36 / 55 36. निम्नलिखित में से कौन सी नदी नेपाल हिमालय से निकलती है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) चंबल (b) गंडक (c) गोदावरी (d) नर्मदा 37 / 55 37. चंद्रमा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? I. अमावस्या के बाद पृथ्वी से दिखाई देने वाले चंद्रमा के प्रकाशित भाग का आकार प्रतिदिन बढ़ता रहता है। II. पूर्णिमा के बाद पृथ्वी से दिखाई देने वाले चंद्रमा के प्रकाशित भाग का आकार प्रतिदिन घटता रहता है। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) केवल II (b) केवल I (c) न तो I और न ही II (d) I और II दोनों 38 / 55 38. भारतीय मानसून के संबंध में सही कथन का चयन करें। [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) मानसून, पवन की दिशा में एक मौसमी बदलाव है। यह गर्मियों के दौरान बहुत कम वर्षा और सर्दियों में भारी वर्षा का कारण बन सकता है। (b) मानसून, पवन की दिशा में एक मौसमी बदलाव है। इसके कारण गर्मियों में मध्यम वर्षा हो सकती है। और सर्दियों में वर्षा नहीं हो सकती है। (c) मानसून, पवन की दिशा में एक मौसमी बदलाव है। यह गर्मियों के दौरान भारी वर्षा और सर्दियों में शुष्क मौसम का कारण बन सकता है। (d) मानसून, तापमान में अचानक परिवर्तन है। यह गर्मियों के दौरान मध्यम वर्षा और सर्दियों में शुष्क मौसम का कारण बन सकता है। 39 / 55 39. उद्योग और उसके स्थान से संबंधित निम्न में से कौन सा/से युग्म सुमेलित है/हैं? I. लौह और इस्पात संयंत्र - भिलाई II. कॉटन टेक्सटाइल - लखनऊ [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) केवल I (b) न तो I और न ही II (c) केवल II (d) I और II दोनों 40 / 55 40. लाल लकड़ी वाला के पेड़ सिकुआ ____________ की सबसे ऊंची वृक्ष प्रजातियों में से एक है। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) टेरिडोफाइटा (b) जिम्नोस्पर्म (c) लिवरवर्ट (d) मोसेस 41 / 55 41. कोपेन जलवायु वर्गीकरण प्रणाली का कौन सा समूह एडब्ल्यू (Aw) अक्षर कोड द्वारा निरूपित किया जाता है, जिसे कभी-कभी 'सवाना' जलवायु कहा जाता है, यह भूमध्य रेखा के पास आईटीसीज़ेड (ITCZ) के ठीक बाहर स्थित है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु (b) भूमध्यसागरीय जलवायु (c) उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क जलवायु (d) समुद्री पश्चिमी तट जलवायु 42 / 55 42. स्तंभ A में झीलों का मिलान स्तंभ B में उनके देशों के साथ करें। स्तंभ - A ----------- स्तंभ - B i. बैकाल झील --------- a. युगांडा और तंजानिया ii. झील सुपीरियर ------ b. कनाडा और यूएसए iii. लोच लोमंड -------- c. स्कॉटलैंड iv. विक्टोरिया झील ---- d. रूस [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) i-a, ii-b, iii-c, iv-d (b) i-a, ii-c, iii-b, iv-d (c) i-a, ii-d, iii-b, iv-c (d) i-d, ii-b, iii-c, iv-a 43 / 55 43. प्लेट विवर्तनिकी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) प्लेट विवर्तनिकी का सिद्धांत पृथ्वी के स्थलमंडल को सात बड़ी और कुछ छोटी प्लेटों में विभाजित करने का प्रस्ताव रखता है। (b) प्लेटें कठोर इकाइयों के रूप में एस्थेनोस्फीयर के ऊपर लंबवत गति करती हैं। (c) विवर्तनिक प्लेट, ठोस चट्टान का एक विशाल, नियमित आकार का स्लैब होता है। (d) विवर्तनिक प्लेट, केवल महाद्वीपीय स्थलमंडल से बनी होती है। 44 / 55 44. भारतीय मरुस्थल की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताओं का अध्ययन कीजिए। भारतीय मरुस्थल के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) यहां प्रति वर्ष 500mm वर्षा होती है। (b) यह अरावली पहाड़ियों के उत्तर पश्चिम में स्थित है। (c) इसे मरुस्थली के नाम से भी जाना जाता है। (d) इसमें रेत के टीले हैं। 45 / 55 45. निम्नलिखित में से कौन सी पृथ्वी की प्रमुख विवर्तनिक प्लेटों में से एक नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) प्रशांत प्लेट (b) नाज़का प्लेट (c) पूर्वी अटलांटिक तल प्लेट के साथ अफ्रीका (d) भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड प्लेट 46 / 55 46. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी सिंधु नदी प्रणाली की सहायक नदी नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) रावी (b) ब्यास (c) सतलुज (d) कोसी 47 / 55 47. जलवायु क्षेत्र युग्म का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार सुमेलित नहीं है? I. अर्ध-शुष्क मैदानी जलवायु - पंजाब II. शुष्क गर्मी के साथ मानसून - तमिलनाडु का कोरोमंडल तट [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) केवल I (b) केवल II (c) I और II दोनों (d) न तो I और न ही II 48 / 55 48. निम्नलिखित में से कौन-सा नदी की लंबाई का सही क्रम है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) गोदावरी, कृष्णा, गंगा, यमुना (b) गोदावरी, गंगा, कृष्णा, यमुना (c) गंगा, गोदावरी, कृष्णा, यमुना (d) गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा 49 / 55 49. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी गंगा की सहायक नदी नहीं है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) घाघरा (b) भीमा (c) रामगंगा (d) यमुना 50 / 55 50. भारत में, शीत ऋतु के दौरान वायु के जेट प्रवाह की ऊंचाई कितनी होती है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) 9-16 km (b) 9-13 km (c) 9-15 km (d) 9-17 km 51 / 55 51. राष्ट्रीय जलमार्ग-96 निम्नलिखित मे से किस राज्य से होकर गुजरता है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) असम (b) उत्तर प्रदेश (c) ओडिशा (d) मध्य प्रदेश 52 / 55 52. तवा बाँध भारत के किस राज्य में स्थित है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) मध्य प्रदेश (b) हरियाणा (c) उत्तर प्रदेश (d) राजस्थान 53 / 55 53. निम्नलिखित में से कौन-सी झील उस राज्य के साथ सही ढंग से सुमेलित है जिसमें यह स्थित है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) भीमताल झील - उत्तराखंड (b) डल झील - हिमाचल प्रदेश (c) लोकटक झील - असम (d) चिल्का झील - महाराष्ट्र 54 / 55 54. निम्नलिखित में से क्या खगोलीय पिंडों का हिस्सा हैं? I. तारे II. ग्रह III. चंद्रमा [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) I, II और III (b) केवल I और II (c) केवल II और III (d) केवल I और III 55 / 55 55. निम्नलिखित में से कौन-सी कृष्णा नदी की सहायक नदी नहीं है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) घटप्रभा (b) पंचगंगा (c) वेन्ना (d) कोयना Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin