QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CPO 2022 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 828 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 15 Previous Year SSC CPO 2022 Polity Quiz in Hindi 1 / 62 1. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना अक्टूबर 1920 में ___________ में हुई थी। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) कलकत्ता (b) ब्रिटेन (c) लाहौर (d) ताशकंद 2 / 62 2. निम्नलिखित में से किसके पास भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करके न्यायाधीशों को एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का अधिकार है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) उपराष्ट्रपति (b) राष्ट्रपति (c) महान्यायवादी (d) प्रधानमंत्री 3 / 62 3. संविधान में न्यायिक पुनर्विलोकन पद का कितनी बार उल्लेख हुआ है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) 15 (b) 20 (c) कहीं भी उल्लेख नहीं (d) 10 4 / 62 4. मौलिक अधिकार देश के _________ द्वारा संरक्षित और गारंटीकृत हैं। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) सरकार (b) प्रथा या परिपाटी (c) संविधान (d) पंचायतों 5 / 62 5. भारत के संविधान का अनुच्छेद 76 किसके पद से संबंधित है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) (b) भारत के महान्यायवादी (Attorney General of India) (c) वित्त आयोग (Finance Commission) (d) निर्वाचन आयोग (Election Commission) 6 / 62 6. बच्चों की शिक्षा से संबंधित अंतिम उप-धारा (k) 2002 में मौलिक कर्तव्यों के एक भाग के रूप में जोड़ी गई थी। इस संशोधन को संविधान में ____________ के तहत शामिल किया गया था| [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 48A (b) अनुच्छेद 32A (c) अनुच्छेद 11A (d) अनुच्छेद 21A 7 / 62 7. संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद किसी भी जाति के उम्मीदवार को सार्वजनिक रोजगार के किसी भी अवसर के लिए आवेदन करने का अधिकार देता है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 15 (2) (b) अनुच्छेद 18 (2) (c) अनुच्छेद 16 (2) (d) अनुच्छेद 17 (2) 8 / 62 8. संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद किसी व्यक्ति को अपनी पसंद के वकील से परामर्श करने का अधिकार देता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 22 (b) अनुच्छेद 21 (c) अनुच्छेद 19 (d) अनुच्छेद 20 9 / 62 9. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद के सत्रों से संबंधित है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 85 (b) अनुच्छेद 90 (c) अनुच्छेद 101 (d) अनुच्छेद 89 10 / 62 10. निम्नलिखित में से कौन सा संसदीय प्रश्न का एक प्रकार नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) अतारांकित प्रश्न (b) तारांकित प्रश्न (c) दीर्घ सूचना प्रश्न (d) अल्प सूचना प्रश्न 11 / 62 11. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना की गई है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 338 (b) अनुच्छेद 333 (c) अनुच्छेद 336 (d) अनुच्छेद 335 12 / 62 12. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) लोकसभा और राज्य सभा दोनों (b) संसद (c) भारत के राष्ट्रपति (d) लोकसभा 13 / 62 13. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने की शक्ति प्रदान करता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 108 (b) अनुच्छेद 331 (c) अनुच्छेद 85 (d) अनुच्छेद 105 14 / 62 14. निम्नलिखित में से किसमें मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के अनुच्छेद 29 (1) से समानता है जिसमें कहा गया है कि "समुदाय के प्रति, प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है जिसमें अकेले उसके व्यक्तित्व का स्वतंत्र और पूर्ण विकास संभव है"? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) निदेशक सिद्धांत (b) मौलिक अधिकार (c) सहकारी समितियां (d) मौलिक कर्तव्य 15 / 62 15. निम्न में से किस अनुच्छेद में शामिल मौलिक कर्तव्य अनुच्छेद 21A के समान है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 51A (k) (b) अनुच्छेद 51A (h) (c) अनुच्छेद 51A (j) (d) अनुच्छेद 51A (I) 16 / 62 16. संविधान (छियासीवें संशोधन) अधिनियम, 2002 द्वारा निम्न में से किसे संविधान में शामिल किया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्समायोजन (b) मौलिक अधिकार के रूप में प्राथमिक शिक्षा (c) लोकसभा की सीटों का पुनर्समायोजन (d) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग 17 / 62 17. दिवालियापन कानून सुधार समिति (BLRC) की स्थापना निम्न में से किस वर्ष की गई ? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) 2009 (b) 2014 (c) 2010 (d) 2012 18 / 62 18. किसी व्यक्ति की नजरबंदी __________ से अधिक नहीं हो सकती है, जब तक कि किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से युक्त सलाहकार बोर्ड विस्तारित नजरबंदी के लिए पर्याप्त कारण की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करता है। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) एक माह (b) तीन माह (c) छह माह (d) दो माह 19 / 62 19. भारत के प्रधानमंत्री के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) लोकसभा में, प्रधानमंत्री बहुमत दल के नेता होते हैं। (b) प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। (c) प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख होते हैं। (d) यदि संसद के दोनों सदनों द्वारा दो-तिहाई के बहुमत से अविस्वास प्रस्ताव पारित कर दिया जाए, तो प्रधानमंत्री को उनके पद से हटाया जा सकता है। 20 / 62 20. अनुच्छेद 352 के तहत पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल कब घोषित किया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) 1961-67 (b) 1962-68 (c) 1963-69 (d) 1961-65 21 / 62 21. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद 'अस्पृश्यता' की अवधारणा को समाप्त करता है और किसी भी रूप में इसके अभ्यास को प्रतिबंधित करता है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 20 (b) अनुच्छेद 17 (c) अनुच्छेद 18 (d) अनुच्छेद 19 22 / 62 22. अप्रैल 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय संविधान में दी गई नागरिकता की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता सही नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) एकल नागरिकता की धारणा यूके के संविधान से प्रेरित है। (b) भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान है। (c) लोग विकास का लाभ केवल नागरिक बनकर ही ले सकते हैं। (d) मतदान करने और राष्ट्रपति और संसद सदस्य जैसे पदों के लिए चुने जाने की क्षमता दुनिया भर के भारतीयों के लिए सुलभ है। 23 / 62 23. मौलिक कर्तव्यों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) संविधान में इनका समावेश अमेरिकी संविधान से प्रेरित था। (b) इन्हें 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा शामिल किया गया था। (c) ये प्रकृति में गैर-न्यायिक हैं। (d) इनका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 51A के अंतर्गत किया गया है। 24 / 62 24. निम्नलिखित में से किसे देश के लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) अशोक स्तम्भ (b) सर्वोच्च न्यायालय (c) संसद (d) राज घाट 25 / 62 25. राष्ट्रपति की परिलब्धियां तथा भत्ते और उनके कार्यालय से संबंधित अन्य व्यय भारत के/की _____________ प्रभारित किए जाते हैं। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) संचित निधि (b) आकस्मिकता निधि (c) प्राक्कलन निधि (d) लोक लेखा कोष 26 / 62 26. भारत के राष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) राष्ट्रपति का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है। (b) वे संसद के एक अंग होते हैं। (c) संसद द्वारा पारित प्रत्येक विधेयक कानून बनने से पहले राष्ट्रपति के पास उनकी स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। (d) उनके पास वीटो शक्ति (पॉवर) होती है जिसके द्वारा वे संसद द्वारा पारित धन विधेयक सहित अन्य विधेयकों को अपने पास रोके रख सकते हैं या स्वीकृति देने से मना कर सकते हैं। 27 / 62 27. 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट के तहत पहली बार सुप्रीम कोर्ट की स्थापना किस शहर में हुई थी? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) मद्रास (b) कलकत्ता (c) नई दिल्ली (d) असम 28 / 62 28. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है ? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 125 (b) अनुच्छेद 128 (c) अनुच्छेद 127 (d) अनुच्छेद 126 29 / 62 29. भारतीय न्यायिक प्रणाली किस पर आधारित है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) बहु- न्यायालयीय प्रणाली (b) द्वैध न्यायालयीय प्रणाली (c) एकीकृत और द्वैध प्रणाली दोनों (d) एकल एकीकृत प्रणाली 30 / 62 30. सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को संसद द्वारा निम्नलिखित में से किसके जरिए हटाया जा सकता है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) सामान्य बहुमत (b) सामान्य और दो-तिहाई बहुमत दोनों (c) विशेष बहुमत (d) दो-तिहाई बहुमत 31 / 62 31. संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि 'किसी भी व्यक्ति को उसके प्राण या दैहिक स्वतंत्रता से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही वंचित किया जाएगा, अन्यथा नहीं' ? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 21 (b) अनुच्छेद 20 (c) अनुच्छेद 19 (d) अनुच्छेद 22 32 / 62 32. निम्नलिखित में से कौन सा एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) भारतीय जनता पार्टी (b) बहुजन समाज पार्टी (c) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (d) नेशनल कॉन्फ्रेंस 33 / 62 33. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल रूप से एक मौलिक अधिकार था, लेकिन 1978 में अनुच्छेद 300A अनुसार कानूनी अधिकार बना दिया गया था? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) शोषण के खिलाफ अधिकार (b) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (c) संपत्ति का अधिकार (d) शिक्षा का अधिकार 34 / 62 34. हमारे देश में न्यायपालिका की स्वतंत्रता के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) न्यायाधीश अपने वेतन और भत्तों के लिए वित्तीय रूप से कार्यपालिका और विधायिका दोनों पर निर्भर होते हैं। (b) भारतीय संविधान में न्यायधीशों को हटाने के संबंध में दी गई प्रक्रिया अत्यंत कठिन है। (c) न्यायपालिका के पास न्यायालय की अवमानना करने वालों को दंडित करने की शक्ति होती है। (d) न्यायधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया में विधानमंडल शामिल नहीं होता है। 35 / 62 35. भारत में न्यायिक प्रणाली काफी हद तक स्वायत्त है। न्यायपालिका को भारतीय संविधान में दिए गए मूल अधिकारों की रक्षा के लिए अनुच्छेद 32 और __________ के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करना चाहिए। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) 13 (b) 11 (c) 10 (d) 12 36 / 62 36. कानून के शासन का विचार निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से अपनाया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) संयुक्त राज्य अमेरिका (b) कनाडा (c) रूस (d) यूनाइटेड किंगडम 37 / 62 37. 42वां संशोधन अधिनियम किसके नेतृत्व में पारित हुआ था? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) मोरारजी देसाई (b) इंदिरा गांधी (c) चरण सिंह (d) राजीव गांधी 38 / 62 38. निम्नलिखित में से कौन से मौलिक अधिकार देश में 'आपातकाल' घोषित होने पर भी निलंबित नहीं किए जा सकते हैं? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 21 और 22 (b) अनुच्छेद 22 और 23 (c) अनुच्छेद 20 और 21 (d) अनुच्छेद 19 और 20 39 / 62 39. मौलिक कर्तव्यों का __________, सामाजिक और आर्थिक महत्व है। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) ऐतिहासिक (b) राजनीतिक (c) धार्मिक (d) नैतिक 40 / 62 40. मौलिक कर्तव्य __________ पर लागू होते हैं। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) नागरिकों (b) सरकार (c) विधान मंडल (d) राज्य 41 / 62 41. स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को किस देश के संविधान से अपनाया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) आयरलैंड (b) कनाडा (c) फ्रांस (d) यूनाइटेड किंगडम 42 / 62 42. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में यह उल्लेख किया गया है कि नीति निदेशक सिद्धांत न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 37 (b) अनुच्छेद 39 (c) अनुच्छेद 38 (d) अनुच्छेद 40 43 / 62 43. भारतीय संविधान ने एकल नागरिकता और सरकार की संसदीय प्रणाली की विशेषता किस देश के संविधान से ली है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) संयुक्त राज्य अमेरिका (b) कनाडा (c) यूनाइडेट किंगडम (d) ऑस्ट्रेलिया 44 / 62 44. ___________ की अध्यक्षता में गठित संविधान समीक्षा आयोग ने मौलिक कर्तव्यों के सफल कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा की जाने वाली कुछ पहलों की सिफारिश की। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) माइकल जी. एगुइनाल्डो (b) एम. एन. वेंकटचलैया (c) यू. सी. बनर्जी (d) पी. के. जोशी 45 / 62 45. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद शिक्षा के अधिकार के प्रावधान को स्थापित करता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) अनुच्छेद 20(1) (b) अनुच्छेद 23 (c) अनुच्छेद 22(3) (d) अनुच्छेद 21A 46 / 62 46. भारत के संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था ? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) 3 वर्ष, 6 महीने और 23 दिन (b) 4 वर्ष, 3 महीने और 29 दिन (c) 1 वर्ष, 10 महीने और 15 दिन (d) 2 वर्ष, 11 महीने और 17 दिन 47 / 62 47. राज्य विधानसभा के अध्यक्ष की शक्ति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) वह सदन की व्यवस्था और मर्यादा को बनाए रखता है। (b) वह एक साधारण विधेयक को लेकर दोनों सदनों के बीच गतिरोध को हल करने के लिए विधानसभा और परिषद के संयुक्त सत्र का आह्वान कर सकता है। (c) वह कोरम के अभाव में विधानसभा को रद्द कर करता है या बैठक को स्थगित कर सकता है। (d) वह तय करता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं। 48 / 62 48. संविधान द्वारा निम्नलिखित में से किनके लिए लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) अनुसूचित जनजातियों (b) दिव्यांगजनों (c) अन्य पिछड़ा वर्ग (d) महिलाओं 49 / 62 49. भारतीय संविधान के किस भाग को 'भारत का मैग्ना कार्टा' कहा जाता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) भाग III (b) भाग IV (c) भाग II (d) भाग VI 50 / 62 50. निम्नलिखित में से किस मौलिक कर्तव्य प्रावधान में यह निर्धारित किया गया है कि सभी भारतीयों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय राष्ट्रगान के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] (a) अनुच्छेद 51A (b) (b) अनुच्छेद 51A (a) (c) अनुच्छेद 51A (d) (d) अनुच्छेद 51A (c) 51 / 62 51. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषता है ? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) शक्ति का वितरण (b) दृढ़ता (c) एकल नागरिकता (d) लिखित संविधान 52 / 62 52. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद किसी राज्य की सरकार के कामकाज के संचालन से संबंधित है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) अनुच्छेद 164 (b) अनुच्छेद 100 (c) अनुच्छेद 163 (d) अनुच्छेद 165 53 / 62 53. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में, वास्तविक कार्यपालिका शक्ति निम्नलिखित में से किसमें निहित है? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) प्रधानमंत्री और उनकी मंत्री परिषद (b) उप-राष्ट्रपति (c) राज्यपाल (d) राष्ट्रपति 54 / 62 54. उच्च न्यायालय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) यह निचली अदालतों से अपील की सुनवाई कर सकता है। (b) यह राज्य के अधिकार-क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामलों की सुनवाई कर सकता है। (c) यह भारत के राष्ट्रपति को सलाहकारी राय दे सकता है। (d) यह मौलिक अधिकारों की रक्षा के विभिन्न रिट जारी कर सकता है। 55 / 62 55. भारत में धर्म के अधिकार के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) प्रत्येक व्यक्ति को धर्म चुनने और उसके अनुरूप आचरण करने की स्वतंत्रता है। (b) जबरन धर्म परिवर्तन की स्वतंत्रता । (c) किसी भी धर्म को अपनाने, उसके अनुरूप आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता । (d) व्यक्ति किसी भी धर्म को चुन सकता है या किसी भी धर्म का पालन न करने का विकल्प चुन सकता है। 56 / 62 56. भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता जापान के संविधान से ली गई है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-3] (a) विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया (b) विशेषाधिकार रिट (c) राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों पर महाभियोग (d) संविधान का संशोधन 57 / 62 57. 1976 में 42वें संशोधन द्वारा जैसा कि ____________ द्वारा पेश किया गया था, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर एक अध्याय को संविधान में शामिल किया गया था। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2] (a) बलवंत राय मेहता समिति (b) स्वर्ण सिंह समिति (c) शाह नवाज़ समिति (d) सच्चर समिति 58 / 62 58. निम्नलिखित में से कौन, भारत के चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] (a) उप राष्ट्रपति (b) राष्ट्रपति (c) महान्यायवादी (d) प्रधान मंत्री 59 / 62 59. मौलिक कर्तव्यों की सूची में उप-धारा (C) किसी भारतीय नागरिक के लिए भारत की संप्रभुता, एकता और _________ को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के कर्तव्य को निर्धारित करती है। [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] (a) समानता (b) भ्रातृत्व (c) समन्वय (d) अखंडता 60 / 62 60. भारत में मतदान की आयु कब घटाकर 18 वर्ष कर दी गई ? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-3] (a) 1991 में (b) 1998 में (c) 2004 में (d) 1989 में 61 / 62 61. जब संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में समाप्त कर दिया गया था तब प्रधानमंत्री कौन थे/थीं? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] (a) चरण सिंह (b) इंदिरा गांधी (c) जवाहर लाल नेहरू (d) मोरारजी देसाई 62 / 62 62. निम्नलिखित में से कौन राज्य को 'समान न्याय और स्वतंत्र कानूनी सहायता' प्रदान करने का निर्देश देता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] (a) भारतीय संविधान का भाग IV (b) भारतीय संविधान का भाग VII (c) भारतीय संविधान का भाग VI (d) भारतीय संविधान का भाग V Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin