QuizSSC Physics Quiz Physics Quiz For SSC Exam Part-5 | SSC CGL | CHSL | CPO | MTS in Hindi By crackteam - 0 686 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 7 Physics Quiz For SSC CGL | CHSL | CPO | MTS Exam Part-5 1 / 50 1. संवेग का SI मात्रक ____________ है| (a) किलोग्राम मीटर प्रति सेकंड (b) किलोग्राम-मीटर प्रति वर्ग सेकंड (c) किलोग्राम-मीटर सेकंड (d) किलोग्राम-मीटर-वर्ग सेकंड 2 / 50 2. 800 Ω प्रतिरोधक वाले विद्युतीय पदार्थ में 0.2A की धारा 40 सेकंड तक प्रवाहित करने पर कितनी ऊष्मा (जूल में) उत्पन्न होगी? (a) 6400 (b) 1280 (c) 640 (d) 3200 3 / 50 3. 2 V विभवान्तर के दो बिंदुओं के बीच 10 C आवेश ले जाने के लिए कितना कार्य (जूल में) करना पड़ेगा? (a) 20 (b) 5 (c) 40 (d) 10 4 / 50 4. _________ की शक्ति के परिणाम को रिक्टर पैमाने पर व्यक्त किया जाता है| (a) टॉरनेड़ो (b) ज्वालामुखी (c) भूकंप (d) तड़ित झंझावात 5 / 50 5. यदि एक वस्तु सीधी रेखा में चलती है और इसका वेग समान समयांतराल में समान रूप से घटता या बढ़ता है तो वस्तु के त्वरण को _________ कहा जाता है| (a) सरल रेखीय (b) एकसमान (c) सापेक्ष (d) असमान 6 / 50 6. मात्रात्मक रूप से किसी वस्तु का जड़त्व ___________ से मापा जाता है| (a) उसके वजन (b) उसके द्रव्यमान और वेग का गुणनफल (c) उसके द्रव्यमान (d) उसके द्रव्यमान और त्वरण के गुणनफल पर 7 / 50 7. यदि 1000 N प्रणोद 5 वर्ग मीटर क्षेत्र पर लगाया जाता है तो दाब की गणना (Pa में) करें| (a) 200 (b) 50 (c) 100 (d) 25 8 / 50 8. 1000 Ω प्रतिरोधक वाले विद्युतीय पदार्थ में 0.1A की धारा 25 सेकंड तक प्रवाहित करने पर कितनी ऊष्मा (जूल में) उत्पन्न होगी? (a) 250 (b) 2500 (c) 125 (d) 1250 9 / 50 9. 1 मीटर/सेकंड² के त्वरण के कारण किसी वस्तु का वेग 5 मीटर/सेकंड से 10 मीटर/सेकंड हो जाता है| इस समय में वस्तु में होने वाला विस्थापन (मीटर में) क्या होगा? (a) 125 (b) 37.5 (c) 62.5 (d) 75 10 / 50 10. 4 V विभवान्तर के दो बिंदुओं के बीच 20 C आवेश ले जाने के लिए कितना कार्य (जूल में) करना पड़ेगा? (a) 5 (b) 40 (c) 80 (d) 10 11 / 50 11. किसी वस्तु की एकसमान सरल रेखीय गति के दौरान समय के साथ इसका _________ नियत रहता है| (a) त्वरण (b) अवमंदन (c) बल (d) वेग 12 / 50 12. यदि 4 किलोग्राम द्रव्यमान वाली वस्तु पर 24 N का बल लगाया जाता है तो उत्पन्न त्वरण (मीटर/सेकंड² में) ज्ञात करें| (a) 96 (b) 6 (c) 12 (d) 48 13 / 50 13. यदि वस्तु समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है तो उसकी गति को ________ गति कहते हैं| (a) एकसमान (b) सरल रेखीय (c) सापेक्ष (d) साम्य (Equilibrium) 14 / 50 14. किसी आवेशित वस्तु से आवेश को पृथ्वी में भेजने की क्रिया को _________ कहते हैं| (a) निष्प्रभावीकरण (b) अस्वीकरण (c) पृथ्वीकरण (d) भूसम्पर्कण 15 / 50 15. 1 KWh = _____________ x 10⁶ J (a) 36 (b) 3.6 (c) 6.4 (d) 64 16 / 50 16. किसी वस्तु में उत्पन्न होने वाला त्वरण ज्ञात करें (मीटर/सेकंड² में) यदि वस्तु का द्रव्यमान 10 किलोग्राम है तथा इस पर 20N बल लगाया गया है| (a) 200 (b) 4 (c) 2 (d) 100 17 / 50 17. 8 कि.ग्रा. द्रव्यमान वाली किसी बंदूक से 10 ग्राम द्रव्यमान वाली एक गोली 40 मी./से. के वेग से चलाई जाती है| बंदूक के पीछे हटने का वेग (मी./से. में) ज्ञात करें| (a) 2 (b) 0.1 (c) 4 (d) 0.05 18 / 50 18. पेंगुइन्स का शरीर ___________ होता है और इनके पैरों में जाल जैसा बना होता है जिससे ये अच्छे तैराक होते हैं| (a) भारी (b) परदार (c) धारारेखीत (d) तैलीय 19 / 50 19. ठंडी वायु ________________| (a) गर्म वायु से हल्की होती है अतः ठंडी वायु नीचे बैठ जाती है (b) गर्म वायु से भारी होती है अतः ठंडी वायु ऊपर उठती है (c) गर्म हवा से हल्की होती है अतः ठंडी वायु ऊपर उठती है (d) गर्म हवा से भारी होती है अतः ठंडी वायु नीचे की ओर बैठ जाती है 20 / 50 20. 4 मीटर/सेकंड² के त्वरण के कारण किसी वस्तु का वेग 10 मीटर/सेकंड से 30 मीटर/सेकंड हो जाता है| इस समय में वस्तु में होने वाला विस्थापन (मीटर में) क्या होगा? (a) 200 (b) 250 (c) 100 (d) 125 21 / 50 21. कार्य करने की दर को ____________के रूप में पारिभाषित किया जाता है| (a) ऊर्जा (b) बल (c) शक्ति (d) संवेग 22 / 50 22. यदि किसी वस्तु का वेग दुगुना कर दिया जाता है तो इसकी गतिज ऊर्जा ________ हो जाती है| (a) भी दोगुनी हो जाती है (b) आधी हो जाती है (c) 1/4 हो जाती है (d) 4 गुना हो जाती है 23 / 50 23. वेग-समय आलेख का क्षेत्रफल _________ प्रदर्शित करता है| (a) दूरी (b) त्वरण (c) बल (d) संवेग 24 / 50 24. यदि 600 N का प्रणोद 24 वर्ग मी. क्षेत्र पर लगाया जाता है तो दाब की गणना (Pa में) करें| (a) 144 (b) 50 (c) 25 (d) 72 25 / 50 25. यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण g है तो ऐसा ग्रह जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान के बराबर तथा त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से आधी हो, पर गुरुत्वीय त्वरण __________ होगा| (a) 2g (b) g/4 (c) g/2 (d) 4g 26 / 50 26. वायु के वेग की माप करने वाले उपकरण को _____________ कहते हैं | (a) एनीमोमीटर (b) ओडोमीटर (c) मैनोमीटर (d) बैरोमीटर 27 / 50 27. __________ गति में वेग समय के साथ परिवर्तित होता है| (a) एकसमान (b) सरल रेखीय (c) साम्य (d) असमान 28 / 50 28. यदि किसी वस्तु को ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर फेंका जाता है तो अधिकतम ऊंचाई पर इसकी ______________ (a) स्थितिज ऊर्जा शून्य होती है (b) संवेग अधिकतम होता है (c) गतिज ऊर्जा शून्य होती है (d) गुरुत्वाकर्षण बल अधिकतम होता है 29 / 50 29. 2 मीटर/सेकंड² के त्वरण के कारण किसी वस्तु का वेग एक निश्चित समय में 20 मीटर/सेकंड से 30 मीटर/सेकंड हो जाता है| इस समय में वस्तु में होने वाला विस्थापन (मीटर में) क्या होगा? (a) 650 (b) 125 (c) 250 (d) 325 30 / 50 30. 20 मी. लम्बे किसी धातु के तार का प्रतिरोधक (मेगा Ω में) ज्ञात करें जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 1 वर्ग सें.मी. है तथा धातु के पदार्थ की प्रतिरोधकता 200 Ωm है| (a) 40 (b) 4000 (c) 80 (d) 2000 31 / 50 31. यदि एक भौतिक मात्रा की इकाई है - एम्पीयर प्रति वर्गमीटर, तो उसकी विमाएं क्या होगी? (a) [AL⁻²] (b) [IM⁻²] (c) [IL⁻²] (d) [AM⁻²] 32 / 50 32. 1 वॉट = 1_________ (a) J s⁻¹ (b) J s (c) J s⁻² (d) J s² 33 / 50 33. किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन तथा इसके द्वारा लिए गए कुल समय के अनुपात को इसका ___________ कहते हैं| (a) त्वरण (b) विस्थापन (c) बल (d) संवेग 34 / 50 34. ध्वनि के संचरण को किसी माध्यम में __________परिवर्तन के संचरण की तरह देखा जा सकता है| (a) प्रत्यास्थता (b) श्यानता (c) घनत्व (d) सरंध्रता 35 / 50 35. ___________ तरंग में माध्यम के कण अपनी माध्य स्थितियों पर तरंग के संचरण की दिशा के लंबवत गति करते हैं| (a) अनुदैर्ध्य (b) आवर्ती (c) अनुप्रस्थ (d) क्षेत्र 36 / 50 36. 1 पास्कल 1____________ के बराबर होता है| (a) Nm² (b) Nm⁻² (c) Nm (d) Nm⁻¹ 37 / 50 37. किसी वस्तु का प्रारंभिक वेग 10 मीटर/सेकंड है| यह 5 सेकंड में 2 मीटर/सेकंड² से त्वरित होती है| इन 5 सेकंड में वस्तु में कितना विस्थापन (मीटर में) होगा? (a) 25 (b) 37.5 (c) 50 (d) 75 38 / 50 38. किसी सर्किट में विद्युत प्रवाह को सीमित करने के लिए कौन सा डिवाइस प्रयोग में लाया जाता है? (a) ग्रिड (b) संधारित्र (c) फ्यूज (d) प्रतिरोधक 39 / 50 39. पाइरोटाइट ____________का एक अयस्क/खनिज है| (a) लेड (b) निकेल (c) गोल्ड (d) टिन 40 / 50 40. किसी जहाज का सोनार 1000 मीटर/सेकंड के वेग से ध्वनि तरंगें भेजता है| ये तरंगे समुद्र तल पर 2 सेकंड बाद लौट कर आती है| समुद्र तल की गहराई (मीटर में) ज्ञात करें| (a) 2000 (b) 500 (c) 1000 (d) 100 41 / 50 41. नेफोमीटर से किसका मापन किया जाता है? (a) वर्षा की मात्रा (b) बादलों का मात्रा एवं गति (c) सागरीय लवणता (d) सभी विकल्प सही हैं 42 / 50 42. समांतर श्रेणी में जुड़े हुए दो प्रतिरोधकों का प्रतिरोध 21 Ω और 28 Ω है तो परिणामी प्रतिरोध (Ω में) क्या होगा? (a) 49 (b) 24 (c) 12 (d) 98 43 / 50 43. जब कंपमान वस्तु आगे की ओर कंपन करती है तो एक उच्च दाब का क्षेत्र उत्पन्न होता है जिसे _____________ कहते हैं| (a) विस्तारण (b) संपीडन (c) विश्रांति (d) प्रतिवाद 44 / 50 44. किसी ध्वनि तरंग की तरंगदैर्ध्य 4 मीटर तथा वेग 500 मीटर/सेकंड है| इसका आवर्तकाल (सेकंड में) ज्ञात करें | (a) 2000 (b) 0.016 (c) 1000 (d) 0.008 45 / 50 45. यदि कोई इंजन 3 सेकंड में 120J कार्य करता है तो इंजन की शक्ति की गणना (W में) करें| (a) 360 (b) 80 (c) 180 (d) 40 46 / 50 46. जब कोई वस्तु समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है तब इसकी चाल ____________ होती है| (a) सरल रेखीय (b) सापेक्ष (c) एकसमान (d) असमान 47 / 50 47. गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण _______________ के बराबर होता है| (a) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल (b) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के अनुपात (c) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण तथा द्रव्यमान के अनुपात (d) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती 48 / 50 48. किसी वस्तु का द्रव्यमान और उत्पन्न त्वरण का गुणनफल उस पर लगने वाले ___________ के बराबर होता है| (a) बल (b) आवेग (c) आघूर्ण (d) गतिज ऊर्जा 49 / 50 49. यदि 1200C का आवेश 6 सेकंड तक प्रवाहित होता है तो धारा की गणना (A में) ज्ञात करें | (a) 7200 (b) 200 (c) 100 (d) 3600 50 / 50 50. हवा में नमी का मापन ___________ द्वारा होता है| (a) घनत्व (b) श्यानता (c) अशुद्धता (d) आर्द्रता Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin