QuizRRB Biology Quiz Biology Quiz For Railway Exam Part-6 | RRB NTPC | RRB Group D | RRB ALP | RRB JE By crackteam - 0 966 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 71 Biology Quiz For Railway Exam :- RRB NTPC | RRB ALP | RRB Group-D | RRB JE PART-6 1 / 50 1. कौन सा विटामिन हमारी आँखों और त्वचा को स्वस्थ रखता है? (a) विटामिन D (b) विटामिन A (c) विटामिन B (d) विटामिन E 2 / 50 2. इनमें से किसे 'आधुनिक वनस्पति विज्ञान का जनक' माना जाता है? (a) जी जे मेंडल (G.J. Mendel) (b) लुई पाश्चर (Louis Pasteur) (c) कार्ल लिनियस (Carl Linnaeus) (d) एडवर्ड जेनर (Edward Jenner) 3 / 50 3. प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है? (a) कार्बन मोनो ऑक्साइड (b) हाइड्रोजन (c) कार्बन डाइऑक्साइड (d) ऑक्सीजन 4 / 50 4. 'हृदय' का जो संबंध 'कार्डियोलॉजी (Cardiology') से है वही संबंध 'वृक्क' का '____________' से है| (a) न्यूक्लियर मेडिसिन (Nuclear Medicine) (b) नेफ्रोलॉजी (Nephrology) (c) न्यूरोलॉजी (Neurology) (d) रुमेटोलॉजी (Rheumatology) 5 / 50 5. पक्सीनिया ग्रैमिनिस (Puccinia graminis) कवक से ____________ होता है| (a) गन्ने में लाल सड़न (Red rot of sugarcane) (b) मनुष्यों में दाद (Ringworm in humans) (c) आलू में लेट ब्लाइट (Late blight of potato) (d) गेहूं में ब्लैक रस्ट (Black rust in wheat) 6 / 50 6. निम्नलिखित में से कौन सा पौधा थैलोफ़ाइटा नहीं है? (a) यूलोथ्रिक्स (b) चारा (c) फ्यूनेरिया (d) उलवा 7 / 50 7. निम्नलिखित में से कौन सी जीवधारियों के वर्गीकरण की मूल इकाई है? (a) वंश (Genus) (b) गण (Order) (c) जाति (Species) (d) कुल (Family) 8 / 50 8. कौन सा कोशिकांग प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रकाश ऊर्जा का उपयोग करता है? (a) गॉल्जी काय (Golgi body) (b) माइटोकॉन्ड्रिया (c) राइबोसोम (d) हरित लवक (Chloroplasts) 9 / 50 9. निम्नलिखित में से किस पौधे को जड, तना और पत्तियों में विभेदित नहीं किया जा सकता है? (a) फर्न (b) मार्सीलिया (c) स्पाइरोगाइरा (d) मोरपंखी (Thuja) 10 / 50 10. उस वर्णक का नाम बताइए, जिसकी वजह से पौधों का रंग हरा होता है। (a) कैरोटेनॉयड (Carotenoid) (b) क्लोरोफिल (Chlorophyll) (c) थियामिन (Thiamin) (d) एक्टिन (Actin) 11 / 50 11. विटामिन C की कमी से इनमें से कौन सा रोग होता है? (a) गण्डमाला (b) स्कर्वी (c) दृष्टिहीनता (d) बेरीबेरी 12 / 50 12. निम्नलिखित में से कौन एक मृतोपजीवी कवक (Saprophytic fungus) है? (a) शैवाल (Algae) (b) टैपवार्म (Tapeworm) (c) कुस्कटा (Cuscuta) (d) पेनिसिलियम (Penicillium) 13 / 50 13. निम्नलिखित में से कौन सा मलेरिया परजीवी है? (a) साल्मोनेला (Salmonella) (b) माइकोबैक्टीरियम (Mycobacterium) (c) प्लाज्मोडियम (Plasmodium) (d) ई. कोलाई (E. coli) 14 / 50 14. मानव शरीर की सबसे बड़ी धमनी कौन सी है? (a) वेनाकावा (Venacava) (b) वृक्कीय (Renal) (c) महाधमनी (Aorta) (d) फुफ्फुसीय (Pulmonary) 15 / 50 15. अंकुरण के समय बीज का कौन सा भाग जड़ का निर्माण करता है? (a) बीजपत्र (Cotyledon) (b) मूलांकुर (Radicle) (c) प्रांकुर (Plumule) (d) दलपुंज (Epicotyl) 16 / 50 16. इनमें से किस संघ के सदस्य, मुक्त-जीवन जीने वाले (free-living) विशिष्ट समुद्री जीव होते हैं? (a) एकाइनोडर्मेटा (Echinodermata) (b) आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) (c) नेमाटोडा (Nematoda) (d) मोलस्का (Mollusca) 17 / 50 17. जीवों के वर्गीकरण का कौन सा स्तर 'कुल (Family)' और 'जाति (Species)' के बीच आता है? (a) क्रम (Order) (b) संघ (Phylum) (c) वंश (Genus) (d) वर्ग (Class) 18 / 50 18. निम्नलिखित में से कौन सा मानव उत्सर्जन तंत्र का हिस्सा नहीं है? (a) संग्रहण नलिका (Collecting duct) (b) केशिकागुच्छ (Glomerulus) (c) बोमैन्स कैप्सूल (Bowman's capsule) (d) श्वसनिका (Bronchiole) 19 / 50 19. जोंक (Leech) किस संघ से संबंधित है? (a) एनेलिडा (Annelida) (b) प्लेटीहेल्मिंथेस (Platyhelminthes) (c) मोलस्का (Mollusca) (d) प्रोटोकॉर्डेटा (protochordata) 20 / 50 20. दंत क्षय (dental caries) का क्या अर्थ है? (a) दांतों का सफेद होना (b) दांतों की सूजन (c) दांतों का सड़ना (d) दांतों में भोजन के कणों का चिपक जाना 21 / 50 21. इनमें से किस रोग से पीड़ित रोगी नेत्रदान कर सकते हैं? (a) मधुमेह (b) रैबीज (c) हैजा (d) टिटनेस 22 / 50 22. कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) को इनमें से किसके लिए जाना जाता है? (a) डीएनए (DNA) के पृथक्करण (b) रक्त समूहों के वर्गीकरण की खोज (c) ज़ीका विषाणु (Zika Virus) की पहचान (d) तंत्रिका तंत्र का अध्ययन 23 / 50 23. रोगजनक सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को रोकने वाली दवाओं को क्या कहा जाता है? (a) एंटीबॉडीज़ (antibodies) (b) एनेस्थेटिक्स (anaesthetics) (c) एनाल्जेसिक (Analgesic) (d) एंटीबायोटिक्स (antibiotics) 24 / 50 24. मलेरिया-रोधी दवा क्वीनीन (Quinine) इनमें से किस पौधे से प्राप्त होती है? (a) कुनैन (Cinchona) (b) नीलगिरि (Eucalyptus) (c) कुकरौंधा (Dandelion) (d) तुलसी (Basil) 25 / 50 25. पेशी कोशिका में ऑक्सीजन की कमी होने पर, पाइरुबेट (pyruvate) विभाजित होकर ______________ में परिवर्तित हो जाता है| (a) जल और ऊर्जा (b) लैक्टिक एसिड और ऊर्जा (c) एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड (d) कार्बन डाइऑक्साइड और जल 26 / 50 26. ______________ मांसाहारी पौधा नहीं है। (a) कॉर्कस्क्रू (Corkscrew) (b) संड्यू (Sundew) (c) टाइगर लिली (Tiger Lily) (d) मंकीकप (Monkeycup) 27 / 50 27. स्तनधारियों से संबंधित इनमें से कौन सा कथन गलत है? (a) सामान्यतः स्तनधारियों के बाल होते हैं। (b) बच्चों को दूध पिलाने के लिए इनमें स्तन ग्रंथियां मौजूद होती हैं। (c) इनके हृदय में तीन प्रकोष्ठ होते हैं। (d) कुछ स्तनधारी अंडे देते हैं। 28 / 50 28. हमारी जिह्वा पर कौन सा अभिग्राही (रिसेप्टर) स्थित होता है? (a) प्रकाशग्राही (Photoreceptors) (b) तापग्राही (Thermoreceptors) (c) रससंवेदी (Gustatory) (d) घ्राणग्राही (Olfactory) 29 / 50 29. निम्नलिखित में से कौन सा लाभकारी कीट नहीं है? (a) दीमक (b) लाख कीट (c) रेशम कीट (d) मधुमक्खी 30 / 50 30. निम्नलिखित में से किस पौधे में पादपकाय के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जल एवं अन्य पदार्थो के संवहन हेतु विशिष्ट ऊतक मौजूद होते हैं? (a) कारा (Chara) (b) मॉस (c) रिक्सिया (Riccia) (d) मार्सिलिया 31 / 50 31. इनमें से कौन सा जल में घुलनशील विटामिन है? (a) विटामिन D (b) विटामिन E (c) विटामिन B1 (d) विटामिन A 32 / 50 32. शरीर में विल्ली कहां पाया जाता है? (a) छोटी आंत (b) बड़ी आंत (c) आमाशय (d) यकृत 33 / 50 33. खाद्य श्रृंखला के तीसरे पोषी स्तर में निम्नलिखित में से किसे शामिल किया गया है? (a) उत्पादक (b) शीर्ष उपभोक्ता (c) द्वितीयक उपभोक्ता (d) प्राथमिक उपभोक्ता 34 / 50 34. डायलाइजर (dialyser) नामक मशीन, जिसका उपयोग रोगी के रक्त को साफ करने के लिए किया जाता है, उसे कृत्रिम ____________ भी कहा जाता है। (a) आंत (b) हृदय (c) गुर्दा (d) फेफड़ा 35 / 50 35. निम्नलिखित में से कौन सा न्यूरॉन का हिस्सा नहीं है? (a) कोशिका काय (Cell body) (b) तंत्रिकाक्ष (Axon) (c) शाखिका (Dendrite) (d) शंकु (Cone) 36 / 50 36. वंशागति नियम (laws of inheritance) की खोज किसने की थी? (a) चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) (b) ह्यूगो डे वरीस (Hugo de Vries) (c) आर्किबाल्ड गैरोड (Archibald Garrod) (d) ग्रेगर मेंडेल (Gregor Mendel) 37 / 50 37. किस पादप हार्मोन की सांद्रता पौधे के शीर्ष पर सबसे अधिक होती है और जड़ों के नजदीक पहुंचने पर घटती जाती है? (a) एथिलीन (b) जिब्रेलिन (c) ऑक्सिन (d) साइटोकाइनिन 38 / 50 38. प्रत्येक वृक्क में बड़ी संख्या में निस्यंदन इकाइयां होती हैं उन्हें ___________ कहा जाता है। (a) स्नायु (Neurons) (b) तंत्रिकाएँ (Nerves) (c) वृक्काणु (Nephrons) (d) नाभिक (Nucleus) 39 / 50 39. फल 'आम' का वैज्ञानिक नाम क्या है? (a) सोलनम ट्यूबरोसम (Solanum tuberosum) (b) मूसा पैराडिसिकम (Musa paradisicum) (c) मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) (d) पाइरस मल्स (Pyrus malus) 40 / 50 40. साधारण पदार्थों से, स्वयं भोजन बनाने वाले जीवों को ___________ कहा जाता है। (a) मृतपोषी (saprotrophs) (b) परपोषी (heterotrophs) (c) स्वपोषी (autotrophs) (d) प्राणिसमभोजी जीव (holozoic organisms) 41 / 50 41. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग है? (a) कण्ठमाला (b) खसरा (c) छोटी चेचक (d) डिप्थीरिया 42 / 50 42. मानव सिर में 29 हड्डियां होती हैं। इनमें से कौन सा वर्गीकरण सही है? (a) माथा - 8, चेहरा - 14, कान - 4, कंठिकास्थि -3 (b) माथा - 8, चेहरा - 14, कान - 6, कंठिकास्थि - 1 (c) माथा - 8, चेहरा - 12, कान - 6, कंठिकास्थि -3 (d) माथा - 8, चेहरा - 12, कान - 8, कंठिकास्थि - 1 43 / 50 43. कीड़े (Insects) सांस लेते हैं: (a) फेफड़े से (b) त्वचा से (c) गलफड़ा से (d) स्पाइराक्लस (spiracles) से 44 / 50 44. श्वसन तन्त्र से संबंधित विभिन्न रोग किस प्रकार के प्रदूषण के कारण होते हैं? (a) वायु प्रदूषण (b) भूमि प्रदूषण (c) जल प्रदूषण (d) ध्वनि प्रदूषण 45 / 50 45. मृतपोषी (saprotrophic) पोषण क्या है? (a) जीव, पोषण के लिए कीड़ों पर निर्भर रहता है (b) जीव, पोषण के लिए अन्य जानवरों पर निर्भर रहता है और पोषण साझा करता है (c) जीव, पोषण के लिए पौधों पर निर्भर रहता है (d) जीव, अपना भोजन मृत एवं क्षयकारी पदार्थ से प्राप्त करता है 46 / 50 46. वायुकोष (alveoli) का क्या कार्य होता है? (a) भोजन के अवशोषण में सहायता करना (b) रक्त को शुद्ध करना (c) भोजन को पचाने में मदद करना (d) गैसों के आदान-प्रदान वाले स्थान पर एक सतह प्रदान करना। 47 / 50 47. निम्नलिखित में से किस पादप समूह में फल के अंदर बीज मौजूद होते हैं? (a) आवृतबीजी (b) टेरिडोफाइटा (c) अनावृतबीजी (d) ब्रायोफाइटा 48 / 50 48. घेंघा (goiter) का विकार किसकी कमी के कारण होता है? (a) पोटैशियम (b) सोडियम (c) आयोडीन (d) कैल्शियम 49 / 50 49. जीव जो अधिक दूर के संबंधी हैं, उनके डीएनए (DNA) में अधिक अंतर होंगे इस विचार के आधार पर निर्मित दृष्टिकोण को क्या कहा जाता है? (a) आणविक जातिवृत्त (Molecular phylogeny) (b) संरचनात्मक दृष्टिकोण (Morphological approach) (c) डीएनए (DNA) अध्ययन (The DNA study) (d) कायांतरण (Metamorphosis) 50 / 50 50. निम्नलिखित में से कौन सा जंतु 'उभयचर (amphibia)' श्रेणी के अंतर्गत आता है? (a) टोड (b) कबूतर (c) बिल्ली (d) कछुआ Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin