QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC MTS 2019 Polity Quiz with Answer in Hindi Part-1 By crackteam - 0 965 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 29th, 2023 at 10:49 am 4 Previous Year SSC MTS 2019 Polity Quiz in Hindi Part-1 1 / 70 1. यदि किसी व्यक्ति को गैर-कानूनी रूप से कारावास भेज दिया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन-सी याचिका उसे उपचार प्रदान करती है? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-3] (a) प्रतिषेध (b) बंदी प्रत्यक्षीकरण (c) उत्प्रेषण लेख (d) परमादेश 2 / 70 2. निम्नलिखित अधिकारों में से कौन-सा मौलिक अधिकारों से संबंधित नहीं है? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-3] (a) संपत्ति का अधिकार (b) जीवन का अधिकार (c) शिक्षा का अधिकार (d) संघ बनाने का अधिकार 3 / 70 3. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण संविधान की प्रस्तावना का अंग नहीं है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-3] (a) धर्म निरपेक्ष (b) स्वतंत्रता (c) सहिष्णु (d) सम्प्रभुता 4 / 70 4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों के बारे में उल्लेख किया गया है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 51A (b) अनुच्छेद 15 (c) अनुच्छेद 21A (d) अनुच्छेद 31C 5 / 70 5. किस अधिनियम को मोंटेंग्यु-चेम्सफोर्ड सुधार के नाम से भी जाना जाता है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-1] (a) पिट्स इंडिया एक्ट 1784 (b) भारतीय शासन अधिनियम 1919 (c) चार्टर एक्ट 1813 (d) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 6 / 70 6. भारत में सबसे बड़ा अपीलीय न्यायालय (Court of Appeal) कौन-सा है? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-1] (a) उच्च न्यायालय (b) उच्चतम न्यायलय (c) जिला न्यायालय (d) उपभोक्ता न्यायालय 7 / 70 7. भारत के केंद्रीय बजट और रेलवे बजट का किस वर्ष में विलय किया गया था? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3] (a) 2017 (b) 2015 (c) 2018 (d) 2016 8 / 70 8. आपातकाल (1975-77) के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-2] (a) डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद (b) श्री नीलम संजीव रेड्डी (c) डॉ. जाकिर हुसैन (d) ज्ञानी जैल सिंह 9 / 70 9. उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2018 ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का स्थान ले लिया है जिसे ___________ में लागू किया गया था। [SSC MTS (2-8-2019) Shift-2] (a) 1984 (b) 1988 (c) 1986 (d) 1989 10 / 70 10. भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-2] (a) राष्ट्रपति (b) उपराष्ट्रपति (c) प्रधान मंत्री (d) लोकसभा अध्यक्ष 11 / 70 11. राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और ऊँचाई (चौड़ाई) का अनुपात क्या होना चाहिए? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3] (a) 3:1 (b) 4:1 (c) 3:2 (d) 4:2 12 / 70 12. निम्नलिखित में से किसे अध्यादेश प्रख्यापित करने का अधिकार है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-3] (a) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति (b) राष्ट्रपति (c) प्रधान मंत्री (d) रक्षा मंत्री 13 / 70 13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक संवैधानिक निकाय नहीं है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-2] (a) नीति आयोग (b) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (c) वित्त आयोग (d) चुनाव आयोग 14 / 70 14. राष्ट्रपति द्वारा कितनी बार देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गयी है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-2] (a) चार बार (b) एक बार (c) दो बार (d) तीन बार 15 / 70 15. जीएसटी (GST) परिषद में कितने सदस्य हैं? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-2] (a) 25 (b) 23 (c) 35 (d) 33 16 / 70 16. निम्नलिखित में कौन दो बार देश के उप राष्ट्रपति बने? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-3] (a) सर्वपल्ली राधाकृष्णन (b) मोहम्मद हिदायतुल्लाह (c) के. आर. नारायणन (d) भैरों सिंह शेखावत 17 / 70 17. न्यूनतम समर्थन मूल्य ___________ द्वारा घोषित किया जाता है। [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3] (a) आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (b) वित्त मन्त्रालय (c) कृषि मंत्रालय (d) चैंबर ऑफ कॉमर्स 18 / 70 18. भारतीय राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3] (a) सुचेता कृपलानी (b) सरोजिनी नायडू (c) ममता बनर्जी (d) इंदिरा गांधी 19 / 70 19. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता उन्मूलन के विषय में उल्लेख किया गया है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-3] (a) अनुच्छेद 21 (b) अनुच्छेद 16 (c) अनुच्छेद 17 (d) अनुच्छेद 25 20 / 70 20. संविधान का कौन-सा भाग संविधान-संशोधनों से संबंधित है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-2] (a) भाग X (b) भाग XV (c) भाग XX (d) भाग VIII 21 / 70 21. भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान 1946 में संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-1] (a) बी. आर. अम्बेडकर (b) गोपालस्वामी अयंगार (c) के. एम. मुंशी (d) बी.एन. राव 22 / 70 22. भारतीय संविधान में कौन-सा अनुच्छेद धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-2] (a) अनुच्छेद 25 (b) अनुच्छेद 20 (c) अनुच्छेद 15 (d) अनुच्छेद 30 23 / 70 23. केरल और लक्षद्वीप का उच्च न्यायलय कहाँ स्थित है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-2] (a) एर्नाकुलम (b) कोच्ची (c) त्रिस्सूर (d) कन्नूर 24 / 70 24. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज कब अपनाया गया था? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1] (a) 12 अगस्त 1947 (b) 22 अगस्त 1947 (c) 22 जुलाई 1947 (d) 12 जुलाई 1947 25 / 70 25. संविधान की प्रारूप समिति की अध्यक्षता किसने की? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3] (a) जवाहरलाल नेहरू (b) वी. पी. मेनन (c) सरदार वल्लभभाई पटेल (d) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर 26 / 70 26. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 273 (b) अनुच्छेद 370 (c) अनुच्छेद 360 (d) अनुच्छेद 343 27 / 70 27. निम्नलिखित में से किसने दलित वर्ग संघ (Depressed classes Association) की स्थापना की? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3] (a) सरदार वल्लभभाई पटेल (b) बाबू जगजीवन राम (c) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (d) महात्मा गांधी 28 / 70 28. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद जीवन की रक्षा और वैयक्तिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3] (a) अनुच्छेद 21A (b) अनुच्छेद 21 (c) अनुच्छेद 22 (d) अनुच्छेद 20 29 / 70 29. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद विभिन्न आधारों पर किसी भी भारतीय नागरिक के साथ भेदभाव से संबंधित है? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 15 (b) अनुच्छेद 19 (c) अनुच्छेद 11 (d) अनुच्छेद 13 30 / 70 30. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य से संबंधित है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-3] (a) अनुच्छेद 370 (b) अनुच्छेद 378 (c) अनुच्छेद 366 (d) अनुच्छेद 374 31 / 70 31. भारतीय संविधान की किस सूची के अंतर्गत खेल का विषय आता है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-2] (a) राज्य सूची (b) समवर्ती सूची (c) संघ सूची (d) अवशिष्ट सूची 32 / 70 32. अंडमान और निकोबार क्षेत्राधिकार किस उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-3] (a) ओडिशा (b) मद्रास (c) कलकत्ता (d) आंध्र प्रदेश 33 / 70 33. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने अस्थायी सदस्य हैं? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-3] (a) 10 (b) 5 (c) 12 (d) 18 34 / 70 34. किस पार्टी की सरकार ने वर्ष 1978 में द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करने की घोषणा की थी? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-1] (a) जनता दल (b) भारतीय जनता दल (c) संयुक्त लोकतांत्रिक दल (d) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल 35 / 70 35. भारत के किस केंद्रशासित प्रदेश में बास्टील दिवस मनाया जाता है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-3] (a) पुदुच्चेरी (b) लक्षद्वीप (c) दादरा और नगर हवेली (d) दमन और दीव 36 / 70 36. राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण आयोग का अध्यक्ष कौन है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-2] (a) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री (b) राष्ट्रपति (c) प्रधानमंत्री (d) संबंधित विभाग के सचिव 37 / 70 37. भारतीय मुद्रा नोट के भाषा पैनल पर कितनी भाषाएँ हैं? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-1] (a) 12 (b) 15 (c) 10 (d) 17 38 / 70 38. जीएसटी (GST) परिषद् की अध्यक्षता कौन करता है? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-3] (a) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (b) प्रधान मंत्री (c) केंद्रीय वित्त मंत्री (d) सी एजी (CAG) 39 / 70 39. स्वतंत्र भारत के पहले मुख्य न्यायमूर्ति कौन थे? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2] (a) बी. के. मुखर्जी (b) एस. आर. दास (c) एम. पतंजलि शास्त्री (d) हरिलाल जे. कनिया 40 / 70 40. अंतर-राज्य परिषद की स्थापना किस समिति की अनुशंसा पर की गई थी? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3] (a) सरकारिया समिति (b) टीएसआर (TSR) सुब्रमण्यम समिति (c) वाई वी रेड्डी समिति (d) चंद्रबाबू नायडू समिति 41 / 70 41. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति के चुनाव के बारे में उल्लेख किया गया है? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-2] (a) अनुच्छेद 54 (b) अनुच्छेद 51A (c) अनुच्छेद 51 (d) अनुच्छेद 53 42 / 70 42. भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता को सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (USSR) से लिया गया था? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-2] (a) पंचवर्षीय योजना (b) समवर्ती सूची (c) प्रस्तावना (d) मौलिक अधिकार 43 / 70 43. भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं के बारे में प्रावधान है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-1] (a) ग्यारहवीं अनुसूची (b) दसवीं अनुसूची (c) बारहवीं अनुसूची (d) नौवीं अनुसूची 44 / 70 44. निम्नलिखित में से किस देश ने सबसे पहले महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया था? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-2] (a) यूएसए (b) यूके (c) ऑस्ट्रेलिया (d) फ्रांस 45 / 70 45. निम्नलिखित में से किसने सर्वाधिक बार भारत का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1] (a) पी. चिदंबरम (b) मोरारजी देसाई (c) प्रणब मुखर्जी (d) आर के शनमुखम चेट्टी 46 / 70 46. 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने भारतीय संविधान में कौन-सा भाग जोड़ा गया है? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-3] (a) भाग IX-B (b) भाग X (c) भाग IX (d) भाग IX-A 47 / 70 47. किस अनुच्छेद के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया है? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 20 (b) अनुच्छेद 21 (c) अनुच्छेद 21-A (d) अनुच्छेद 19 48 / 70 48. निम्नलिखित में से किस समिति ने मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने की सिफारिश की थी? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-1] (a) स्वर्ण सिंह समिति (b) राधा कृष्णन समिति (c) बलवंतराय मेहता समिति (d) तारापोर समिति 49 / 70 49. मार्च 2019 तक, भारतीय संविधान में कितने संशोधन किये गए हैं? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-1] (a) 99 (b) 103 (c) 105 (d) 101 50 / 70 50. भारत में राजकोषीय नीति किसके द्वारा बनाई जाती है? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-3] (a) भारतीय रिजर्व बैंक (b) वित्त मंत्रालय (c) नीति आयोग (d) विभिन्न बैंक 51 / 70 51. संविधान के अनुच्छेद 274 के अनुसार, कराधान को प्रभावित करने वाले विधेयकों के लिए किसकी पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-1] (a) केन्द्रीय वित्त मंत्री (b) राज्यसभा के सभापति (c) प्रधानमंत्री (d) राष्ट्रपति 52 / 70 52. राष्ट्रगान को हिंदी संस्करण में कब अपनाया गया था? [SSC MTS (7-8-2019) Shift-1] (a) 26 जनवरी 1950 (b) 2 अक्टूबर 1948 (c) 24 जनवरी 1950 (d) 15 अगस्त 1947 53 / 70 53. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेता है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3] (a) संसद के दोनों सदनों और विधानसभाओं के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य। (b) केवल संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य। (c) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य। (d) संसद और राज्यों की विधानसभाओं के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य। 54 / 70 54. हमारा राष्ट्रगान 'जन गण मन' किस भाषा से अपनाया गया है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-2] (a) मराठी (b) बांग्ला (c) असमिया (d) हिन्दी 55 / 70 55. भारतीय संविधान की प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-1] (a) 3 (b) 5 (c) 10 (d) 7 56 / 70 56. निम्नलिखित में से किस प्रधानमंत्री का कार्यकाल 13 दिनों का था? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2] (a) मोरारजी देसाई (b) अटल बिहारी वाजपेयी (c) जवाहरलाल नेहरू (d) चरण सिंह 57 / 70 57. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किस वर्ष में प्रथम लोक सभा चुनाव जीता था? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-1] (a) 1998 (b) 1980 (c) 1991 (d) 2004 58 / 70 58. भारतीय संविधान के किस भाग में भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में प्रावधान है? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-1] (a) भाग - VII (b) भाग - IXB (c) भाग - IX (d) भाग - VIII 59 / 70 59. भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति और न्यायपालिका की स्वतंत्रता का प्रावधान किस देश से लिया गया है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-3] (a) ऑस्ट्रेलिया (b) अमेरिका (c) जर्मनी (d) जापान 60 / 70 60. भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-1] (a) 12 (b) 13 (c) 11 (d) 14 61 / 70 61. भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय ______________ पर बाध्यकारी हैं। [SSC MTS (13-8-2019) Shift-1] (a) भारत में सभी न्यायालयों (b) किसी राज्य के क्षेत्र (c) केवल जिला न्यायालयों (d) जम्मू और कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों 62 / 70 62. किसने प्रांतीय संविधान समिति का नेतृत्व किया? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2] (a) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (b) जवाहरलाल नेहरू (c) सरदार वल्लभ भाई पटेल (d) वी. पी. मेनन 63 / 70 63. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता का सिद्धांत निम्नलिखित में से किस देश से लिया गया है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-2] (a) जर्मनी (b) जापान (c) ब्रिटेन (d) फ्रांस 64 / 70 64. भारतीय संविधान में पहला संशोधन कब किया गया था? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-3] (a) 1954 (b) 1953 (c) 1951 (d) 1952 65 / 70 65. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम से भारतीय संविधान में अनुच्छेद 21-A प्रस्तुत किया गया था? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2] (a) 85 वें (b) 86 वें (c) 93 वें (d) 73 वें 66 / 70 66. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लोक सभा के बारे में सही नहीं है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-2] (a) धन विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जा सकता है। (b) कोई विधेयक धन विधेयक है या नही? इस प्रश्न पर विपक्ष के नेता का अंतिम निर्णय होगा। (c) मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में पेश किया जा सकता है। (d) केन्द्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। 67 / 70 67. भारत में राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? [SSC MTS (13-8-2019) Shift-2] (a) पीएमओ (b) प्रधानमंत्री (c) राष्ट्रपति (d) नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति 68 / 70 68. भारतीय संविधान की छठी अनुसूची निम्नलिखित में से किस राज्य के आदिवासी क्षेत्रों पर लागू नहीं होती है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3] (a) त्रिपुरा (b) मेघालय (c) असम (d) मणिपुर 69 / 70 69. निम्नलिखित में से भारत की कौन-सी भाषा अनूसूचित भाषा नहीं है? [SSC MTS (6-8-2019) Shift-2] (a) सिंधी (b) मणिपुरी (c) बोडो (d) राजस्थानी 70 / 70 70. फ्रांसिसी शासन के 280 वर्षों के बाद 1954 में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र भारत का केंद्रशासित प्रदेश बना? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-1] (a) दादरा और नगर हवेली (b) लक्षद्वीप (c) दमन और दीव (d) पुदुचेरी Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin