QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CPO 2019 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1254 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 29th, 2023 at 10:19 am 10 Previous Year SSC CPO 2019 Polity Quiz in Hindi 1 / 46 1. भारत के संविधान का भाग IV स्पष्ट रूप से राज्य से निम्नलिखित में से किस के प्रति सुरक्षा देने की आशा नहीं करता है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) समान कार्य के लिए समान वेतन (b) आजीविका के पर्याप्त साधन (c) धन और उत्पादन के साधनों का कोई संकेंद्रण नहीं (d) नौकरीपेशा महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 2 / 46 2. भारत के संविधान के अनुच्छेद 24 के अंतर्गत _________________ वर्ष से कम आयु के बच्चे को किसी भी कारखाने में कार्य करने के लिए नियोजित नहीं किया जा सकता है। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) 15 (b) 14 (c) 16 (d) 17 3 / 46 3. संविधान (प्रथम संशोधन) अधिनियम, 1951 द्वारा निम्नलिखित में से किस अनुसूची को संविधान में जोड़ा गया था? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) नौवीं (b) आठवीं (c) दसवीं (d) सातवीं 4 / 46 4. निम्नलिखित में से क्या भारतीय नागरिकों का मौलिक अधिकार नहीं है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) आवागमन की स्वतंत्रता (b) संघ बनाने का अधिकार (c) संवैधानिक उपचार का अधिकार (d) संपत्ति का अधिकार 5 / 46 5. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प ग़लत है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) 30 वर्ष की आयु का व्यक्ति राज्यपाल बन सकता है। (b) राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। (c) राज्यपाल अपना त्याग-पत्र राष्ट्रपति को सौंपते हैं। (d) राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त राज्यपाल अपने पद पर बने रहते हैं। 6 / 46 6. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के चुनाव की प्रणाली से संबंधित है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) अनुच्छेद 55 (b) अनुच्छेद 65 (c) अनुच्छेद 61 (d) अनुच्छेद 51 7 / 46 7. निम्नलिखित में से कौन प्रथम लोकसभा के उपाध्यक्ष थे? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) एम. अनंतशयनम अय्यंगर (b) रबी रे (c) ए. के. गोपालन (d) एम. एन. कौल 8 / 46 8. प्रांतों में द्वैध शासन (डाईआर्की) के उन्मूलन की संस्तुति ________ द्वारा की गई थी। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) 1919 के भारत सरकार अधिनियम (b) 1858 के भारत सरकार अधिनियम (c) 1947 के भारत सरकार अधिनियम (d) 1935 के भारत सरकार अधिनियम 9 / 46 9. नीति (NITI) आयोग के संदर्भ में, NITI में 'T' का क्या अर्थ है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) ट्रेनिंग (b) ट्रैवेलिंग (c) ट्रांसफरिंग (d) ट्रांसफॉर्मिंग 10 / 46 10. बांग्लादेश का राष्ट्र गान 'आमार शोनार बांग्ला', ________________ द्वारा रचित था। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) अवनींद्रनाथ टैगोर (b) देवेंद्रनाथ टैगोर (c) रबीन्द्रनाथ टैगोर (d) द्विजेंद्रनाथ टैगोर 11 / 46 11. भारत के संविधान (86वें संशोधन) अधिनियम, 2002 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) इसने अनुच्छेद 45 के अंतर्गत् छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आरंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा का प्रावधान बनाया। (b) अनुच्छेद 51A के अंतर्गत् 6 और 14 वर्ष की आयु के बीच अपने बच्चे या आश्रित (वॉर्ड) को शिक्षा के अवसर प्रदान करना माता-पिता या अभिभावक का मौलिक कर्तव्य बनाया गया। (c) अनुच्छेद 75 के अंतर्गत् इसने इन प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के लिए एक केंद्रीय (नोडल) मंत्रालय स्थापित करना बाध्यकारी बना दिया। (d) अनुच्छेद 21A के अंतर्गत् राज्य द्वारा निर्धारित ढंग से 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा को एक मौलिक अधिकार बनाया गया था। 12 / 46 12. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद भारत के लेखानियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के लिए एक स्वतंत्र पद प्रदान करता है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 148 (b) अनुच्छेद 343 (c) अनुच्छेद 124 (d) अनुच्छेद 110 13 / 46 13. प्रत्येक पंचायत, जब तक कि किसी भी क़ानून के लागू होने के तुरंत बाद कुछ समय के लिए भंग न हो जाए, अपनी पहली बैठक के लिए नियुक्त तिथि से _________ वर्ष /वर्षों तक जारी रहेगी और उसके बाद नहीं। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) पाँच (b) तीन (c) एक (d) दो 14 / 46 14. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकमात्र अध्यक्ष कौन थे जिन्होंने निर्वाचित होने के बाद भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था? (a) जेबी कृपलानी (b) सुभाष चंद्र बोस (c) नेली सेनगुप्ता (d) जवाहर लाल नेहरू 15 / 46 15. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में कितने सदस्य नियुक्त किए जा सकते हैं? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) 39 (b) 31 (c) 18 (d) 22 16 / 46 16. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि 'भारत के क्षेत्र में सभी प्राधिकरण, नागरिक और न्यायिक, सर्वोच्च न्यायालय के सहायक के रूप में कार्य करेंगे'? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 137 (b) अनुच्छेद 144 (c) अनुच्छेद 121 (d) अनुच्छेद 157 17 / 46 17. संघवाद के संस्थागत तंत्र में कितनी राज्य व्यवस्थाएं होती है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) दो (b) तीन (c) एक (d) चार 18 / 46 18. नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) 1948 में पहली लोकसभा का गठन किया गया था। (b) 1947 में पहली लोकसभा का गठन किया गया था। (c) 1952 में पहली लोकसभा का गठन किया गया था। (d) 1950 में पहली लोकसभा का गठन किया गया था। 19 / 46 19. भारत के संविधान के निम्नलिखित भागों में से कौन सा भाग नागरिकता से संबंधित है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) भाग II (b) भाग VIII (c) भाग VI (d) भाग XII 20 / 46 20. लोकसभा में किसी विशेष दिन पर चर्चा के लिए स्वीकृत मौखिक उत्तरों के लिए तारांकित प्रश्नों की अधिकतम संख्या कितनी होती है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) 12 (b) 15 (c) 20 (d) 10 21 / 46 21. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान का प्रावधान उससे संबंधित अनुच्छेद के साथ सही तरीके से जोड़ा गया है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) मानव में यातायात का निषेध - अनुच्छेद 24 (b) जीवन की सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता - अनुच्छेद 21 (c) शिक्षा का अधिकार - अनुच्छेद 22A (d) किसी भी कारखाने या खान में चौदह वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे के रोजगार पर प्रतिबंध - अनुच्छेद 23 22 / 46 22. भारत माता चित्र (पेंटिंग) मूल रूप से ______________ द्वारा बनाया गया था। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) रबीन्द्रनाथ टैगोर (b) नंदलाल बोस (c) अबनींद्रनाथ टैगोर (d) जामिनी रॉय 23 / 46 23. राष्ट्रपति लिखित रूप से किस को संबोधित करते हुए अपने पद से त्याग-पत्र दे सकते हैं? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) उप राष्ट्रपति को (b) मुख्य चुनाव आयुक्त को (c) भारत के प्रधान मंत्री को (d) लोकसभा अध्यक्ष को 24 / 46 24. संसद के प्रत्येक सदन को बुलाने का अधिकार ____________ के पास है। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) राष्ट्रपति (b) उपराष्ट्रपति (c) लोकसभा अध्यक्ष (d) केंद्रीय मंत्रिमंडल 25 / 46 25. पंचायती राज संरचना में कितने स्तर होते हैं? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) दो (b) तीन (c) पांच (d) चार 26 / 46 26. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत्, भारत रत्न पुरस्कार का प्रयोग प्राप्तकर्ता के नाम के साथ उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में नहीं किया जा सकता है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 18(1) (b) अनुच्छेद 17(2) (c) अनुच्छेद 19(1) (d) अनुच्छेद 16(2) 27 / 46 27. राष्ट्रपति किसी राज्य के ________ से एक रिपोर्ट प्राप्त होने पर अनुच्छेद 356 के तहत आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) राज्यपाल (b) महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) (c) विधानसभा अध्यक्ष (d) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 28 / 46 28. भारतीय संघ के प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को भारत के संविधान के _________के तहत राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 85 (b) अनुच्छेद 70 (c) अनुच्छेद 79 (d) अनुच्छेद 75 29 / 46 29. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया भारत के संविधान के अनुच्छेद _______ में उल्लिखित है। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) 61 (b) 62 (c) 63 (d) 60 30 / 46 30. भारत के संविधान के अनुच्छेद 361 के अनुसार, __________ के कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ अदालत में कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं शुरू की जा सकती। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) राज्यपाल (b) उपराष्ट्रपति (c) प्रधानमंत्री (d) मुख्यमंत्री 31 / 46 31. एचिसन कमीशन, 1886 को ______________ में सुधारों की सिफारिशें करने के लिए नियुक्त किया गया था। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) भारतीय न्यायिक प्रणाली (b) भारतीय नागरिक सेवाएँ (c) सशस्त्र बल (d) रियासतों का प्रशासन 32 / 46 32. जगन्नाथ मिश्रा __________ राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री थे। [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) ओडिशा (b) बिहार (c) हरियाणा (d) उत्तर प्रदेश 33 / 46 33. भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा को किस अनुच्छेद के तहत, संसद द्वारा बनाई गई सेवाओं के अंतर्गत माना जाता है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 301 (b) अनुच्छेद 312 (c) अनुच्छेद 307 (d) अनुच्छेद 292 34 / 46 34. भारत के संविधान के अनुसार, मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें ऐसे राज्य में गठित नहीं की जा सकती हैं जिसकी जनसंख्या _____________ से अधिक नहीं है। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) पच्चीस लाख (b) बारह लाख (c) बीस लाख (d) पंद्रह लाख 35 / 46 35. राष्ट्रपति के चुनाव से उत्पन्न सभी संदेहों और विवादों की जाँच करने और निर्णय लेने का अधिकार किस को प्राप्त है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) दिल्ली के उच्च न्यायालय को (b) राज्यसभा के सभापति को (c) लोकपाल को (d) सर्वोच्च न्यायालय को 36 / 46 36. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और प्रबंधन करने का अधिकार देता है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) अनुच्छेद 30 (b) अनुच्छेद 28 (c) अनुच्छेद 17 (d) अनुच्छेद 32 37 / 46 37. द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कौन थे? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) भीम राव अंबेडकर (b) बी.पी. मंडल (c) बाबू जगजीवन राम (d) ज्योतिबा फुले 38 / 46 38. उच्च न्यायालयों और उनकी सीटों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही ढंग से सुमेलित है ? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) उत्तराखंड - नैनीताल (b) मध्य प्रदेश - ग्वालियर (c) गुजरात - गांधीनगर (d) ओडिशा - संबलपुर 39 / 46 39. ईएमएस (EMS) नंबूदरीपाद किस पार्टी से सम्बंधित थे? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) सीपीआई (CPI) (b) एसयूसीआई (SUCI) (c) केरल कांग्रेस (d) सीपीआई (एम) 40 / 46 40. भारत के संविधान के अनुसार, 'पशुधन और पशुपालन' का विषय ___________ में शामिल है। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) समवर्ती सूची (b) संघ सूची (c) अवशिष्ट सूची (d) राज्य सूची 41 / 46 41. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए 108 संसद सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव पहली बार किस वर्ष में लाया गया था? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) 1991 में (b) 1996 में (c) 1978 में (d) 1984 में 42 / 46 42. निम्नलिखित में से वह कौन सा पहला क्षेत्र था जो स्वतंत्रता के बाद भारत का अंग बना? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) सिक्किम (b) गोवा (c) पुडुचेरी (d) दादरा और नगर हवेली 43 / 46 43. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय भारत के संविधान की समवर्ती सूची में उल्लिखित नहीं है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) दाण्डिक कानून (क्रिमिनल लॉ) (b) बैंकिंग (c) दिवालियापन और दिवाला (d) आपराधिक प्रक्रिया 44 / 46 44. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति अध्यादेश को लागू कर सकते हैं? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) अनुच्छेद 168 (b) अनुच्छेद 101 (c) अनुच्छेद 123 (d) अनुच्छेद 75 45 / 46 45. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) अनुच्छेद 19 (e) - संघ बनाने का अधिकार (b) अनुच्छेद 19 (a) - बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार (c) अनुच्छेद 19 (b) - किसी भी पेशे का अभ्यास करने का अधिकार (d) अनुच्छेद 19 (g) - शांतिपूर्वक और बिना हथियारों के एकत्र होने का अधिकार 46 / 46 46. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई व्याख्या के अनुसार, फ़ोन कॉल का दोहन (टैपिंग) संविधान के अनुच्छेद ____________ में प्रदान किये गए मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है। [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) 21 (b) 25 (c) 24 (d) 22 Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin