QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CGL 2019 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1067 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 29th, 2023 at 10:09 am 4 Previous Year SSC CGL 2019 Polity Quiz in Hindi 1 / 25 1. भारत के संविधान की किस अनुसूची का मिलान उसकी सामग्री के साथ ग़लत ढंग से किया गया है? [SSC CGL (7-3-2020) Shift-2] (a) पहली अनुसूची - राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (b) तीसरी अनुसूची- शपथ या अभिवचन के स्वरूप (c) दूसरी अनुसूची - भाषाएँ (d) चौथी अनुसूची - राज्य परिषद् में सीटों का आवंटन 2 / 25 2. निम्नलिखित में से कौन कैबिनेट मिशन योजना,1946 के मंत्री नहीं थे? [SSC CGL (6-3-2020) Shift-3] (a) सर स्टेफ़ोर्ड क्रिप्स (b) लॉर्ड वैवेल (c) सर पेथिक लॉरेंस (d) अलेक्जेंडर 3 / 25 3. जनवरी 2020 तक, राज्यसभा में अधिकतम सीटें ___________ की थीं। [SSC CGL (9-3-2020) Shift-3] (a) तमिल नाडु (b) महाराष्ट्र (c) कर्नाटक (d) उत्तर प्रदेश 4 / 25 4. किस अनुच्छेद के अंतर्गत् संसद संविधान में संशोधन कर सकती है? [SSC CGL (6-3-2020) Shift-2] (a) अनुच्छेद 374 (b) अनुच्छेद 74 (c) अनुच्छेद 269 (d) अनुच्छेद 368 5 / 25 5. भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किस संशोधन के द्वारा यह प्रावधान किया गया कि चुनाव के बाद किसी अन्य राजनैतिक दल में शामिल होना अवैध माना जायेगा? [SSC CGL (6-3-2020) Shift-2] (a) 61 वें (b) 52 वें (c) 92 वें (d) 86 वें 6 / 25 6. किस राज्य की विधानसभा ने 9 जनवरी 2020 को नया प्रतीक चिह्न (लोगो) अपनाया? [SSC CGL (9-3-2020) Shift-1] (a) असम (b) आंध्र प्रदेश (c) त्रिपुरा (d) अरूणाचल प्रदेश 7 / 25 7. मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे? [SSC CGL (4-3-2020) Shift-2] (a) डॉ. सीतारमैया (b) जी.पी. सिंह (c) बी.डी. शर्मा (d) एन.एन. वांचू 8 / 25 8. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद धर्म, वंश, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है? [SSC CGL (4-3-2020) Shift-1] (a) अनुच्छेद 19 (b) अनुच्छेद 25 (c) अनुच्छेद 15 (d) अनुच्छेद 23 9 / 25 9. भारत में लोकपाल के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो) किसने परिकल्पित (डिज़ाइन) किया था? [SSC CGL (9-3-2020) Shift-1] (a) बी. पी. राजू (b) दीपक पुनिया (c) कामारेड्डी (d) प्रशांत मिश्रा 10 / 25 10. भारत के संविधान में किस संशोधन के अंतर्गत् वस्तु एवं सेवा कर लगाया गया था? [SSC CGL (9-3-2020) Shift-2] (a) 103वें (b) 97वें (c) 99वें (d) 101वें 11 / 25 11. हाल ही में हटाया गया 'अनुच्छेद 370' भारत के किस राज्य से संबद्ध है? [SSC CGL (4-3-2020) Shift-3] (a) कश्मीर (b) असम (c) सिक्किम (d) नागालैंड 12 / 25 12. निम्नलिखित में से कौन भारत के आर्थिक सर्वेक्षण को प्रकाशित करता है? [SSC CGL (3-3-2020) Shift-3] (a) वित्त संस्थान (b) भारतीय सांख्यिकी संस्थान (c) वित्त मंत्रालय (d) राष्ट्रीय विकास परिषद् 13 / 25 13. 'परमादेश' ('मैंडेमस) के समादेश (रिट) का क्या अर्थ है? [SSC CGL (9-3-2020) Shift-1] (a) प्रमाणित होना है (b) बंदी प्रत्यक्षीकरण (c) किस अधिपत्र द्वारा (d) हमारा आदेश है 14 / 25 14. भारतीय संविधान के अनुच्छेद _______________ के अंतर्गत् सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट की पहुँच को मौलिक अधिकार घोषित किया है। [SSC CGL (6-3-2020) Shift-1] (a) 17 (b) 14 (c) 19 (d) 21 15 / 25 15. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद सर्वोच्च न्यायालय की अनुषंगी शक्तियों से संबंधित है? [SSC CGL (6-3-2020) Shift-3] (a) अनुच्छेद 140 (b) अनुच्छेद 143 (c) अनुच्छेद 150 (d) अनुच्छेद 138 16 / 25 16. भारत के संविधान का भाग-VIII ___________ से संबंधित है। [SSC CGL (5-3-2020) Shift-2] (a) राज्यों (b) केंद्रशासित प्रदेशों (c) नगर पालिकाओं (d) पंचायतों 17 / 25 17. भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन सा अनुच्छेद धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है? [SSC CGL (7-3-2020) Shift-1] (a) अनुच्छेद 19-22 (b) अनुच्छेद 23-24 (c) अनुच्छेद 25-28 (d) अनुच्छेद 14-18 18 / 25 18. भारत के संविधान का अनुच्छेद 17____________ के उन्मूलन से संबंधित है। [SSC CGL (4-3-2020) Shift-1] (a) सती प्रथा (b) अस्पृश्यता (c) दास प्रथा (d) उपाधियों 19 / 25 19. भारत के संविधान का वह कौन सा अनुच्छेद है, जिसमें भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक का उल्लेख है? [SSC CGL (7-3-2020) Shift-2] (a) 156 (b) 352 (c) 148 (d) 280 20 / 25 20. निम्नलिखित में से किस वर्ष भारतीय चुनाव आयोग में पहली बार दो अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किये गए थे? [SSC CGL (6-3-2020) Shift-3] (a) 1990 (b) 1998 (c) 1991 (d) 1989 21 / 25 21. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में जनसंख्या के किसी समूह में बोली जाने वाली भाषा को लेकर विशेष प्रावधान किए गए हैं? [SSC CGL (5-3-2020) Shift-3] (a) अनुच्छेद 347 (b) अनुच्छेद 337 (c) अनुच्छेद 374 (d) अनुच्छेद 357 22 / 25 22. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर का नाम बताएँ। [SSC CGL (5-3-2020) Shift-2] (a) भगत सिंह कोश्यारी (b) सत्य पाल मलिक (c) गिरीश चंद्र मुर्मू (d) आरिफ़ मोहम्मद ख़ान 23 / 25 23. भारत के संविधान में पहला संशोधन किस वर्ष में किया गया था? [SSC CGL (7-3-2020) Shift-1] (a) 1953 (b) 1950 (c) 1952 (d) 1951 24 / 25 24. भारत के संविधान का अनुच्छेद ______________ अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख करता है। [SSC CGL (9-3-2020) Shift-3] (a) 244(1) (b) 222(2) (c) 244(2) (d) 222(1) 25 / 25 25. लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्यांकन (FIT) ढांचे के कार्यान्वयन हेतु एक सांविधिक आधार प्रदान करने के लिए निम्नलिखित में से किस अधिनियम में संशोधन किया गया था? (a) निक्षेप बीमा एवं प्रत्यय गारंटी निगम अधिनियम, 1961 (b) बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (c) भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) अधिनियम, 1934 (d) भारतीय औद्योगिक वित्त निगम अधिनियम, 1948 Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin