QuizSSC Polity Quiz Previous Year SSC CHSL 2020 Polity Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 1974 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 29th, 2023 at 09:21 am 8 Previous Year SSC CHSL 2020 Polity Quiz in Hindi 1 / 57 1. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द जोड़े गए थे? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3] (a) संविधान (इकतालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1976 (b) संविधान (बयालीसवाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 (c) संविधान (चौवालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1978 (d) संविधान (तैंतालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1977 2 / 57 2. प्रत्येक लोकसभा का सामान्य कार्यकाल ______________ वर्षों का होता है। [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-2] (a) 7 (b) 10 (c) 12 (d) 5 3 / 57 3. असम राज्य से राज्यसभा की कितनी सीटें आती हैं? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-3] (a) 15 (b) 9 (c) 18 (d) 7 4 / 57 4. भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी है? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-2] (a) 19 (b) 32 (c) 11 (d) 29 5 / 57 5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निम्न का वर्णन है? 'राष्ट्रपति की सहायता करने तथा उसे सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद होगी, जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा, राष्ट्रपति इस मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे"। [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-2] (a) अनुच्छेद 74(1) (b) अनुच्छेद 74(2) (c) अनुच्छेद 71 (1) (d) अनुच्छेद 71 (2) 6 / 57 6. भारतीय संविधान में अपनाया गया प्रावधान और उस देश के संविधान, जिससे वह लिया गया है, का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-2] (a) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत - आयरिश संविधान (b) मौलिक अधिकारों का चार्टर- संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान (c) कानून के शासन का विचार-ब्रिटिश संविधान (d) स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत - कनाडा का संविधान 7 / 57 7. लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3] (a) 16 वर्ष (b) 17 वर्ष (c) 15 वर्ष (d) 18 वर्ष 8 / 57 8. भारतीय केंद्र सरकार ने किस वर्ष में राज्य पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति की थी? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-1] (a) 1958 (b) 1951 (c) 1953 (d) 1950 9 / 57 9. दिसंबर 2020 तक, गुजरात से लोकसभा सदस्यों का राज्यवार प्रतिनिधित्व कितना है? [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-2] (a) 19 (b) 26 (c) 14 (d) 28 10 / 57 10. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव कराने वाला भारत का पहला भाग कौन सा था? [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-1] (a) मणिपुर (b) त्रिपुरा (c) असम (d) बिहार 11 / 57 11. 1959 में, भारत की केंद्र सरकार ने भारत के संविधान के ____________ के तहत केरल में शासन अपने हाथ में ले लिया था। [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-3] (a) अनुच्छेद 352 (b) अनुच्छेद 349 (c) अनुच्छेद 360 (d) अनुच्छेद 356 12 / 57 12. भारत सरकार द्वारा राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया था? [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-1] (a) 1969 (b) 1947 (c) 1956 (d) 1962 13 / 57 13. राज्यसभा के कामकाज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3] (a) राज्यसभा हर दूसरे साल भंग होती है। (b) राज्यसभा, भारत के राष्ट्रपति की सहमति से भंग होती है। (c) राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है। (d) लोकसभा भंग होने के बाद राज्यसभा भंग होती है। 14 / 57 14. स्वतंत्र भारत में पहला विधि आयोग कब स्थापित किया गया था? [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-2] (a) 1951 (b) 1952 (c) 1956 (d) 1955 15 / 57 15. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में अपराधों की दोषसिद्धि के संबंध में सुरक्षा का प्रावधान है? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-2] (a) अनुच्छेद 20 (b) अनुच्छेद 19 (c) अनुच्छेद 21 (d) अनुच्छेद 18 16 / 57 16. ____________, मानदंडों और दिशानिर्देशों का एक समूह होता है, जिनका राजनैतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान पालन करना होता है। [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-2] (a) संवैधानिक मानदंड (b) आचार संहिता (c) रिगिंग (d) संवैधानिक नियम 17 / 57 17. निम्नलिखित में से किस वर्ष में आंध्र प्रदेश राज्य के पुनर्गठन के बाद तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-1] (a) 2010 (b) 2014 (c) 1998 (d) 1994 18 / 57 18. राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-3] (a) 35 वर्ष (b) 26 वर्ष (c) 42 वर्ष (d) 25 वर्ष 19 / 57 19. जनवरी 2021 तक की स्थिति के अनुसार, उच्च सदन, जिसे राज्य विधान परिषद (विधान परिषद) कहा जाता है, कितने राज्यों में है? [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-1] (a) सात (b) पांच (c) छह (d) आठ 20 / 57 20. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल कितना होता है? [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-3] (a) 5 वर्ष या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो (b) 6 वर्ष या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो (c) 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो (d) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो 21 / 57 21. भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के अनुसार, राज्य ____________ तक के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3] (a) 4 से 18 वर्ष (b) 6 से 14 वर्ष (c) 3 से 18 वर्ष (d) 4 से 15 वर्ष 22 / 57 22. संविधान सभा के सदस्यों ने ___________ को भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए थे। [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-2] (a) 26 नवंबर 1948 (b) 26 नवंबर 1949 (c) 24 जनवरी 1952 (d) 24 जनवरी 1950 23 / 57 23. निम्न में से कौन उस समिति का हिस्सा नहीं है, जिसका निर्माण केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में प्रधानमंत्री को सुझाव प्रदान करने के लिए किया गया है? [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-3] (a) प्रधान मंत्री द्वारा नियुक्त एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (b) लोकसभा में विपक्ष के नेता (c) लोकसभा अध्यक्ष (d) प्रधान मंत्री 24 / 57 24. निम्न में से कौन-सी याचिका (writ) किसी कैदी के हिरासत के कानूनी वैधता को चुनौती है? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-2] (a) बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas corpus) (b) अधिकार पृच्छा (Quo Warranto) (c) परमादेश (Mandamus) (d) निषेध (Prohibition) 25 / 57 25. निम्न में से किस वर्ष में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान सभा की मांग की थी? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-1] (a) 1934 (b) 1939 (c) 1928 (d) 1919 26 / 57 26. ____________ सदन के समक्ष एक विधायी प्रस्ताव का एक मसौदा होता है। [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-2] (a) प्रावधान (b) प्रतिसंहरण (c) अधिनियम (d) विधेयक 27 / 57 27. निम्नलिखित में से कौन भारत में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की अनुशंसा करता है? [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-3] (a) नीति (NITI) आयोग (b) कृषि लागत और मूल्य आयोग (c) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (d) राजकोषीय विवेक आयोग (फिस्कल प्रूडेंस कमीशन) 28 / 57 28. संविधान की निम्न में से किस अनुसूची के अनुसार, राज्यसभा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सीटों के आवंटन का प्रावधान है? [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-3] (a) सातवीं (b) दूसरी (c) चौथी (d) छठी 29 / 57 29. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, संविधान के भाग-III में प्रदत्त अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उचित कार्यवाही से उच्चतम न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करने का अधिकार देता है? [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-2] (a) अनुच्छेद 46 (b) अनुच्छेद 32 (c) अनुच्छेद 37 (d) अनुच्छेद 21 30 / 57 30. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद कृषि और पशुपालन के संगठन से संबंधित है? [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-2] (a) अनुच्छेद 48 (b) अनुच्छेद 84 (c) अनुच्छेद 92 (d) अनुच्छेद 29 31 / 57 31. झारखंड को किस वर्ष में भारत का एक अलग राज्य बनाया गया था? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-3] (a) 2000 (b) 1997 (c) 1999 (d) 2004 32 / 57 32. निम्न में से कौन-सा राज्य 'देवभूमि के रूप में लोकप्रिय है? इसे 9 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली। [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3] (a) तेलंगाना (b) उत्तराखंड (c) कर्नाटक (d) गोवा 33 / 57 33. निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन करके गोवा, दमन और दीव को भारत के आठवें केंद्रशासित प्रदेश के रूप में शामिल किया गया? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-1] (a) 10वें (b) 12वें (c) 18वें (d) 13वें 34 / 57 34. हिमाचल प्रदेश राज्य किस वर्ष अस्तित्व में आया था? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-3] (a) 1965 (b) 1947 (c) 1971 (d) 1956 35 / 57 35. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 24 के अनुसार, ____________ वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को किसी भी कारखाने में काम पर नहीं रखा जा सकता है। [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-2] (a) 19 (b) 21 (c) 25 (d) 14 36 / 57 36. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में 'नागरिकता के अधिकारों की निरंतरता' का उल्लेख है? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-1] (a) अनुच्छेद 5 (b) अनुच्छेद 10 (c) अनुच्छेद 11 (d) अनुच्छेद 12 37 / 57 37. विधान परिषद के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक ____________ वर्ष में सेवानिवृत्त होते हैं। [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-1] (a) चार (b) एक (c) दो (d) तीन 38 / 57 38. भारतीय संविधान के निम्न में से किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन है? [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-3] (a) भाग I (b) भाग III (c) भाग II (d) भाग IV 39 / 57 39. भारतीय संविधान के अनुसार, ______________ के आदेश के बगैर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पद से हटाया नहीं जा सकता है। [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-1] (a) राष्ट्रपति (b) महान्यायवादी (c) प्रधान मंत्री (d) उपराष्ट्रपति 40 / 57 40. 1963 में, निम्नलिखित में से कौन सा राज्य एक अलग राज्य बनकर उभरा था? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-1] (a) अरुणाचल प्रदेश (b) नागालैंड (c) त्रिपुरा (d) मिज़ोरम 41 / 57 41. निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा के पदेन अध्यक्ष होते हैं? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-3] (a) भारत के उपराष्ट्रपति (b) भारत के राष्ट्रपति (c) संसद के अध्यक्ष (d) प्रधान मंत्री 42 / 57 42. निम्न में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के संविधान में राष्ट्रपति द्वारा शपथ या अभिपुष्टि से संबंधित है? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3] (a) अनुच्छेद 57 (b) अनुच्छेद 54 (c) अनुच्छेद 60 (d) अनुच्छेद 66 43 / 57 43. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह उल्लेख है कि राष्ट्रपति या राज्यपाल या राज्य के राजप्रमुख, अपने पद की शक्तियों के प्रयोग और कर्तव्यों के पालन के लिए किसी भी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं होंगे? [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-3] (a) अनुच्छेद 352 (b) अनुच्छेद 396 (c) अनुच्छेद 384 (d) अनुच्छेद 361 44 / 57 44. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, कोई व्यक्ति संसद की किसी सीट को भरने के लिए चुने जाने के लिए तब तक अर्हित नहीं होगा, जब तक कि वह भारत का नागरिक न हो? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-2] (a) अनुच्छेद 52 (b) अनुच्छेद 76 (c) अनुच्छेद 84 (d) अनुच्छेद 61 45 / 57 45. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में संपत्ति का अधिकार उल्लिखित है? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3] (a) अनुच्छेद 301 B (b) अनुच्छेद 301 A (c) अनुच्छेद 300 A (d) अनुच्छेद 300 B 46 / 57 46. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की विशेषताएं आंशिक रूप से अधिकार अधिनियम से इसकी प्रेरणा प्राप्त करती हैं, जो ______________ के संविधान में निहित हैं। [SSC CHSL (15-4-2021) Shift-1] (a) कनाडा (b) आयरलैंड (c) संयुक्त राज्य अमेरिका (d) ऑस्ट्रेलिया 47 / 57 47. स्वतंत्रता के बाद, निम्न में से किस वर्ष में भारत का सर्वोच्च न्यायालय अस्तित्व में आया था? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-1] (a) 1952 (b) 1950 (c) 1955 (d) 1948 48 / 57 48. राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2] (a) 14 (b) 12 (c) 7 (d) 9 49 / 57 49. निम्न में से किस वर्ष, पहली बार राज्य परिषद (राज्य सभा) गठित की गई थी? [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2] (a) 1952 (b) 1950 (c) 1954 (d) 1949 50 / 57 50. निम्न में से किस वर्ष में, ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-1] (a) 1773 (b) 1734 (c) 1850 (d) 1890 51 / 57 51. किसी देश के राज्यतंत्र को उसके/उसकी ____________ के अनुसार डिज़ाइन किया जाता है और राज्यतंत्र में कोई भी बदलाव तभी संभव है, जब कोई संशोधन किया जाए। [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-1] (a) सरकार (b) लोग (c) संविधान (d) प्रस्तावना 52 / 57 52. भारतीय संविधान में धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव निषेध की बात किस अनुच्छेद में की गई है? [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-2] (a) अनुच्छेद 15 (b) अनुच्छेद 27 (c) अनुच्छेद 10 (d) अनुच्छेद 22 53 / 57 53. किस भारतीय राष्ट्रपति ने भारतीय डाकघर (संशोधन) विधेयक, 1986 के लिए पॉकेट वीटो का उपयोग किया था? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-3] (a) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (b) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (c) ज्ञानी जैल सिंह (d) के.आर. नारायणन 54 / 57 54. भारत में स्थापित पहला उच्च न्यायालय कौन सा है? [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-3] (a) मद्रास (b) कलकत्ता (c) दिल्ली (d) बॉम्बे 55 / 57 55. वर्ष 2000 में, निम्न में से किस राज्य का गठन नहीं हुआ था? [SSC CHSL (10-8-2021) Shift-3] (a) तेलंगाना (b) छत्तीसगढ़ (c) झारखंड (d) उत्तराखंड 56 / 57 56. ____________ इस पद पर निर्वाचित किए जाने की तारीख, जिस लोक सभा में उसका निर्वाचन किया गया हो, से लेकर उसके भंग होने के बाद नई लोक सभा की प्रथम बैठक के ठीक पहले तक इस पर आसीन रहता है। [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-1] (a) सूचना एवं प्रसारण मंत्री (b) उप राष्ट्रपति (c) संसदीय कार्य मंत्री (d) सभापति 57 / 57 57. विशेष विवाह अधिनियम 1954 निम्नलिखित में से किसका समर्थन नहीं करता है? [SSC CHSL (11-8-2021) Shift-1] (a) अंतर-धार्मिक विवाह (b) सख्त सगोत्र विवाह (c) सांप्रदायिक सौहार्द्र (d) अंतर-जातीय विवाह Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test Send feedback By Wordpress Quiz plugin