QuizRRB Polity Quiz Polity Quiz For Railway Exam Part-3 | RRB NTPC | RRB Group D | RRB JE By crackteam - 0 1112 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 26 Polity Quiz For Railway Exam :- RRB NTPC | RRB ALP | RRB Group-D | RRB JE PART-3 1 / 50 1. निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान में 'मौलिक अधिकार' के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है? (a) समानता का अधिकार (b) स्वतंत्रता का अधिकार (c) सांस्कृतिक एवं शिक्षा संबंधी अधिकार (Cultural and Educational Right) (d) संभाषण का अधिकार (Right to Speech) 2 / 50 2. कांशीराम ने किस राजनीतिक दल की स्थापना की थी? (a) समाजवादी पाटी (b) जनता दल (c) जनता दल (यूनाइटेड) (d) बहुजन समाज पार्टी 3 / 50 3. भारतीय संविधान के निर्माण से पहले, 1946 में ______________ द्वारा एक उद्देश्य प्रस्ताव (Objectives Resolution) प्रस्तावित किया गया था। (a) जवाहरलाल नेहरु (b) राजेन्द्र प्रसाद (c) बी. आर. अम्बेडकर (d) वल्लभभाई पटेल 4 / 50 4. इनमें से किसे ब्रिटिश भारत में लोक सेवाओं का जनक (Father or Civil Services) माना जाता था? (a) चार्ल्स कार्नवालिस (Charles Cornwallis) (b) वेलेज़्ली (Wellesley) (c) डलहौजी (Dalhousie) (d) वारेन हेस्टिंग्स (Warren Hastings) 5 / 50 5. किसी विशेष क्षेत्र की जनसंख्या 3 लाख से अधिक होने पर सरकार द्वारा किस समिति का गठन किया जाता है? (a) महानगरीय समिति (b) जिला नियोजन समिति (c) वार्ड समिति (d) नगर समिति 6 / 50 6. भारतीय संविधान के लागू होने से लेकर कितने वर्ष के लिए अंग्रेजी को संघ की एक सहयोगी भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था? (a) 20 वर्ष (b) 15 वर्ष (c) 5 वर्ष (d) 10 वर्ष 7 / 50 7. 1946 में ब्रिटिश सरकार द्वारा एक कैबिनेट मिशन भारत भेजा गया था, जिसमें _____________ सदस्य शामिल थे। (a) तीन (b) पांच (c) छः (d) चार 8 / 50 8. किस प्रधानमंत्री का जन्म भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद हुआ था? (a) अटल बिहारी वाजपेयी (b) आईके गुजराल (c) नरेंद्र मोदी (d) मनमोहन सिंह 9 / 50 9. ब्रिटिश भारत में प्रांतीय विधानमंडलों का पहला चुनाव किस वर्ष में हुआ था? (a) 1935 (b) 1936 (c) 1937 (d) 1938 10 / 50 10. यदि कोई राज्य संवैधानिक तरीके से संचालन में विफल होता है, तो वहां राज्य आपातकाल लागू किया जा सकता है। इनमें से कौन राज्य आपातकाल की घोषणा कर सकता है? (a) भारत का महान्यायवादी (b) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (c) भारत का राष्ट्रपति (d) उस राज्य का राज्यपाल 11 / 50 11. भारतीय योजना आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था? (a) 1947 (b) 1949 (c) 1948 (d) 1950 12 / 50 12. राज्य सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? (a) डॉ. ज़ाकिर हुसैन (b) डॉ. एस राधाकृष्णन (c) श्री वी.वी. गिरि (d) श्री एम. हिदायतुल्ला 13 / 50 13. अनुच्छेद 370 के मुख्य मसौदाकार कौन थे? (a) डॉ. बीआर अंबेडकर (b) लाल बहादुर शास्त्री (c) एन गोपालस्वामी अयंगर (d) सरदार वल्लभभाई पटेल 14 / 50 14. इनमें से किस भारतीय राज्य में कभी भी राष्ट्रपति शासन लागू नहीं हुआ? (a) तमिलनाडु (b) झारखंड (c) उत्तराखंड (d) छत्तीसगढ़ 15 / 50 15. 1950 के भारतीय संविधान में कितने मूल अधिकार प्रदान किए गए थे? (a) पांच (b) आठ (c) छः (d) सात 16 / 50 16. अंग्रजों ने भारत में किस वर्ष राजनैतिक सत्ता हासिल की थी? (a) 1947 (b) 1857 (c) 1757 (d) 1657 17 / 50 17. भारतीय संविधान के अनुसार, इनमें से कौन सा राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति का पात्रता मापदंड नहीं है? (a) उसे भारत का नागरिक होना चाहिए। (b) उसे 35 वर्ष या इससे अधिक आयु का होना चाहिए। (c) उसे राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुनाव के लिए अर्ह होना चाहिए। (d) उसे किसी अन्य लाभकारी पद पर आसीन नहीं होना चाहिए। 18 / 50 18. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश कौन थी? (a) आर. भानुमती (b) इंदिरा बनर्जी (c) फातिमा बीवी (d) ज्ञान सुधा मिश्रा 19 / 50 19. अनुच्छेद 170 के अनुसार, प्रत्येक राज्य की विधान सभा में सीटों की संख्या _______________ से अधिक नहीं होनी चाहिए। (a) 475 (b) 525 (c) 550 (d) 500 20 / 50 20. निम्नलिखित में से कौन सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर पदासीन रहे हैं? (a) जवाहरलाल नेहरू (b) मनमोहन सिंह (c) नरेंद्र मोदी (d) अटल बिहारी वाजपेयी 21 / 50 21. इनमें से कौन किसी भारतीय राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवारत मुख्यमंत्री रहे हैं? (a) नरेंद्र मोदी (b) शिवराज सिंह चौहान (c) मुलायम सिंह यादव (d) पवन कुमार चामलिंग 22 / 50 22. निम्न में से कौन सा विकल्प 124वें संविधान संशोधन विधेयक से संबंधित है? (a) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (b) सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10% आरक्षण (c) जीएसटी (GST) विधेयक (d) चौदह वर्ष की आयु तक निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार 23 / 50 23. महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों का गठन ____________ में हुआ था। (a) 1960 (b) 1961 (c) 1962 (d) 1959 24 / 50 24. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संसद के विश्रांति काल के दौरान, राष्ट्रपति को अध्यादेश लाने की शक्ति प्रदान की गई है? (a) अनुच्छेद 52 (b) अनुच्छेद 63 (c) अनुच्छेद 352 (d) अनुच्छेद 123 25 / 50 25. भारतीय संविधान में शामिल 'स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के सिद्धांत' किस देश के संविधान से लिए गए हैं? (a) फ्रांस (b) आयरलैंड (c) ब्रिटेन (d) ऑस्ट्रेलिया 26 / 50 26. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत हिंदी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया है? (a) अनुच्छेद 29 (1) (b) अनुच्छेद 343 (1) (c) अनुच्छेद 29 (2) (d) अनुच्छेद 343 (2) 27 / 50 27. 2019 के भारतीय आम चुनावों का आयोजन किस लोकसभा के गठन के लिए किया गया था? (a) 17वीं (b) 18वीं (c) 15वीं (d) 16वीं 28 / 50 28. पं. जवाहर लाल नेहरू ने किस तिथि को संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव (Objectives Resolution) प्रस्तुत किया था? (a) 13 दिसंबर, 1948 (b) 13 दिसंबर, 1946 (c) 13 दिसंबर, 1949 (d) 13 दिसंबर, 1947 29 / 50 29. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 इनमें से किस विकल्प से संबंधित है? (a) व्यक्तिगत स्वतंत्रता (b) राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू होना (c) अस्पृश्यता का उन्मूलन (d) नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा 30 / 50 30. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, केंद्र सरकार 'बार्षिक वित्तीय रिपोर्ट/विवरण' प्रस्तुत करने के लिए बाध्य है? (a) अनुच्छेद 112 (b) अनुच्छेद 111 (c) अनुच्छेद 113 (d) अनुच्छेद 110 31 / 50 31. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में इनमें से किस पर जोर दिया गया है? (a) अश्पृश्यता की प्रथा के उन्मूलन पर (b) धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर (c) शिक्षा के अधिकार पर (d) कुछ मामलों में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक पर 32 / 50 32. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान किया गया है कि राष्ट्रपति की सहायता करने और उसे सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक मंत्रिपरिषद होगी, जिसकी सलाह के अनुसार राष्ट्रपति अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे? (a) अनुच्छेद 79 (1) (b) अनुच्छेद 72 (1) (c) अनुच्छेद 74 (1) (d) अनुच्छेद 73 (1) 33 / 50 33. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था? (a) राम प्रसाद बिस्मिल (b) पिंगली वेंकैया (c) तात्या टोपे (d) डॉ. मगफूर अहमद एजाज़ी 34 / 50 34. 'जन गण मन' को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक रूप से भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब स्वीकार किया गया था? (a) 24 जनवरी, 1950 (b) 26 जनवरी, 1950 (c) 26 जनवरी, 1949 (d) 27 दिसम्बर, 1911 35 / 50 35. भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची इनमें से किससे संबंधित है? (a) राज्य सभा में सीटों का आवंटन (b) राष्ट्रपति, राज्यपालों, मुख्य न्यायाधीशों, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन (c) शपथ और प्रतिज्ञान के प्रारूप (d) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची 36 / 50 36. वर्ष 1946 में, संविधान सभा का उपाध्यक्ष किसे चुना गया था? (a) टीटी कृष्णमाचारी (b) राजेन्द्र प्रसाद (c) एचसी मुखर्जी (d) जयपाल सिंह 37 / 50 37. 'भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा समझौते' के संशोधित संस्करण को दोनों देशों द्वारा भारतीय संविधान के किस संशोधन के तहत अंगीकृत किया गया था? (a) 99वां संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2014 (b) 100वां संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2015 (c) 98वां संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2012 (d) 101वां संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2016 38 / 50 38. जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019, गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा राज्य सभा में पेश किया गया था। संसद के इस अधिनियम को राष्ट्रपति की मंजूरी कब मिली? (a) 06 अगस्त, 2019 (b) 09 अगस्त, 2019 (c) 05 अगस्त, 2019 (d) 08 अगस्त, 2019 39 / 50 39. 44वें संशोधन (1978) ने भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को प्रभावित किया? (a) 301 (b) 298 (c) 299 (d) 300A 40 / 50 40. भारत के उप प्रधानमंत्री (1977 से 1979 तक) ______________ थे। (a) जे बी कृपलानी (b) जगजीवन राम (c) जे सी शाह (d) मोरारजी देसाई 41 / 50 41. संसदीय कार्यपालिका का क्या अभिप्राय है? (a) ऐसी कार्यपालिका, जहां संसद है। (b) ऐसी कार्यपालिका, जो संसद में बहुमत के समर्थन पर निर्भर है। (c) संसद द्वारा निर्वाचित कार्यपालिका। (d) जहां संसद कार्यपालिका के रूप में कार्य करती है। 42 / 50 42. परमादेश रिट क्या होती है? (a) समझौता होना (b) किसी सरकारी निकाय से उसके कर्तव्यों का पालन कराना (c) व्यक्ति को न्यायालय में पेश करना (d) सुनवाई की समाप्ति की मांग करना 43 / 50 43. भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा ने ____________ को मसौदा समिति का गठन किया था। (a) 29 अगस्त, 1947 (b) 29 अगस्त, 1949 (c) 29 अगस्त, 1948 (d) 29 अगस्त, 1950 44 / 50 44. भारतीय संविधान के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य है? (a) मौलिक अधिकार नैतिक एवं राजनीतिक संस्तुतियां हैं, लेकिन नीति निदेशक तत्व विधिक संस्तुतियां हैं। (b) मौलिक अधिकार न्यायसंगत होते हैं, जबकि राज्य के नीति निदेशक तत्व गैर-न्यायसंगत होते हैं। (c) मौलिक अधिकार, सामाजिक एवं आर्थिक लोकतंत्र की संस्थापना करते हैं, जबकि नीति निदेशक तत्व राजनीतिक लोकतंत्र की संस्थापना करते हैं। (d) मौलिक अधिकार, सामुदायिक कल्याण का संवर्धन करते हैं, जबकि नीति निदेशक तत्व, व्यक्तिगत कल्याण का संवर्धन करते हैं। 45 / 50 45. निम्नलिखित भारतीय राष्ट्रपतियों के नामों को, उनके कार्यकाल के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें। A. फखरुद्दीन अली अहमद B. नीलम संजीव रेड्डी C. डॉ. जाकिर हुसैन D. जानी जैल सिंह (a) C, A, B, D (b) D, A, C, B (c) D, B, C, A (d) D, B, A, C 46 / 50 46. राम नाथ कोविंद भारत के __________ राष्ट्रपति हैं। (a) 14वें (b) 12वें (c) 17वें (d) 19वें 47 / 50 47. किस संशोधन के तहत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 में यह जोड़ा गया था कि मंत्रिपरिषद में प्रधान मंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोक सभा सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी? (a) संविधान (93वां संशोधन) अधिनियम, 2005 (b) संविधान (91वां संशोधन) अधिनियम, 2003 (c) संविधान (94वां संशोधन) अधिनियम, 2006 (d) संविधान (92वां संशोधन) अधिनियम, 2003 48 / 50 48. निम्नलिखित में से कौन सा राजनीतिज्ञ कभी भी लोकसभा में सदन का नेता नहीं रहा है? (a) श्री अटल बिहारी बाजपेयी (b) श्री प्रणब मुखर्जी (c) श्री नरेंद्र मोदी (d) श्री मनमोहन सिंह 49 / 50 49. निम्नलिखित में से कौन से कर केंद्र सरकार द्वारा संग्रहीत नहीं किए जाते हैं? (a) वृत्ति कर और स्टाम्प शुल्क (b) संपदा शुल्क (c) सीमा शुल्क (d) उत्पाद शुल्क 50 / 50 50. संविधान के अनुच्छेद 348 (1) के अनुसार, भारत के उच्च न्यायालयों में कार्यवाही के लिए निम्नलिखित में से किस भाषा का उपयोग किया जाता है? (a) अंग्रेजी (b) उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले राज्य (क्षेत्र) की राजभाषा (c) हिंदी (d) क्षेत्रीय भाषा Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin