QuizSSC History Quiz Previous Year SSC CPO 2019 History Quiz with Answer in Hindi By crackteam - 0 2566 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 17th, 2023 at 11:26 pm 18 Previous Year SSC CPO 2019 History Quiz in Hindi 1 / 43 1. दिल्ली सल्तनत में राज्य और प्रशासन के संदर्भ में, 'मुक्ति' ('मुक्ति') शब्द का क्या अर्थ है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) ग्राम पंचायत का मुखिया (b) ज़िला स्तर का न्यायिक अधिकारी (c) ग्राम समुदाय का प्रमुख (d) भूमि अभिहस्तांकन जिसे 'इक्ता' कहा जाता है, का धारक 2 / 43 2. भारत के किस गवर्नर-जनरल ने 1772 में, प्रत्येक जिले में दो अदालतें निर्मित की जिनमें से एक फौजदारी अदालत और दूसरी दीवानी अदालत थी? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) वारेन हेस्टिंग्स (b) रिचर्ड वेलेस्ली (c) लॉर्ड डलहौजी (d) रॉबर्ट क्लाइव 3 / 43 3. एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर दो आर्किटेक्ट हैं, जिन्हें. ____शहर का डिजाइन तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) इलाहाबाद (प्रयागराज) (b) चंडीगढ़ (c) रायपुर (d) नई दिल्ली 4 / 43 4. किंग जॉर्ज पंचम ने किस वर्ष में भारत का ताज ग्रहण किया था? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) 1923 (b) 1906 (c) 1917 (d) 1911 5 / 43 5. बक्सर का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) 1757 (b) 1765 (c) 1758 (d) 1764 6 / 43 6. ओडिशा में 'जौगढ़' में कौन सा ऐतिहासिक स्थल स्थित है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) मौर्य साम्राज्य का प्राचीन कलाकृति स्थल (b) गुप्त वंश का शाही अर्द्धवृत्ताकार प्रेक्षागृह (c) अशोक का शिला अभिलेख स्थल (d) बंगाल के नवाबों का महल 7 / 43 7. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पुरातत्वविदों को पाँच जंगली कुत्तों और बारहसिंगों के सींग के अवशेष प्राप्त हुए हैं? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) गुफ्क्रल (b) बुर्ज़होम (c) उतनुर (d) कुपगल 8 / 43 8. तीन विभिन्न कालों, अर्थात् मौर्य काल, गुप्त काल और मुग़ल काल के शिलालेखों से युक्त एक स्तंभ कहाँ स्थित है? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) रुम्मिनदेई में (b) इलाहाबाद (प्रयागराज) में (c) टोपरा में (d) लौरिया नंदनगढ़ में 9 / 43 9. तृतीय गोलमेज़ सम्मेलन किस वर्ष आयोजित किया गया था? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) 1931 (b) 1932 (c) 1930 (d) 1933 10 / 43 10. मौर्य प्रशासन के अंतर्गत 'सीताध्यक्ष'_______________ के अधिकारी थे। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) कृषि के (b) शाही हरम के (c) खानों के (d) आयात कर (कस्टम) के 11 / 43 11. 19 वीं शताब्दी में सत्यशोधक समाज के संस्थापक कौन थे? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (b) बी.आर. अंबेडकर (c) स्वामी विवेकानंद (d) ज्योतिबा फुले 12 / 43 12. पाकिस्तान के किस प्रांत में प्राचीन सभ्यता का स्थल मोहें-जो-दडो स्थित है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) खबर पख्तूनख्वा (b) पंजाब (c) सिंध (d) बलूचिस्तान 13 / 43 13. निम्नलिखित गवर्नर-जनरलों में से किस ने एक कूट (कोड) प्रस्तुत किया जो न्यायिक प्रशासन से राजस्व प्रशासन को अलग करने के लिए प्रदान किया गया था? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) विलियम बेंटिंक ने (b) लॉर्ड कार्नवालिस ने (c) लॉर्ड वेलेस्ली ने (d) वारेन हेस्टिंग्स ने 14 / 43 14. किस राजा ने ओडिशा में उदयगिरि की पहाड़ियों में हाथीगुंफ़ा (हाथी गुफ़ा) शिलालेख का उत्कीर्णन करवाया था? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) वादुका ने (b) खारवेल ने (c) गालवेय ने (d) शोभनाराजा ने 15 / 43 15. प्रसिद्ध चिकित्सक जीवक की नियुक्ति किसके दरबार में की गई थी? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) समुद्रगुप्त (b) बिम्बिसार (c) कृष्णदेव राय (d) अशोक 16 / 43 16. भारत के महाराज्यपाल (गवर्नर-जनरल) को पहली बार वायसरॉय की उपाधि कब प्रदान की गई थी? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) 1858 में (b) 1859 में (c) 1856 में (d) 1857 में 17 / 43 17. सुरकोटदा का पुरातात्विक स्थल किस राज्य में स्थित है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) राजस्थान में (b) हरियाणा में (c) गुजरात में (d) कर्नाटक में 18 / 43 18. निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल पर गर्त-आवासों के प्रमाण हैं? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) राणा घुंडई (b) बुर्ज़होम (c) मेहरगढ़ (d) पलवोय 19 / 43 19. तीसरी शताब्दी में वाकाटक वंश का संस्थापक कौन था? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) रूद्रसेना (b) विन्ध्याशक्ति (c) प्रवरसेना (d) नागभट्ट 20 / 43 20. किसने, फांसी पर चढ़ने से पहले, यह इच्छा व्यक्त की थी कि उनकी राख को भारत के पुनः संगठित होने तक संभाल कर रखा जाए और एकीकरण के बाद उसे सिंधु में विसर्जित कर दिया जाए? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) उधम सिंह (b) भगत सिंह (c) नाथूराम गोडसे (d) सूर्य सेन 21 / 43 21. 1756 में अलीवर्दी खान की मृत्यु के बाद बंगाल का नवाब कौन बना? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) मुर्शिद कुली खान (b) सिराज उद-दौला (c) मीर जाफ़र (d) सुजान खान 22 / 43 22. निम्नलिखित में से कौन गुप्तकालीन शासक था? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) विमा कडफ़िसेस (b) विक्रमादित्य (c) धनानंद (d) कनिष्क 23 / 43 23. मगध एक शक्तिशाली महाजनपद होते हुए भी वैशाली (बिहार) में अपनी राजधानी वज्जि सहित प्रशासन के एक अन्य स्वरूप के अधीन था जो____________कहलाता था। [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) गण या संघ (b) समाजवाद (c) लोकतंत्र (d) पंचायती 24 / 43 24. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के किस नेता को 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता था? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) बाल गंगाधर तिलक (b) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (c) दादाभाई नौरोजी (d) लाला लाजपत राय 25 / 43 25. रॉलेट अधिनियम (एक्ट) (1919) समेकित रूप से क्या था? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) यह असहयोग-आंदोलन के विरुद्ध था। (b) यह सभी प्रकार के जन-आन्दोलनों को प्रतिबंधित करने के लिए प्रतिपादित किया गया था। (c) इसने शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। (d) इसने राजनीतिक गतिविधियों को दबा दिया और राजनीतिक कैदियों को बिना किसी मुक़दमे के दो वर्षों तक हिरासत में रखने की अनुमति दी। 26 / 43 26. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकमात्र अध्यक्ष कौन थे जिन्होंने निर्वाचित होने के बाद भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) जेबी कृपलानी (b) सुभाष चंद्र बोस (c) नेली सेनगुप्ता (d) जवाहर लाल नेहरू 27 / 43 27. शाही चोलाओं के अधीन राजस्व प्रशासन के संबंध में 'शालाभोग' शब्द का क्या अर्थ था? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-1] (a) सिंचाई सुविधाओं के रखरखाव के लिए दान की गई भूमि (b) विद्यालय के रखरखाव के लिए दान की गई भूमि (c) एक नया बसा हुआ गाँव (d) किसी योद्धा को दान की गई भूमि 28 / 43 28. दिसंबर 1907 में सूरत में राष्ट्रवादी प्रतिनिधियों के सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) लाला लाजपत राय ने (b) श्री अरबिंदो ने (c) दादाभाई नौरोजी ने (d) फ़िरोज़शाह मेहता ने 29 / 43 29. मराठा साम्राज्य और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने किस वर्ष में 'सालबाई की संधि' पर हस्ताक्षर किए थे? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) 1782 (b) 1771 (c) 1758 (d) 1769 30 / 43 30. तीसरी बौद्ध संगीति किस शहर में आयोजित कि गयी थी? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) श्रावस्ती में (b) पाटलिपुत्र में (c) तक्षशिला में (d) रंगून में 31 / 43 31. छद्म नाम 'भानुसिंह का प्रयोग किसने किया? [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) रविंद्रनाथ टैगोर (b) माइकल मधुसूदन दत्त (c) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय (d) सुनील गंगोपाध्याय 32 / 43 32. निम्नलिखित दिल्ली के सुल्तानों में से किसने अपने जन्म को महान बताने के लिए स्वयं को प्राचीन नायक अफरासियाब का वंशज बताया? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) अलाउद्दीन खिलजी (b) कुतुब-उद-दीन ऐबक (c) बलबन (d) इल्तुतमिश 33 / 43 33. फतवा-ए-आलमगिरी, मुस्लिम कानूनों का एक संकलन , निम्नलिखित में से किस शासक के शासनकाल में लिखा गया था? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) नादिर शाह (b) औरंगजेब (c) टीपू सुल्तान (d) फ़िरोज़ शाह तुगलक 34 / 43 34. लेपाक्षी में स्थित मंदिर अपने झूलते हुए स्तंभों के लिए प्रसिद्ध है और विजयनगर शैली में निर्मित है, जिसे_______________ मंदिर भी कहा जाता है। [SSC CPO (11-12-2019) Shift-2] (a) मुरुगन (b) वीरभद्र (c) महाकाल (d) महालक्ष्मी 35 / 43 35. 1857 के विद्रोह के दौरान, फ़ैज़ाबाद में निम्नलिखित में से किसने नेतृत्व किया? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-1] (a) ख़ान बहादुर (b) कुँवर सिंह (c) बेगम हज़रत महल (d) मौलवी अहमदुल्लाह 36 / 43 36. भारत का कौन सा ब्रिटिश वायसराय 1884 में लागू किए गए इलबर्ट विल से संबंधित था? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) लॉर्ड रिपन (b) लॉर्ड नार्थब्रुक (c) लॉर्ड डफरिन (d) लॉर्ड नेपियर 37 / 43 37. मध्यकालीन सूफ़ी परंपरा के संदर्भ में, 'वली' शब्द का क्या अर्थ है? [SSC CPO (12-12-2019) Shift-2] (a) संत (b) क्रम (c) शिष्य (d) आश्रम 38 / 43 38. 14वीं शताब्दी में मोरक्को के यात्री इब्न बतूता ने किसके शासनकाल में भारत का दौरा किया था? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) मोहम्मद बिन तुग़लक़ (b) जलालुद्दीन खिलजी (c) अलाउद्दीन खिलजी (d) फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ 39 / 43 39. किस भारतीय व्यक्तित्व को ब्रिटिश सम्राट द्वारा शूरवीर (नाइटहुड) की उपाधि प्रदान की गई थी, किंतु उन्होंने जलियांवाला नरसंहार के बाद इसे वापस कर दिया था। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) रवींद्रनाथ टैगोर को (b) गोपाल कृष्ण गोखले को (c) अरबिंदो घोष को (d) मोतीलाल नेहरू को 40 / 43 40. निम्नलिखित में से कौन सा धार्मिक समुदाय व्यावहारिक जीवन में दस सार्वभौमिक गुणों का पालन करके आत्म शुद्धि और उत्थान के लिए प्रतिवर्ष 'पर्युषण पर्व' मनाता है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2] (a) सिख समुदाय (b) पारसी समुदाय (c) जैन समुदाय (d) हिंदू समुदाय 41 / 43 41. श्रीरंगपट्टणम् के युद्ध में टीपू सुल्तान की हार के बाद, अंग्रेजों के साथ एक सहायक गठबंधन के तहत मैसूर पर किसने शासन किया? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-1] (a) वाडियारों (b) पाण्डियनों (c) गंगाओं (d) कदंबों 42 / 43 42. उस सिख गुरु का नाम बताइए जिन्होंने पंजाबी भाषा लिखने के लिए गुरुमुखी लिपि विकसित की थी। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1] (a) गुरु तेग बहादुर (b) गुरु हरगोबिंद (c) गुरु अंगद (d) गुरु राम दास 43 / 43 43. उस प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार का नाम बताएँ जिसे भारत के ब्रिटिश वायसरॉय लॉर्ड कर्ज़न द्वारा कैसर-ए-हिंद स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2] (a) जामिनी रॉय (b) अबनींद्रनाथ टैगोर (c) नंदलाल बोस (d) राजा रवि वर्मा Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin