QuizRRB Physics Quiz Physics Quiz For Railway Exam Part-15 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 859 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 5 Physics Quiz For Railway Exam Part-15 1 / 50 1. गति का दूसरा समीकरण स्थिति और __________ के बीच संबंध दर्शाता है। (a) संवेग (b) वेग (c) विस्थापन (d) समय 2 / 50 2. किसी वस्तु का वेग व्यतीत हुए समय के समानुपाती होता है, तो वस्तु का/की _________ होगा/होगी। (a) असमान त्वरण (b) एकसमान त्वरण (c) एकसमान चाल (d) असमान चाल 3 / 50 3. औसत चाल और औसत वेग, वस्तु की गति दर्शाता है: (a) समय की एक विशेष अवस्था में (b) लंबी दूरी में (c) कम दूरी में (d) दिए गए अंतराल के दौरान 4 / 50 4. एक वस्तु अपनी स्थिर अवस्था से चलना आरम्भ करती है। यह 2 सेकंड में 5m/s की गति प्राप्त कर लेती है। इसका त्वरण क्या होगा? (a) 1 m/s² (b) 0.4 m/s² (c) 2.5 m/s² (d) 2 m/s² 5 / 50 5. स्थिर अवस्था से प्रारंभ करने पर सुनील की कार 10 sec में 20 ms⁻¹ वेग प्राप्त कर लेती है। कार का त्वरण ज्ञात कीजिए। (a) 2 ms² (b) 2 ms⁻² (c) 2 ms¹ (d) 2 ms⁻¹ 6 / 50 6. गति के समीकरणों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा गलत है? (a) 2as = u² - v² (b) s = ut + 1/2 at² (c) 2as = v² - u² (d) v = u + at 7 / 50 7. एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर एक बस की गति ________ गति का एक उदाहरण है- (a) असमान (b) एकसमान (c) वृतीय (d) रेखीय 8 / 50 8. चाल, दूरी और समय का सही संबंध _________ है- (a) S = T/D (b) S = D/T (c) S = D × T (d) S = D - T 9 / 50 9. तात्कालिक वेग और औसत वेग तब बराबर होते हैं| जब वस्तु __________| (a) में एकसमान त्वरण हो (b) एक वृत्त में चल रहा हो (c) में परिवर्ती त्वरण हो (d) में शून्य त्वरण हो 10 / 50 10. एक अचल स्थान से चल कर सोनी का वेग साइकिल द्वारा 30 s में 6 ms⁻¹ हो जाता है। साइकिल के त्वरण की गणना करें। (a) 0.2 ms² (b) 0.2 ms⁻² (c) 2 ms⁻² (d) 2 ms² 11 / 50 11. जब कोई वस्तु एकसमान गति से गति कर रही हो तो इसका त्वरण क्या होगा? (a) ऋणात्मक (b) धनात्मक (c) शून्य (d) परिवर्तनशील 12 / 50 12. मुक्त रूप से गिर रही किसी वस्तु की गति उदाहरण है: (a) आयताकार गति (b) असमान त्वरित गति (c) समान त्वरित गति (d) वृत्तीय गति 13 / 50 13. स्थिर अवस्था से शुरू होने के बाद एक नाव एक सीधी रेखा में नियत दर से 3 ms⁻² के त्वरण से 8 सेकंड तक गति करती है। इस समय के दौरान नाव द्वारा तय की गयी कुल दूरी ज्ञात कीजिए। (a) 98 m (b) 96 ms⁻¹ (c) 96 m (d) 96 ms⁻² 14 / 50 14. एक निश्चित दिशा में बढ़ रही वस्तु की गति को वैज्ञानिक शब्दावली में किस 'पद' के रूप में जाना जाता है? (a) वेग (b) गति (c) त्वरण (d) समय 15 / 50 15. यदि कोई वस्तु समान समय अंतराल में असमान दूरी तय करती है, तो इसे _________ में कहा जाता है। (a) असमान गति (b) रूपांतरित गति (c) समान गति (d) घूर्णन गति 16 / 50 16. निम्न में से कौन समान त्वरित गति का समीकरण नहीं है? (a) v² - u² = 2as (b) v = u + at (c) v - u = a + t (d) s = ut + 1/2 at² 17 / 50 17. एक कार 5s में 1 ms⁻² के एक समान त्वरण से चलकर 5 ms⁻¹ से 10 ms⁻¹ की गति से चल रही है। इस समय में कार द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात करें। (a) 37 m (b) 37.5 m (c) 30 m (d) 27.50 m 18 / 50 18. किस कोण से फेंके जाने पर कोई वस्तु सर्वाधिक दूरी तक प्रक्षेपित होती है? (a) 60° (b) 75° (c) 30° (d) 45° 19 / 50 19. शून्य त्वरण का अर्थ ____________ है। (a) वस्तु का वेग स्थिर होता है। (b) वस्तु का वेग कम होता है। (c) वस्तु का वेग शून्य है। (d) वस्तु का वेग बढ़ जाता है। 20 / 50 20. बल / द्रव्यमान = (a) संवेग (b) त्वरण (c) विस्थापन (d) वेग 21 / 50 21. गति का दूसरा समीकरण ________ और समय के बीच संबंध देता है- (a) संवेग (b) त्वरण (c) वेग (d) स्थिति 22 / 50 22. किसी प्रक्षेप्य का प्रक्षेपवक्र (या पथ) होता है _________ (a) सरल रेखा (b) परवलय (c) वृत्त (d) अतिपरवलय 23 / 50 23. समय के साथ विस्थापन में परिवर्तन की दर को कहा जाता है: (a) त्वरण (b) बल (c) वेग (d) चाल 24 / 50 24. एक बस विश्राम अवस्था से चलना शुरू करती है और नियत त्वरण से एक पहाड़ी से उतरती है। यदि 10 s में 200 m की दूरी तय करती है, तो इसका त्वरण क्या है? (a) 4 m/s² (b) 6 m/s² (c) 8 m/s² (d) 2 m/s² 25 / 50 25. एक बच्चे के हाथ में 1/4 kg की एक गेंद है और वह इसे ऊर्ध्वाधर रूप से ऊपर की ओर फेंकता है। उसका हाथ ऊपर की ओर 10 cm उठता है और उसके हाथ से गेंद 2ms⁻¹ के ऊपरी वेग से निकल जाती है। बच्चे द्वारा गेंद को फेंकने के लिए लगाए गए स्थिर बल का मान क्या है? (a) 15 N. (b) 10 N (c) 7.5 N (d) 5 N 26 / 50 26. यदि किसी गतिमान वस्तु पर कोई बल आरोपित नहीं है, तो यह किसके कारण रुक जाएगी? (a) आवेग (b) तनाव (c) घर्षण (d) गति 27 / 50 27. यदि एक कार अपनी प्रारम्भिक स्थिति से 20 सेकण्ड में 144 किमी/घंटा की गति तक समान रूप से त्वरित होती है, तो यह कितनी दूरी तय करेगी| (a) 400 मीटर (b) 280 मीटर (c) 800 मीटर (d) 200 मीटर 28 / 50 28. धनात्मक त्वरण का अर्थ __________ है। (a) वस्तु का वेग कम होता है। (b) वस्तु का वेग स्थिर होता है। (c) वस्तु का वेग बढ़ जाता है। (d) वस्तु का वेग शून्य है। 29 / 50 29. निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण स्थिति-वेग के संबंध को दर्शाता है? (a) v = u + at (b) 2as = v² - u² (c) s = ut + 1/2 at² (d) v = u + at 30 / 50 30. _________ एक वस्तु की प्रति इकाई समय में वेग में परिवर्तन की माप है। (a) विस्थापन (b) चाल (c) त्वरण (d) संवेग 31 / 50 31. निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण वेग-समय संबंध को दर्शाता है? (a) s = ut + 1/2 at² (b) 2as = v² - u² (c) v = u + at (d) v = u - at 32 / 50 32. निम्नलिखित में से किस जोड़े की दिशा हमेशा एक समान होती है? (a) बल, वेग (b) बल, त्वरण (c) बल, विस्थापन (d) बल, संवेग 33 / 50 33. एक कार का वेग 10 s में 18 kmhr⁻¹ से 72 kmhr⁻¹ तक समान रूप से बढ़ता है। कार के त्वरण की गणना करें। (a) 1.5 ms⁻² (b) 15 ms⁻² (c) 1.5 ms⁻² (d) 15 ms⁻¹ 34 / 50 34. एकसमान वेग से चलती किसी वस्तु का त्वरण __________ होगा। (a) असमान (b) धनात्मक (c) ऋणात्मक (d) शून्य 35 / 50 35. 150 kg द्रव्यमान की एक वस्तु 5 सेकण्ड में 6 ms⁻¹ से 16 ms⁻¹ की वेग से त्वरित होती है। त्वरण ज्ञात करें। (a) 10 ms⁻² (b) -2 ms⁻² (c) 2 ms⁻² (d) -10 ms⁻² 36 / 50 36. एक कार 5 सेकंड में 18 kmh⁻¹ से 72 kmh⁻¹ तक समान रूप से एक्सलरेट करती है। कार का त्वरण है- (a) 3 ms⁻² (b) 10.8 ms⁻² (c) 10.8 ms² (d) 3 ms 37 / 50 37. निम्न में से कौन सा स्थिति-समय संबंध का समीकरण है? (a) 2as = v² - u² (b) V = u + at (c) v = u + at (d) s = ut + 1/2 at² 38 / 50 38. वेग-समय ग्राफ पर रेखा का ढलान __________ कहलाता है। (a) दूरी (b) संवेग (c) त्वरण (d) बल 39 / 50 39. 350 N का एक बल 500 kg के एक द्रव्यमान पर लगाया जाता है। इस स्थिति में वस्तु में उत्पन्न त्वरण कितना होगा? (a) 0.7 ms² (b) 0.7 ms⁻² (c) 0.7 ms¹ (d) 0.7 ms⁻¹ 40 / 50 40. 1kg के द्रव्यमान वाली एक वस्तु पूर्व की ओर 2 m/s के एक समान वेग के साथ गतिमान है। इस पर उत्तर की ओर 1.5 N का बल लगाया जाता है। 2 सेकंड के बाद वस्तु के विस्थापन का मान ज्ञात कीजिए। (a) 7 m (b) 4 m (c) -5 m (d) 3 m 41 / 50 41. वेग में परिवर्तन/लगने वाला समय = ___________| (a) आवेग (b) गति (c) त्वरण (d) विस्थापन 42 / 50 42. किसी निर्दिष्ट दिशा में किसी वस्तु की गति को कहा जाता है। (a) गति (b) विस्थापन (c) वेग (d) चाल 43 / 50 43. मंदता का अर्थ __________ त्वरण है। (a) ऋणात्मक (b) धनात्मक (c) उपरोक्त सभी विकल्प (d) शून्य 44 / 50 44. त्वरण ऋणात्मक होने पर, किसी पिण्ड का वेग- (a) बढ़ेगा (b) शून्य होगा (c) घटेगा (d) नियत रहेगा 45 / 50 45. एक अचल स्थिति से शुरू करके सोनी साइकिल द्वारा 30s में 60 ms⁻¹ की गति पकड़ती है। साइकिल के त्वरण की गणना करें। (a) 0.2 ms⁻² (b) 2 ms⁻² (c) 0.2 ms² (d) 2 ms² 46 / 50 46. 30 किग्रा. द्रव्यमान के एक लोहे के गोले का व्यास 10.5 किग्रा. द्रव्यमान के एक एल्युमिनियम के गोले के व्यास के बराबर है। दोनों गोलों को एक साथ खड़ी चट्टान से गिराया जाता है। जब वे भूमि से 10 मीटर की दूरी पर हो, तो उनका _________ समान होगा। (a) संवेग (b) त्वरण (c) गतिज ऊर्जा (d) स्थितिज ऊर्जा 47 / 50 47. विस्थापन के परिवर्तन दर को __________ कहा जाता है: (a) गति (b) संवेग (c) विस्थापन (d) वेग 48 / 50 48. एक कार का वेग 5s में 18 kmh⁻¹ से 36 kmh⁻¹ तक समान रूप से बढ़ता है। कार के त्वरण की गणना करें। (a) 4 ms⁻² (b) 1 ms⁻² (c) 4 ms² (d) 1 ms² 49 / 50 49. मंदता का अर्थ है कि कोई वस्तु ___________ से चल रही है| (a) नियत चाल (b) घटती हुई चाल (c) बढ़ती हुई चाल (d) एकसमान चाल 50 / 50 50. निम्न में से कौन सी मात्रा चाल के साथ इसकी गति निर्दिष्ट करती है? (a) संवेग (b) विस्थापन (c) वेग (d) बल Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin