QuizRRB Physics Quiz Physics Quiz For Railway Exam Part-2 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 2053 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 37 Physics Quiz For Railway Exam Part-2 1 / 50 1. आधुनिक विद्युत जनरेटर _____________ सिद्धांत पर कार्य करता है। (a) विद्युत प्रेरण (b) चुंबकीय प्रेरण (c) विद्युत-चुंबकीय प्रेरण (d) विद्युत ऊर्जा 2 / 50 2. तरल नाइट्रोजन का क्वथनांक कितना होता है? (a) -196 °C (b) -27 °C (c) -132 °C (d) -273 °C 3 / 50 3. दंत चिकित्सकों द्वारा रोगियों के दांतों के बड़े प्रतिबिंब देखने के लिए किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है? (a) गोलीय और उत्तल दर्पण (b) उत्तल दर्पण (c) अवतल दर्पण (d) गोलीय दर्पण 4 / 50 4. दूरदृष्टि दोष (Hypermetropia) को इनमें से किसका उपयोग करके ठीक किया जा सकता है? (a) उत्तल लेंस (b) बाई-फोकल लेंस (c) अवतल लेंस (d) ट्राई-फोकल लेंस 5 / 50 5. उस विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक का नाम बताइए, जिसे सापेक्षता के सिद्धांत (theory of relativity) के लिए जाना जाता है। (a) थॉमस एल्वा एडिसन (Thomas Alva Edison) (b) क्रिस्टियन बर्नार्ड (Christian Bernard) (c) अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) (d) जॉन डाल्टन (John Dalton) 6 / 50 6. प्रकाश के सात घटक रंगों में प्रकीर्णन की घटना की खोज 1666 में _____________ द्वारा की गई थी। (a) हेनरी मोजले (Henry Moseley) (b) मेंडलीफ (Mendeleev) (c) आइजैक न्यूटन (Isaac Newton) (d) आर्किमिडीज (Archimedes) 7 / 50 7. विभिन्न विद्युत सुरक्षा उपकरणों में से, विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित उपकरण क्या कहलाता है? (a) फ्यूज (b) प्रोटेक्टिव रिले (c) सर्किट ब्रेकर (d) सर्ज प्रोटेक्टर 8 / 50 8. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प लेंस के सूत्र को दर्शाता है? (a) 1/v + 1/u = 1/f (b) 1/v - 1/u = 1/f (c) 1/v + 1/f = 1/u (d) 1/h + 1/v = 1/f 9 / 50 9. निम्न में से कौन सा भाग प्रकाश को मानव आँख में प्रवेश करने की सुविधा प्रदान करता है? (a) रेटिना (b) परितारिका (Iris) (c) कॉर्निया (d) पुतली (Pupil) 10 / 50 10. विद्युत-धारा मापने के लिए प्रयुक्त होने वाले यंत्र को ____________ कहा जाता है। (a) बैटरी (b) वोल्टमीटर (c) मीटर (d) एमीटर 11 / 50 11. बाज़ (falcon) की चाल लगभग कितनी होती है? (a) 215 km/h (b) 105 km/h (c) 410 km/h (d) 320 km/h 12 / 50 12. न्यूटन के गति के प्रथम नियम का अन्य नाम क्या है? (a) संवेग का नियम (b) गति का नियम (c) जड़त्व का नियम (d) विस्थापन का नियम 13 / 50 13. अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) को 1921 में को निम्न में से किसके लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था? (a) डॉप्लर प्रभाव (b) प्रकाश वैद्युत प्रभाव (c) सापेक्षता का सिद्धांत (d) रेडियोधर्मिता 14 / 50 14. प्रकाश वर्ष की इकाई है। (a) समय (b) प्रकाश की तीव्रता (c) द्रव्यमान (d) दूरी 15 / 50 15. यदि किसी लेंस की फोकस दूरी 25 cm है, तो उस लेंस की क्षमता कितनी होगी? (a) 2 D (b) 6 D (c) 1 D (d) 4 D 16 / 50 16. प्रतिरोध का SI मात्रक क्या है? (a) सीमेंस (Seimens) (b) कूलाम (Coulomb) (c) ओम (Ohm) (d) म्हो (Mho) 17 / 50 17. संचार के लिए, हाथी 103 डेसिबल तक की तीव्रता का शोर उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन वे प्रायः निम्न आवृत्ति वाली ध्वनि का उपयोग करते हैं, जिनमें से कुछ भूमि से होकर गुजरती हैं। ये ध्वनियां क्या कहलाती हैं? (a) स्पर्शी (plosives) (b) अवध्वनि (infrasound) (c) अतिध्वनि (supersonic sound) (d) पराध्वनि (ultrasound) 18 / 50 18. निम्नलिखित में से कौन सी विद्युत चुंबकीय तरंगें नहीं है? (a) रेडियो (b) इंफ्रारेड (c) माइक्रोवेव (d) अल्ट्रासाउंड 19 / 50 19. इनमें से कौन सी तरंगें मनुष्य के लिए श्रव्य होती हैं? (a) 20 Hz से कम आवृत्ति वाली (b) 20 Hz से 2000 Hz के बीच की आवृत्ति रेंज वाली (c) 20 Hz से 20000 Hz के बीच की आवृत्ति रेंज वाली (d) 2000 Hz से अधिक आवृत्ति वाली 20 / 50 20. आइजक न्यूटन द्वारा गति के कितने नियम प्रतिपादित किए गए थे? (a) तीन (b) चार (c) दो (d) पांच 21 / 50 21. इनमें से किसे 'नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics) का जनक' माना जाता है? (a) नील्स बोर (b) ई. रदरफोर्ड (c) जे.जे. थॉमसन (d) जे. चैडविक 22 / 50 22. लेंस की शक्ति की SI इकाई क्या है? (a) हाइपरमेट्रोपिक (Hypermetropic) (b) डायोप्टर (Dioptre) (c) मायोपिक (Myopic) (d) प्रेसबायोपिक (Presbyopic) 23 / 50 23. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत सौर ऊर्जा प्रणालियों से संबंधित है? (a) फोटोवोल्टाइक प्रभाव (Photovoltaic effect) (b) प्रकाशगतिज प्रभाव (Photokinetic effect) (c) प्रकाश संश्लेषण प्रभाव (Photosynthesis effect) (d) प्रकाश वैद्युत प्रभाव (Photoelectric effect) 24 / 50 24. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प विद्युत-धारा के तापन प्रभाव का उदाहरण नहीं है? (a) विद्युत इस्त्री (b) पंखे की कार्यशीलता (c) बल्ब (d) विद्युत केतली 25 / 50 25. किसी अन्य कमरे में बात कर रहे लोगों की बातें हमें ध्वनि तरंगों के ____________ के कारण सुनाई देती हैं। (a) प्रतिध्वनि (echo) (b) विवर्तन (diffraction) (c) परावर्तन (reflection) (d) अपवर्तन (refraction) 26 / 50 26. सापेक्षता का सिद्धांत किससे संबंधित है? (a) डब्लू. सी. रोंटगन (b) केल्विन (c) न्यूटन (d) अल्बर्ट आइंस्टीन 27 / 50 27. वोल्टमीटर एक ऐसा यंत्र है जो _____________ की उपस्थिति का पता लगा सकता है। (a) ऊष्मा (b) कंपन (c) चुंबकीय क्षेत्र (d) विभवांतर 28 / 50 28. यदि किसी व्यक्ति को दूर की वस्तुएं स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती हैं तो उसे कौन सा दृष्टि दोष है और इसे कैसे सही किया जा सकता है? (a) निकट दृष्टि दोष, उत्तल लेंस का उपयोग करके (b) निकट दृष्टि दोष, अवतल लेंस का उपयोग करके (c) दूर दृष्टि दोष, उत्तल लेंस का उपयोग करके (d) दूर दृष्टि दोष, अवतल लेंस का उपयोग करके 29 / 50 29. निकट दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति के लिए कौन सा लेंस उपयुक्त होगा? (a) उत्तल लेंस (b) धूप का चश्मा (c) अवतल लेंस (d) संयुक्त लेंस 30 / 50 30. निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है? (a) धारा नियंत्रक (Rheostat) (b) संधारित्र (Capacitor) (c) दिष्टकारी (Rectifier) (d) कैलोरीमीटर (Calorimeter) 31 / 50 31. निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की घटना पर आधारित है? (a) गैल्वेनोमीटर (b) बल्ब (c) एमीटर (d) जेनरेटर 32 / 50 32. न्यूटन के गति के दूसरे नियम का समीकरण क्या है? (a) F= mc2 (b) F = ma (c) F = AP (d) F = 1/2 mv2 33 / 50 33. ठोस से गैसीय माध्यम में जाते समय ध्वनि की चाल ___________ है| (a) परिवर्तित नहीं होती (b) बढ़ती (c) परिवर्तित होती रहती (d) घटती 34 / 50 34. माइक्रोफोन _____________ रूपांतरित करता है। (a) यांत्रिक ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में (b) ध्वनि ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में (c) विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में (d) ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में 35 / 50 35. निम्नलिखित में से किस माध्यम में से ध्वनि नहीं जा सकती है? (a) इस्पात (b) निर्वात (c) वायु (d) दूध 36 / 50 36. प्रकाश, आंख में ______________ से प्रवेश करता है। (a) सिलिअरी मांसपेशियों (b) कॉर्निया (c) परितारिका (Iris) (d) लेंस 37 / 50 37. जब किसी तार से होकर धारा प्रवाहित होती है, तो प्रत्येक बार कम्पास की सुई में विक्षेपण होता है। इस विक्षेपण पर सर्वप्रथम किसका ध्यान गया था? (a) विलियम स्टर्जन (William Sturgeon) (b) हैंस क्रिश्चियन ओर्स्टेड (Hans Christian Oersted) (c) थॉमस एल्वा एडीसन (Thomas Alva Edison) (d) सी वी रमन (CV Raman) 38 / 50 38. मानव आँखों में निकट-दृष्टि दोष को क्या कहा जाता है? (a) मायोपिया (Myopia) (b) हाइपरमेट्रोपिया (Hypermetropia) (c) मोतियाबिंद (Cataract) (d) प्रेसबायोपिया (Presbyopia) 39 / 50 39. अनुप्रस्थ तरंगें क्या हैं? (a) इन तरंगों में, माध्यम के कण तरंगों के संचरण की दिशा के लंबवत दिशा में कंपन करते हैं। (b) इन तरंगों में, माध्यम के कण तरंगों के संचरण की दिशा के समांतर दिशा में कंपन करते हैं। (c) ये वे तरंगें हैं, जिनके संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। (d) ये अनुदैर्ध्य यांत्रिक तरंगें हैं। 40 / 50 40. अधोजल वस्तुओं (underwater objects) की दूरी, दिशा और चाल को मापने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग करने वाले उपकरण को कहा जाता है। (a) राडार (RADAR) (b) मेसर (MASER) (c) सीआरओ (CRO) (d) सोनार (SONAR) 41 / 50 41. यदि किसी व्यक्ति का द्रव्यमान पृथ्वी की सतह पर 60 kg है, तो चंद्रमा की सतह पर उस व्यक्ति का द्रव्यमान कितना होगा? (a) 0 kg (b) 360 kg (c) 60 kg (d) 10 kg 42 / 50 42. कार्य करने की दर को शक्ति कहा जाता है। शक्ति की इकाई क्या है? (a) एम्पियर (b) वोल्ट (c) केल्विन (d) वॉट 43 / 50 43. आंख की फोकस दूरी को समायोजित कर निकट और दूर की वस्तुओं पर ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता को आंख की/का _____________ कहा जाता है। (a) अपवर्तक (b) समायोजन (c) समंजन (d) उपयुक्तता 44 / 50 44. एक मुक्त रूप से लटका हुआ चुंबक हमेशा ______________ दिशा में संरेखित होता है। (a) पूर्व-पश्चिम (b) उत्तर-पूर्व (c) दक्षिण-पश्चिम (d) उत्तर-दक्षिण 45 / 50 45. जिस तरीके से मस्तिष्क किसी उत्सर्जित ध्वनि की आवृत्ति की पहचान करता है, उसे क्या कहा जाता है? (a) आयाम (b) ध्वनि (c) पिच (d) तरंग 46 / 50 46. आकाश का नीला रंग निम्न में से किसके कारण होता है? (a) प्रकाश का अपवर्तन (b) प्रकाश का विकीर्णन (c) प्रकाश का विवर्तन (d) प्रकाश का प्रकीर्णन 47 / 50 47. ध्वनि की तीव्रता को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस मात्रक का उपयोग किया जाता है। (a) पास्कल (b) क्यूरी (c) डेसीबेल (d) जूल 48 / 50 48. हवा की गति को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? (a) ऊडोमीटर (Udometer) (b) हाईग्रोमीटर (Hygrometer) (c) एनीमोमीटर (Anemometer) (d) ऐमीटर (Ammeter) 49 / 50 49. किस नियम के अनुसार, स्थिर तापमान पर गैस का आयतन दाब के व्युत्क्रमानुपाती होता है? (a) बॉयल के नियमानुसार (b) चार्ल्स के नियमानुसार (c) गे-लुसाक के नियमानुसार (d) ग्राहम के नियमानुसार 50 / 50 50. गोलीय दर्पण की परावर्तक सतह का केंद्र बिंदु क्या कहलाता है? (a) वक्रता केंद्र (b) ध्रुव (pole) (c) फोकस (d) मुख्य अक्ष Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin