QuizRRB Physics Quiz Physics Quiz For Railway Exam Part-1 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 4911 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On: 71 Physics Quiz For Railway Exam Part-1 1 / 50 1. 'प्रकाश वर्ष' नामक इकाई का उपयोग ___________ के मापन के लिए किया जाता है। (a) समय (b) दूरी (c) चाल (d) गति 2 / 50 2. निम्नलिखित में से कौन सा आर्किमिडीज के सिद्धांत पर आधारित नहीं है? (a) लैक्टोमीटर (b) हवाई जहाज के पंखों (wings) की डिजाइनिंग (c) जहाजों और पनडुब्बियों की डिजाइनिंग (d) हाइड्रोमीटर 3 / 50 3. बल की इकाई ____________ है| (a) gms⁻¹ (b) Kgms⁻² (c) gms⁻² (d) Kgms⁻¹ 4 / 50 4. किसी वस्तु पर विद्युत आवेश की उपस्थिति का पता लगाने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? (a) मल्टीमीटर (b) इलेक्ट्रोस्कोप (c) एम्पियर मीटर (d) ओममीटर 5 / 50 5. E = mc2 नामक सूत्र की खोज किसने की थी? (a) अल्बर्ट आइंस्टीन (b) आइजैक न्यूटन (c) स्टीफन हॉकिंग (d) मेरी क्यूरी 6 / 50 6. बल की एसआई इकाई (SI unit) क्या है? (a) न्यूटन (b) डाईन (c) पास्कल (d) किप 7 / 50 7. दाब की एसआई (SI) इकाई क्या है? (a) पास्कल (b) रेडियन (c) एम्पियर (d) स्टेरेडियन 8 / 50 8. जब _____________ वस्तुएं प्रकाश के मार्ग में आती हैं, तो छाया बनती है। (a) पारदर्शी (transparent) (b) अपारदर्शी (opaque) (c) प्रकाशमान (luminous) (d) पारभासी (translucent) 9 / 50 9. किसी परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा को दर्शाने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? (a) गैल्वेनोमीटर (b) एमीटर (c) रियोस्टैट (d) वोल्टमीटर 10 / 50 10. उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंख की समंजन क्षमता सामान्यतः कम होती जाती है। इस स्थिति को क्या कहा जाता है? (a) निकट दृष्टि दोष (b) दूर दृष्टि दोष (c) वर्णांधता (d) जरा दूर दृष्टि दोष 11 / 50 11. प्रकाश को प्रिज्म (prism) से गुजारकर स्पेक्ट्रम (spectrum) प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे? (a) पॉल विलार्ड (Paul Villard) (b) बेंजामिन फ्रैंकलिन (Benjamin Franklin) (c) आइजक न्यूटन (Isaac Newton) (d) पियरे क्यूरी (Pierre Curie) 12 / 50 12. निम्नलिखित में से कौन सी विदयुत चुंबकीय तरंगें हैं? (a) अल्फा किरणे (b) श्रव्य तरंगें (c) एक्स-किरणें (d) बीटा किरणें 13 / 50 13. द्रवों में घर्षण को क्या कहा जाता है? (a) कठोरता (Rigidity) (b) श्यानता (Viscosity) (c) विकृति (Morbidity) (d) विकृतगंधता (Rancidity) 14 / 50 14. -273.15°C तापमान इनमें से किसके बराबर है? (a) 0 K (b) 100 K (c) 173 K (d) 23 K 15 / 50 15. न्यूटन, _________________ के मापन की इकाई है। (a) शक्ति (b) बल (c) दाब (d) प्रतिरोध 16 / 50 16. वर्णक्रम (spectrum) के कौन से दो रंग, इसके दोनों सिरों (extremes) का निर्माण करते हैं? (a) बैंगनी और लाल (b) नीला और हरा (c) पीला और नारंगी (d) लाल और नारंगी 17 / 50 17. प्रकाश _______________ में संचरित होता है। (a) क्षैतिज रेखा (b) ऊर्ध्व रेखा (c) वक्र रेखा (d) सीधी रेखा 18 / 50 18. निम्नलिखित में से कौन सा प्रकाश के अपवर्तन का उदाहरण नहीं है? (a) इंद्रधनुष का निर्माण (b) तारों का टिमटिमाना (c) मानव आँख द्वारा छवि का निर्माण (d) अस्त होते हुए सूर्य का रंग लाल होना 19 / 50 19. किस भौतिक वैज्ञानिक के सम्मान में ध्वनि के एसआई (SI) मात्रक को नाम दिया गया है? (a) वर्नर कार्ल हाइजेनबर्ग (Werner Karl Heisenberg) (b) हेनरिच रुडोल्फ हर्ट्ज़ (Heinrich Rudolf Hertz) (c) अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) (d) जेसी मैक्सवेल (JC Maxwell) 20 / 50 20. ____________ इंसुलेटर का एक उदाहरण नहीं है। (a) रबर (b) हीरा (c) मानव शरीर (d) कांच 21 / 50 21. गुरुत्वाकर्षण का नियम किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था? (a) गैलीलियो गैलिली (Galileo Galilei) (b) आइज़क न्यूटन (Isaac Newton) (c) अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) (d) चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) 22 / 50 22. मैरी क्यूरी को निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था? (a) रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (b) भौतिकी एवं रसायन विज्ञान (c) भौतिकी एवं मौसम विज्ञान (d) भौतिकी एवं खगोल विज्ञान 23 / 50 23. निम्न में से किस प्रकार का प्रकाश, टेलीविज़न रिमोट से उस उपकरण को संकेत (सिग्नल) देता है, जिसे बह नियंत्रित करता है? (a) ध्रुवित (Polarised) (b) पराबैंगनी (Ultraviolet) (c) अवरक्त (Infrared) (d) एक्स-रे (X-ray) 24 / 50 24. टॉर्च, सर्चलाइट और वाहन की हेडलाइटों में प्रकाश का शक्तिशाली समानांतर किरण-पंज उत्पन्न करने के लिए सामान्यतः किस प्रकार के दर्पणों का उपयोग किया जाता है? (a) उत्तल (b) बाईफोकल (c) अवतल (d) बेलनाकार 25 / 50 25. ऑर्गन का उपयोग सामान्यतः तापदीप्त प्रकाश बल्बों में भरने के लिए किया जाता है, क्योंकि ऑर्गन_________गैस है। (a) सबसे हल्की (b) अभिक्रियाशील (c) प्रचुर (d) अक्रिय 26 / 50 26. किस ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी को इलेक्ट्रॉनों की खोज से संबंधित उनके कार्य के लिए 1906 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? (a) जेम्स चैडविक (b) नील्स बोर (c) जे जे थॉमसन (d) अर्नेस्ट रदरफोर्ड 27 / 50 27. इनमें से कौन सा रंग दो प्राथमिक रंगों के संयोजन से निर्मित नहीं हआ? (a) नारंगी (b) हरा (c) बैंगनी (d) नीला 28 / 50 28. पृथ्वी या गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव की प्रतिक्रिया में अंकुर और जड़ों में क्रमश: ऊपर और नीचे की ओर होने वाली वृद्धि को क्या कहा जाता है? (a) प्रकाशानुवर्तन (Phototropism) (b) गुरुत्वानुवर्तन (geotropism) (c) जलानुवर्तन (hydrotropism) (d) रसायनुवर्तन (chemotropism) 29 / 50 29. रॉकेट, ___________संरक्षण के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। (a) संवेग (b) द्रव्यमान (c) ऊर्जा (d) वेग 30 / 50 30. किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर, बल की दिशा में आरोपित असंतुलित बल के समानुपाती होती है। इस नियम को क्या कहा जाता है? (a) न्यूटन का गति का पहला नियम (b) न्यूटन का गति का चौथा नियम (c) न्यूटन का गति का दूसरा नियम (d) न्यूटन का गति का तीसरा नियम 31 / 50 31. एनीमोमीटर उपकरण का प्रयोग ____________ को मापने के लिए किया जाता है। (a) बादल की ऊँचाई (b) वायु की गति (c) वायु-दाब (d) पानी की गुणवत्ता 32 / 50 32. इनमें से कौन सा वैद्युत उपकरण जूल के तापन नियम पर आधारित नहीं है? (a) इलेक्ट्रिक केतली (b) वैद्युत प्लग एवं स्विच (c) इलेक्ट्रिक आयरन (d) वैद्युत परिपथ में प्रयुक्त फ्यूज 33 / 50 33. इनमें से कौन सी राशि सदिश नहीं है? (a) शक्ति (b) त्वरण (c) विस्थापन (d) बलाघूर्ण 34 / 50 34. निम्न में से किसे 'जूल' (joules') में मापा जाता है? (a) ऊर्जा (b) वेग (c) बल (d) शक्ति 35 / 50 35. एक तरंग की आवृति 50 Hz और चाल 36 m/s है। इस तरंग की तरंगदैर्घ्य ज्ञात कीजिए। (a) 1.39 m (b) 0.36 m (c) 2.78 m (d) 0.72 m 36 / 50 36. इंद्रधनुष एक प्राकृतिक परिघटना है, जो ____________ को दर्शाती है। (a) अपवर्तन (b) परावर्तन (c) विवर्तन (d) प्रकीर्णन 37 / 50 37. एक निश्चित बल 10 kg द्रव्यमान की एक वस्तु पर 2 सेकंड तक कार्य करता है, इससे वस्तु का वेग 5 मीटर/सेकंड से बढ़कर 10 मीटर/सेकंड हो जाता है। लगाए गए बल का परिमाण ज्ञात करें। अब यदि समान बल 5 सेकंड तक लगाया जाता है तो वस्तु का अंतिम वेग क्या होगा? (a) लगाया गया बल = 25 न्यूटन, अंतिम वेग = 7.5 मीटर/सेकंड (b) लगाया गया बल = 20 न्यूटन, अंतिम वेग = 7.5 मीटर/सेकंड (c) लगाया गया बल = 20 न्यूटन, अंतिम वेग = 17.5 मीटर/सेकंड (d) लगाया गया बल = 25 न्यूटन, अंतिम वेग = 17.5 मीटर/सेकंड 38 / 50 38. निम्नलिखित में से किस माध्यम में से ध्वनि नहीं जा सकती है? (a) निर्वात (b) इस्पात (c) दूध (d) वायु 39 / 50 39. भट्टियों जैसे, अपेक्षाकृत उच्च तापमान मापने के लिए निम्नलिखित में से किस यंत्र का उपयोग किया जाता है? (a) बोलोमीटर (b) पाईरोमीटर (c) एमीटर (d) फ्लक्समीटर 40 / 50 40. 'm' द्रव्यमान की कोई वस्तु 'v वेग से गतिमान है, तो इसके संवेग को ______________ द्वारा व्यक्त किया जाता है। (a) mv2 (b) 1/2 mv2 (c) (mv)2 (d) mv 41 / 50 41. जेनरेटर वह उपकरण है, जो ______________ परिवर्तित करता है। (a) यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में (b) वैद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में (c) वैद्युत ऊर्जा को ऊष्मीय ऊर्जा में (d) ऊष्मीय ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में 42 / 50 42. यदि एक जलती हई मोमबत्ती को कांच के गिलास से ढका जाता है, तो लौ कुछ समय बाद बुझ जाती है। इसका क्या कारण है? (a) सीमित सल्फर की वजह से ढकी हई मोमबत्ती कुछ समय बाद बुझ जाती है। (b) सीमित नाइट्रोजन की वजह से ढकी हुई मोमबत्ती कुछ समय बाद बुझ जाती है। (c) सीमित कार्बन डाईऑक्साइड की वजह से ढकी हुई मोमबत्ती कुछ समय बाद बुझ जाती है। (d) सीमित ऑक्सीजन की वजह से ढकी हुई मोमबत्ती कुछ समय बाद बुझ जाती है। 43 / 50 43. शीतल पेय में फ्रिज (सनसनाहट) उत्पन्न करने के लिए निम्नलिखित में से क्या मिलाया जाता है? (a) कार्बनिक अम्ल (b) सल्फ्यूरिक अम्ल (c) एसिटिक अम्ल (d) सिट्रिक अम्ल 44 / 50 44. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करने के लिए कौन से उपकरण का उपयोग किया जाता है? (a) फोटो सेल (b) विद्युत मोटर (c) डायनमो (d) बैटरी 45 / 50 45. जेनरेटर नामक उपकरण ____________ परिवर्तित करता है। (a) ऊष्मीय ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में (b) यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में (c) वैद्युत ऊर्जा को ऊष्मीय ऊर्जा में (d) वैद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में 46 / 50 46. वह लेंस जो बीच में पतला और परिधि के पास मोटा होता है, ____________ कहलाता है। (a) अवतल लेंस (b) समांतर लेंस (c) उत्तल लेंस (d) बेलनाकार लेंस 47 / 50 47. निकट दृष्टिदोष को ________________ भी कहा जाता है। (a) हाइपरमेट्रोपिया (Hypermetropia) (b) मायोपिया (Myopia) (c) एमेट्रोपिया (Ametropia) (d) प्रेसबायोपिया (Presbiopia) 48 / 50 48. ध्वनि की वह निम्नतम आवृत्ति क्या है, जो मनुष्य द्वारा सुनी जा सकती है? (a) 50 हर्ट्ज (b) 500 हर्ट्ज (c) 10 हर्ट्ज (d) 20 हर्ट्ज 49 / 50 49. केल्विन पैमाने पर पानी का हिमांक क्या है? (a) 173.15K (b) 373.15K (c) 473.15K (d) 273.15K 50 / 50 50. दंत चिकित्सकों द्वारा मरीजों के दांतों के बड़े प्रतिबिंब देखने के लिए किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है? (a) गोलीय और उत्तल दर्पण (b) गोलीय दर्पण (c) अवतल दर्पण (d) उत्तल दर्पण Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin