QuizRRB Chemistry Quiz Chemistry Quiz For Railway Exam Part-24 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 630 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 24th, 2021 at 09:36 am 3 Chemistry Quiz For Railway Exam Part-24 1 / 50 1. कार्बन डाइऑक्साइड के सभी नमूनों में 3 : 8 के द्रव्यमान अनुपात में कार्बन और ऑक्सीजन होती है। यह ______________ के नियम के साथ सहमति में है। (a) द्रव्यमान का संरक्षण (b) लगातार समानुपात (c) पारस्परिक समानुपात (d) ऊर्जा का संरक्षण 2 / 50 2. इनमें से कौन सा एक असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है? (a) ब्युटेन (b) पेंटेन (c) इथाइल (d) प्रोपेन 3 / 50 3. निम्नलिखित में से किस नियम के अनुसार, दिए गए रासायनिक पदार्थ में हमेशा वही समान तत्व होते हैं जो वजन से एक निश्चित अनुपात में संयुक्त होते हैं? (a) स्थिर अनुपात का नियम (b) तत्व संयोजन का नियम (c) ऊर्जा-संरक्षण का नियम (d) द्रव्यमान संरक्षण का नियम 4 / 50 4. निम्नलिखित में से कौन सा अवलोकन हमें यह निर्धारित करने में मदद करता है कि रासायनिक अभिक्रिया हुई है या नहीं? (a) अवस्था में परिवर्तन (b) गैस का उत्सर्जन (c) रंग बदलना (d) ये सभी विकल्प 5 / 50 5. इनमें से कौन सा पदार्थ फ्लोरोसेंट ट्यूब में उपस्थित गैस की प्रकृति के आधार पर एक विशेष रंग के साथ चमकता है? (a) प्लाज्मा (b) हाइड्रोजन (c) बोस-आइंस्टाइन संघनन (d) हीलियम 6 / 50 6. निम्नलिखित में से किसने रासायनिक संयोजन के दो महत्वपूर्ण नियमों की स्थापना करके रासायनिक विज्ञान की नींव रखी थी? (a) अर्नेस्ट रदरफोर्ड (b) डेमोक्रिटस (c) जोसेफ एल. प्रोउस्ट (d) एंटोयन एल. लेवीयजीयर 7 / 50 7. निश्चित अनुपात के नियम के अनुसार- (a) रासायनिक पदार्थ में भिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान और रासायनिक गुण मिन्न होते हैं (b) रासायनिक पदार्थ में यौगिक बनाने के लिए परमाणु छोटी पूर्ण संख्याओं के अनुपात में संयोजित होते हैं (c) रासायनिक पदार्थ में, तत्व हमेशा द्रव्यमान के निश्चित अनुपात में मौजूद होते हैं (d) रासायनिक पदार्थ में परमाणु अविभाज्य कण होते हैं जिन्हें रासायनिक अभिक्रिया में निर्मित या नष्ट नहीं किया जा सकता है। 8 / 50 8. ___________वह प्रक्रिया है जिसमें अम्ल और क्षार मिलकर लवण और जल का निर्माण करते हैं। (a) उदासीनीकरण (b) विद्युत अपघटन (c) आसवन (d) हाइड्रोलिसिस 9 / 50 9. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प रासायनिक परिवर्तन है? (a) दूध का दही में परिवर्तित होना (b) शुष्क बर्फ का सब्लिमेशन (c) रेत का पानी में घुलना (d) चीनी का पानी में घुलना 10 / 50 10. डाल्टन का सिद्धांत आधारित है। (a) रासायनिक संयोजन के नियम पर (b) नियत अनुपात के नियम पर (c) द्रव्यमान संरक्षण के नियम पर (d) ऊर्जा संरक्षण के नियम पर 11 / 50 11. डाल्टन का सिद्धांत इस नियम पर आधारित था। (a) नियत अनुपात (b) रासायनिक संयोजन (c) गति का संरक्षण (d) द्रव्यमान संरक्षण 12 / 50 12. निम्नलिखित में से किसका प्रयोग टिनक्चर आयोडीन, खाँसी सिरप और कई टॉनिक तैयार करने में किया जाता है? (a) मेथेनॉल (b) ईथेनोइक एसिड (c) ऐसिटिक एसिड (d) इथेनॉल 13 / 50 13. असंतृप्त यौगिकों के दहन के दौरान _____________ देखी जाती है- (a) साफ लौ (b) नीली लौ (c) लाल लौ (d) पीली लौ 14 / 50 14. ठोस के कणों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है? (a) वे यादृच्छिक रूप से गतिशील होते हैं। (b) उनके बीच बड़े अंतराल होते हैं। (c) व्यवस्थित तरीके से विन्यासित होते हैं। (d) उनमें न्यूनतम आकर्षण होता है। 15 / 50 15. रिक्त स्थान में सबसे उपयुक्त विकल्प भरें। इथेनॉल का ____________ के लिए विकृतिकरण होता है। (a) इसकी स्थिरता में वृद्धि करने (b) इसे पीने के लिए अनुपयुक्त बनाने (c) इसे पीने के लिए उपयुक्त बनाने (d) इसे रोगाणु-रोधक के रूप में उपयुक्त बनाने 16 / 50 16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आयनिक यौगिक का गुण नहीं है? (a) पानी में घुलनशील और पेट्रोल में अघुलनशील (b) कम गलनांक और क्वथनांक (c) ठोस और मजबूत (d) उच्च गलनांक और क्वथनांक 17 / 50 17. डाल्टन का परमाणु सिद्धांत निम्न में से किसके लिए एक स्पष्टीकरण प्रदान करता है? (a) द्रव्यमान संरक्षण और रासायनिक संयोजन का नियम (b) द्रव्यमान संरक्षण और निश्चित अनुपात का नियम (c) रासायनिक संयोजन और निश्चित अनुपात का नियम (d) निश्चित अनुपात और रासायनिक संयोजन का नियम 18 / 50 18. निम्नलिखित गैसों में से किसकी वजह से बेड़ या केक फूलता है और नरम और सुगंधित बन जाता है? (a) CO (b) H₂ (c) CO₂ (d) O₂ 19 / 50 19. निम्नलिखित विकल्पों में से आणविक फॉर्मूले-IUPAC नाम - सामान्य नाम के गलत सेट चुनें। (a) C₄H₉OH - ब्यूटेनॉल - ब्यूटाइल एल्कोहॉल (b) CH₃OH- मेथनॉल - मिथाइल एल्कोहॉल (c) C₃H₈OH - प्रोपेनॉल - प्रोपाइल एल्कोहॉल (d) C₂H₅OH - इथेनॉल - ईथाइल एल्कोहॉल 20 / 50 20. C₆H₁₄ का सूत्र ................... हाइड्रोकार्बन दर्शाता है- (a) हेक्सीन (b) हेक्सेन (c) हेक्साइन (d) हेप्टाइन 21 / 50 21. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? (a) ठोस पदार्थों का आकार अनिश्चित होता है (b) ठोस पदार्थों का आयतन निश्चित होता है (c) ठोस पदार्थ कठोर होते हैं (d) ठोस पदार्थ लगभग असंपीडनीय होते हैं 22 / 50 22. निम्नलिखित में से कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है? (a) अंगूर किण्वित होना (b) फलों का पकना (c) बर्फ का पिघलना (d) दूध से दही जमना 23 / 50 23. .......... में विसरण अत्यधिक तीव्रता से होता है। (a) ठोसों (b) द्रवों (c) गैसों (d) प्लाज्मा 24 / 50 24. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए- एक वास्तविक गैस परफेक्ट गैस के नियम का पालन करती है, जब बहुत- (1) उच्च तापमान (2) उच्च दाब (3) कम दाब इनमें से कौन सा कथन सही है/हैं? (a) केवल 1 (b) 1 तथा 3 (c) केवल 2 (d) केवल 3 25 / 50 25. ____________ एक शुद्ध पदार्थ है- (a) चीनी का घोल (b) मीथेन (c) दूध (d) वायु 26 / 50 26. समजातीय श्रृंखला के अनुवर्ती सदस्यों की परमाणु द्रव्यमान इकाइयों के बीच कितनी भिन्नता होती है? (a) 26 (b) 32 (c) 20 (d) 14 27 / 50 27. निम्नलिखित में से किसके अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है? (a) द्रव (b) गैस (c) प्लाज्मा (d) ठोस 28 / 50 28. निश्चित अनुपात का नियम किसने प्रतिपादित किया था? (a) जॉन डॉल्टन (b) जोसेफ प्रॉउस्ट (c) मेंडलीफ (d) मैंडलब्रॉट 29 / 50 29. ऑक्सीजन में कार्बन को जलाने पर कार्बनडाइऑक्साइड उत्पन्न होते समय कौन सी अभिक्रिया घटित होती है? (a) योगात्मक अभिक्रिया (b) प्रतिस्थापन अभिक्रिया (c) दहन अभिक्रिया (d) अपघटन अभिक्रिया 30 / 50 30. ब्राउनियन गति की खोज किसने की थी? (a) आइजैक न्यूटन (b) मेंडल ब्राउन (c) रॉबर्ट ब्राउन (d) जॉन ब्राउन 31 / 50 31. धावन सोडा में क्रिस्टलीकरण के पानी की प्रतिशत मात्रा ____________ होती है। (a) 1.80 (b) 37.06 (c) 10.6 (d) 62.9 32 / 50 32. एक रासायनिक अभिक्रिया के दौरान, अभिक्रियाओं और उत्पादों के द्रव्यमानों का योग अपरिवर्तित रहता है। इसे क्या कहा जाता है? (a) निश्चित अनुपात का नियम (b) ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत (c) रासायनिक संयोजन का नियम (d) द्रव्यमान संरक्षण का सिद्धांत 33 / 50 33. निम्नांकित में से कौन-सा अम्ल लाल चीटियों में उपस्थित होता है? (a) फॉर्मिक अम्ल (b) टैनिक अम्ल (c) ऑक्जैलिक अम्ल (d) मैलिक अम्ल 34 / 50 34. जब _________ की अधिक मात्रा का सेवन किया जाता है, तो यह चपापचयी प्रक्रिया को धीमा कर देता है और केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र की अवनति करता है। (a) मेथेनॉल (b) प्रोपेनॉल (c) एथेनॉल (d) ब्यूटेनॉल 35 / 50 35. नीचे दिए गए विकल्पों में गलत 'आणविक सूत्र - आई.यू.पी.ए.सी. (IUPAC) नाम - सामान्य नाम वाले विकल्प की पहचान करें। (a) C₄H₉OH - ब्यूटेनॉल - ब्यूटाइल अल्कोहॉल (b) C₂H₅OH - एथेनॉल - इथाइल अल्कोहॉल (c) C₃H₇OH - प्रोपेनॉल - प्रोपाइल अल्कोहॉल (d) C₂H₃OH- मेथनॉल - मिथाइल अल्कोहॉल 36 / 50 36. निम्न में से कौन से यौगिकों में एक डबल बांड है? (a) एसिटिलीन (b) एथीन (c) इथेन (d) मीथेन 37 / 50 37. निम्नलिखित में से कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है? (a) पानी का बर्फ में परिवर्तन (b) मानव में श्वसन (c) मानव में पाचन (d) दूध से दही बनना 38 / 50 38. अभी तक वैज्ञानिकों द्वारा पदार्थ की कितनी अवस्थाएं तय की गयी है? (a) 2 (b) 5 (c) 4 (d) 3 39 / 50 39. निम्न में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण नहीं है? (a) शरीर में भोजन का पाचन (b) दूध का दही बनना (c) जल का जल-वाष्प में परिवर्तन (d) लोहे में जंग लगना 40 / 50 40. प्रोपेन का रासायनिक सूत्र है। (a) C₄H₁₀ (b) C₂H₆ (c) CH₄ (d) C₃H₈ 41 / 50 41. निम्नलिखित में से किसका प्रयोग इत्र बनाने के साथ-साथ स्वाद के एजेंट बनाने के लिए किया जाता है? (a) ईथेनोइक अम्ल (b) मिथेनॉल (c) एस्टर (d) इथेनॉल 42 / 50 42. निम्न में से कौन कथन सही या गलत है? कथनः (A) सोडियम का लैटिन नाम नेट्रियम है। (B) चांदी का लैटिन नाम अर्जेन्टम है। (a) केवल कथन A सही है (b) केवल कथन B सही है (c) दोनों कथन A और B सही है। (d) दोनों कथन A और B गलत है। 43 / 50 43. असंतुलित रासायनिक समीकरण को क्या कहा जाता है। (a) जटिल रासायनिक समीकरण (b) कंकाल रासायनिक समीकरण (c) प्राकृतिक रासायनिक समीकरण (d) रफ रासायनिक समीकरण 44 / 50 44. निम्नलिखित में से कौन सा/से विधान सत्य है/है? A. दृढ़ताः पदार्थ के प्रकार के अनुसार, कणों के स्थान के आधार पर आकार बदलता है। उदाहरण के लिए, ठोस पदार्थों का निश्चित आकार होता है, जबकि तरल पदार्थ उनके पात्र का आकार प्राप्त करते हैं और देखा जाए तो, गैसों का कोई आकार नहीं होता है। B.संपीड्यताः यह पदार्थों का वह गुण है जिसके कारण उच्च दाब पर उनका आयतन कम हो जाता है। गैसों में यह गुण पाया जाता है। (a) A और B दोनों सत्य हैं। (b) केवल A ही सत्य है। (c) केवल B ही सत्य है। (d) A और B दोनों असत्य हैं। 45 / 50 45. संतृप्त हाइड्रोकार्बनों को क्या कहा जाता है? (a) एल्काइन (b) समावयवी (c) एल्केन (d) एल्कीन 46 / 50 46. नीचे दिए गए विकल्पों में गलत 'आणविक सूत्र - आई.यू.पी.ए.सी. (IUPAC) नाम - सामान्य नाम वाले विकल्प की पहचान करें । (a) C₄H₉OH - ब्यूटेनॉल - ब्यूटाइल अल्कोहॉल (b) C₂H₅OH - एथेनॉल - इथाइल अल्कोहॉल (c) C₃H₇OH - प्रोपेनॉल - प्रोपाइल अल्कोहॉल (d) C₂H₃OH - मेथनॉल - मिथाइल अल्कोहॉल 47 / 50 47. निम्नलिखित में से कौन-सा एक धातु और अधातु दोनों के रूप में ही कार्य नहीं करता है? (a) बोरॉन (b) आर्सेनिक (c) बिस्मथ (d) जर्मेनियम 48 / 50 48. निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रयोग करने के लिए गलत होगा? (a) एक यौगिक का एक परमाणु (b) एक तत्व का एक मोल (c) एक यौगिक का एक मोल (d) एक तत्व का एक परमाणु 49 / 50 49. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही/गलत है? कथन: (A) H₂S हवा में जलता है और H₂O और SO₂ देता है। (B) ऊष्मा की उपस्थिति में फेरस सल्फेट का अपघटन Fe₂O₃, SO₂ और SO₃ देता है। (a) कथन A और B दोनों सही है। (b) कथन A सही है, जबकि B गलत है। (c) कथन A और B गलत हैं। (d) कथन B सही है, जबकि A गलत है। 50 / 50 50. _______ एक यौगिक नहीं है। (a) लेड (b) चॉक (c) हाइड्रोजन सल्फाइड (d) सल्फर डाइऑक्साइड Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin