QuizRRB Chemistry Quiz Chemistry Quiz For Railway Exam Part-7 | RRB NTPC | Group D | RRB JE By crackteam - 0 913 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Share this Post On:Last updated on December 24th, 2021 at 09:16 am 14 Chemistry Quiz For Railway Exam Part-7 1 / 50 1. कोयले और पेट्रोलियम के दहन से _____________ के ऑक्साइड का निर्माण होता है। (a) S और P (b) N₂ और P (c) S और Cu (d) N₂ और S 2 / 50 2. एक सोलर सेल किससे बना होता है? (a) सिलिकन (b) टेफ्लॉन (c) गैलियम (d) कार्बन 3 / 50 3. निम्न में से कौन सा कथन गलत है? (a) अधातुएँ ऋणायन बनाती है (b) अधातुएँ अम्लीय ऑक्साइड बनाती है (c) अधातुएँ धनायन बनाती हैं। (d) अधातुएँ विद्युत की कुचालक होती हैं 4 / 50 4. निम्न में से कौन सा समपरमाणुक अणु नहीं है? (a) H₂ (b) N₂ (c) P₄ (d) CO₂ 5 / 50 5. काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन _____________ राज्य में स्थित है। (a) राजस्थान (b) कर्नाटक (c) गुजरात (d) महाराष्ट्र 6 / 50 6. क्वथन जल रिएक्टर और दाब जल रिएक्टर ___________ के प्रकार हैं। (a) सौर रिएक्टर (b) ओटेक (OTEC) (c) परमाणु रिएक्टर (d) बायोगैस रिएक्टर 7 / 50 7. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं? A. संतुलित रासायनिक समीकरण, अभिक्रिया कारकों और उत्पादों में विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की समान संख्या धारण करता है। B. असंतुलित रासायनिक समीकरण, अभिक्रिया कारकों और उत्पादों में एक या अधिक तत्वों के परमाणुओं की असमान संख्या धारण करता है। (a) A और B दोनों सत्य हैं। (b) केवल A ही सत्य है। (c) केवल B ही सत्य है। (d) A और B दोनों असत्य हैं। 8 / 50 8. पदार्थ के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (a) पदार्थ के कणों के बीच कोई आकर्षण बल नहीं होता। (b) पदार्थ के कण द्रव और वायुओं में सतत स्थानांतरित होते हैं। (c) पदार्थ कणों से बना होता है। (d) पदार्थ के कणों के बीच अंतर होता है। 9 / 50 9. दो या दो से अधिक सेल के संयोजन को____________कहा जाता है। (a) बैटरी (b) स्विच (c) बल्च (d) फ्यूज 10 / 50 10. कार्बन का वह गुणधर्म जिसके कारण इसके अणु लंबी कार्बन श्रृंखला बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं _____________ कहलाता है। (a) अपरूपता (b) त्रिबंध सहसंयोजक (c) एकल सहसंयोजक (d) श्रृंन्खलन 11 / 50 11. रेसीडिटी क्या है? (a) फलों का पकना (b) फैटी एसिड का ऑक्सीकरण (c) अम्ल वर्षा (d) विरंजन 12 / 50 12. सिलिका (Silica) घुलनशील है- (a) HNO₃ में (b) H₂SO₄ में (c) HCI में (d) HF में 13 / 50 13. निम्न में से आयनिक यौगिकों का गुण कौन-सा है? (a) ये ढलवां और नरम होते हैं। (b) ये सहसंयोजक आबंध प्रदर्शित करते हैं। (c) इनका गलनांक और क्वथनांक उच्च होता है। (d) ये केरोसिन में घुलनशील हैं। 14 / 50 14. जब क्रिस्टल गर्म हो जाते हैं तो क्रिस्टलीकरण के जल का लोप हो जाता है और पदार्थ ____________ अवस्था में बदल जाता है। (a) निर्जलीय (b) वाष्प (c) क्रिस्टलीय (d) गैसीय 15 / 50 15. निम्नलिखित में से कौन सा अम्लों के बारे में सही नहीं हैं? (a) जलीय माध्यम / तरल अवस्था में विद्युत के सुचालक होते हैं (b) जलीय माध्यम/तरल अवस्था में H⁺ का निर्माण करते हैं। (c) H₂O, CO₂ और लवणों का उत्पादन करने के लिए धातुओं और बाइकार्बोनेट्स के साथ अभिक्रिया करते हैं (d) स्वाद में खट्टे होते हैं। 16 / 50 16. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य/असत्य है? कथन: A. यदि हम तापमान कम करते है और दबाव बढ़ाते हैं, तो हम वायुमंडलीय गैसों को द्रवीय अवस्था में बदल सकते हैं। B. एक ठंडे दिन का अर्थ है कि वायुमंडल का तापमान उच्च है और हवा की आर्द्रता कम है। इन दोनों कारकों से वाष्पीकरण की दर में वृद्धि होती है और इस प्रकार भारी शीतलन का उत्पादन होता है। (a) A और B दोनों ही सत्य हैं। (b) केवल B सत्य है। (c) केवल A सत्य है। (d) A और B दोनों ही असत्य हैं। 17 / 50 17. निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है? A. कठोरताः यह उच्च दबाव के तहत वॉल्यूम में कमी की अनुमति देने के लिए पदार्थ का गुण है और गैसों द्वारा यह गुण दिखाया जाता है। B. आकार: यह किसी पदार्थ का गुण है जो आसानी से प्रवाहित होता है और बाहरी बल के तहत यह अपने आकार में परिवर्तन की अनुमति देता है तथा यह गुण तरल पदार्थों और गैसों, दोनों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। (a) A और B दोनों झूठ हैं। (b) केवल A सच है। (c) केवल B सच है। (d) A और B दोनो सच हैं। 18 / 50 18. ____________ का गलनांक बहुत ही निम्न होता है। (a) K (b) Ga (c) Na (d) Ba 19 / 50 19. ____________ की प्रकृति विद्युत-धनात्मक होती है। (a) अधातुओं (b) धातुओं (c) अर्ध-धातुओं (d) उप-धातुओं 20 / 50 20. सही मिलान ज्ञात कीजिए (A) जिंक धातु (i) पीला (B) SO₂ गैस की गंध (ii) ग्रे (C) Pbl₂ का रंग (iii) पुन्गेट (a) A-ii, B-iii, C-i (b) A-i, B-iii, C-ii (c) A-iii, B-i, C-ii (d) A-iii, B-ii, C-i 21 / 50 21. एक परमाणुओं का समूह जो आवेश (charge) को लेकर चलता है उसे __________ आयन से जाना जाता है- (a) बहु परमाणु (b) चतुः परमाणु (c) दो परमाणु (d) एक परमाणु 22 / 50 22. निम्नलिखित का मिलान करें। I. पदार्थ का परमाणु सिद्धांत A. यौगिक II. पोटैशियम सल्फेट B. Co III. सोडियम C. जॉन डाल्टन IV. कोबाल्ट D. Na (a) I-C, II-A, III-D, IV-B (b) I-B, II-A, III-D, IV-C (c) I-C, II-D, III-A, IV-B (d) I-A, II-C, III-D, IV-B 23 / 50 23. वह वस्तुएं जिनकी गंध, एसिडिक तथा बेसिक माध्यम में बदलती हो, को ___________ कहते हैं। (a) सिंथेटिक संकेतक (b) ऑलफैक्टरी संकेतक (c) प्राकृतिक संकेतक (d) एसिड-बेस संकेतक 24 / 50 24. जीवाश्म काल-निर्धारण का एक तरीका जीवाश्म सामग्री में एक ही तत्व के विभिन्न _____________ के अनुपात का पता लगाना है। (a) अपरूपों (b) समभारिकों (c) समावयवी पदार्थों (d) समस्थानिकों 25 / 50 25. तेल या वसा के क्षारीय हाइड्रोलिसिस की प्रक्रिया को __________ जाना जाता है। (a) संतृप्तीकरण (b) साबुनीकरण (c) उदासीनीकरण (d) बहुलकीकरण 26 / 50 26. धातु का वह गुण कौन सा है जिसके कारण उसे तार के रूप में डाला जा सकता है? (a) चालकता (b) संरंध्रता (c) तन्यता (d) आघातवर्धनीयता 27 / 50 27. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, सर्वाधिक विद्युत धनी तत्व के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का प्रतिनिधित्व करता है? (a) [He)2s¹ (b) [He]2s² (c) [Xe]2s² (d) [Xe]6s¹ 28 / 50 28. पदार्थ के विभाजन के विचार को_____________में लंबे समय से माना जाता था। (a) रूस (b) चीन (c) भारत (d) यूनान 29 / 50 29. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विषमपरमाणुक अणु नहीं है? (a) CO₂ (b) CH₄ (c) P₄ (d) NH₃ 30 / 50 30. निम्न में से किसका घनत्व जल के घनत्व से कम होता है? (a) एल्युमिनियम कील (b) ताम्र कील (c) कॉर्क (d) लौह कील 31 / 50 31. उस प्रक्रिया का नाम क्या है जिसके द्वारा कोई धातु अपने आस-पास उपस्थित नमी, एसिड इत्यादि द्वारा प्रभावित होती है। (a) अपचयन (b) ऑक्सीकरण (c) अम्लवर्षा (d) संक्षारण 32 / 50 32. इनमें से कौन सा खनिज सबसे नरम है? (a) हीरा (b) संगमरमर (c) टूथपेस्ट (d) टेल्क 33 / 50 33. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तत्व नहीं है? (a) हीलियम (b) कॉपर (c) ऑक्सीजन (d) पानी 34 / 50 34. पदार्थ के कणों के बीच आकर्षण बल ______________ में अधिकतम होता है- (a) अल्कोहल (b) जल (c) तांबे की छड़ (d) वायु 35 / 50 35. निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है? A. 114 तत्वों में से 32 गैर धातु है और अन्य धातु हैं। B. प्रत्येक अयस्क एक खनिज है परंतु हर खनिज अयस्क नहीं है। (a) A और B दोनों सत्य हैं। (b) A और B दोनों असत्य हैं। (c) केवल A सत्य है। (d) केवल B सत्य है। 36 / 50 36. उपयुक्त उत्तरों के साथ नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा करें। 1. पदार्थ की अवस्थाएँ _____________ नहीं होती। 2. पदार्थ की अवस्थाएँ _____________ को परिवर्तित कर बदली जा सकती हैं। (a) अस्थायी, तापमान और दाब (b) स्थायी, तापमान और दाब (c) अस्थायी, तापमान और आयतन (d) स्थायी, परमाणु क्रमांक 37 / 50 37. परमाणु बलों के सिद्धांत की खोज किसने की? (a) हिदेकी युकाबा (b) एस.एन.बोस (c) जे.सी.बोस (d) जे.जे. थॉमसन 38 / 50 38. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य/असत्य है? A. यदि हम तापमान और दाब बढ़ाते हैं, तो हम वायुमंडलीय गैसों को द्रवीय अवस्था में बदल सकते हैं। B. एक गर्म शुष्क दिन का अर्थ है कि वायुमंडल का तापमान कम है और हवा की आर्द्रता ज्यादा है। इन दोनों कारकों से वाष्पीकरण की दर में वृद्धि होती है और इस प्रकार भारी मात्रा में सर्दी होती है। (a) केवल A सत्य है। (b) A और B दोनों सत्य हैं। (c) केवल B सत्य हैं। (d) A और B दोनों असत्य है। 39 / 50 39. थर्मल बैटरी बनाने की दुनिया की पहली सुविधा का उद्घाटन कहां किया गया था? (a) नई दिल्ली (b) तमिलनाडु (c) केरल (d) आंध्र प्रदेश 40 / 50 40. सिलिकॉन हाइड्रोजन के साथ यौगिक बनाता है जिसमें _____________परमाणुओं तक की श्रृंखला (चेन) होती है। (a) 5 या 6 (b) 7 या 8 (c) 8 या 9 (d) 6 या 7 41 / 50 41. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही/गलत है? A. एक क्षार जो पूरी तरह से जल में आयनित हो जाता है, वह बड़ी संख्या में OH⁻ आयन उत्पन्न करता है। उदाहरण के लिए NaOH, KOH B. एक क्षार जो आंशिक रूप से जल में आयनित होता है, वह बड़ी संख्या में OH⁺ आयन उत्पन्न करता है। उदाहरण के लिए KOH (a) A और B दोनों गलत हैं। (b) A और B दोनों सही है। (c) केवल A सही हैं। (d) केवल B सही है। 42 / 50 42. जलीय अणुओं द्वारा प्रतिकर्षित होने वाले समूह को कहा जाता है: (a) विकृत एल्कोहल (b) मिसेल्स (c) हाइड्रोफोबिक (d) हाइड्रोफिलिक 43 / 50 43. निम्नलिखित में से कौन सा अवलोकन हमें यह निर्धारित करने में मदद करता है कि रासायनिक अभिक्रिया हुई है या नहीं? (a) स्थिति बदलना (b) दिए गए सभी विकल्प (c) रंग बदलना (d) गैस का उत्सर्जन 44 / 50 44. 'चीनी लवण' का रासायनिक नाम क्या है, जिसका उपयोग हम चीनी व्यंजन तैयार करने में करते हैं? (a) कैल्शियम कार्बोनेट (b) कैल्शियम हाइपोक्लोराइट (c) मोनोसोडियम ग्लूटामेट (d) सोडियम बेंजोएट 45 / 50 45. जल में अम्ल के मिश्रण को क्या कहा जाता है, जिसके परिणामस्वरूप प्रति इकाई आयतन में आयनों की सांद्रता में कमी हो जाती है- (a) तनुकरण (b) उदासीनीकरण (c) अम्लीकरण (d) सांद्रता 46 / 50 46. _____________ को किस वस्तु में मौजूद पदार्थ की मात्रा के रूप में परिभाषित किया जाता है। (a) भार (b) अणु (c) परमाणु (d) द्रव्यमान 47 / 50 47. धातुएँ विद्युत की अच्छी सुचालक होती हैं क्योंकि उनमें बहुत सारे ढीले आबंधित __________ होते हैं। (a) परमाणु (b) प्रोटॉन (c) इलेक्ट्रॉन (d) न्यूट्रॉन 48 / 50 48. जलीय अणुओं द्वारा आकर्षित होने वाले समूह को कहा जाता है: (a) मिसेल (b) समजातीय (c) हाइड्रोफोबिक (d) हाइड्रोफिलिक 49 / 50 49. किसी विलयन में भित्र हाइड्रोजन आयन सांद्रता की स्थिति में कौन-सा सूचक भिन्न रंग दर्शाता है? (a) इओज़िन (b) यूनिवर्सल (c) फिनॉलफ्थेलिन (d) घ्राणसूचक 50 / 50 50. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं? A. 114 तत्वों में से 32 अधातुएँ हैं, और अन्य धातुएं हैं B. प्रत्येक अयस्क एक धातु है परंतु प्रत्येक धातु अयस्क नहीं है। (a) A और B दोनों सत्य है (b) A और B दोनों असत्य हैं (c) केवल B ही सत्य है (d) केवल A ही सत्य है Your score is LinkedIn Facebook VKontakte Restart Test By Wordpress Quiz plugin