[हिन्दी] भारत के राष्ट्रपति MCQ | Objective questions on president of India in Hindi – SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam

0
24239
Share this Post On:

Last updated on May 4th, 2024 at 09:15 am

President of India MCQ Objective Question in Hindi: Dear Readers, आज मैं Indian Polity का एक महत्वपूर्ण Chapter: भारत के राष्ट्रपति (President of India) का MCQ Objective Questions Hindi में share करने जा रहा हूं| भारत के राष्ट्रपति MCQ में SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, UPPCS, IAS, CDS परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है| इस अध्याय से पूछे गए प्रश्नों को अलग-अलग part में विभाजित किया गया है – Part-1 में वर्ष 1999-2022 तक के SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षा में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-2 में वर्ष 1991-2021 तक के UPPCS परीक्षा में भारत के राष्ट्रपति (President of India) से पूछे गए MCQ Objective Questions को शामिल किया गया है| Part-3 में वर्ष 1993-2021 तक के IAS (UPSC) परीक्षा में President of India (भारत के राष्ट्रपति) से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Part-4 में वर्ष 2009-2021 तक के CDS-I and CDS-II परीक्षा में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए MCQ प्रश्नों को शामिल किया गया है| Objective Questions on President of India (भारत के राष्ट्रपति) in Hindi में जितने भी MCQ Questions को cover किया गया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे| Note- यदि आपलोगों को Crackgovexam द्वारा दी गई President of India MCQ पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा Like And Share करें जिससे दूसरों को भी फायदा हो सके| Good luck with your studies and exam preparations!

Polity Chapterwise MCQ Quiz की महत्वपूर्ण विशेषताएं:
महत्वपूर्ण अध्याय का पता: यह Quiz आपको Polity के महत्वपूर्ण अध्याय को पहचानने में मदद करेगा, जिससे आप अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और सफलता पाने के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
प्रश्नों का अभ्यास: यह Quiz, Polity के प्रश्नों का अभ्यास करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको संपूर्ण अध्ययन सामग्री पर दोबारा गौर करने के बजाय, उन अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा जहां आपको अधिक अभ्यास और सुदृढीकरण की आवश्यकता हो।
समय प्रबंधन: आप इस Chapterwise Polity MCQ Quiz का बार-बार अभ्यास करके अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न को समय सीमा के अंदर हल करने का प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आत्म-मूल्यांकन: यह Quiz आपको आत्म-मूल्यांकन करने का मौका देता है, जिससे आप अपने ज्ञान को मूल्यांकित कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सुधार सकते हैं।

भारत का राष्ट्रपति (President of India) MCQ
SSC CGL Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL Exam में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CHSL Examवर्ष 2010 से 2023 तक SSC CHSL Exam में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC CPO Examवर्ष 2003 से 2023 तक SSC CPO Exam में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
SSC MTS and Other Examवर्ष 1999 से 2023 तक SSC MTS and Other Exam में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए प्रश्न को शामिल किया गया है|
Important Information: crackgovexam के अनुभवी कंटेंट लेखकों की टीम पूरी लगन के साथ आपके लिये गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करती है। यदि आपलोगों को crackgovexam के द्वारा दिया गया फ्री पठन समग्री से लाभ हो रहा हो तो आर्थिक सहायता अवश्य करे जो आपकी सामर्थ्य हो, जिससे आपलोगों की और भी फ्री मदद किया जा सके- phonepe/Googlepay/paytm number – 6205564109

PART- 1: वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में भारत का राष्ट्रपति (President of India) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

भारत के राष्ट्रपति QUIZ : वर्ष 1999 से 2023 तक SSC CGL, CHSL, CPO, MTS परीक्षाओं में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए प्रश्न

1 / 185

1. निम्नलिखित में से कौन हमारे देश के दोनों में से किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है? [SSC CGL (10-8-2017) Shift-2, SSC CHSL (11-3-2018) Shift-1]

2 / 185

2. भारत का राष्ट्रपति किसका एक अभिन्न भाग है? [SSC CHSL 2014]

3 / 185

3. भारत के रक्षा बलों के सर्वोच्च कमांडर कौन हैं? [SSC MTS (22-8-2019) Shift-2, SSC CGL (9-8-2017) Shift-3, SSC FCI 2012]

4 / 185

4. भारत में राष्ट्राध्यक्ष और सर्वोच्च औपचारिक प्राधिकारी कौन है? [SSC MTS (19-8-2019) Shift-3]

5 / 185

5. निम्नलिखित में से कौन-सा संघ की कार्यपालिका का हिस्सा नहीं है? [SSC CHSL (25-5-2022) Shift-2]

6 / 185

6. भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद संघ की कार्यपालिका से संबंधित हैं? [SSC CHSL (27-5-2022) Shift-3]

7 / 185

7. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह कहा गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा? [SSC MTS (20-10-2021) Shift-1]

8 / 185

8. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव तथा उसका तरीका __________ द्वारा संशोधित किया जा सकता है| [SSC CHSL (22-3-2018) Shift-3]

9 / 185

9. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित है? [SSC CHSL (9-7-2019) Shift-3, SSC MTS (9-8-2019) Shift-2]

10 / 185

10. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेता है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-3]

11 / 185

11. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नहीं लेता है? [SSC MTS (22-8-2019) Shift-3]

12 / 185

12. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा नहीं लेते हैं? [SSC CPO (7-7-2017) Shift-1]

13 / 185

13. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में निम्न में से कौन शामिल नहीं हो सकता है? [SSC CPO (4-6-2016) Shift-1]

14 / 185

14. भारतीय संविधान में राष्ट्रपति के चुनाव की प्रणाली किस देश से ली गई है? [SSC CGL (8-8-2017) Shift-3]

15 / 185

15. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के चुनाव की प्रणाली से संबंधित है? [SSC CPO (13-12-2019) Shift-2]

16 / 185

16. भारत के राष्ट्रपति को किस प्रकार चुना जाता है? [SSC CPO (4-7-2017) Shift-1]

17 / 185

17. एकल हस्तांतरणीय मतदान पद्धति में हर मतदाता व्यक्त कर सकता है - [SSC CHSL 2010]

18 / 185

18. राष्ट्रपति के चुनाव से उत्पन्न सभी संदेहों और विवादों की जाँच करने और निर्णय लेने का अधिकार किस को प्राप्त है? [SSC CPO (9-12-2019) Shift-2, SSC CHSL (3-7-2019) Shift-3, SSC CGL (7-9-2016) Shift-3, SSC CGL 2012, SSC CGL 2007, SSC CPO 2003]

19 / 185

19. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-1]

20 / 185

20. भारत के संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति अपना पद ग्रहण करने की तिथि से __________ की अवधि के लिए पद धारण करते हैं। [SSC MTS (12-7-2022) Shift-1]

21 / 185

21. भारत के राष्ट्रपति का एक कार्यकाल कितने वर्षों के लिए होता है? [SSC MTS (7-10-2017) Shift-1]

22 / 185

22. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 57 में कहा गया है कि ___________। [SSC MTS (6-10-2021) Shift-2]

23 / 185

23. कोई व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति के पद पर कितनी बार चुना जा सकता है? [SSC CGL (16-8-2017) Shift-1, SSC Tax Asst. 2008]

24 / 185

24. भारत के संविधान में कहा गया है कि 'कोई भी व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के लिए तब तक योग्य नहीं होगा जब तक कि उसने ________ वर्ष की आयु पूरी नहीं कर ली हो।' [SSC MTS (7-7-2022) Shift-1, SSC MTS (23-10-2017) Shift-2, SSC CGL 2011]

25 / 185

25. भारत के राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ निम्नलिखित में से कौन दिलाता है? [SSC MTS (29-10-2017) Shift-3, SSC CGL (9-8-2017) Shift-1, SSC CHSL (23-3-2018) Shift-2, SSC CHSL (17-1-2017) Shift-2]

26 / 185

26. निम्न में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के संविधान में राष्ट्रपति द्वारा शपथ या अभिपुष्टि से संबंधित है? [SSC CHSL (12-8-2021) Shift-3]

27 / 185

27. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 60 संदर्भित करता है: [SSC CPO (6-6-2016) Shift-2]

28 / 185

28. राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति आयु क्या है? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

29 / 185

29. राष्ट्रपति की परिलब्धियां तथा भत्ते और उनके कार्यालय से संबंधित अन्य व्यय भारत के/की _____________ प्रभारित किए जाते हैं। [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2]

30 / 185

30. निम्नलिखित में से किसे महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है? [SSC CHSL (14-10-2020) Shift-1]

31 / 185

31. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है? [SSC CHSL (6-6-2022) Shift-2, SSC MTS (26-10-2021) Shift-2, SSC CGL (11-6-2019) Shift-1, SSC CPO (12-12-2019) Shift-2, SSC CPO (6-6-2016) Shift-1]

32 / 185

32. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 61 किससे संबंधित है? [SSC MTS (13-10-2021) Shift-3]

33 / 185

33. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की विधि अपनाई गई है- [SSC CGL 2011]

34 / 185

34. भारत के राष्ट्रपति को उनके कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व महाभियोग करने के लिए किसकी अनुशंसा अनिवार्य है? [SSC CGL (8-8-2017) Shift-1]

35 / 185

35. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया, निम्नलिखित में से किसमें शुरू की जा सकती है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-2, SSC CHSL 2015, SSC FCI 2012]

36 / 185

36. राष्ट्रपति का समयकाल पूर्ण होने से पूर्व उन्हें हटाने की प्रक्रिया का प्रारंभ कौन कर सकता है? [SSC CHSL (10-1-2017) Shift-3]

37 / 185

37. निम्नलिखित में से कौन, भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रपति के महाभियोग का हिस्सा नहीं है? [SSC CPO (7-6-2016) Shift-1]

38 / 185

38. भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है? [SSC CGL (3-9-2016) Shift-2]

39 / 185

39. यदि भारत के राष्ट्रपति त्यागपत्र देना चाहते हैं तो वह अपना त्यागपत्र किसे देंगे। [SSC CGL (7-6-2019) Shift-1, SSC CGL 2015, SSC CHSL (4-7-2019) Shift-1, SSC CPO (9-12-2019) Shift-2, SSC CHSL 2015, SSC CPO 2015, SSC CPO 2008, SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड 'सी' एवं 'डी') परीक्षा, 2012, SSC स्टेनोग्राफर (ग्रेड 'सी' एवं 'डी') परीक्षा, 2014]

40 / 185

40. मृत्यु, त्यागपत्र, महाभियोग द्वारा हटाए जाने या अन्य कारणों से रिक्ति होने पर राष्ट्रपति का पद कौन संभालता है? [SSC MTS (16-8-2019) Shift-3, SSC CHSL (19-3-2020) Shift-1]

41 / 185

41. राष्ट्रपति पद में रिक्ति की स्थिति में उपराष्ट्रपति अधिकतम कितनी अवधि के लिए राष्ट्रपति के तौर पर कार्य कर सकता है? [SSC CPO (1-7-2017) Shift-2]

42 / 185

42. जब राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पद पर कोई भी कार्यरत ना हो तब उनके रिक्त स्थान पर "राष्ट्रपति" के रूप में कौन कार्यरत होगा? [SSC CGL (4-9-2016) Shift-3, SSC CGL (7-6-2019) Shift-1, SSC CPO (7-6-2016) Shift-1, SSC CPO 2009]

43 / 185

43. राष्ट्रपति का पद कितने समय के लिए रिक्त रह सकता है? [SSC CPO (1-7-2017) Shift-1, SSC CGL 1999]

44 / 185

44. भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां और कार्य ______________ के समान होती हैं। [SSC MTS (22-8-2019) Shift-3]

45 / 185

45. भारतीय संघ के राष्ट्रपति के पास वही संवैधानिक अधिकार हैं जो- [SSC Tax Asst. 2006]

46 / 185

46. भारतीय संविधान के अंतर्गत, संघ की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख _______ होता है। [SSC CGL (8-12-2022) Shift-1, SSC CGL (9-8-2017) Shift-2, SSC CGL 2008]

47 / 185

47. संघ की कार्यकारी शक्ति ___________ में निहित है। [SSC CGL (6-12-2022) Shift-4]

48 / 185

48. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निम्न का वर्णन है?
'राष्ट्रपति की सहायता करने तथा उसे सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद होगी, जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा, राष्ट्रपति इस मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे"। [SSC CHSL (4-8-2021) Shift-2]

49 / 185

49. भारत के राष्ट्रपति को स्वेच्छानिर्णय अधिकार (विवेकाधिकार) के अंतर्गत क्या प्राप्त है? [SSC CHSL 2013]

50 / 185

50. भारतीय संघ के प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को भारत के संविधान के _________के तहत राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1]

51 / 185

51. भारत में, केंद्रीय मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ किसके द्वारा दिलवाई जाती है? [SSC CHSL (20-3-2018) Shift-1]

52 / 185

52. किसकी सलाह पर राष्ट्रपति दूसरे मंत्रियों को नियुक्त करता है? [SSC MTS (7-10-2017) Shift-3]

53 / 185

53. भारतीय संविधान के अनुसार केंद्रीय मंत्री किसकी इच्छा रहने तक पद संभालेंगे? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008]

54 / 185

54. राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद के सदस्य को कैसे बर्खास्त कर सकते हैं? [SSC CGL (30-8-2016) Shift-3]

55 / 185

55. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा के स्पीकर (अध्यक्ष) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है? [SSC MTS (14-10-2017) Shift-1]

56 / 185

56. किसी राज्य के राज्यपाल को __________ द्वारा नियुक्त किया जाता है। [SSC MTS (11-7-2022) Shift-3, SSC MTS (13-8-2019) Shift-2, SSC CGL (10-8-2017) Shift-1]

57 / 185

57. भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? [SSC MTS (2-8-2019) Shift-2]

58 / 185

58. भारतीय उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? [SSC MTS 2014]

59 / 185

59. निम्नलिखित में से कौन, भारत के चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1, SSC MTS (27-10-2021) Shift-1, SSC MTS (27-10-2017) Shift-3]

60 / 185

60. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का एक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक होगा, जिसकी नियुक्ति _________ द्वारा की जाएगी। [SSC MTS (13-7-2022) Shift-3, SSC CPO (7-6-2016) Shift-1, SSC CHSL (13-3-2018) Shift-1]

61 / 185

61. भारत के महान्यायवादी किसके द्वारा नियुक्त किए जाते हैं? [SSC CHSL (13-3-2018) Shift-3]

62 / 185

62. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? [SSC CHSL (13-3-2018) Shift-2, SSC CPO (6-7-2017) Shift-2, SSC CGL 2014]

63 / 185

63. अखिल भारतीय सेवाओं के लिए नियुक्तियां कौन करता है? [SSC CGL (31-8-2016) Shift-1]

64 / 185

64. संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत, भारत के वित्त आयोग का गठन ___________ द्वारा किया जाता है। [SSC MTS (11-10-2021) Shift-3]

65 / 185

65. भारत के वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है? [SSC CGL (31-8-2016) Shift-2]

66 / 185

66. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त नहीं किया जाता है? [SSC CPO (1-7-2017) Shift-2, SSC CGL 2000]

67 / 185

67. निम्नलिखित में से कौन-सी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा नहीं की जाती? [SSC Tax Asst. 2008, SSC स्टेनोग्राफर 2010]

68 / 185

68. निम्नलिखित में किसका कार्यकाल राष्ट्रपति की इच्छा पर निर्भर करता है?
(I) भारत के महान्यायवादी
(II) राज्यों के राज्यपाल
(III) भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक

[SSC CHSL (7-3-2018) Shift-2]

69 / 185

69. यह विनिर्दिष्ट करने का अधिकार किसके पास है कि किन जातियों को अनुसूचित जातियाँ माना जाएगा? [SSC CGL 2012]

70 / 185

70. निम्नलिखित में से कौन अनुसूचित क्षेत्रों में परिवर्तन करने के लिए संवैधानिक तौर पर सशक्त है? [SSC CPO (4-7-2017) Shift-1]

71 / 185

71. 10 अप्रैल 2017 को लोकसभा ने संविधान (123 वें संशोधन) विधेयक, 2017 पारित किया | यह विधेयक एक नए अनुच्छेद 342-ए को सम्मिलित करना चाहता है जो किसे उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की समाजिक तथा शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की सूची को सूचित करने के लिए शक्ति देता है? [SSC CHSL (17-3-2018) Shift-2]

72 / 185

72. संसद के दोनों सदनों को बुलाने की शक्ति किसके पास है? [SSC CGL (10-6-2019) Shift-1, SSC CPO (12-12-2019) Shift-2, SSC MTS (21-10-2017) Shift-3]

73 / 185

73. राष्ट्रपति किसके परामर्श से संसद के सभी सत्र आयोजित और स्थगित करते हैं? [SSC CGL (7-9-2016) Shift-1]

74 / 185

74. पीठासीन अधिकारी सदन को सत्र के पूर्ण होने पर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर देने के पश्चात भारत के राष्ट्रपति सदन _______________ की अधिसूचना जारी करते हैं| [SSC CHSL (28-3-2018) Shift-3]

75 / 185

75. भारतीय संसद के सदनों का सत्रावसान किसके द्वारा किया जाता है? [SSC CHSL (12-3-2018) Shift-1]

76 / 185

76. निम्नलिखित में से कौन दोनो सदनों को स्थगित करता है? [SSC MTS (16-10-2017) Shift-2]

77 / 185

77. निम्नलिखित में से कौन विधायकीय सत्र को स्थगित करने की अधिसूचना जारी करता है? [SSC CPO (5-7-2017) Shift-2]

78 / 185

78. निम्नलिखित में से किसके पास लोकसभा को भंग करने की शक्ति है? [SSC MTS (21-10-2017) Shift-2]

79 / 185

79. भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को कौन आहूत करता है? [SSC CHSL (19-3-2018) Shift-3]

80 / 185

80. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने की शक्ति प्रदान करता है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2, SSC MTS (8-7-2022) Shift-1]

81 / 185

81. भारत के राष्ट्रपति द्वारा बुलाई गई संयुक्त बैठक की अध्यक्षता निम्नलिखित में से कौन करता है? [SSC CPO (2-7-2017) Shift-1]

82 / 185

82. भारत के राष्ट्रपति एंग्लो-इंडियन समुदाय के अधिकतम __________ सदस्यों को लोक सभा में मनोनित कर सकते हैं, यदि उनकी राय में इसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। [SSC MTS (20-7-2022) Shift-1, SSC CHSL (4-7-2019) Shift-3, SSC CPO (4-7-2017) Shift-2]

83 / 185

83. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं? [SSC MTS (18-7-2022) Shift-3, SSC CHSL (13-4-2021) Shift-2, SSC CHSL (14-10-2020) Shift-2, SSC CGL (11-8-2017) Shift-2, SSC CHSL (10-1-2017) Shift-2, SSC CHSL (23-1-2017) Shift-2, SSC MTS (5-10-2017) Shift-3, SSC MTS (14-10-2017) Shift-1, SSC CHSL 2013]

84 / 185

84. राष्ट्रपति राज्य सभा के लिए उन व्यक्तियों में से जो कला, साहित्य, सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैं, निम्नलिखित में से कितने व्यक्तियों का नामांकन कर सकता है? [SSC CHSL 2010]

85 / 185

85. कौन-सा विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए मनोनीत किए जाने की एक शर्त नहीं है? [SSC CGL (3-12-2022) Shift-4]

86 / 185

86. राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के लिए कुल कितने सदस्यों को नामित किया जा सकता है? [SSC CHSL 2013]

87 / 185

87. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा तथा लोकसभा में क्रमशः कितने सदस्य नामांकित होते है? [SSC CHSL (11-3-2018) Shift-3]

88 / 185

88. सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवादों का फैसला कौन करता है? [SSC CGL (7-9-2016) Shift-3]

89 / 185

89. भारत के संविधान के निम्न में से कौन-से अनुच्छेद में राष्ट्रपति की अध्यादेशों को घोषित करने की शक्ति निहित है? [SSC CGL (13-8-2021) Shift-3, SSC CHSL (16-10-2020) Shift-2, SSC CPO (11-12-2019) Shift-2]

90 / 185

90. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेशों को जारी करने की शक्ति निम्नलिखित में से किस के पास है? [SSC CHSL (4-7-2019) Shift-2, SSC MTS (6-8-2019) Shift-3]

91 / 185

91. राष्ट्रपति का अध्यादेश कितनी अवधि के लिए लागू रहता है? [SSC CGL 2010]

92 / 185

92. ______________की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही संसद द्वारा पारित कोई अधिनियम कानून बनता है। [SSC MTS (21-8-2019) Shift-3]

93 / 185

93. कौन सा विधेयक भारत के राष्ट्रपति के पूर्व अनुमति के बिना प्रस्तावित किया जा सकता है? [SSC CHSL (19-3-2018) Shift-3]

94 / 185

94. भारत के आकस्मिकता निधि का संरक्षक कौन है? [SSC CGL (12-8-2017) Shift-2]

95 / 185

95. राष्ट्रपति निम्नलिखित में से किस कोष से किसी अप्रत्याशित खर्च के लिए धन दे सकते हैं? [SSC CGL (11-9-2016) Shift-3]

96 / 185

96. संविधान के अनुच्छेद 274 के अनुसार, कराधान को प्रभावित करने वाले विधेयकों के लिए किसकी पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है? [SSC MTS (8-8-2019) Shift-1]

97 / 185

97. राष्ट्रपति द्वारा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद ___________ के अंतर्गत की जाती है| [SSC CPO (12-3-2019) Shift-2]

98 / 185

98. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को विशिष्ट श्रेणियों के मामलों में उच्चतम न्यायालय की राय लेने के लिए अधिकृत करता है? [SSC CGL (5-12-2022) Shift-1]

99 / 185

99. निम्नलिखित में से वे व्यक्ति कौन हैं, जो अनुच्छेद 143 के अधीन किसी मामले को सलाहकारी राय के लिए भारत के उच्चतम न्यायालय को भेज सकते हैं? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

100 / 185

100. __________________के अनुसार भारत का राष्ट्रपति लोकहित या संविधान की व्याख्या से संबंधित किसी विषय को सर्वोच्च न्यायालय के पास परामर्श के लिए भेज सकता है| [SSC CGL (18-8-2017) Shift-2, SSC CGL (19-8-2017) Shift-2]

101 / 185

101. किसी भी दोषी व्यक्ति को क्षमा, अनुदान या उसकी सजा का निलंबन या परिहार करने की शक्ति ___________ को प्राप्त है| [SSC CHSL (31-1-2017) Shift-3]

102 / 185

102. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति द्वारा क्षमा आदि प्रदान किए जाने और कुछ मामलों में सजा को निलंबित, माफ या कम किए जाने की शक्ति को परिभाषित करता है? [SSC MTS (27-10-2021) Shift-3]

103 / 185

103. निम्नलिखित में से राष्ट्रपति के किस क्षमादान शक्ति के अंतर्गत, दंड की प्रकृति को नम्र कर दिया जाता है? [SSC CPO (5-7-2017) Shift-1]

104 / 185

104. निम्नलिखित में से राष्ट्रपति की कौन सी क्षमादान शक्ति के अंतर्गत, दंड की प्रकृति को बिना बदले उसकी अवधि कम कर दी जाती है? [SSC CPO (1-7-2017) Shift-1]

105 / 185

105. युद्ध की घोषणा या शांति का फैसला करने में कानूनी रूप से सक्षम है- [SSC CGL 2002]

106 / 185

106. भारतीय संविधान का कौन सा भाग 'आपात उपबंध' के बारे में बताता है? [SSC MTS (11-10-2017) Shift-1]

107 / 185

107. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद आपातकाल से संबंधित है?
(I) अनुच्छेद 352
(II) अनुच्छेद 356
(III) अनुच्छेद 360

[SSC CHSL (15-3-2018) Shift-1]

108 / 185

108. भारतीय संविधान में आपात उपबंध ______________ से लिए गए हैं| [SSC CPO (7-7-2017) Shift-1]

109 / 185

109. भारतीय संविधान के अनुसार आपात स्थिति घोषित करने का अधिकार किसको है? [SSC CGL (10-9-2016) Shift-2]

110 / 185

110. भारत में कितने प्रकार के आपातकाल घोषित किए जा सकते हैं? [SSC CPO (3-7-2017) Shift-1, SSC Section off. परीक्षा, 2007]

111 / 185

111. भारत में कितने प्रकार के आपातकाल घोषित किए जा सकते हैं? [SSC CPO (3-7-2017) Shift-1, SSC Section off. परीक्षा, 2007]

112 / 185

112. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद 'आपातकाल की उद्घोषणा' से संबंधित है? [SSC MTS (2-11-2021) Shift-1]

113 / 185

113. भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत "राष्ट्रीय आपात" घोषित करता है? [SSC MTS (5-10-2017) Shift-2, SSC CGL (10-8-2017) Shift-2, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

114 / 185

114. भारत में, युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर किस प्रकार का आपातकाल विद्यमान किया जा सकता है? [SSC CHSL (23-3-2018) Shift-1]

115 / 185

115. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर आपातकाल घोषित किया जा सकता है? [SSC CHSL (16-3-2018) Shift-2, SSC CHSL (5-7-2019) Shift-2]

116 / 185

116. 'आंतरिक अशांति' के स्थान पर 'सशस्त्र विद्रोह' शब्द निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

117 / 185

117. निम्नलिखित में से कौन भारत में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करता है? [SSC CPO (4-7-2017) Shift-2]

118 / 185

118. राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा किए जाने के बाद किस अवधि तक, उसका अनुमोदन संसद के प्रत्येक सदन द्वारा हो जाना चाहिए? [SSC CGL 2000, SSC Tax Asst. 2007]

119 / 185

119. यदि राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया जाता है, तो उसे प्रत्येक__________ बाद संसद का अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक होता है | [SSC CHSL (7-1-2017) Shift-3]

120 / 185

120. राष्ट्रीय आपातकाल के राज्य के विषयों पर संसद द्वारा बनाए गए कानून आपातकाल की समाप्ति के पश्चात कितने समय बाद निष्क्रिय हो जाते हैं तथा प्रवृत्त में नहीं रहते? [SSC CHSL (20-3-2018) Shift-1]

121 / 185

121. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित किया जा सकता है- [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008]

122 / 185

122. आपातकाल के दौरान निम्नलिखित बुनियादी अधिकारों में से किस एक को छोड़कर बाकी सभी रद्द कर दिये जाते हैं? [SSC CHSL (10-1-2017) Shift-1]

123 / 185

123. निम्नलिखित में से कौन से मौलिक अधिकार देश में 'आपातकाल' घोषित होने पर भी निलंबित नहीं किए जा सकते हैं? [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1, [SSC CGL (5-8-2017) Shift-2]

124 / 185

124. राष्ट्रपति द्वारा कितनी बार देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गयी है? [SSC MTS (5-8-2019) Shift-2, SSC CPO (2-7-2017) Shift-1, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

125 / 185

125. अनुच्छेद 352 के तहत पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल कब घोषित किया गया था? [SSC CPO (11-11-2022) Shift-2]

126 / 185

126. भारत में किस प्रकार की आपात-स्थिति अभी तक केवल एक बार लागू की गई है? [SSC CHSL 2011]

127 / 185

127. किस वर्ष में भारत के राष्ट्रपति ने आंतरिक अव्यवस्था के कारण आपात स्थिति लागू की थी? [SSC CHSL 2011]

128 / 185

128. ____________ 1975 की रात में, इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद से आपातकाल लगाने की सिफारिश की। [SSC CPO (23-11-2020) Shift-2]

129 / 185

129. किस अनुच्छेद के तहत भारत में वर्ष 1975 में आपातकाल घोषित किया गया था? [SSC CHSL (30-1-2017) Shift-1]

130 / 185

130. राष्ट्रपति ने अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

131 / 185

131. 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के समय भारत के राष्ट्रपति निम्नलिखित में से कौन थे? [SSC MTS (11-10-2021) Shift-3, SSC CHSL (19-3-2020) Shift-3, SSC MTS (9-8-2019) Shift-2, SSC CHSL (8-2-2017) Shift-2]

132 / 185

132. वर्ष 1976 में राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान लाए गए किस संवैधानिक संशोधन को 'भारत का लघु संविधान भी कहा जाता है- [SSC MTS (16-8-2019) Shift-1]

133 / 185

133. राष्ट्रीय आपात घोषणा का दुरुपयोग रोकने हेतु संविधान संशोधन अधिनियम है- [SSC CGL 2012]

134 / 185

134. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 356 किसके बारे में है? [SSC CHSL (21-1-2017) Shift-2]

135 / 185

135. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है? [SSC MTS (19-8-2019) Shift-2, SSC CHSL (15-1-2017) Shift-1, SSC MTS (9-10-2017) Shift-1]

136 / 185

136. राज्यों के संवैधानिक उपबंधों की विफलता के आधार पर किस प्रकार का आपातकाल विद्यमान किया जा सकता है? [SSC CHSL (28-3-2018) Shift-3]

137 / 185

137. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किसी राज्य को संवैधानिक उपबंधों के अनुसार न चला पाने के आधार पर आपातकाल घोषित किया जा सकता है? [SSC CHSL (15-3-2018) Shift-3, SSC CGL (11-8-2017) Shift-2, SSC CPO 2011]

138 / 185

138. भारत में किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है, जब- [SSC CPO 2004]

139 / 185

139. राष्ट्रपति किसी राज्य के ________ से एक रिपोर्ट प्राप्त होने पर अनुच्छेद 356 के तहत आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। [SSC CPO (12-12-2019) Shift-1]

140 / 185

140. भारत में, राष्ट्रपति शासन छह महीने तक चलता है, लेकिन इसे अधिकतम ___________ की अवधि के लिए संसद की प्रत्येक छह माह की स्वीकृति से बढ़ाया जा सकता है| [SSC CHSL (21-3-2018) Shift-3, SSC CPO (2-7-2017) Shift-1]

141 / 185

141. 1959 में, भारत की केंद्र सरकार ने भारत के संविधान के ____________ के तहत केरल में शासन अपने हाथ में ले लिया था। [SSC CHSL (12-4-2021) Shift-3]

142 / 185

142. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत भारतीय संविधान में वित्तीय आपातकाल का प्रावधान किया गया है? [SSC CHSL (18-3-2020) Shift-1, SSC CGL (11-8-2017) Shift-1, SSC CGL (16-8-2017) Shift-3, SSC MTS (4-10-2017) Shift-3, SSC CHSL 2013, SSC Tax Asst. 2008]

143 / 185

143. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 360 में क्या प्रावधान है? [SSC MTS (6-10-2021) Shift-3]

144 / 185

144. भारतीय संविधान में वित्तीय आपातकाल के प्रावधानों को ____________ से लिया गया है। [SSC MTS (14-8-2019) Shift-2]

145 / 185

145. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 360, किसे वित्तीय आपातकाल की घोषणा करने का अधिकार देता है? [SSC CHSL (21-3-2018) Shift-1, SSC CPO (3-7-2017) Shift-2, SSC CPO (6-7-2017) Shift-2]

146 / 185

146. भारत में, राष्ट्रपति कितनी बार वित्तीय आपात स्थिति की घोषणा कर चुके हैं? [SSC CPO 2015]

147 / 185

147. वित्तीय आपात कितने समय के लिए लागू की जा सकती है? [SSC CPO (7-7-2017) Shift-1]

148 / 185

148. भारत में, वित्तीय आपातकाल अधिकतम कितनी अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है? [SSC CHSL (24-3-2018) Shift-1]

149 / 185

149. संसद के विधेयकों के बारे में राष्ट्रपति किस प्रकार के निषेधाधिकार का प्रयोग कर सकते हैं? [SSC CGL 2012]

150 / 185

150. पॉकेट वीटो में भारत के राष्ट्रपति किसी विधेयक को कितने समय के लिए अपने पास रख सकते हैं? [SSC CPO (1-7-2017) Shift-1]

151 / 185

151. किस भारतीय राष्ट्रपति ने भारतीय डाकघर (संशोधन) विधेयक, 1986 के लिए पॉकेट वीटो का उपयोग किया था? [SSC CHSL (19-4-2021) Shift-3]

152 / 185

152. भारत के राष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है? [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1]

153 / 185

153. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CHSL (15-10-2020) Shift-1]

154 / 185

154. भारत के राष्ट्रपति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [SSC CGL (29-8-2016) Shift-1]

155 / 185

155. "रायसीना पहाड़ी" कहाँ स्थित है? [SSC CGL 2002]

156 / 185

156. भारत के राष्ट्रपति भवन का निर्माण किस वर्ष पूरा हुआ था? [SSC CHSL (17-3-2020) Shift-2]

157 / 185

157. राष्ट्रपति संघ सरकार का कोई भी कार्य निम्नलिखित में से किस प्रकार से, राज्य सरकार को सौंप सकते हैं? [SSC CGL (1-9-2016) Shift-3]

158 / 185

158. भारतीय संविधान के ___________ के अंतर्गत राष्ट्रपति का आदेश जारी किया गया था, जो जम्मू-कश्मीर के 'राज्य संबंधी विषयों' के लाभ के लिए राष्ट्रपति को संविधान में कुछ "अपवाद और संशोधन" करने की अनुमति देता है| [SSC CPO (14-3-2019) Shift-1]

159 / 185

159. सरकार की राष्ट्रपति प्रणाली के अधीन कार्यकारिणी के सदस्य- [SSC MTS 2013]

160 / 185

160. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? [SSC CHSL (19-10-2020) Shift-3]

161 / 185

161. निम्नलिखित में से किस राष्ट्रपति ने लगातार दो बार राष्ट्रपति पद संभाला था? [SSC CGL 2012, SSC CPO 2007]

162 / 185

162. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति का भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल सबसे अधिक रहा है? [SSC CHSL (9-7-2019) Shift-2]

163 / 185

163. किसने दो पूर्ण-अवधियों तक भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला था? [SSC CGL 2013]

164 / 185

164. भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को 1963 में ___________ से सम्मानित किया गया था| [SSC CPO (15-3-2019) Shift-1]

165 / 185

165. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन था जिसे भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुना गया? [SSC Tax Asst. 2007, SSC CGL 2007]

166 / 185

166. भारत के निम्नलिखित पदासीन उपराष्ट्रपतियों में से किसने राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ा और हार गए? [SSC CPO 2012]

167 / 185

167. भारत के निम्न राष्ट्रपतियों में से कौन केंद्रीय श्रम मंत्री भी रहे हैं? [SSC CPO (23-11-2020) Shift-1]

168 / 185

168. भारत के 11वें राष्ट्रपति, _____________ को 'मिसाइल मैन' के रूप में भी जाना जाता था| [SSC CPO (16-3-2019) Shift-3]

169 / 185

169. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल था: [SSC CPO (4-6-2016) Shift-1]

170 / 185

170. भारत में पनडुब्बी में जलयात्रा करने वाले पहले राष्ट्रपति थे? [SSC CGL 2012]

171 / 185

171. भारत का पहला अराजनीतिज्ञ राष्ट्रपति कौन था? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006]

172 / 185

172. सितंबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे एकमात्र भारतीय राष्ट्रपति कौन हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा दिल्ली के मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में स्थित है? [SSC MTS (6-10-2021) Shift-2]

173 / 185

173. भारत के/की 13वें/वीं राष्ट्रपति कौन हैं/थे/थीं? [SSC CHSL (19-3-2020) Shift-2]

174 / 185

174. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किस वर्ष में प्रथम लोक सभा चुनाव जीता था? [SSC MTS (9-8-2019) Shift-1]

175 / 185

175. भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी थे? [SSC CGL (1-12-2022) Shift-1]

176 / 185

176. भारतीय संविधान के 100वें संशोधन को मंजूरी, निम्नलिखित में से किस भारतीय राष्ट्रपति ने दी थी? [SSC CGL (12-4-2022) Shift-1]

177 / 185

177. राम नाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को भारत के ___________ राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया था। [SSC CHSL (14-10-2020) Shift-1, SSC CHSL (10-7-2019) Shift-1]

178 / 185

178. द्रौपदी मुर्मू को भारत का ___________ राष्ट्रपति चुना गया था। [SSC CGL (6-12-2022) Shift-4]

179 / 185

179. कौन-सा राष्ट्रपति पहले आया और कौन-सा बाद में इस कालानुक्रम के अनुसार निम्नलिखित राष्ट्रपतियों के नाम क्रमानुसार लिखिए-
(1) फखरुद्दीन अली अहमद
(2) जाकिर हुसैन
(3) जस्टिस हिदायतुल्लाह
(4) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

[SSC CGL 2012]

180 / 185

180. निम्नलिखित में से कौन भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों का कुलाध्यक्ष (विजिटर) होता है? [SSC MTS (14-10-2021) Shift-3]

181 / 185

181. भारत के केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन निम्नलिखित में से कौन संभालता है? [SSC MTS (15-7-2022) Shift-2]

182 / 185

182. निम्नलिखित में से कौन राज्य का प्रमुख है? [SSC MTS (15-10-2017) Shift-3]

183 / 185

183. किस संशोधन ने राष्ट्रपति के लिए संवैधानिक संशोधन बिलों पर अपनी सहमति देना अनिवार्य कर दिया? [SSC MTS (22-8-2019) Shift-1]

184 / 185

184. निम्नलिखित में से किस देश में सरकार की राष्ट्रपति प्रणाली मौजूद नहीं है? [SSC MTS (22-8-2019) Shift-2]

185 / 185

185. निम्नलिखित में से कौन भारत के पूर्व राष्ट्रपति नहीं रहे हैं? [SSC MTS (12-10-2021) Shift-3]

Your score is

PART- 2: वर्ष 1991 से 2021 तक UPPCS परीक्षाओं में भारत के राष्ट्रपति से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. भारत में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए चुनाव मंडल के सदस्य होते हैं-
    (1) लोकसभा में चुने हुए सदस्य
    (2) राज्यसभा के चुने हुए सदस्य
    (3) राज्यविधान सभा के चुने हुए सदस्य
    (4) राज्य विधान परिषद् के चुने हुए सदस्य
    (a) 1 एवं 2
    (b) 1 एवं 3
    (c) 1, 2 एवं 3
    (d) 1, 3 एवं 4
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1993]
  2. राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल के सदस्य होते हैं –
    (1) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य।
    (2) राज्य विधान मण्डलों के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य।
    (3) सभी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य।
    (4) दिल्ली और पाण्डिचेरी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य।
    नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
    कूट:
    (a) 1, 2 एवं 3
    (b) 1 एवं 3
    (c) 1, 2 एवं 4
    (d) 1, 3 एवं 4
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2003]
  3. राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए गठित निर्वाचक मण्डल में सम्मिलित होते हैं –
    (a) संघीय संसद तथा राज्य व्यवस्थापिकाओं के सभी सदस्य
    (b) संघीय संसद तथा राज्य विधानसभाओं के सभी सदस्य
    (c) संघीय संसद के सभी तथा राज्य विधानसभाओं के सभी निर्वाचित सदस्य
    (d) संघीय संसद तथा राज्य विधानसभाओं के सभी निर्वाचित सदस्य
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2004]
  4. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु निर्वाचक गण में सम्मिलित नहीं है?
    (a) लोकसभा के निर्वाचित सदस्य
    (b) राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य
    (c) राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
    (d) राज्यों की विधान परिषदों के निर्वाचित सदस्य
    Ans- d [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015]
  5. राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिये क्या आवश्यक नहीं है-
    (a) आयु 35 वर्ष हो
    (b) पढ़ा-लिखा हो
    (c) सांसद चुने जाने की योग्यता रखता हो
    (d) देश का नागरिक हो
    Ans- b [UPPCS (Pre) 1992]
  6. भारत के राष्ट्रपति को कार्य-अवधि की समाप्ति से पूर्व भी पद से हटाया जा सकता है-
    (a) सत्ताधारी राजनीतिक दल द्वारा
    (b) प्रधानमंत्री द्वारा
    (c) महाभियोग के द्वारा
    (d) न्यायालय में ट्रायल द्वारा
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1994]
  7. भारत के राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा हटाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में वर्णित है?
    (a) अनुच्छेद – 53
    (b) अनुच्छेद – 61
    (c) अनुच्छेद – 74
    (d) अनुच्छेद – 13
    Ans- b [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015]
  8. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम से कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है?
    (a) 7 दिन
    (b) 14 दिन
    (c) 21 दिन
    (d) 30 दिन
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2014]
  9. भारत में राष्ट्रपति की मृत्यु, पद-त्याग अथवा हटाए जाने पर पद से हुई रिक्ति को भरने की समय सीमा क्या है?
    (a) एक माह
    (b) नौ माह
    (c) तीन माह
    (d) छः माह
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1998, UPPCS (Pre) 2004, UPPCS (Pre) 2005]
  10. भारत के राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में यदि उप-राष्ट्रपति उपलब्ध नहीं है, तो राष्ट्रपति की तरह निम्नलिखित में से कौन कार्य कर सकता है?
    (a) भारत के प्रधान न्यायाधीश
    (b) प्रधानमंत्री
    (c) लोकसभा के अध्यक्ष
    (d) भारत के महान्यायवादी
    Ans- a [UPPCS (Pre) Re-Exam 2015, UPPCS (Pre) 1992]
  11. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ निहित होती हैं-
    (a) राष्ट्रपति में
    (b) कैबिनेट में
    (c) व्यवस्थापिका में
    (d) उच्च सदन में
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2005]
  12. निम्नलिखित में से राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति करता है?
    (a) भारत का महान्यायवादी
    (b) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
    (c) एक राज्य का राज्यपाल
    (d) उपरोक्त सभी
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2002]
  13. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करता है?
    (a) भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
    (b) मुख्य निर्वाचन आयुक्त
    (c) लोकसभा अध्यक्ष
    (d) भारत का महान्यायवादी
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2016]
  14. निम्न में से भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है?
    (a) उप-राष्ट्रपति
    (b) प्रधानमंत्री
    (c) राज्यपाल
    (d) मुख्य निर्वाचन आयोग
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1997]
  15. निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राज्य परिषद गठन करने के लिए अधिकृत है?
    (a) संसद
    (b) राष्ट्रपति
    (c) लोकसभा के अध्यक्ष
    (d) प्रधानमंत्री
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2017]
  16. निम्नलिखित में से किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled area) घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किस को है?
    (a) राज्यपाल को
    (b) मुख्यमंत्री को
    (c) प्रधानमंत्री को
    (d) राष्ट्रपति को
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2006]
  17. किसी जाति तथा जनजाति को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति घोषित करने हेतु, शक्ति संपन्न सांविधानिक प्राधिकारी है-
    (a) भारत का राष्ट्रपति
    (b) भारत का प्रधानमंत्री
    (c) समाज कल्याण मंत्री
    (d) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2016]
  18. भारत के राष्ट्रपति के विशेष अभिभाषण के सन्दर्भ में निम्नांकित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
    (1) राष्ट्रपति, लोकसभा के साधारण निर्वाचन के पश्चात प्रथम सत्र और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करता है।
    (2) राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में संसद को उसके आह्वान के कारणों के विषय में सूचित करता है । सही उत्तर का चयन, नीचे दिये गये कूट की सहायता से कीजिये।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 तथा 2 दोनों
    (d) न तो 1 न ही 2
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2021]
  19. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान करता है?
    (a) अनुच्छेद 74
    (b) अनुच्छेद 78
    (c) अनुच्छेद 123
    (d) अनुच्छेद 124(2)
    Ans- c [UPPCS (Pre) 2015]
  20. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति को अधिकार है कि वह किसी बिल पर अपनी अनुमति रोक ले?
    (a) अनुच्छेद 63
    (b) अनुच्छेद 108
    (c) अनुच्छेद 109
    (d) अनुच्छेद 111
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2008]
  21. संविधान के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय से विधि के प्रश्न पर राय लेने का अधिकार किसको है?
    (a) राष्ट्रपति को
    (b) कोई भी हाईकोर्ट को
    (c) प्रधानमंत्री को
    (d) उपरोक्त में सभी को
    Ans- a [UPPCS (Pre) 2012, UPPCS (Pre) 2004]
  22. संसद द्वारा संकटकाल (Emergency) की घोषणा का अनुमोदन कितनी अवधि के अंतराल में होना आवश्यक है?
    (a) 14 दिन
    (b) 1 माह
    (c) 3 माह
    (d) 6 माह
    Ans- b [UPPCS (Pre) 2006]
  23. राष्ट्रपति शासन अधिकतम लगाया जा सकता है-
    (a) 1 वर्ष
    (b) 2 वर्ष
    (c) 6 माह
    (d) 3 वर्ष
    Ans- d [UPPCS (Pre) 1992]
  24. भारत में वित्तीय आपातकाल (Financial Emergency) की घोषणा आज तक कितनी बार की गई है?
    (a) 5 बार
    (b) 4 बार
    (c) एक बार
    (d) कभी नहीं
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2006]
  25. सर्वसम्मति से निर्वाचित भारत के राष्ट्रपति थे-
    (a) एस. राधाकृष्णन
    (b) वी. वी. गिरि
    (c) एन. संजीव रेड्डी
    (d) ज्ञानी जैल सिंह
    Ans- c [UPPCS (Pre) 1998]
  26. बिल्कुल प्रारम्भ से भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन व्यक्तियों का निम्नलिखित में से कौन एक सही क्रम है?
    (a) सी. राजगोपालाचारी, राजेन्द्र प्रसाद, जाकिर हुसैन, वी.वी. गिरि
    (b) राजेन्द्र प्रसाद, एस. राधाकृष्णन, वी.वी. गिरि, ज़ाकिर हुसैन
    (c) सी. राजगोपालाचारी, राजेन्द्र प्रसाद, एस. राधाकृष्णन, फखरूद्दीन अली अहमद
    (d) राजेन्द्र प्रसाद, एस. राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, वी. वी. गिरि
    Ans- d [UPPCS (Pre) 2009]
  27. भारत में संघ राज्यों का प्रशासन होता है –
    (a) राष्ट्रपति द्वारा
    (b) उपराज्यपाल द्वारा
    (c) गृहमंत्री द्वारा
    (d) प्रशासक द्वारा
    Ans- a [UPPCS (Pre) 1995]

PART- 3: वर्ष 1993 से 2021 तक IAS परीक्षाओं में भारत के राष्ट्रपति (President of India) से पूछे गए MCQ Objective Questions हिंदी में

  1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
    भारत में राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मण्डल में-
    (1) विधान सभा के निर्वाचित सदस्य के मत का मूल्यांकन = (राज्य की जनसंख्या / राज्य की विधान सभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या) x 100
    (2) एक निर्वाचित संसद सदस्य के मत का मूल्यांकन = सभी निर्वाचित विधानसभा सदस्यों के मत मूल्य का योग / संसद के दोनों सदन के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या
    (3) आखिरी चुनाव में 5000 मतदाता थे।
    इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) 1 और 2
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 3
    (d) केवल 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2003]
  2. भारत में राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के वोटों की संख्या, उस राज्य की जनसंख्या को विधानसभा के कुल निर्वाचित सदस्य संख्या द्वारा विभाजित कर प्राप्त भागफल के एक हजार के गणकों के बराबर होती है। वर्तमान स्थिति (1997 ई.) में ‘जनसंख्या’ से तात्पर्य किस वर्ष की जनगणना द्वारा यथा अभिनिश्चित जनसंख्या से है?
    (a) वर्ष 1991 की जनगणना
    (b) वर्ष 1981 की जनगणना
    (c) वर्ष 1971 की जनगणना
    (d) वर्ष 2001 की जनगणना
    Ans- c [IAS (Pre) 1997]
  3. राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान करने के लिए पात्र नहीं होता यदि-
    (a) वह स्वयं प्रत्याशी होता है
    (b) उसे राज्य विधान मंडल के निचले सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना शेष हो
    (c) वह राज्य विधान मंडल में उच्च सदन का सदस्य हो
    (d) यदि वह कामचलाऊ रूप में नियुक्त मुख्यमंत्री हो
    Ans- c [IAS (Pre) 1993]
  4. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    (1) प्रत्येक एम.एल.ए. के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है।
    (2) लोक सभा के सदस्यों के वोट का मूल्य राज्य सभा के सदस्यों के वोट के मूल्य से अधिक होता है ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    Ans- a [IAS (Pre) 2018]
  5. निम्नलिखित में से कौन सा भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचक गण का तो भाग है, परन्तु उसके महाभियोग अधिकरण का भाग नहीं है?
    (a) लोकसभा
    (b) राज्य सभा
    (c) राज्यों की विधान परिषदें
    (d) राज्यों की विधान सभाएं
    Ans- d [IAS (Pre) 1996]
  6. निम्नलिखित में से किनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?
    (1) वित्त आयोग का अध्यक्ष
    (2) योजना आयोग का उपाध्यक्ष
    (3) संघ राज्य-क्षेत्र का मुख्यमंत्री
    नीचे दिए हुए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 1 और 3
    (d) केवल 2 और 3
    Ans- c [IAS (Pre) 1994]
  7. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस एक संशोधन द्वारा राष्ट्रपति को कोई भी मामला मन्त्रिपरिषद् द्वारा पुनर्विचार किए जाने के लिए वापस भेजने का अधिकार दिया गया है?
    (a) 39वाँ
    (b) 40वाँ
    (c) 42वाँ
    (d) 44वाँ
    Ans- d [IAS (Pre) 2002]
  8. जब केन्द्रीय मन्त्रिमडल ने (वर्ष 2002 में) चुनाव सुधारों पर अध्यादेश में बिना किसी बदलाव के उसे राष्ट्रपति को वापस भेजा तब राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अन्तर्गत उसे अपनी सहमति दी?
    (a) अनुच्छेद 121
    (b) अनुच्छेद 122
    (c) अनुच्छेद 123
    (d) अनुच्छेद 124
    Ans- c [IAS (Pre) 2003]
  9. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्तव्य है कि वे निम्नलिखित में से किसको/किनको संसद् के पटल पर रखवाए?
    (1) संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को
    (2) लोक लेखा समिति के प्रतिवेदन को
    (3) नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन को
    (4) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को
    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 4
    (c) केवल 1, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    Ans- c [IAS (Pre) 2012]
  10. संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमण तथा आन्तरिक गड़बड़ी से प्रत्येक राज्य की रक्षा करे। ऐसा प्रावधान भारतीय संविधान के निम्न अनुच्छेदों में से किस एक में है?
    (a) अनुच्छेद 215
    (b) अनुच्छेद 275
    (c) अनुच्छेद 325
    (d) अनुच्छेद 355
    Ans- d [IAS (Pre) 2003]
  11. यदि भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन यथा उपबंधित अपनी शक्तियों का किसी विशेष राज्य के संबंध में प्रयोग करता है, तो
    (a) उस राज्य की विधान सभा स्वत: भंग हो जाती है ।
    (b) उस राज्य के विधानमंडल की शक्तियाँ संसद द्वारा या उसके प्राधिकार के अधीन प्रयोज्य होंगी।
    (c) उस राज्य में अनुच्छेद 19 निलंबित हो जाता है ।
    (d) राष्ट्रपति उस राज्य से संबंधित विधियाँ बना सकता है।
    Ans- b [IAS (Pre) 2018]
  12. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है?
    (1) राज्य विधान सभा का विघटन
    (2) राज्य के मंत्रिपरिषद् का हटाया जाना
    (3) स्थानीय निकायों का विघटन
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    Ans- b [IAS (Pre) 2017]
  13. भारत के संविधान के अनुच्छेद 360 के अधीन वित्तीय आपात से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
    (1) वित्तीय आपात की उद्घोषणा दो मास की समाप्ति पर, प्रवर्तन में नहीं रहेगी यदि उस अवधि की समाप्ति से पहले संसद के दोनों सदनों के संकल्पों द्वारा उसका अनुमोदन नहीं कर दिया जाता है।
    (2) यदि वित्तीय आपात प्रवर्तन में हो तो, भारत का राष्ट्रपति, संघ के कार्यकलाप के सम्बन्ध में सेवा करने वाले सभी या किसी वर्ग के व्यक्तियों के, परन्तु जिनके अन्तर्गत उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश नहीं आते, वेतन और भत्तों में कमी करने के लिए निर्देश देने में सक्षम है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से नहीं है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1 और न ही 2
    Ans- a [IAS (Pre) 2007]
  14. भारत के राष्ट्रपति ने जिस एक मात्र मामले में अपनी वीटो की शक्ति का प्रयोग किया वह था:
    (a) हिन्दू कोड बिल
    (b) पेप्सू विनियोग विधेयक
    (c) भारतीय डाकघर (संशोधन विधेयक)
    (d) दहेज प्रतिषेध विधेयक
    Ans- c [IAS (Pre) 1993]
  15. निम्नलिखित भारत के राष्ट्रपतियों में से कौन एक, कुछ समय के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन के महासचिव भी थे?
    (a) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
    (b) वराहगिरी वेंकटगिरि
    (c) ज्ञानी जैलसिंह
    (d) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
    Ans- c [IAS (Pre) 2009]

You Can Also Read:

Legislative powers of President of India in Hindi

Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको crackgovexam द्वारा दी गई वस्तुनिष्ट प्रश्न- Objective questions on president of India in Hindi पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी| अगर आपको crackgovexam द्वारा दी गई भारत के राष्ट्रपति MCQ पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, WhatsApp and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपको Objective questions on president of India से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं|
धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here