Last updated on March 9th, 2024 at 06:48 pm
| Current Affairs 2024 | |
| Current Affairs 5 मार्च 2024 के लिए | यहाँ क्लिक करे |
| Current Affairs 7 मार्च 2024 के लिए | यहाँ क्लिक करे |
(1) 5वीं राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के फाइनल का आयोजन 5 और 6 मार्च को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में किया जा रहा है।
=> इसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा किया जा रहा है।
=> राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 थीम: ‘युवाओं की आवाज- राष्ट्र के परिवर्तन के लिए सहभागी और सशक्त बने’ (‘यंग वॉयस: एंगेज एंड एम्पावर फॉर नेशन ट्रांसफॉर्मेशन’)
=> यह युवा संसद का आयोजन देश के 785 जिलों को कवर करते हुए तीन स्तरों पर की गई।
=> प्रथम स्तर- जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया।
=> द्वितीय स्तर- जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी 2024 तक राज्य युवा संसद में भाग लिया।
=> तृतीय स्तर- राज्य युवा संसद-2024 के 87 विजेताओं को फाइनल में भाग लेने के लिए 5 और 6 मार्च को नई दिल्ली में एकत्रित किया गया है।
| 5वीं राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 विजेताओं के नाम | |
| प्रथम पुरस्कार | यतिन भास्कर दुग्गल (हरियाणा) |
| द्वितीय पुरस्कार | वैष्णा पिचाई (तमिलनाडु) |
| तृतीय पुरस्कार | कनिष्क शर्मा (राजस्थान) |
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव:
=> राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) प्रधानमंत्री द्वारा 31 दिसंबर 2017 को अपने मन की बात संबोधन में दिए गए विचार पर आधारित है।
=> प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) -2019 में आयोजित की गई थी।
(2) 5 मार्च 2024 को केंद्रीय संचार, रेल और इलेक्ट्रोनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साइबर फ्रॉड और साइबर क्रिमिनल्स से लोगों को बचाने के लिए दो सर्विस को लॉन्च किया – चक्षु पोर्टल और डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी)।
=> Chakshu (चक्षु) को संचार साथी पोर्टल पर लॉन्च किया है।
=> चक्षु नागरिकों को केवाईसी एक्सपायरी या बैंक खाते / भुगतान वॉलेट / सिम / गैस कनेक्शन / बिजली कनेक्शन, सेक्सटॉर्शन, सरकारी अधिकारी / रिश्तेदार के रूप में पैसे भेजने के लिए प्रतिरूपण जैसी धोखाधड़ी के इरादे से की गई कॉल, SMS या व्हाट्सएप पर प्राप्त संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है।
=> दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) का उद्देश्य रियल टाइम में खुफिया जानकारी साझा करने, सूचना के आदान-प्रदान और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी), कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए), बैंकों और वित्तीय संस्थानों (एफआई), सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पहचान दस्तावेज जारी करने वाले प्राधिकरण जैसे हितधारकों के बीच समन्वय के लिए एक सुरक्षित और एकीकृत मंच प्रदान करना है।
संचार साथी पोर्टल के बारे में:
=> केंद्रीय संचार, रेल और इलेक्ट्रोनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 मई 2023 को ‘संचार साथी पोर्टल’ लॉन्च किया था।
=> इस पोर्टल को दूरसंचार विभाग ने विकसित किया है।
=> इस पोर्टल का उद्देश्य खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने और बंद करने जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करके मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाना है।
=> अब तक दूरसंचार विभाग ने ‘संचार साथी पोर्टल’ के माध्यम से 18 लाख अनचाहे कॉल नंबर और संदिग्ध गतिविधियों में लगे 67 लाख मोबाइल कनेक्शन काट दिए हैं।
(3) 4 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने भारी आकार वाले उपकरणों एवं वाहनों के इंजनों के लिए ‘उन्नत ईंधन और नियंत्रण प्रणाली’ के स्वदेशी विकास के लिए बीईएमएल लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
=> रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने की उपस्थिति में तीनों कंपनियों के अध्यक्षों और प्रबंध निदेशकों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
=> यह समझौता ज्ञापन ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अंतर्गत किया गया है।
=> बीईएमएल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक – श्री शांतनु रॉय
=> मिश्र धातु निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक – एसके झा
=> भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक – श्री भानु प्रकाश श्रीवास्तव
(4) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA)” योजना शुरू करने जा रहे हैं।
=> इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
=> इस योजना के तहत युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी।
=> इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक वर्ष एक लाख युवा उद्यमियों को तैयार करना है।
=> राज्य सरकार ने इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में 1 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।
(5) भारतीय बैडमिंटन खिलाडी बी. साई प्रणीत ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है।
=> अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन करियर से संन्यास लेने के बाद प्रणीत ट्रायंगल बैडमिंटन एकादमी के हेड कोच की भूमिक निभाएंगे।
=> साई प्रणीत ने 2019 BWF(बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष शटलर है।
=> इससे पहले प्रकाश पादुकोण ने 1983 में BWF विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
=> साई प्रणीत को 2019 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विश्व बैडमिंटन संघ:
=> विश्व बैडमिंटन संघ की स्थापना 1934 में नौ सदस्य देशों ( कनाडा , डेनमार्क , इंग्लैंड , फ्रांस , आयरलैंड , नीदरलैंड , न्यूजीलैंड , स्कॉटलैंड और वेल्स) में की गई थी।
=> मुख्यालय – कुआलालंपुर, मलेशिया
=> वर्तमान अध्यक्ष – पॉल-एरिक होयर लार्सन (डेनमार्क)
=> बीडब्ल्यूएफ के वर्तमान में सदस्य देश – 194
(6) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली सुमन कुमारी बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर बनी।
=> सुमन कुमारी ने सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स (CSWT) में आठ सप्ताह का स्नाइपर कोर्स पूरा किया और ‘प्रशिक्षक ग्रेड’ प्राप्त की है।
=> 28 वर्षीय सुमन बीएसएफ की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 2021 में बीएसएफ में भर्ती हुईं थी।
सेना में पहली महिला:
=> अवनि चतुर्वेदी: देश की पहली महिला फाइटर पायलट।
=> शालिजा धामी: फ्रंटलाइन लड़ाकू इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला वायु सेना अधिकारी।
=> दीपिका मिश्रा: भारतीय वायु सेना में वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला अधिकारी।
=> प्रेरणा देओस्थली: भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभालने वाली भारतीय नौसेना में पहली महिला अधिकारी।
=> शिवा चौहान: सियाचिन ग्लेशियर के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र ‘कुमार पोस्ट’ पर सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बारे में:
=> सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत का एक प्रमुख सशस्त्र पुलिस बल है एवं विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है।
=> इसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था।
=> यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
=> इसके पहले महानिदेशक श्री के. एफ. रुस्तमजी थे।
=> वर्तमान महानिदेशक – नितिन अग्रवाल
=> मुख्यालय – नई दिल्ली, भारत
=> आदर्श वाक्य है – “जीवन पर्यन्त कर्तव्य”
(7) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘आयुष-आईसीएमआर’ उन्नत केंद्र का शुभारंभ किया।
=> ‘आयुष और आईसीएमआर के बीच रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य’ एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान को आगे बढ़ाना, पारंपरिक भारतीय ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा दोनों का एक साथ उपयोग करके रोगियों को समग्र स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना।
निम्नलिखित चार एम्स हैं जिनमें ये उन्नत केंद्र स्थापित किए जाएंगे–
=> एम्स दिल्ली: गैस्ट्रो-आंत्र विकार और महिला एवं बाल स्वास्थ्य में एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए उन्नत केंद्र
=> एम्स जोधपुर: वृद्धावस्था स्वास्थ्य में एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए उन्नत केंद्र
=> एम्स नागपुर: कैंसर देखभाल में एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए उन्नत केंद्र
=> एम्स ऋषिकेश: वृद्धावस्था स्वास्थ्य में एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए उन्नत केंद्र
(8) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आयुष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए ‘भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक” का शुभारंभ किया।
=> भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों का उद्देश्य समान मानकों और गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन, दवाओं आदि को निर्धारित करना है।
=> राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार आयुर्वेद के तीन दिग्गजों को प्रदान किया गया।
| राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (2023-24) विजेताओं के नाम |
| वैद्य गुरदीप सिंह, जामनगर (गुजरात) |
| डॉ. पी. माधवनकुट्टी वारियर, कोट्टक्कल (केरल) |
| वैद्य विष्णु दत्त श्रीकिशन शर्मा, अजमेर (राजस्थान) |
=> 13 आयुर्वेद विद्वानों को ‘फेलो ऑफ राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ’ (एफआरएवी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
| एफआरएवी पुरस्कार 2023-24 विजेताओं के नाम | |
| 1 | वैद्य भावनाबेन मुंजपरा, अहमदाबाद (गुजरात) |
| 2 | डॉ. ईना शर्मा, काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश) |
| 3 | डॉ. जी.एस. बदेशा, रायपुर (छत्तीसगढ़) |
| 4 | वैद्य मुरलीकृष्ण पारसराम, तिरुपति (आंध्र प्रदेश) |
| 5 | वैद्य दत्तात्रेय मधुकरराव सराफ, नागपुर (महाराष्ट्र) |
| 6 | वैद्य रामावतार शर्मा, चुरू (राजस्थान) |
| 7 | वैद्य (प्रो.) श्याम सुंदर शर्मा, भागलपुर (बिहार) |
| 8 | प्रो. (डॉ.) बिष्णु प्रसाद सरमा, गुवाहाटी (असम) |
| 9 | वैद्य गोपालशरण गर्ग, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) |
| 10 | डॉ. यूनुस गफ्फार सोलंकी, मुंबई (महाराष्ट्र) |
| 11 | वैद्य मेधा पटेल, सूरत (गुजरात) |
| 12 | डॉ. विभा द्विवेदी, बरेली (उत्तर प्रदेश) |
| 13 | वैद्य संतोष भगवांरव नेवपुरकर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) |
(9) फ्रांस गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने वाला विश्व का पहला देश बन गया।
=> राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 4 मार्च 2024 को संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया था। इस विशेष सत्र में सांसदों ने महिलाओं को गर्भपात की आजादी से जुड़े 1958 के संविधान में संशोधन के लिए मतदान किया।
=> इस संविधान संशोधन के पक्ष में 780 और विरोध में महज 72 वोट पड़े।
(10) प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ अरुण कुमार शर्मा का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
=> इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर राम जन्मभूमि स्थल,अयोध्या की खुदाई टीम में डॉ अरुण कुमार शर्मा सबसे वरिष्ठ सदस्य थे।
=> भारत के दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा 2017 में अरुण कुमार शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)





























