Last updated on March 6th, 2024 at 09:35 am
| Current Affairs 2024 | |
| Current Affairs 3 मार्च 2024 के लिए | यहाँ क्लिक करे |
| Current Affairs 5 मार्च 2024 के लिए | यहाँ क्लिक करे |
(1) 06 मार्च 2024 को मल्टी-रोल एमएच 60 आर सीहॉक हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
=> इस हेलीकॉप्टर को भारतीय नौसैनिक हवाई स्टेशन आईएनएस गरुड़, कोच्चि में कमीशन की जाएगी ।
=> यह ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है।
=> ये हेलीकॉप्टर पनडुब्बी और जमीन से संचालित युद्ध कौशल से निपटने, खोज एवं बचाव, चिकित्सा व निकासी में सहायता देने तथा वर्टिकल रिप्लेनिशमेंट के लिए तैयार किया गया है।
=> फरवरी 2020 में अमरीका के साथ हस्ताक्षरित 24-विमान एफएमएस अनुबंध के तहत इसे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कंपनी ‘सिकोरस्की’ ने बनाया है।
आईएनएस गरुड़:
=> आईएनएस गरुड़, कोच्चि में स्थित एक भारतीय नौसैनिक हवाई स्टेशन है।
=> यह भारतीय नौसेना का सबसे पुराना ऑपरेटिंग एयर स्टेशन है।
=> इसको 11 मई 1953 को कमीशन किया गया था।
=> कमोडोर जी डगलस इसके पहले कमांडिंग ऑफिसर थे।
(2) 3 मार्च 2024 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली स्थित AIFACS (All India Fine Arts and Crafts Society) में चार दिवसीय लाइटहाउस (प्रकाशस्तंभ) फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
=> यह प्रदर्शनी एमआईवी- 2030 पहल के तहत, भारत सरकार के प्रकाशस्तंभ और प्रकाशपोत महानिदेशालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।
=> इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लाइटहाउस टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
=> एमआईवी- 2030 पहल के तहत कई प्रकाशस्तंभों को आकर्षक पर्यटन स्थलों में रूपांतरित करना है। इनमें तमिलनाडु स्थित चेन्नई, केरल स्थित अलेप्पी, कन्नूर, विझिंजम, थंगासेरी व वाइपिन और ओडिशा स्थित चंद्रभागा शामिल हैं।
=> इससे पहले 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 75 प्रकाशस्तंभों पर विकसित पर्यटन केंद्रों का उद्घाटन किया था।
प्रकाशस्तंभ और प्रकाशपोत महानिदेशालय:
=> प्रकाशस्तंभ और प्रकाशपोत महानिदेशालय (डीजीएलएल), जो जहाजरानी मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक अधीनस्थ कार्यालय है।
=> इसका मुख्यालय नोएडा में स्थित है ।
(3) अमेरिकी थिंक टैंक ‘द ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन’ के अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला और करण भसीन ने एक लेख में कहा कि भारत सरकार की मजबूत नीति से देश में अत्यधिक गरीबी खत्म करने में मदद मिली है।
ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन:
=> ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन एक अमेरिकी थिंक टैंक है जो सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान और शिक्षा का संचालन करता है, मुख्य रूप से आर्थिक अध्ययन, वैश्विक अर्थव्यवस्था और विकास, विदेश नीति, शासन अध्ययन, ब्रुकिंग्स मेट्रो।
=> ब्रुकिंग्स की स्थापना 13 मार्च 1916 को इंस्टीट्यूट फॉर गवर्नमेंट रिसर्च (आईजीआर) के रूप में की गई थी।
=> संस्थापक – रॉबर्ट एस. ब्रुकिंग्स
=> मुख्यालय – वाशिंगटन, डी.सी.
(4) निकारागुआ भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता देने वाला विश्व का पहला स्पेनिश-भाषी देश बन गया है।
=> भारत और निकारागुआ ने दवाओं के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर फार्माकोपिया पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
=> निकारागुआ में भारत के राजदूत सुमित सेठ और निकारागुआ के स्वास्थ्य मंत्री मार्था रेइस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC):
=> भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जो भारत में निर्मित, बेची और खपत की जाने वाली सभी दवाओं के लिए मानक निर्धारित करती है।
=> आईपीसी का गठन भारतीय औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत किया गया है।
=> भारतीय फार्माकोपिया का प्रथम संस्करण 1955 में प्रकाशित किया गया।
=> भारत सरकार के कार्यकारी आदेशों द्वारा 1956 में स्थापित किया गया।
=> मुख्यालय गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
मुख्य बिन्दु:
=> यूनाइटेड स्टेट्स फार्माकोपिया (यूएसपी) 4747 मोनोग्राफ/मानक के साथ पहला सबसे बड़ा फार्माकोपिया है।
=> ब्रिटिश फार्माकोपिया में 4275 मोनोग्राफ/मानक के साथ दूसरा सबसे बड़ा फार्माकोपिया है।
=> भारतीय फार्माकोपिया (आईपी) 3152 मोनोग्राफ/मानक के साथ तीसरा सबसे बड़ा फार्माकोपिया है।
निकारागुआ के बारे में:
राजधानी- मानागुआ
मुद्रा- निकारागुआन कोर्डोबा
राष्ट्रपति – डेनियल ओर्टेगा
महाद्वीप- उत्तरी अमेरिका
राजभाषा- स्पेनिश
(5) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से मणिपुर में पूर्वोत्तर भारत फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
=> इस महोत्सव का उद्घाटन मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने राजधानी इम्फाल में, मणिपुर राज्य फिल्म विकास सोसायटी सभागार में किया।
=> यह महोत्सव 3 से 7 मार्च 2024 तक चलेगा।
=> इस दौरान 17 फिल्में दिखाई जाएंगी।
(6) 5 मार्च, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोवा स्थित नौसेना युद्ध कॉलेज (नेवल वॉर कॉलेज) में नए अत्याधुनिक प्रशासनिक-सह-प्रशिक्षण भवन ‘चोल भवन’ का उद्घाटन करेंगे|
=> चोल राजवंश के शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य की याद में इस आधुनिक भवन का नाम ‘चोल’ रखा गया है।
नेवल वॉर कॉलेज (NWC)
=> नेवल वॉर कॉलेज (NWC) गोवा में स्थित भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है ।
=> नेवल वॉर कॉलेज की स्थापना 17 सितंबर 1988 को मुंबई के करंजा में कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर (CNW) के रूप में की गई थी ।
=> साल 2010 में इस कॉलेज का नाम बदलकर नौसेना युद्ध कॉलेज (नेवल वॉर कॉलेज) कर दिया गया और अंततः सितंबर 2011 में गोवा में स्थानांतरित कर दिया गया।
=> नेवल वॉर कॉलेज (NWC) का पहला कमांडेंट 30 जनवरी 2012 को रियर एडमिरल आर. हरि कुमार , वीएसएम को नियुक्त किया गया था |
=> रियर एडमिरल आर. हरि कुमार , वीएसएम को 30 जनवरी 2012 को पहला कमांडेंट नियुक्त किया गया था
=> वर्तमान कमांडेंट रियर एडमिरल अर्जुन देव नायर वीएसएम है|
(7) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 1 मार्च 2024 को ‘एफआईएच ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023’ नामक एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
=> इसे द हिंदू ग्रुप की खेल पत्रिका स्पोर्टस्टार ने प्रकाशित किया है।
=> इस टूर्नामेंट का आयोजन कलिंगा हॉकी स्टेडियम (भुवनेश्वर) और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम (राउरकेला) में किया गया था।
=> 252 पेज की कॉफी टेबल बुक में खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक असाधारणता और दर्शकों के उत्साह को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।
(8) भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को यूनाइटेड किंगडम में किंग चार्ल्स-तृतीय ने ‘नाइटहुड’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया |
=> यह उपाधि उन्हें भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान के लिए दी गई है।
=> सुनील मित्तल ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (KBE) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं|
=> KBE ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा नागरिकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
(9) वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने सचिन जैन को भारत के लिए अपना नया सीईओ नियुक्त किया है।
=> सचिन जैन WGC इंडिया के मौजूदा CEO सोमसुंदरम पी.आर. की जगह लेंगे।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC)
=> वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल स्वर्ण उद्योग के लिए एक बाज़ार विकास संगठन है।
=> यह सोने के खनन से लेकर निवेश तक, उद्योग के सभी हिस्सों में काम करता है और उनका उद्देश्य सोने की मांग को प्रोत्साहित करना और बनाए रखना है।
=> वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मुख्यालय लंदन में है, और इसके कार्यालय भारत, चीन, सिंगापुर, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।
=> वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ: डेविड टैट
=> वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अध्यक्ष: केल्विन दुश्निस्की
=> वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की स्थापना: 1987





![[हिंदी] उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam उच्च न्यायालय (High Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/उच्च-न्यायालय-High-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] सर्वोच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions with Answer SSC Exam Hindi वर्ष 1999 से 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2023/10/सर्वोच्च-न्यायालय-Supreme-Court-MCQ-Hindi-218x150.jpg)
![[हिंदी] मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Quiz – Objective Questions with Answer For SSC, UPPCS, IAS, CDS, BPSC, MPPCS Exam मौलिक कर्त्तव्य (Fundamental Duties) MCQ Objective Questions Hindi](https://www.crackgovexam.com/wp-content/uploads/2021/07/मौलिक-कर्त्तव्य-Fundamental-Duties-MCQ-Hindi-218x150.jpg)





























